بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
wal-ʿādiyāti ḍabḥan
क़सम है उन घोड़ों की, जो पेट से साँस की आवाज़ निकालते हुए डौड़ने वाले हैं!
fal-mūriyāti qadḥan
फिर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वाले घोड़ों की क़सम!
fal-mughīrāti ṣub'ḥan
फिर सुबह के समय हमला करने वाले (घोड़ों) की क़सम!
fa-atharna bihi naqʿan
फिर उससे धूल उड़ाते हैं।
fawasaṭna bihi jamʿan
फिर वे उसके साथ (दुश्मन की) सेना के बीच घुस जाते हैं।
inna l-insāna lirabbihi lakanūdun
निःसंदेह इनसान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुक्रा) है।
wa-innahu ʿalā dhālika lashahīdun
और निःसंदेह वह इसपर स्वयं गवाह है।
wa-innahu liḥubbi l-khayri lashadīdun
और निःसंदेह वह धन के मोह में बड़ा सख़्त है।
afalā yaʿlamu idhā buʿ'thira mā fī l-qubūri
तो क्या वह नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल बाहर किया जाएगा?
waḥuṣṣila mā fī l-ṣudūri
और जो कुछ सीनों में है, वह प्रकट कर दिया जाएगा।
inna rabbahum bihim yawma-idhin lakhabīrun
निःसंदेह उनका पालनहार उस दिन उनके बारे में पूरी ख़बर रखने वाला है।