بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
wal-samāi wal-ṭāriqi
क़सम है आकाश की तथा रात में प्रकट होने वाले की!
wamā adrāka mā l-ṭāriqu
और तुम क्या जानो कि रात में प्रकट होने वाला क्या है?
al-najmu l-thāqibu
वह चमकता हुआ सितारा है।
in kullu nafsin lammā ʿalayhā ḥāfiẓun
प्रत्येक प्राणी पर एक निरीक्षक नियुक्त है।
falyanẓuri l-insānu mimma khuliqa
अतः इनसान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है?
khuliqa min māin dāfiqin
वह एक उछलने वाले पानी से पैदा किया गया है।
yakhruju min bayni l-ṣul'bi wal-tarāibi
जो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच से निकलता है।
innahu ʿalā rajʿihi laqādirun
निःसंदेह वह उसे लौटाने में निश्चय सक्षम है।
yawma tub'lā l-sarāiru
जिस दिन छिपी हुई बातों की जाँच-पड़ताल की जाएगी।
famā lahu min quwwatin walā nāṣirin
तो (उस दिन) उसके पास न कोई शक्ति होगी और न ही कोई सहायक।
wal-samāi dhāti l-rajʿi
क़सम है बार-बार बारिश बरसाने वाले आसमान की।
wal-arḍi dhāti l-ṣadʿi
तथा फटने वाली धरती की।
innahu laqawlun faṣlun
निश्चय ही यह (क़ुरआन) एक निर्णायक कथन है।
wamā huwa bil-hazli
और यह हँसी-मज़ाक़ नही है।
innahum yakīdūna kaydan
निःसंदेह वे गुप्त उपाय करते हैं।
wa-akīdu kaydan
और मैं भी गुप्त उपाय करता हूँ।
famahhili l-kāfirīna amhil'hum ruwaydan
अतः काफ़िरों को मोहलत दे दें, उन्हें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।