بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
ٱلۡحَمۡدُ al-ḥamdu सब तारीफ़ لِلَّهِ lillahi अल्लाह के लिए है ٱلَّذِي alladhī वो जिसने خَلَقَ khalaqa पैदा किया ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों وَٱلۡأَرۡضَ wal-arḍa और ज़मीन को وَجَعَلَ wajaʿala और उसने बनाया ٱلظُّلُمَٰتِ l-ẓulumāti अँधेरों وَٱلنُّورَۖ wal-nūra और रोशनी को ثُمَّ thumma फिर ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया بِرَبِّهِمۡ birabbihim साथ अपने रब के يَعۡدِلُونَ yaʿdilūna वो बराबर क़रार देते हैं
al-ḥamdu lillahi alladhī khalaqa l-samāwāti wal-arḍa wajaʿala l-ẓulumāti wal-nūra thumma alladhīna kafarū birabbihim yaʿdilūna
सब प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जिसने आकाशों तथा धरती को पैदा किया और अँधेरों और प्रकाश को बनाया, फिर (भी) वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, अपने रब के साथ (दूसरों को) बराबर ठहराते हैं।
هُوَ huwa वो ही है ٱلَّذِي alladhī जिसने خَلَقَكُم khalaqakum पैदा किया तुम्हें مِّن min from طِينٖ ṭīnin मिट्टी से ثُمَّ thumma फिर قَضَىٰٓ qaḍā उस ने मुक़र्रर की أَجَلٗاۖ ajalan एक मुद्दत وَأَجَلٞ wa-ajalun और एक (और) मुद्दत مُّسَمًّى musamman मुक़र्रर है عِندَهُۥۖ ʿindahu उसके यहाँ ثُمَّ thumma फिर (भी) أَنتُمۡ antum तुम تَمۡتَرُونَ tamtarūna तुम शक करते हो
huwa alladhī khalaqakum min ṭīnin thumma qaḍā ajalan wa-ajalun musamman ʿindahu thumma antum tamtarūna
वही है जिसने तुम्हें तुच्छ मिट्टी से पैदा किया, फिर एक अवधि निर्धारित कर दी तथा एक और अवधि उसके पास निर्धारित है। फिर (भी) तुम संदेह करते हो।
وَهُوَ wahuwa और वो है ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह فِي fī in ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों में وَفِي wafī and in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi और ज़मीन में يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानता है سِرَّكُمۡ sirrakum पोशीदा तुम्हारा وَجَهۡرَكُمۡ wajahrakum और ज़ाहिर तुम्हारा وَيَعۡلَمُ wayaʿlamu और वो जानता है مَا mā जो تَكۡسِبُونَ taksibūna तुम कमाते हो
wahuwa l-lahu fī l-samāwāti wafī l-arḍi yaʿlamu sirrakum wajahrakum wayaʿlamu mā taksibūna
तथा आकाशों में और धरती में वही (एकमात्र) अल्लाह है, वह तुम्हारे छिपे और तुम्हारे खुले को जानता है तथा जानता है जो तुम कमाते हो।
وَمَا wamā और नहीं تَأۡتِيهِم tatīhim आती उनके पास مِّنۡ min [of] ءَايَةٖ āyatin कोई निशानी مِّنۡ min from ءَايَٰتِ āyāti निशानियों में से رَبِّهِمۡ rabbihim उनके रब की إِلَّا illā मगर كَانُواْ kānū हैं वो عَنۡهَا ʿanhā उनसे مُعۡرِضِينَ muʿ'riḍīna ऐराज़ करने वाले
wamā tatīhim min āyatin min āyāti rabbihim illā kānū ʿanhā muʿ'riḍīna
और उनके पास उनके पालनहार की आयतों (निशानियों) में से कोई आयत (निशानी) नहीं आती, परंतु वे उससे मुँह फेरने वाले होते हैं।
فَقَدۡ faqad पस तहक़ीक़ كَذَّبُواْ kadhabū उन्होंने झुठलाया بِٱلۡحَقِّ bil-ḥaqi हक़ को لَمَّا lammā जब جَآءَهُمۡ jāahum वो आया उनके पास فَسَوۡفَ fasawfa पस अनक़रीब يَأۡتِيهِمۡ yatīhim आऐंगी उनके पास أَنۢبَٰٓؤُاْ anbāu ख़बरें مَا mā उसकी जो كَانُواْ kānū थे वो بِهِۦ bihi जिसका يَسۡتَهۡزِءُونَ yastahziūna वो मज़ाक़ उड़ाते
faqad kadhabū bil-ḥaqi lammā jāahum fasawfa yatīhim anbāu mā kānū bihi yastahziūna
चुनाँचे निःसंदेह उन्होंने सत्य को झुठला दिया, जब वह उनके पास आया। तो शीघ्र ही उनके पास उसके समाचार आ जाएँगे, जिसका वे उपहास किया करते हैं।
أَلَمۡ alam क्या नहीं يَرَوۡاْ yaraw उन्होंने देखा كَمۡ kam कितनी ही أَهۡلَكۡنَا ahlaknā हलाक कर दीं हमने مِن min from قَبۡلِهِم qablihim उनसे पहले مِّن min of قَرۡنٖ qarnin क़ौमें مَّكَّنَّٰهُمۡ makkannāhum क़ुदरत दी थी हम ने उन्हें فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में مَا mā वो जो لَمۡ lam नहीं نُمَكِّن numakkin हमने क़ुदरत दी لَّكُمۡ lakum तुम्हें وَأَرۡسَلۡنَا wa-arsalnā और भेजा हमने ٱلسَّمَآءَ l-samāa आसमान को عَلَيۡهِم ʿalayhim उन पर مِّدۡرَارٗا mid'rāran बहुत बरसने वाला وَجَعَلۡنَا wajaʿalnā और बनाईं हमने ٱلۡأَنۡهَٰرَ l-anhāra नहरें تَجۡرِي tajrī जो बहती थीं مِن min from تَحۡتِهِمۡ taḥtihim उनके नीचे से فَأَهۡلَكۡنَٰهُم fa-ahlaknāhum पस हलाक कर दिया हमने उन्हें بِذُنُوبِهِمۡ bidhunūbihim बवजह उनके गुनाहों के وَأَنشَأۡنَا wa-anshanā और उठाईं हमने مِنۢ min from بَعۡدِهِمۡ baʿdihim बाद उनके قَرۡنًا qarnan क़ौमें ءَاخَرِينَ ākharīna दूसरी
alam yaraw kam ahlaknā min qablihim min qarnin makkannāhum fī l-arḍi mā lam numakkin lakum wa-arsalnā l-samāa ʿalayhim mid'rāran wajaʿalnā l-anhāra tajrī min taḥtihim fa-ahlaknāhum bidhunūbihim wa-anshanā min baʿdihim qarnan ākharīna
क्या उन्होंने नहीं देखा कि हमने उनसे पहले कितने समुदायों को नष्ट कर दिया, जिन्हें हमने धरती में वह सत्ता (शक्ति एवं अधिकार) दी थी, जो सत्ता तुम्हें नहीं दी, और हमने उनपर मूसला धार वर्षा की, और हमने नहरें बनाईं, जो उनके नीचे से बहती थीं। फिर हमने उन्हें उनके पापों के कारण विनष्ट कर दिया, और उनके पश्चात् दूसरे समुदायों को पैदा कर दिया।
وَلَوۡ walaw और अगर نَزَّلۡنَا nazzalnā नाज़िल करते हम عَلَيۡكَ ʿalayka आप पर كِتَٰبٗا kitāban एक किताब فِي fī in قِرۡطَاسٖ qir'ṭāsin काग़ज़ में فَلَمَسُوهُ falamasūhu फिर वो छू लेते उसे بِأَيۡدِيهِمۡ bi-aydīhim अपने हाथों से لَقَالَ laqāla अलबत्ता कहते ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने كَفَرُوٓاْ kafarū कुफ़्र किया إِنۡ in नहीं है هَٰذَآ hādhā ये إِلَّا illā मगर سِحۡرٞ siḥ'run जादू مُّبِينٞ mubīnun खुल्लम-खुल्ला/वाज़ेह
walaw nazzalnā ʿalayka kitāban fī qir'ṭāsin falamasūhu bi-aydīhim laqāla alladhīna kafarū in hādhā illā siḥ'run mubīnun
(ऐ नबी!) यदि हम आपपर काग़ज़ में लिखी हुई कोई पुस्तक उतारते, फिर वे उसे अपने हाथों से छूते, तो निश्चय वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, यही कहते कि यह तो स्पष्ट जादू के सिवा कुछ नहीं।
وَقَالُواْ waqālū और उन्होंने कहा لَوۡلَآ lawlā क्यों नहीं أُنزِلَ unzila उतारा गया عَلَيۡهِ ʿalayhi उस पर مَلَكٞۖ malakun कोई फ़रिश्ता وَلَوۡ walaw और अगर أَنزَلۡنَا anzalnā उतारते हम مَلَكٗا malakan कोई फ़रिश्ता لَّقُضِيَ laquḍiya अलबत्ता फ़ैसला कर दिया जाता ٱلۡأَمۡرُ l-amru मामले का ثُمَّ thumma फिर لَا lā no يُنظَرُونَ yunẓarūna ना वो मोहलत दिए जाते
waqālū lawlā unzila ʿalayhi malakun walaw anzalnā malakan laquḍiya l-amru thumma lā yunẓarūna
तथा उन्होंने कहा : इस (नबी) पर कोई फ़रिश्ता क्यों न उतारा गया? और यदि हम कोई फ़रिश्ता उतारते, तो अवश्य काम तमाम कर दिया जाता, फिर उन्हें मोहलत न दी जाती।
وَلَوۡ walaw और अगर جَعَلۡنَٰهُ jaʿalnāhu बनाते हम उसे مَلَكٗا malakan एक फ़रिश्ता لَّجَعَلۡنَٰهُ lajaʿalnāhu अलबत्ता बनाते हम उसे رَجُلٗا rajulan आदमी ही وَلَلَبَسۡنَا walalabasnā और अलबत्ता मुशतबा कर देते हम عَلَيۡهِم ʿalayhim उन पर مَّا mā जो يَلۡبِسُونَ yalbisūna वो शुबह करते हैं
walaw jaʿalnāhu malakan lajaʿalnāhu rajulan walalabasnā ʿalayhim mā yalbisūna
और यदि हम उसे फ़रिश्ता बनाते, तो निश्चय उसे आदमी (के रूप में) बनाते और अवश्य उनपर वही संदेह डाल देते, जिस संदेह में वे (अब) पड़े हुए हैं।
وَلَقَدِ walaqadi और अलबत्ता तहक़ीक़ ٱسۡتُهۡزِئَ us'tuh'zi-a मज़ाक़ उड़ाया गया بِرُسُلٖ birusulin कई रसूलों का مِّن min from قَبۡلِكَ qablika आप से पहले فَحَاقَ faḥāqa तो घेर लिया بِٱلَّذِينَ bi-alladhīna उनको जिन्होंने سَخِرُواْ sakhirū तमस्ख़र किया مِنۡهُم min'hum उनमें से مَّا mā उसने जो كَانُواْ kānū थे वो بِهِۦ bihi जिसका يَسۡتَهۡزِءُونَ yastahziūna वो मज़ाक़ उड़ाते
walaqadi us'tuh'zi-a birusulin min qablika faḥāqa bi-alladhīna sakhirū min'hum mā kānū bihi yastahziūna
और निःसंदेह (ऐ नबी!) आपसे पहले कई रसूलों का उपहास किया गया, तो उन लोगों को जिन्होंने उनमें से उपहास किया था, उसी चीज़ ने घेर लिया, जिसका वे उपहास किया करते थे।
قُلۡ qul कह दीजिए سِيرُواْ sīrū चलो फिरो فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में ثُمَّ thumma फिर ٱنظُرُواْ unẓurū देखो كَيۡفَ kayfa किस तरह كَانَ kāna हुआ عَٰقِبَةُ ʿāqibatu अंजाम ٱلۡمُكَذِّبِينَ l-mukadhibīna झुठलाने वालों का
qul sīrū fī l-arḍi thumma unẓurū kayfa kāna ʿāqibatu l-mukadhibīna
(ऐ नबी!) आप कह दें कि धरती में चलो-फिरो, फिर देखो कि झुठलाने वालों का परिणाम कैसा हुआ?
قُل qul कह दीजिए لِّمَن liman किस के लिए है مَّا mā जो कुछ فِي fī (is) in ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों में وَٱلۡأَرۡضِۖ wal-arḍi और ज़मीन में है قُل qul कह दीजिए لِّلَّهِۚ lillahi अल्लाह ही के लिए है كَتَبَ kataba उस ने लिख दी عَلَىٰ ʿalā upon نَفۡسِهِ nafsihi अपने नफ़्स पर ٱلرَّحۡمَةَۚ l-raḥmata रहमत لَيَجۡمَعَنَّكُمۡ layajmaʿannakum अलबत्ता वो ज़रूर जमा करेगा तुम्हें إِلَىٰ ilā on يَوۡمِ yawmi तरफ़ दिन ٱلۡقِيَٰمَةِ l-qiyāmati क़यामत के لَا lā (there is) no رَيۡبَ rayba नहीं कोई शक فِيهِۚ fīhi उसमें ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने خَسِرُوٓاْ khasirū नुक़सान में डाला أَنفُسَهُمۡ anfusahum अपने नफ़्सों को فَهُمۡ fahum पस वो لَا lā (do) not يُؤۡمِنُونَ yu'minūna नहीं वो ईमान लाऐंगे
qul liman mā fī l-samāwāti wal-arḍi qul lillahi kataba ʿalā nafsihi l-raḥmata layajmaʿannakum ilā yawmi l-qiyāmati lā rayba fīhi alladhīna khasirū anfusahum fahum lā yu'minūna
(ऐ नबी!) (उनसे) पूछिए कि जो कुछ आकाशों तथा धरती में है, वह किसका है? कह दें : अल्लाह का है! उसने अपने ऊपर दया करना लिख दिया है। निश्चय वह तुम्हें क़ियामत के दिन की ओर (ले जाकर) अवश्य एकत्र करेगा, जिसमें कोई संदेह नहीं। जिन लोगों ने अपने-आपको क्षति में डाला, वही ईमान नहीं लाते।
۞ وَلَهُۥ walahu और उसी के लिए है مَا mā जो سَكَنَ sakana साकिन है (ठहरा हुआ) فِي fī in ٱلَّيۡلِ al-layli रात में وَٱلنَّهَارِۚ wal-nahāri और दिन में وَهُوَ wahuwa और वो ٱلسَّمِيعُ l-samīʿu खूब सुनने वाला है ٱلۡعَلِيمُ l-ʿalīmu खूब जानने वाला है
walahu mā sakana fī al-layli wal-nahāri wahuwa l-samīʿu l-ʿalīmu
तथा उसी (अल्लाह) का है, जो कुछ रात और दिन में बस रहा है और वह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
قُلۡ qul कह दीजिए أَغَيۡرَ aghayra क्या सिवाय ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के أَتَّخِذُ attakhidhu मैं बना लूँ وَلِيّٗا waliyyan कोई दोस्त فَاطِرِ fāṭiri पैदा करने वाला है ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों وَٱلۡأَرۡضِ wal-arḍi और ज़मीन का وَهُوَ wahuwa और वो يُطۡعِمُ yuṭ'ʿimu वो खिलाता है وَلَا walā और नहीं يُطۡعَمُۗ yuṭ'ʿamu वो खिलाया जाता قُلۡ qul कह दीजिए إِنِّيٓ innī बेशक मैं أُمِرۡتُ umir'tu हुक्म दिया गया हूँ मैं أَنۡ an कि أَكُونَ akūna मैं हो जाऊँ أَوَّلَ awwala सबसे पहला مَنۡ man जो أَسۡلَمَۖ aslama इस्लाम लाया وَلَا walā और ना تَكُونَنَّ takūnanna हरगिज़ आप हों مِنَ mina of ٱلۡمُشۡرِكِينَ l-mush'rikīna मुशरिकीन में से
qul aghayra l-lahi attakhidhu waliyyan fāṭiri l-samāwāti wal-arḍi wahuwa yuṭ'ʿimu walā yuṭ'ʿamu qul innī umir'tu an akūna awwala man aslama walā takūnanna mina l-mush'rikīna
(ऐ नबी!) कह दो : क्या मैं अल्लाह के सिवा कोई सहायक बनाऊँ, जो आकाशों तथा धरती का बनाने वाला है, हालाँकि वह खिलाता है और उसे नहीं खिलाया जाता। आप कहिए : निःसंदेह मुझे आदेश दिया गया है कि सबसे पहला व्यक्ति बनूँ जो आज्ञाकारी हुआ, तथा तुम कदापि साझी बनाने वालों में से न हो।
قُلۡ qul कह दीजिए إِنِّيٓ innī बेशक मैं أَخَافُ akhāfu मैं डरता हूँ إِنۡ in अगर عَصَيۡتُ ʿaṣaytu नाफ़रमानी की मैंने رَبِّي rabbī अपने रब की عَذَابَ ʿadhāba अज़ाब से يَوۡمٍ yawmin (of) a Day عَظِيمٖ ʿaẓīmin बड़े दिन के
qul innī akhāfu in ʿaṣaytu rabbī ʿadhāba yawmin ʿaẓīmin
आप कह दें कि यदि मैं अपने पालनहार की अवज्ञा करूँ, तो निःसंदेह मैं एक बड़े दिन की यातना से डरता हूँ।
مَّن man जो कोई يُصۡرَفۡ yuṣ'raf फेर दिया गया عَنۡهُ ʿanhu उस से (अज़ाब) يَوۡمَئِذٖ yawma-idhin उस दिन فَقَدۡ faqad तो तहक़ीक़ رَحِمَهُۥۚ raḥimahu उसने रहम किया उस पर وَذَٰلِكَ wadhālika और यही है ٱلۡفَوۡزُ l-fawzu कामयाबी ٱلۡمُبِينُ l-mubīnu खुली/वाज़ेह
man yuṣ'raf ʿanhu yawma-idhin faqad raḥimahu wadhālika l-fawzu l-mubīnu
जिस व्यक्ति से उस दिन वह हटा लिया जाएगा, तो निश्चय अल्लाह ने उसपर दया कर दी और यही खुली सफलता है।
وَإِن wa-in और अगर يَمۡسَسۡكَ yamsaska पहुँचाए आपको ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह بِضُرّٖ biḍurrin कोई नुक़सान فَلَا falā तो नहीं كَاشِفَ kāshifa कोई दूर करने वाला لَهُۥٓ lahu उसे إِلَّا illā मगर هُوَۖ huwa वो ही وَإِن wa-in और अगर يَمۡسَسۡكَ yamsaska वो पहुँचाए आपको بِخَيۡرٖ bikhayrin कोई भलाई فَهُوَ fahuwa तो वो عَلَىٰ ʿalā ऊपर كُلِّ kulli हर شَيۡءٖ shayin चीज़ के قَدِيرٞ qadīrun ख़ूब क़ुदरत रखने वाला है
wa-in yamsaska l-lahu biḍurrin falā kāshifa lahu illā huwa wa-in yamsaska bikhayrin fahuwa ʿalā kulli shayin qadīrun
यदि अल्लाह तुझे कोई हानि पहुँचाए, तो उसके सिवा कोई उसे दूर करने वाला नहीं, और यदि वह तुझे कोई भलाई पहुँचाए, तो वह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।
وَهُوَ wahuwa और वो ٱلۡقَاهِرُ l-qāhiru ग़लबा रखने वाला है فَوۡقَ fawqa ऊपर عِبَادِهِۦۚ ʿibādihi अपने बन्दों के وَهُوَ wahuwa और वो ٱلۡحَكِيمُ l-ḥakīmu बहुत हिकमत वाला है ٱلۡخَبِيرُ l-khabīru ख़ूब बाख़बर है
wahuwa l-qāhiru fawqa ʿibādihi wahuwa l-ḥakīmu l-khabīru
तथा वही अपने बंदों पर ग़ालिब (हावी) है तथा वही पूर्ण हिकमत वाला, हर चीज़ की ख़बर रखने वाला है।
قُلۡ qul कह दीजिए أَيُّ ayyu कौन सी شَيۡءٍ shayin चीज़ है أَكۡبَرُ akbaru सबसे बड़ी شَهَٰدَةٗۖ shahādatan गवाही में قُلِ quli कह दीजिए ٱللَّهُۖ l-lahu अल्लाह شَهِيدُۢ shahīdun गवाह है بَيۡنِي baynī दर्मियान मेरे وَبَيۡنَكُمۡۚ wabaynakum और दर्मियान तुम्हारे وَأُوحِيَ waūḥiya और वही किया गया إِلَيَّ ilayya मेरी तरफ़ هَٰذَا hādhā ये ٱلۡقُرۡءَانُ l-qur'ānu क़ुरआन لِأُنذِرَكُم li-undhirakum ताकि मैं डराऊँ तुम्हें بِهِۦ bihi साथ इसके وَمَنۢ waman और जिसे بَلَغَۚ balagha ये पहुँचे أَئِنَّكُمۡ a-innakum क्या बेशक तुम لَتَشۡهَدُونَ latashhadūna अलबत्ता तुम गवाही देते हो أَنَّ anna बेशक مَعَ maʿa साथ ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के ءَالِهَةً ālihatan इलाह हैं أُخۡرَىٰۚ ukh'rā दूसरे قُل qul कह दीजिए لَّآ lā Not أَشۡهَدُۚ ashhadu नहीं मैं गवाही देता قُلۡ qul कह दीजिए إِنَّمَا innamā बेशक هُوَ huwa वो إِلَٰهٞ ilāhun इलाह है وَٰحِدٞ wāḥidun एक ही وَإِنَّنِي wa-innanī और बेशक मैं بَرِيٓءٞ barīon बरी-उज़-ज़िम्मा हूँ مِّمَّا mimmā उससे जो تُشۡرِكُونَ tush'rikūna तुम शिर्क करते हो
qul ayyu shayin akbaru shahādatan quli l-lahu shahīdun baynī wabaynakum waūḥiya ilayya hādhā l-qur'ānu li-undhirakum bihi waman balagha a-innakum latashhadūna anna maʿa l-lahi ālihatan ukh'rā qul lā ashhadu qul innamā huwa ilāhun wāḥidun wa-innanī barīon mimmā tush'rikūna
(ऐ नबी!) आप (इन मुश्रिकों से) पूछें कि कौन-सी चीज़ गवाही में सबसे बड़ी है? आप कह दें कि अल्लाह मेरे और तुम्हारे बीच गवाह है तथा मेरी ओर यह क़ुरआन वह़्य (प्रकाशना) द्वारा भेजा गया है, ताकि मैं तुम्हें इसके द्वारा डराऊँ और उसे भी जिस तक यह पहुँचे। क्या निःसंदेह तुम वास्तव में यह गवाही देते हो कि बेशक अल्लाह के साथ कुछ और पूज्य भी हैं? आप कह दें कि मैं तो इसकी गवाही नहीं देता। आप कह दें कि वह तो केवल एक ही पूज्य है तथा निःसंदेह मैं उससे बरी हूँ जो तुम शरीक ठहराते हो।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो ءَاتَيۡنَٰهُمُ ātaynāhumu दी हमने उन्हें ٱلۡكِتَٰبَ l-kitāba किताब يَعۡرِفُونَهُۥ yaʿrifūnahu वो पहचानते हैं उसे كَمَا kamā जैसा कि يَعۡرِفُونَ yaʿrifūna वो पहचानते हैं أَبۡنَآءَهُمُۘ abnāahumu अपने बेटों को ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने خَسِرُوٓاْ khasirū ख़सारे में डाला أَنفُسَهُمۡ anfusahum अपने नफ़्सों को فَهُمۡ fahum तो वो لَا lā (do) not يُؤۡمِنُونَ yu'minūna नहीं वो ईमान लाते
alladhīna ātaynāhumu l-kitāba yaʿrifūnahu kamā yaʿrifūna abnāahumu alladhīna khasirū anfusahum fahum lā yu'minūna
जिन लोगों को हमने पुस्तक प्रदान की, वे उसे उसी प्रकार पहचानते हैं, जैसे वे अपने बेटों को पहचानते हैं। वे लोग जिन्होंने स्वयं को क्षति में डाला, तो वे ईमान नहीं लाते।
وَمَنۡ waman और कौन أَظۡلَمُ aẓlamu बड़ा ज़ालिम है مِمَّنِ mimmani उससे जो ٱفۡتَرَىٰ if'tarā गढ़ ले عَلَى ʿalā against ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह पर كَذِبًا kadhiban झूठ أَوۡ aw या كَذَّبَ kadhaba झुठलाए بِـَٔايَٰتِهِۦٓۚ biāyātihi उसकी आयात को إِنَّهُۥ innahu बेशक वो لَا lā not يُفۡلِحُ yuf'liḥu नहीं वो फ़लाह पाऐंगे ٱلظَّٰلِمُونَ l-ẓālimūna जो ज़ालिम हैं
waman aẓlamu mimmani if'tarā ʿalā l-lahi kadhiban aw kadhaba biāyātihi innahu lā yuf'liḥu l-ẓālimūna
तथा उससे बड़ा अत्याचारी कौन है, जिसने अल्लाह पर कोई झूठ गढ़ा, या उसकी आयतों को झुठलाया। निःसंदेह अत्याचारी कभी सफल नहीं होते।
وَيَوۡمَ wayawma और जिस दिन نَحۡشُرُهُمۡ naḥshuruhum हम इकट्ठा करेंगे उनको جَمِيعٗا jamīʿan सबके सब को ثُمَّ thumma फिर نَقُولُ naqūlu हम कहेंगे لِلَّذِينَ lilladhīna उन से जिन्होंने أَشۡرَكُوٓاْ ashrakū शिर्क किया أَيۡنَ ayna कहाँ हैं شُرَكَآؤُكُمُ shurakāukumu शरीक तुम्हारे ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो كُنتُمۡ kuntum थे तुम تَزۡعُمُونَ tazʿumūna तुम दावा करते
wayawma naḥshuruhum jamīʿan thumma naqūlu lilladhīna ashrakū ayna shurakāukumu alladhīna kuntum tazʿumūna
और जिस दिन हम उन सबको एकत्र करेंगे, फिर हम उन लोगों से कहेंगे, जिन्होंने साझी ठहराए : तुम्हारे वे साझी कहाँ हैं, जिनका तुम दावा करते थे?
ثُمَّ thumma फिर لَمۡ lam नहीं تَكُن takun होगा فِتۡنَتُهُمۡ fit'natuhum उज़र उनका إِلَّآ illā मगर أَن an ये कि قَالُواْ qālū वो कहेंगे وَٱللَّهِ wal-lahi क़सम है अल्लाह की رَبِّنَا rabbinā जो रब है हमारा مَا mā ना كُنَّا kunnā थे हम مُشۡرِكِينَ mush'rikīna शिर्क करने वाले
thumma lam takun fit'natuhum illā an qālū wal-lahi rabbinā mā kunnā mush'rikīna
फिर उनका कोई बहाना न होगा सिवाय इसके कि वे कहेंगे : अल्लाह की क़सम! जो हमारा पालनहार है, हम मुश्रिक न थे।
ٱنظُرۡ unẓur देखिए كَيۡفَ kayfa किस तरह كَذَبُواْ kadhabū उन्होंने झूठ बोला عَلَىٰٓ ʿalā against أَنفُسِهِمۡۚ anfusihim अपने नफ़्सों पर وَضَلَّ waḍalla और गुम हो गए عَنۡهُم ʿanhum उनसे مَّا mā जो كَانُواْ kānū थे वो يَفۡتَرُونَ yaftarūna वो गढ़ते
unẓur kayfa kadhabū ʿalā anfusihim waḍalla ʿanhum mā kānū yaftarūna
देखो उन्होंने कैसे अपने आपपर झूठ बोला और उनसे गुम हो गया, जो वे झूठ बनाया करते थे।
وَمِنۡهُم wamin'hum और उनमें से कोई है مَّن man जो يَسۡتَمِعُ yastamiʿu कान लगाता है إِلَيۡكَۖ ilayka तरफ़ आपके وَجَعَلۡنَا wajaʿalnā और डाल दिए हमने عَلَىٰ ʿalā over قُلُوبِهِمۡ qulūbihim उनके दिलों पर أَكِنَّةً akinnatan पर्दे أَن an कि يَفۡقَهُوهُ yafqahūhu वो समझ सकें उसे (ना) وَفِيٓ wafī and in ءَاذَانِهِمۡ ādhānihim और उनके कानों में وَقۡرٗاۚ waqran बोझ है وَإِن wa-in और अगर يَرَوۡاْ yaraw वो देख लें كُلَّ kulla हर ءَايَةٖ āyatin निशानी لَّا lā not يُؤۡمِنُواْ yu'minū ना वो ईमान लाऐंगे بِهَاۖ bihā उस पर حَتَّىٰٓ ḥattā यहाँ तक कि إِذَا idhā जब جَآءُوكَ jāūka वो आते हैं आपके पास يُجَٰدِلُونَكَ yujādilūnaka वो झगड़ा करते हैं आपसे يَقُولُ yaqūlu कहते हैं ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने كَفَرُوٓاْ kafarū कुफ़्र किया إِنۡ in नहीं هَٰذَآ hādhā ये إِلَّآ illā मगर أَسَٰطِيرُ asāṭīru कहानियाँ ٱلۡأَوَّلِينَ l-awalīna पहलों की
wamin'hum man yastamiʿu ilayka wajaʿalnā ʿalā qulūbihim akinnatan an yafqahūhu wafī ādhānihim waqran wa-in yaraw kulla āyatin lā yu'minū bihā ḥattā idhā jāūka yujādilūnaka yaqūlu alladhīna kafarū in hādhā illā asāṭīru l-awalīna
और उनमें से कुछ ऐसे हैं जो आपकी ओर कान लगाते हैं, और हमने उनके दिलों पर परदे डाल दिए हैं, कि बात न समझें और उनके कानों में बोझ डाल दिया है। यदि वे प्रत्येक निशानी देख लें, (तब भी) उसपर ईमान नहीं लाएँगे, यहाँ तक कि जब वे आपके पास झगड़ते हुए आते हैं, तो वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, कहते हैं : ये पहले लोगों की कल्पित कथाओं के सिवा कुछ नहीं।
وَهُمۡ wahum और वो يَنۡهَوۡنَ yanhawna वो रोकते हैं عَنۡهُ ʿanhu उससे وَيَنۡـَٔوۡنَ wayanawna और वो दूर रहते हैं عَنۡهُۖ ʿanhu उससे وَإِن wa-in और नहीं يُهۡلِكُونَ yuh'likūna वो हलाक करते إِلَّآ illā मगर أَنفُسَهُمۡ anfusahum अपने नफ़्सों को وَمَا wamā और नहीं يَشۡعُرُونَ yashʿurūna वो शऊर रखते
wahum yanhawna ʿanhu wayanawna ʿanhu wa-in yuh'likūna illā anfusahum wamā yashʿurūna
और वे उससे (लोगों को) रोकते हैं और (स्वयं भी) उससे दूर रहते हैं, और वे मात्र अपने आपको विनष्ट कर रहे हैं और वे नहीं समझते।
وَلَوۡ walaw और काश تَرَىٰٓ tarā आप देखें إِذۡ idh जब وُقِفُواْ wuqifū वो खड़े किए जाऐंगे عَلَى ʿalā by ٱلنَّارِ l-nāri ऊपर आग के فَقَالُواْ faqālū तो वो कहेंगे يَٰلَيۡتَنَا yālaytanā ऐ काश हम نُرَدُّ nuraddu हम लौटाए जाऐं وَلَا walā और ना نُكَذِّبَ nukadhiba हम झुठलाऐं بِـَٔايَٰتِ biāyāti आयात को رَبِّنَا rabbinā अपने रब की وَنَكُونَ wanakūna और हम हों مِنَ mina among ٱلۡمُؤۡمِنِينَ l-mu'minīna मोमिनों मे से
walaw tarā idh wuqifū ʿalā l-nāri faqālū yālaytanā nuraddu walā nukadhiba biāyāti rabbinā wanakūna mina l-mu'minīna
तथा (ऐ नबी!) यदि आप उस समय देखें, जब वे आग पर खड़े किए जाएँगे, तो वे कहेंगे : ऐ काश! हम वापस भेजे जाएँ और अपने पालनहार की आयतों को न झुठलाएँ और हम ईमान वालों में से हो जाएँ।
بَلۡ bal बल्कि بَدَا badā ज़ाहिर हो गया لَهُم lahum उनके लिए مَّا mā जो كَانُواْ kānū थे वो يُخۡفُونَ yukh'fūna वो छुपाते مِن min from قَبۡلُۖ qablu इससे क़ब्ल وَلَوۡ walaw और अगर رُدُّواْ ruddū वो लौटाए जाऐं لَعَادُواْ laʿādū अलबत्ता फिर करेंगे لِمَا limā उसी को जो نُهُواْ nuhū वो रोके गए थे عَنۡهُ ʿanhu जिससे وَإِنَّهُمۡ wa-innahum और बेशक वो لَكَٰذِبُونَ lakādhibūna अलबत्ता झूठे हैं
bal badā lahum mā kānū yukh'fūna min qablu walaw ruddū laʿādū limā nuhū ʿanhu wa-innahum lakādhibūna
बल्कि उनके लिए वह प्रकट हो गया, जो वे इससे पहले छिपाते थे। और यदि उन्हें वापस भेज दिया जाए, तो अवश्य फिर वही करेंगे, जिससे उन्हें रोका गया था। और निःसंदेह वे निश्चय झूठे हैं।
وَقَالُوٓاْ waqālū और उन्होंने कहा إِنۡ in नहीं هِيَ hiya ये إِلَّا illā मगर حَيَاتُنَا ḥayātunā ज़िन्दगी हमारी ٱلدُّنۡيَا l-dun'yā दुनिया की وَمَا wamā और नहीं نَحۡنُ naḥnu हम بِمَبۡعُوثِينَ bimabʿūthīna उठाए जाने वाले
waqālū in hiya illā ḥayātunā l-dun'yā wamā naḥnu bimabʿūthīna
और उन्होंने कहा : जीवन तो बस यही हमारा सांसारिक जीवन है। और हम हरगिज़ उठाए जाने वाले नहीं।
وَلَوۡ walaw और काश تَرَىٰٓ tarā आप देखें إِذۡ idh जब وُقِفُواْ wuqifū वो खड़े किए जाऐंगे عَلَىٰ ʿalā before رَبِّهِمۡۚ rabbihim अपने रब के सामने قَالَ qāla वो फ़रमाएगा أَلَيۡسَ alaysa क्या नहीं है هَٰذَا hādhā ये بِٱلۡحَقِّۚ bil-ḥaqi हक़ قَالُواْ qālū वो कहेंगे بَلَىٰ balā क्यों नहीं وَرَبِّنَاۚ warabbinā क़सम है हमारे रब की قَالَ qāla वो फ़रमाएगा فَذُوقُواْ fadhūqū पस चखो ٱلۡعَذَابَ l-ʿadhāba अज़ाब بِمَا bimā बवजह उसके जो كُنتُمۡ kuntum थे तुम تَكۡفُرُونَ takfurūna तुम कुफ़्र करते
walaw tarā idh wuqifū ʿalā rabbihim qāla alaysa hādhā bil-ḥaqi qālū balā warabbinā qāla fadhūqū l-ʿadhāba bimā kuntum takfurūna
तथा यदि आप उस समय देखें, जब वे अपने पालनहार के समक्ष खड़े किए जाएँगे।वह कहेगा : क्या यह (जीवन) सत्य नहीं है? वे कहेंगे : क्यों नहीं, हमारे पालनहार की क़सम! वह (अल्लाह) कहेगा : तो अब यातना चखो उसके बदले जो तुम कुफ़्र किया करते थे।
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अल-माइदा अगला सूरह → अल-आराफ़