بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
الٓمٓ alif-lam-meem ا ل م
alif-lam-meem
अलिफ़, लाम, मीम।
تَنزِيلُ tanzīlu नाज़िल करना है ٱلۡكِتَٰبِ l-kitābi किताब का لَا lā (there is) no رَيۡبَ rayba नहीं कोई शक فِيهِ fīhi इसमें مِن min from رَّبِّ rabbi रब की तरफ़ से है ٱلۡعَٰلَمِينَ l-ʿālamīna तमाम जहानों के
tanzīlu l-kitābi lā rayba fīhi min rabbi l-ʿālamīna
इस पुस्तक का अवतरण, जिसमें कोई संदेह नहीं, पूरे संसार के पालनहार की ओर से है।
أَمۡ am क्या يَقُولُونَ yaqūlūna वो कहते हैं ٱفۡتَرَىٰهُۚ if'tarāhu उसने घड़ लिया उसे بَلۡ bal बल्कि هُوَ huwa वो ٱلۡحَقُّ l-ḥaqu हक़ है مِن min from رَّبِّكَ rabbika आपके रब की तरफ़ से لِتُنذِرَ litundhira ताकि आप डराऐं قَوۡمٗا qawman उस क़ौम को مَّآ mā नहीं أَتَىٰهُم atāhum आया उनके पास مِّن min any نَّذِيرٖ nadhīrin कोई डराने वाला مِّن min before you قَبۡلِكَ qablika आप से पहले لَعَلَّهُمۡ laʿallahum ताकि वो يَهۡتَدُونَ yahtadūna वो हिदायत पा जाऐं
am yaqūlūna if'tarāhu bal huwa l-ḥaqu min rabbika litundhira qawman mā atāhum min nadhīrin min qablika laʿallahum yahtadūna
क्या वे कहते हैं कि उसने इसे स्वयं गढ़ लिया है? बल्कि वही आपके पालनहार की ओर से सत्य है, ताकि आप उन लोगों को सावधान करें, जिनके पास आपसे पहले कोई सावधान करने वाला नहीं आया। ताकि वे सीधी राह पर आ जाएँ।
ٱللَّهُ al-lahu अल्लाह ٱلَّذِي alladhī वो जिसने خَلَقَ khalaqa पैदा किया ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों وَٱلۡأَرۡضَ wal-arḍa और ज़मीन को وَمَا wamā और जो कुछ بَيۡنَهُمَا baynahumā दर्मियान है इन दोनों के فِي fī in سِتَّةِ sittati six أَيَّامٖ ayyāmin छ: दिनों में ثُمَّ thumma फिर ٱسۡتَوَىٰ is'tawā वो बुलन्द हुआ عَلَى ʿalā on ٱلۡعَرۡشِۖ l-ʿarshi अर्श पर مَا mā नहीं لَكُم lakum तुम्हारे लिए مِّن min besides Him دُونِهِۦ dūnihi उसके सिवा مِن min any وَلِيّٖ waliyyin कोई दोस्त وَلَا walā और ना شَفِيعٍۚ shafīʿin कोई सिफ़ारिशी أَفَلَا afalā क्या फिर नहीं تَتَذَكَّرُونَ tatadhakkarūna तुम नसीहत पकड़ते
al-lahu alladhī khalaqa l-samāwāti wal-arḍa wamā baynahumā fī sittati ayyāmin thumma is'tawā ʿalā l-ʿarshi mā lakum min dūnihi min waliyyin walā shafīʿin afalā tatadhakkarūna
अल्लाह वह है, जिसने आकाशों तथा धरती तथा उन दोनों के बीच मौजूद सारी चीज़ों को छः दिनों में पैदा किया। फिर वह अर्श पर मुस्तवी (बुलंद) हुआ। उसके सिवा तुम्हारा न कोई संरक्षक है और न कोई सिफ़ारिश करने वाला। तो क्या तुम उपदेश ग्रहण नहीं करते?
يُدَبِّرُ yudabbiru वो तदबीर करता है ٱلۡأَمۡرَ l-amra हर मामले की مِنَ mina of ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान से إِلَى ilā to ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन तक ثُمَّ thumma फिर يَعۡرُجُ yaʿruju वो चढ़ता है إِلَيۡهِ ilayhi तरफ़ उसके فِي fī in يَوۡمٖ yawmin एक दिन में كَانَ kāna है مِقۡدَارُهُۥٓ miq'dāruhu हिसाब/अंदाज़ा उसका أَلۡفَ alfa हज़ार سَنَةٖ sanatin साल مِّمَّا mimmā उसमें से जो تَعُدُّونَ taʿuddūna तुम शुमार करते हो
yudabbiru l-amra mina l-samāi ilā l-arḍi thumma yaʿruju ilayhi fī yawmin kāna miq'dāruhu alfa sanatin mimmā taʿuddūna
वह आकाश से धरती तक (प्रत्येक) कार्य का प्रबंध करता है। फिर वह (कार्य) उसकी ओर एक ऐसे दिन में ऊपर जाता है, जिसकी मात्रा तुम्हारे हिसाब के अनुसार एक हज़ार वर्ष है।
ذَٰلِكَ dhālika ये है عَٰلِمُ ʿālimu जानने वाला ٱلۡغَيۡبِ l-ghaybi ग़ैब وَٱلشَّهَٰدَةِ wal-shahādati और हाज़िर का ٱلۡعَزِيزُ l-ʿazīzu बहुत ज़बरदस्त ٱلرَّحِيمُ l-raḥīmu निहायत रहम करने वाला
dhālika ʿālimu l-ghaybi wal-shahādati l-ʿazīzu l-raḥīmu
वही परोक्ष और प्रत्यक्ष का जानने वाला, अत्यंत प्रभुत्वशाली, अति दयावान है।
ٱلَّذِيٓ alladhī वो जिसने أَحۡسَنَ aḥsana अच्छा बनाया كُلَّ kulla हर شَيۡءٍ shayin चीज़ को خَلَقَهُۥۖ khalaqahu उसने पैदा किया जिसे وَبَدَأَ wabada-a और उसने इब्तिदा की خَلۡقَ khalqa (the) creation ٱلۡإِنسَٰنِ l-insāni इन्सान की तख़लीक़ की مِن min from طِينٖ ṭīnin मिट्टी से
alladhī aḥsana kulla shayin khalaqahu wabada-a khalqa l-insāni min ṭīnin
जिसने अच्छा बनाया हर चीज़ को जो उसने पैदा की और उसने मनुष्य की रचना मिट्टी से शुरू की।
ثُمَّ thumma फिर جَعَلَ jaʿala उसने बनाई نَسۡلَهُۥ naslahu नस्ल उसकी مِن min from سُلَٰلَةٖ sulālatin ख़ुलासे से مِّن min of مَّآءٖ māin पानी की مَّهِينٖ mahīnin हक़ीर
thumma jaʿala naslahu min sulālatin min māin mahīnin
फिर उसके वंश को एक तुच्छ पानी के निचोड़ (वीर्य) से बनाया।
ثُمَّ thumma फिर سَوَّىٰهُ sawwāhu उसने दुरुस्त किया उसे وَنَفَخَ wanafakha और उसने फूँक दिया فِيهِ fīhi उसमें مِن min from رُّوحِهِۦۖ rūḥihi अपनी रूह से وَجَعَلَ wajaʿala और उसने बनाए لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلسَّمۡعَ l-samʿa कान وَٱلۡأَبۡصَٰرَ wal-abṣāra और आँखें وَٱلۡأَفۡـِٔدَةَۚ wal-afidata और दिल قَلِيلٗا qalīlan little مَّا mā कितना कम تَشۡكُرُونَ tashkurūna तुम शुक्र अदा करते हो
thumma sawwāhu wanafakha fīhi min rūḥihi wajaʿala lakumu l-samʿa wal-abṣāra wal-afidata qalīlan mā tashkurūna
फिर उसे ठीक-ठाक किया, और उसमें अपनी एक आत्मा (प्राण) फूँकी, तथा तुम्हारे लिए कान और आँखें तथा दिल बनाए। तुम बहुत कम ही शुक्र करते हो।
وَقَالُوٓاْ waqālū और उन्होंने कहा أَءِذَا a-idhā क्या जब ضَلَلۡنَا ḍalalnā गुम हो जाऐंगे हम فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में أَءِنَّا a-innā क्या बेशक हम لَفِي lafī certainly be in خَلۡقٖ khalqin अलबत्ता पैदाइश में (होंगे) جَدِيدِۭۚ jadīdin नई بَلۡ bal बल्कि هُم hum वो بِلِقَآءِ biliqāi मुलाक़ात से رَبِّهِمۡ rabbihim अपने रब की كَٰفِرُونَ kāfirūna इन्कारी हैं
waqālū a-idhā ḍalalnā fī l-arḍi a-innā lafī khalqin jadīdin bal hum biliqāi rabbihim kāfirūna
तथा उन्होंने कहा : क्या जब हम धरती में खो जाएँगे, तो क्या हम वास्तव में नए सिरे से पैदा किए जाएँगे? बल्कि वे अपने पालनहार से मिलने का इनकार करने वाले लोग हैं।
۞ قُلۡ qul कह दीजिए يَتَوَفَّىٰكُم yatawaffākum फ़ौत करेगा तुम्हें مَّلَكُ malaku फ़रिश्ता ٱلۡمَوۡتِ l-mawti मौत का ٱلَّذِي alladhī वो जो وُكِّلَ wukkila मुक़र्रर किया गया بِكُمۡ bikum तुम पर ثُمَّ thumma फिर إِلَىٰ ilā to رَبِّكُمۡ rabbikum तरफ़ अपने रब के تُرۡجَعُونَ tur'jaʿūna तुम लौटाए जाओगे
qul yatawaffākum malaku l-mawti alladhī wukkila bikum thumma ilā rabbikum tur'jaʿūna
आप कह दें कि मौत का फ़रिश्ता तुम्हारे प्राण निकाल लेगा, जो तुमपर नियुक्त किया गया है, फिर तुम अपने पालनहार ही की ओर लौटाए जाओगे।
وَلَوۡ walaw और काश تَرَىٰٓ tarā आप देखें إِذِ idhi जब ٱلۡمُجۡرِمُونَ l-muj'rimūna मुजरिम نَاكِسُواْ nākisū झुकाए हुए होंगे رُءُوسِهِمۡ ruūsihim अपने सरों को عِندَ ʿinda before رَبِّهِمۡ rabbihim अपने रब के पास (कहेंगे) رَبَّنَآ rabbanā ऐ हमारे रब أَبۡصَرۡنَا abṣarnā देख लिया हमनें وَسَمِعۡنَا wasamiʿ'nā और सुन लिया हमनें فَٱرۡجِعۡنَا fa-ir'jiʿ'nā पस लौटा दे हमें نَعۡمَلۡ naʿmal हम अमल करेंगे صَٰلِحًا ṣāliḥan नेक إِنَّا innā बेशक हम مُوقِنُونَ mūqinūna यक़ीन करने वाले हैं
walaw tarā idhi l-muj'rimūna nākisū ruūsihim ʿinda rabbihim rabbanā abṣarnā wasamiʿ'nā fa-ir'jiʿ'nā naʿmal ṣāliḥan innā mūqinūna
और यदि आप देखें, जब अपराधी लोग अपने पालनहार के सामने अपने सिर झुकाए (खड़े) होंगे। (वे कहेंगे :) ऐ हमारे पालनहार! हमने देख लिया और सुन लिया। अतः हमें (दुनिया में) वापस भेज दे कि हम अच्छे कार्य करें। निःसंदेह हम विश्वास करने वाले हैं।
وَلَوۡ walaw और अगर شِئۡنَا shi'nā चाहते हम لَأٓتَيۡنَا laātaynā अलबत्ता दे देते हम كُلَّ kulla हर نَفۡسٍ nafsin नफ़्स को هُدَىٰهَا hudāhā हिदायत उसकी وَلَٰكِنۡ walākin और लेकिन حَقَّ ḥaqqa सच होगई ٱلۡقَوۡلُ l-qawlu बात مِنِّي minnī मेरी तरफ़ से لَأَمۡلَأَنَّ la-amla-anna अलबत्ता मैं ज़रूर भर दूँगा جَهَنَّمَ jahannama जहन्नम को مِنَ mina with ٱلۡجِنَّةِ l-jinati जिन्नों से وَٱلنَّاسِ wal-nāsi और इन्सानों से أَجۡمَعِينَ ajmaʿīna सब के सब से
walaw shi'nā laātaynā kulla nafsin hudāhā walākin ḥaqqa l-qawlu minnī la-amla-anna jahannama mina l-jinati wal-nāsi ajmaʿīna
और यदि हम चाहते, तो प्रत्येक प्राणी को उसका मार्गदर्शन प्रदान कर देते। लेकिन मेरी ओर से बात प्रमाणित (निश्चित) हो चुकी कि मैं जहन्नम को जिन्नों तथा इनसानों, सबसे से ज़रूर भरूँगा।
فَذُوقُواْ fadhūqū तो चखो بِمَا bimā बवजह उसके जो نَسِيتُمۡ nasītum भूल गए तुम لِقَآءَ liqāa मुलाक़ात को يَوۡمِكُمۡ yawmikum (of) this Day of yours هَٰذَآ hādhā अपने इस दिन की إِنَّا innā बेशक हमने نَسِينَٰكُمۡۖ nasīnākum भुला दिया हमने तुम्हें وَذُوقُواْ wadhūqū और चखो عَذَابَ ʿadhāba अज़ाब ٱلۡخُلۡدِ l-khul'di हमेशगी का بِمَا bimā बवजह उसके जो كُنتُمۡ kuntum थे तुम تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते
fadhūqū bimā nasītum liqāa yawmikum hādhā innā nasīnākum wadhūqū ʿadhāba l-khul'di bimā kuntum taʿmalūna
तो (अब यातना) चखो, इस कारण कि तुमने अपने इस दिन के मिलने को भुला दिया। निःसंदेह हमने तुम्हें भुला दिया। और जो तुम किया करते थे उसके कारण शाश्वत यातना का मज़ा चखो।
إِنَّمَا innamā बेशक يُؤۡمِنُ yu'minu ईमान लाते हैं بِـَٔايَٰتِنَا biāyātinā हमारी आयात पर ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग إِذَا idhā जब ذُكِّرُواْ dhukkirū वो नसीहत किए जाते हैं بِهَا bihā साथ उनके خَرُّواْۤ kharrū वो गिर पड़ते हैं سُجَّدٗاۤ sujjadan सजदा करते हुए وَسَبَّحُواْ wasabbaḥū और वो तस्बीह करते हैं بِحَمۡدِ biḥamdi साथ हम्द के رَبِّهِمۡ rabbihim अपने रब की وَهُمۡ wahum और वो لَا lā are not arrogant يَسۡتَكۡبِرُونَ ۩ yastakbirūna नहीं वो तकब्बुर करते
innamā yu'minu biāyātinā alladhīna idhā dhukkirū bihā kharrū sujjadan wasabbaḥū biḥamdi rabbihim wahum lā yastakbirūna
हमारी आयतों पर तो केवल वही लोग ईमान लाते हैं कि जब उन्हें उन (आयतों) के साथ नसीहत की जाती है, तो वे सजदा करते हुए गिर जाते हैं, और अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का गान करते हैं, और वे अभिमान नहीं करते।
تَتَجَافَىٰ tatajāfā अलग रहते हैं جُنُوبُهُمۡ junūbuhum पहलू उनके عَنِ ʿani from ٱلۡمَضَاجِعِ l-maḍājiʿi बिस्तरों से يَدۡعُونَ yadʿūna वो पुकारते हैं رَبَّهُمۡ rabbahum अपने रब को خَوۡفٗا khawfan ख़ौफ़ وَطَمَعٗا waṭamaʿan और उम्मीद से وَمِمَّا wamimmā और उसमें से जो رَزَقۡنَٰهُمۡ razaqnāhum रिज़्क़ दिया हमने उन्हें يُنفِقُونَ yunfiqūna वो ख़र्च करते हैं
tatajāfā junūbuhum ʿani l-maḍājiʿi yadʿūna rabbahum khawfan waṭamaʿan wamimmā razaqnāhum yunfiqūna
उनके पहलू बिस्तरों से अलग रहते हैं। वे अपने पालनहार को भय तथा आशा के साथ पुकारते हैं। तथा हमने जो कुछ उन्हें प्रदान किया है, उसमें से खर्च करते हैं।
فَلَا falā पस नहीं تَعۡلَمُ taʿlamu जानता نَفۡسٞ nafsun कोई नफ़्स مَّآ mā जो कुछ أُخۡفِيَ ukh'fiya छुपाया गया है لَهُم lahum उनके लिए مِّن min of قُرَّةِ qurrati ठंडक से أَعۡيُنٖ aʿyunin आँखों की جَزَآءَۢ jazāan बदला है بِمَا bimā उसका जो كَانُواْ kānū थे वो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल करते
falā taʿlamu nafsun mā ukh'fiya lahum min qurrati aʿyunin jazāan bimā kānū yaʿmalūna
तो कोई प्राणी नहीं जानता कि उनके लिए आँखों की ठंढक में से क्या कुछ छिपाकर रखा गया है, उसके बदले के तौर पर, जो वे (दुनिया में) किया करते थे।
أَفَمَن afaman क्या भला वो जो كَانَ kāna है مُؤۡمِنٗا mu'minan मोमिन كَمَن kaman मानिन्द उसके كَانَ kāna हो सकता है فَاسِقٗاۚ fāsiqan जो फ़ासिक़ है لَّا lā Not يَسۡتَوُۥنَ yastawūna नहीं वो बराबर हो सकते
afaman kāna mu'minan kaman kāna fāsiqan lā yastawūna
तो क्या वह व्यक्ति जो ईमान वाला हो, वह उसके समान है, जो अवज्ञाकारी हो? वे समान नहीं हो सकते।
أَمَّا ammā रहे ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए وَعَمِلُواْ waʿamilū और उन्होंने अमल किए ٱلصَّٰلِحَٰتِ l-ṣāliḥāti नेक فَلَهُمۡ falahum तो उनके लिए جَنَّٰتُ jannātu बाग़ात हैं ٱلۡمَأۡوَىٰ l-mawā रहने के نُزُلَۢا nuzulan महमानी होगी بِمَا bimā बवजह उसके जो كَانُواْ kānū थे वो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल करते
ammā alladhīna āmanū waʿamilū l-ṣāliḥāti falahum jannātu l-mawā nuzulan bimā kānū yaʿmalūna
लेकिन जो लोग ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए, तो उनके लिए रहने के बाग़ हैं, उन कार्यों के बदले में आतिथ्य स्वरूप, जो वे किया करते थे।
وَأَمَّا wa-ammā और रहे वो ٱلَّذِينَ alladhīna जिन्होंने فَسَقُواْ fasaqū नाफ़रमानी की فَمَأۡوَىٰهُمُ famawāhumu पस ठिकाना उनका ٱلنَّارُۖ l-nāru आग है كُلَّمَآ kullamā जब कभी أَرَادُوٓاْ arādū वो इरादा करेंगे أَن an कि يَخۡرُجُواْ yakhrujū वो निकल आऐं مِنۡهَآ min'hā उससे أُعِيدُواْ uʿīdū वो लौटा दिए जाऐंगे فِيهَا fīhā उसी में وَقِيلَ waqīla और कह दिया जाएगा لَهُمۡ lahum उन्हें ذُوقُواْ dhūqū चखो عَذَابَ ʿadhāba अज़ाब ٱلنَّارِ l-nāri आग का ٱلَّذِي alladhī वो जो كُنتُم kuntum थे तुम بِهِۦ bihi जिसे تُكَذِّبُونَ tukadhibūna तुम झुटलाते
wa-ammā alladhīna fasaqū famawāhumu l-nāru kullamā arādū an yakhrujū min'hā uʿīdū fīhā waqīla lahum dhūqū ʿadhāba l-nāri alladhī kuntum bihi tukadhibūna
और रहे वे लोग, जिन्होंने अवज्ञा की, तो उनका ठिकाना आग है। जब भी वे उससे निकलना चाहेंगे, उसी में लौटा दिए जाएँगे, तथा उनसे कहा जाएगा कि उस आग की यातना चखो, जिसे तुम झुठलाया करते थे।
وَلَنُذِيقَنَّهُم walanudhīqannahum और अलबत्ता हम ज़रूर चखाऐंगे उन्हें مِّنَ mina of ٱلۡعَذَابِ l-ʿadhābi अज़ाब में से ٱلۡأَدۡنَىٰ l-adnā कमतर/हल्का دُونَ dūna अलावा ٱلۡعَذَابِ l-ʿadhābi अज़ाब ٱلۡأَكۡبَرِ l-akbari बड़े के لَعَلَّهُمۡ laʿallahum शायद कि वो يَرۡجِعُونَ yarjiʿūna वो लौट आऐं
walanudhīqannahum mina l-ʿadhābi l-adnā dūna l-ʿadhābi l-akbari laʿallahum yarjiʿūna
और निश्चय हम उन्हें (आख़िरत की) सबसे बड़ी यातना से पहले (दुनिया की) निकटतम यातना अवश्य चखाएँगे, ताकि वे पलट आएँ।
وَمَنۡ waman और कौन أَظۡلَمُ aẓlamu बड़ा ज़ालिम है مِمَّن mimman उससे जो ذُكِّرَ dhukkira नसीहत किया गया بِـَٔايَٰتِ biāyāti साथ आयात के رَبِّهِۦ rabbihi अपने रब की ثُمَّ thumma फिर أَعۡرَضَ aʿraḍa उसने मुँह मोड़ लिया عَنۡهَآۚ ʿanhā उनसे إِنَّا innā बेशक हम مِنَ mina from ٱلۡمُجۡرِمِينَ l-muj'rimīna मुजरिमों से مُنتَقِمُونَ muntaqimūna इन्तिक़ाम लेने वाले हैं
waman aẓlamu mimman dhukkira biāyāti rabbihi thumma aʿraḍa ʿanhā innā mina l-muj'rimīna muntaqimūna
और उससे बड़ा अत्याचारी कौन है, जिसे उसके पालनहार की आयतों द्वारा नसीहत की गई, फिर वह उनसे विमुख हो गया। निश्चय ही हम अपराधियों से बदला लेने वाले हैं।
وَلَقَدۡ walaqad और अलबत्ता तहक़ीक़ ءَاتَيۡنَا ātaynā दी हमने مُوسَى mūsā मूसा को ٱلۡكِتَٰبَ l-kitāba किताब فَلَا falā पस ना تَكُن takun आप हों فِي fī in مِرۡيَةٖ mir'yatin शक में مِّن min about لِّقَآئِهِۦۖ liqāihi उसकी मुलाक़ात से وَجَعَلۡنَٰهُ wajaʿalnāhu और बनाया हमने उसे هُدٗى hudan हिदायत لِّبَنِيٓ libanī for the Children of Israel إِسۡرَٰٓءِيلَ is'rāīla बनी इस्राईल के लिए
walaqad ātaynā mūsā l-kitāba falā takun fī mir'yatin min liqāihi wajaʿalnāhu hudan libanī is'rāīla
तथा निःसंदेह हमने मूसा को पुस्तक प्रदान की। तो आप उससे मिलने के बारे में किसी संदेह में न रहें। तथा हमने उस (तौरात) को इसराईल की संतान के लिए मार्गदर्शन बनाया।
وَجَعَلۡنَا wajaʿalnā और बनाए हमने مِنۡهُمۡ min'hum उनमें أَئِمَّةٗ a-immatan इमाम يَهۡدُونَ yahdūna जो रहनुमाई करते थे بِأَمۡرِنَا bi-amrinā हमारे हुक्म से لَمَّا lammā जब صَبَرُواْۖ ṣabarū उन्होंने सब्र किया وَكَانُواْ wakānū और थे वो بِـَٔايَٰتِنَا biāyātinā हमारी आयात पर يُوقِنُونَ yūqinūna वो यक़ीन रखते
wajaʿalnā min'hum a-immatan yahdūna bi-amrinā lammā ṣabarū wakānū biāyātinā yūqinūna
और हमने उनमें से कई अगुवे (इमाम) बनाए, जो हमारे आदेश से मार्गदर्शन करते थे, जब उन्होंने धैर्य से काम लिया, तथा वे हमारी आयतों पर विश्वास करते थे।
إِنَّ inna बेशक رَبَّكَ rabbaka रब आपका هُوَ huwa वो ही يَفۡصِلُ yafṣilu वो फ़ैसला करेगा بَيۡنَهُمۡ baynahum दर्मियान उनके يَوۡمَ yawma दिन ٱلۡقِيَٰمَةِ l-qiyāmati क़यामत के فِيمَا fīmā उसमें जो كَانُواْ kānū थे वो فِيهِ fīhi जिसमें يَخۡتَلِفُونَ yakhtalifūna वो इख़्तिलाफ़ करते
inna rabbaka huwa yafṣilu baynahum yawma l-qiyāmati fīmā kānū fīhi yakhtalifūna
निःसंदेह आपका पालनहार ही क़ियामत के दिन उनके बीच उस बारे में निर्णय करेगा, जिसमें वे मतभेद किया करते थे।
أَوَلَمۡ awalam क्या भला नहीं يَهۡدِ yahdi रहनुमाई की لَهُمۡ lahum उनकी कि كَمۡ kam कितनी ही أَهۡلَكۡنَا ahlaknā हलाक कीं हमने مِن min before them قَبۡلِهِم qablihim उनसे पहले مِّنَ mina of ٱلۡقُرُونِ l-qurūni उम्मतें يَمۡشُونَ yamshūna वो चलते फिरते हैं فِي fī in مَسَٰكِنِهِمۡۚ masākinihim उनके घरों में إِنَّ inna बेशक فِي fī in ذَٰلِكَ dhālika इसमें لَأٓيَٰتٍۚ laāyātin अलबत्ता निशानियाँ हैं أَفَلَا afalā क्या भला नहीं يَسۡمَعُونَ yasmaʿūna वो सुनते हैं
awalam yahdi lahum kam ahlaknā min qablihim mina l-qurūni yamshūna fī masākinihim inna fī dhālika laāyātin afalā yasmaʿūna
और क्या उनके लिए यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हमने उनसे पहले कितने ही समुदायों को विनष्ट कर दिया, जिनके रहने-सहने की जगहों में वे चलते-फिरते हैं? निश्चय इसमें बहुत-सी निशानियाँ (शिक्षाएँ) हैं। तो क्या वे सुनते नहीं?
أَوَلَمۡ awalam क्या भला नहीं يَرَوۡاْ yaraw उन्होंने देखा أَنَّا annā बेशक हम نَسُوقُ nasūqu चलाते हैं हम ٱلۡمَآءَ l-māa पानी को إِلَى ilā to ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi तरफ़ ज़मीन ٱلۡجُرُزِ l-juruzi बंजर के فَنُخۡرِجُ fanukh'riju फिर हम निकालते हैं بِهِۦ bihi साथ उसके زَرۡعٗا zarʿan खेती को تَأۡكُلُ takulu खाते हैं مِنۡهُ min'hu उससे أَنۡعَٰمُهُمۡ anʿāmuhum उनके मवेशी وَأَنفُسُهُمۡۚ wa-anfusuhum और वो ख़ुद भी أَفَلَا afalā क्या भला नहीं يُبۡصِرُونَ yub'ṣirūna वो देखते
awalam yaraw annā nasūqu l-māa ilā l-arḍi l-juruzi fanukh'riju bihi zarʿan takulu min'hu anʿāmuhum wa-anfusuhum afalā yub'ṣirūna
और क्या उन्होंने नहीं देखा कि हम पानी को सूखी (बंजर) भूमि की ओर बहा ले जाते हैं, फिर हम उसके द्वारा खेती निकालते हैं, जिसमें से उनके चौपाये तथा वे स्वयं भी खाते हैं। तो क्या वे देखते नहीं?
وَيَقُولُونَ wayaqūlūna और वो कहते हैं مَتَىٰ matā कब होगा هَٰذَا hādhā ये ٱلۡفَتۡحُ l-fatḥu फ़ैसला إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम صَٰدِقِينَ ṣādiqīna सच्चे
wayaqūlūna matā hādhā l-fatḥu in kuntum ṣādiqīna
तथा वे कहते हैं : यह निर्णय कब होगा, यदि तुम सच्चे हो?
قُلۡ qul कह दीजिए يَوۡمَ yawma दिन ٱلۡفَتۡحِ l-fatḥi फ़ैसले के لَا lā not يَنفَعُ yanfaʿu ना नफ़ा देगा ٱلَّذِينَ alladhīna उनको जिन्होंने كَفَرُوٓاْ kafarū कुफ़्र किया إِيمَٰنُهُمۡ īmānuhum ईमान लाना उनका وَلَا walā और ना هُمۡ hum वो يُنظَرُونَ yunẓarūna वो मोहलत दिए जाऐंगे
qul yawma l-fatḥi lā yanfaʿu alladhīna kafarū īmānuhum walā hum yunẓarūna
आप कह दें : निर्णय के दिन काफ़िरों को उनका ईमान लाना लाभ नहीं देगा और न उन्हें मोहलत दी जाएगी।
فَأَعۡرِضۡ fa-aʿriḍ पस ऐराज़ कीजिए عَنۡهُمۡ ʿanhum उनसे وَٱنتَظِرۡ wa-intaẓir और इन्तिज़ार कीजिए إِنَّهُم innahum बेशक वो (भी) مُّنتَظِرُونَ muntaẓirūna इन्तिज़ार करने वाले हैं
fa-aʿriḍ ʿanhum wa-intaẓir innahum muntaẓirūna
अतः आप उनसे मुँह फेर लें तथा प्रतीक्षा करें। निश्चय वे (भी) प्रतीक्षा करने वाले हैं।
← पिछला सूरह लुक़मान अगला सूरह → अल-अहज़ाब