بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
يَسۡـَٔلُونَكَ yasalūnaka वो सवाल करते हैं आप से عَنِ ʿani about ٱلۡأَنفَالِۖ l-anfāli ग़नीमतों के बारे में قُلِ quli कह दीजिए ٱلۡأَنفَالُ l-anfālu ग़नीमतें لِلَّهِ lillahi अल्लाह के लिए وَٱلرَّسُولِۖ wal-rasūli और रसूल के लिए हैं فَٱتَّقُواْ fa-ittaqū पस डरो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह से وَأَصۡلِحُواْ wa-aṣliḥū और इस्लाह करो ذَاتَ dhāta that بَيۡنِكُمۡۖ baynikum आपस में وَأَطِيعُواْ wa-aṭīʿū और इताअत करो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥٓ warasūlahu और उसके रसूल की إِن in अगर كُنتُم kuntum हो तुम مُّؤۡمِنِينَ mu'minīna ईमान लाने वाले
yasalūnaka ʿani l-anfāli quli l-anfālu lillahi wal-rasūli fa-ittaqū l-laha wa-aṣliḥū dhāta baynikum wa-aṭīʿū l-laha warasūlahu in kuntum mu'minīna
(ऐ नबी!) वे (आपके साथी) आपसे युद्ध में प्राप्त धन के विषय में पूछते हैं। आप कह दें कि युद्ध में प्राप्त धन अल्लाह और रसूल के हैं। अतः अल्लाह से डरो और आपस में सुधार रखो तथा अल्लाह और उसके रसूल की आज्ञा का पालन करो, यदि तुम ईमान वाले हो।
إِنَّمَا innamā बेशक ٱلۡمُؤۡمِنُونَ l-mu'minūna मोमिन तो ٱلَّذِينَ alladhīna वो हैं إِذَا idhā जब ذُكِرَ dhukira ज़िक्र किया जाता है ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह का وَجِلَتۡ wajilat डर जाते हैं قُلُوبُهُمۡ qulūbuhum दिल उनके وَإِذَا wa-idhā और जब تُلِيَتۡ tuliyat पढ़ी जाती हैं عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर ءَايَٰتُهُۥ āyātuhu आयात उसकी زَادَتۡهُمۡ zādathum वो ज़्यादा कर देती है उन्हें إِيمَٰنٗا īmānan ईमान में وَعَلَىٰ waʿalā and upon رَبِّهِمۡ rabbihim और अपने रब पर ही يَتَوَكَّلُونَ yatawakkalūna वो तवक्कल करते हैं
innamā l-mu'minūna alladhīna idhā dhukira l-lahu wajilat qulūbuhum wa-idhā tuliyat ʿalayhim āyātuhu zādathum īmānan waʿalā rabbihim yatawakkalūna
(वास्तव में) ईमान वाले तो वही हैं कि जब अल्लाह का ज़िक्र किया जाए, तो उनके दिल काँप उठते हैं, और जब उनके सामने उसकी आयतें पढ़ी जाएँ, तो उनका ईमान बढ़ा देती हैं, और वे अपने पालनहार ही पर भरोसा रखते हैं।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो يُقِيمُونَ yuqīmūna क़ायम करते हैं ٱلصَّلَوٰةَ l-ṣalata नमाज़ وَمِمَّا wamimmā और उसमें से जो رَزَقۡنَٰهُمۡ razaqnāhum रिज़्क़ दिया हमने उन्हें يُنفِقُونَ yunfiqūna वो ख़र्च करते हैं
alladhīna yuqīmūna l-ṣalata wamimmā razaqnāhum yunfiqūna
वे लोग जो नमाज़ स्थापित करते हैं तथा हमने उन्हें जो कुछ प्रदान किया है, उसमें से ख़र्च करते हैं।
أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं هُمُ humu वो ٱلۡمُؤۡمِنُونَ l-mu'minūna जो मोमिन हैं حَقّٗاۚ ḥaqqan सच्चे لَّهُمۡ lahum उनके लिए دَرَجَٰتٌ darajātun दर्जे हैं عِندَ ʿinda with رَبِّهِمۡ rabbihim उनके रब के पास وَمَغۡفِرَةٞ wamaghfiratun और बख़्शिश وَرِزۡقٞ wariz'qun और रिज़्क़ है كَرِيمٞ karīmun इज़्ज़त वाला
ulāika humu l-mu'minūna ḥaqqan lahum darajātun ʿinda rabbihim wamaghfiratun wariz'qun karīmun
वही सच्चे ईमान वाले हैं, उन्हीं के लिए उनके पालनहार के पास बहुत से दर्जे तथा बड़ी क्षमा और सम्मानित (उत्तम) जीविका है।
كَمَآ kamā जैसा कि أَخۡرَجَكَ akhrajaka निकाला आपको رَبُّكَ rabbuka आपके रब ने مِنۢ min from بَيۡتِكَ baytika आपके घर से بِٱلۡحَقِّ bil-ḥaqi साथ हक़ के وَإِنَّ wa-inna और बेशक فَرِيقٗا farīqan गिरोह مِّنَ mina among ٱلۡمُؤۡمِنِينَ l-mu'minīna मोमिनों में से لَكَٰرِهُونَ lakārihūna अलबत्ता नापसंद करने वाला था
kamā akhrajaka rabbuka min baytika bil-ḥaqi wa-inna farīqan mina l-mu'minīna lakārihūna
जिस प्रकार आपके पालनहार ने आपको आपके घर (मदीना) से (बहुदेववादियों से युद्ध के लिए) सत्य के साथ निकाला, हालाँकि निश्चय ईमान वालों का एक समूह तो (इसे) नापसंद करने वाला था।
يُجَٰدِلُونَكَ yujādilūnaka वो झगड़ते थे आप से فِي fī concerning ٱلۡحَقِّ l-ḥaqi हक़ में بَعۡدَ مَا baʿdamā बाद उसके जो تَبَيَّنَ tabayyana वो वाज़ेह हो गया था كَأَنَّمَا ka-annamā गोया कि يُسَاقُونَ yusāqūna वो हाँके जा रहे थे إِلَى ilā to ٱلۡمَوۡتِ l-mawti तरफ़ मौत के وَهُمۡ wahum और वो يَنظُرُونَ yanẓurūna वो देख रहे थे
yujādilūnaka fī l-ḥaqi baʿdamā tabayyana ka-annamā yusāqūna ilā l-mawti wahum yanẓurūna
वे आपसे सच के बारे में झगड़ते थे, इसके बाद कि वह स्पष्ट हो चुका था, जैसे उन्हें मौत की ओर हाँका जा रहा है और वे उसे देख रहे हैं।
وَإِذۡ wa-idh और जब يَعِدُكُمُ yaʿidukumu वादा कर रहा था तुमसे ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह إِحۡدَى iḥ'dā एक का ٱلطَّآئِفَتَيۡنِ l-ṭāifatayni दो गिरोहों में से أَنَّهَا annahā बेशक वो لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए है وَتَوَدُّونَ watawaddūna और तुम चाहते थे أَنَّ anna बेशक غَيۡرَ ghayra बग़ैर ذَاتِ dhāti that ٱلشَّوۡكَةِ l-shawkati हथियार वाला تَكُونُ takūnu हो जाए لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए وَيُرِيدُ wayurīdu और चाहता था ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह أَن an कि يُحِقَّ yuḥiqqa वो साबित कर दे ٱلۡحَقَّ l-ḥaqa हक़ को بِكَلِمَٰتِهِۦ bikalimātihi अपने कलिमात से وَيَقۡطَعَ wayaqṭaʿa और वो काट डाले دَابِرَ dābira जड़ ٱلۡكَٰفِرِينَ l-kāfirīna काफ़िरों की
wa-idh yaʿidukumu l-lahu iḥ'dā l-ṭāifatayni annahā lakum watawaddūna anna ghayra dhāti l-shawkati takūnu lakum wayurīdu l-lahu an yuḥiqqa l-ḥaqa bikalimātihi wayaqṭaʿa dābira l-kāfirīna
तथा (वह समय याद करो) जब अल्लाह तुम्हें वचन दे रहा था कि दो गिरोहों में से एक तुम्हारे हाथ आएगा और तुम चाहते थे कि निर्बल (निःशस्त्र) गिरोह तुम्हारे हाथ लगे। और अल्लाह चाहता था कि अपने वचन द्वारा सत्य को सिद्ध कर दे और काफ़िरों की जड़ काट दे।
لِيُحِقَّ liyuḥiqqa ताकि वो साबित कर दे ٱلۡحَقَّ l-ḥaqa हक़ को وَيُبۡطِلَ wayub'ṭila और वो बातिल कर दे ٱلۡبَٰطِلَ l-bāṭila बातिल को وَلَوۡ walaw और अगरचे كَرِهَ kariha नापसंद करें ٱلۡمُجۡرِمُونَ l-muj'rimūna मुजरिम लोग
liyuḥiqqa l-ḥaqa wayub'ṭila l-bāṭila walaw kariha l-muj'rimūna
ताकि वह सत्य को सत्य कर दे और असत्य को असत्य कर दे, यद्यपि अपराधियों को बुरा लगे।
إِذۡ idh जब تَسۡتَغِيثُونَ tastaghīthūna तुम फ़रियाद कर रहे थे رَبَّكُمۡ rabbakum अपने रब से فَٱسۡتَجَابَ fa-is'tajāba तो उसने (दुआ) क़ुबूल कर ली لَكُمۡ lakum तुम्हारी أَنِّي annī कि बेशक मैं مُمِدُّكُم mumiddukum मदद देने वाला हूँ तुम्हें بِأَلۡفٖ bi-alfin साथ एक हज़ार مِّنَ mina of ٱلۡمَلَٰٓئِكَةِ l-malāikati फ़रिश्तों के مُرۡدِفِينَ mur'difīna एक दूसरे के पीछे आने वाले
idh tastaghīthūna rabbakum fa-is'tajāba lakum annī mumiddukum bi-alfin mina l-malāikati mur'difīna
जब तुम अपने पालनहार से (बद्र के युद्ध के समय) मदद माँग रहे थे, तो उसने तुम्हारी प्रार्थना स्वीकार कर ली कि निःसंदेह मैं एक हज़ार फ़रिश्तों के साथ तुम्हारी सहायता करने वाला हूँ, जो एक-दूसरे के पीछे आने वाले हैं।
وَمَا wamā और नहीं جَعَلَهُ jaʿalahu बनाया उसे ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने إِلَّا illā मगर بُشۡرَىٰ bush'rā ख़ुशख़बरी وَلِتَطۡمَئِنَّ walitaṭma-inna और ताकि मुत्मईन हो जाऐं بِهِۦ bihi साथ उसके قُلُوبُكُمۡۚ qulūbukum दिल तुम्हारे وَمَا wamā और नहीं ٱلنَّصۡرُ l-naṣru मदद إِلَّا illā मगर مِنۡ min from عِندِ ʿindi [of] ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह के पास से إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह عَزِيزٌ ʿazīzun बहुत ज़बरदस्त है حَكِيمٌ ḥakīmun ख़ूब हिकमत वाला है
wamā jaʿalahu l-lahu illā bush'rā walitaṭma-inna bihi qulūbukum wamā l-naṣru illā min ʿindi l-lahi inna l-laha ʿazīzun ḥakīmun
और अल्लाह ने यह इसलिए किया कि (तुम्हारे लिए) शुभ सूचना हो और ताकि इसके साथ तुम्हारे दिल संतुष्ट हो जाएँ। अन्यथा सहायता तो अल्लाह ही की ओर से होती है। निःसंदेह अल्लाह सब पर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
إِذۡ idh जब يُغَشِّيكُمُ yughashīkumu उसने ढांप दी तुम पर ٱلنُّعَاسَ l-nuʿāsa ऊँघ أَمَنَةٗ amanatan अमन के लिए مِّنۡهُ min'hu उसकी तरफ़ से وَيُنَزِّلُ wayunazzilu और वो उतार रहा था عَلَيۡكُم ʿalaykum तुम पर مِّنَ mina from ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान से مَآءٗ māan पानी لِّيُطَهِّرَكُم liyuṭahhirakum ताकि वो पाक कर दे तुम्हें بِهِۦ bihi साथ उसके وَيُذۡهِبَ wayudh'hiba और वो ले जाए عَنكُمۡ ʿankum तुमसे رِجۡزَ rij'za नजासत ٱلشَّيۡطَٰنِ l-shayṭāni शैतान की وَلِيَرۡبِطَ waliyarbiṭa और ताकि वो मज़बूत कर दे عَلَىٰ ʿalā [on] قُلُوبِكُمۡ qulūbikum तुम्हारे दिलों को وَيُثَبِّتَ wayuthabbita और वो जमा दे بِهِ bihi साथ उसके ٱلۡأَقۡدَامَ l-aqdāma क़दमों को
idh yughashīkumu l-nuʿāsa amanatan min'hu wayunazzilu ʿalaykum mina l-samāi māan liyuṭahhirakum bihi wayudh'hiba ʿankum rij'za l-shayṭāni waliyarbiṭa ʿalā qulūbikum wayuthabbita bihi l-aqdāma
और वह समय याद करो जब अल्लाह अपनी ओर से शांति के लिए तुमपर ऊँघ डाल रहा था और तुमपर आकाश से जल बरसा रहा था, ताकि उसके द्वारा तुम्हें पाक कर दे और तुमसे शैतान की मलिनता दूर कर दे और तुम्हारे दिलों को मज़बूत कर दे और उसके द्वारा (तुम्हारे) पाँव जमा दे।
إِذۡ idh जब يُوحِي yūḥī वही कर रहा था رَبُّكَ rabbuka रब आपका إِلَى ilā to ٱلۡمَلَٰٓئِكَةِ l-malāikati तरफ़ फ़रिश्तों के أَنِّي annī बेशक मैं مَعَكُمۡ maʿakum साथ हों तुम्हारे فَثَبِّتُواْ fathabbitū पस साबित रखो ٱلَّذِينَ alladhīna उन्हें जो ءَامَنُواْۚ āmanū ईमान लाए سَأُلۡقِي sa-ul'qī अनक़रीब मैं डाल दूँगा فِي fī in قُلُوبِ qulūbi दिलों में ٱلَّذِينَ alladhīna उनके जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया ٱلرُّعۡبَ l-ruʿ'ba रौब को فَٱضۡرِبُواْ fa-iḍ'ribū पस मारो فَوۡقَ fawqa ऊपर ٱلۡأَعۡنَاقِ l-aʿnāqi गर्दनों के وَٱضۡرِبُواْ wa-iḍ'ribū और मारो مِنۡهُمۡ min'hum उनके كُلَّ kulla हर بَنَانٖ banānin पोर पर
idh yūḥī rabbuka ilā l-malāikati annī maʿakum fathabbitū alladhīna āmanū sa-ul'qī fī qulūbi alladhīna kafarū l-ruʿ'ba fa-iḍ'ribū fawqa l-aʿnāqi wa-iḍ'ribū min'hum kulla banānin
जब आपका पालनहार फ़रिश्तों की ओर वह़्य कर रहा था कि निःसंदेह मैं तुम्हारे साथ हूँ। अतः तुम ईमान वालों को स्थिर रखो। शीघ्र ही मैं काफ़िरों के दिलों में भय डाल दूँगा। तो (ऐ मुसलमानों!) तुम उनकी गरदनों के ऊपर मारो तथा उनके पोर-पोर पर आघात पहुँचाओ।
ذَٰلِكَ dhālika ये بِأَنَّهُمۡ bi-annahum बवजह इसके कि उन्होंने شَآقُّواْ shāqqū मुख़ालिफ़त की ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥۚ warasūlahu और उसके रसूल की وَمَن waman और जो कोई يُشَاقِقِ yushāqiqi मुख़ालिफ़त करेगा ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥ warasūlahu और उसके रसूल की فَإِنَّ fa-inna तो बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह شَدِيدُ shadīdu सख़्त ٱلۡعِقَابِ l-ʿiqābi सज़ा वाला है
dhālika bi-annahum shāqqū l-laha warasūlahu waman yushāqiqi l-laha warasūlahu fa-inna l-laha shadīdu l-ʿiqābi
यह इसलिए कि निःसंदेह उन्होंने अल्लाह और उसके रसूल का विरोध किया तथा जो अल्लाह और उसके रसूल का विरोध करे, तो निःसंदेह अल्लाह कड़ी यातना देने वाला है।
ذَٰلِكُمۡ dhālikum ये है ( सज़ा) فَذُوقُوهُ fadhūqūhu पस चख़ो इसे وَأَنَّ wa-anna और बेशक لِلۡكَٰفِرِينَ lil'kāfirīna काफ़िरों के लिए عَذَابَ ʿadhāba अज़ाब है ٱلنَّارِ l-nāri आग का
dhālikum fadhūqūhu wa-anna lil'kāfirīna ʿadhāba l-nāri
यह है (तुम्हारी यातना), तो इसका स्वाद चखो और (जान लो कि) निःसंदेह काफ़िरों के लिए जहन्नम की यातना (भी) है।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगों जो ءَامَنُوٓاْ āmanū ईमान लाए हो إِذَا idhā जब لَقِيتُمُ laqītumu मुलाक़ात करो तुम ٱلَّذِينَ alladhīna उनसे जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया زَحۡفٗا zaḥfan मैदाने जंग में فَلَا falā पस ना تُوَلُّوهُمُ tuwallūhumu तुम फेरो उनसे ٱلۡأَدۡبَارَ l-adbāra पुश्तों को
yāayyuhā alladhīna āmanū idhā laqītumu alladhīna kafarū zaḥfan falā tuwallūhumu l-adbāra
ऐ ईमान वालो! जब तुम काफ़िरों की सेना से भिड़ो, तो उनसे पीठें न फेरो।
وَمَن waman और जो कोई يُوَلِّهِمۡ yuwallihim फेरेगा उनसे يَوۡمَئِذٖ yawma-idhin उस दिन دُبُرَهُۥٓ duburahu पुश्त अपनी إِلَّا illā सिवाय مُتَحَرِّفٗا mutaḥarrifan पैंतरा बदलने वाले के لِّقِتَالٍ liqitālin जंग के लिए أَوۡ aw या مُتَحَيِّزًا mutaḥayyizan पनाह लेने वाले के إِلَىٰ ilā to فِئَةٖ fi-atin तरफ़ एक गिरोह के فَقَدۡ faqad तो तहक़ीक़ بَآءَ bāa वो पलटा بِغَضَبٖ bighaḍabin साथ ग़ज़ब के مِّنَ mina of ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह की तरफ़ से وَمَأۡوَىٰهُ wamawāhu और ठिकाना उसका جَهَنَّمُۖ jahannamu जहन्नम है وَبِئۡسَ wabi'sa और कितना बुरा है ٱلۡمَصِيرُ l-maṣīru ठिकाना
waman yuwallihim yawma-idhin duburahu illā mutaḥarrifan liqitālin aw mutaḥayyizan ilā fi-atin faqad bāa bighaḍabin mina l-lahi wamawāhu jahannamu wabi'sa l-maṣīru
और जो कोई उस दिन उनसे अपनी पीठ फेरे, सिवाय उसके जो पलटकर आक्रमण करने वाला अथवा (अपने) किसी गिरोह से मिलने वाला हो, तो निश्चय वह अल्लाह के प्रकोप के साथ लौटा, और उसका ठिकाना जहन्नम है और वह लौटने की बुरी जगह है।
فَلَمۡ falam तो नहीं تَقۡتُلُوهُمۡ taqtulūhum तुम ने क़त्ल किया उन्हें وَلَٰكِنَّ walākinna और लेकिन ٱللَّهَ l-laha अल्लाह ने قَتَلَهُمۡۚ qatalahum क़त्ल किया उन्हें وَمَا wamā और नहीं رَمَيۡتَ ramayta फेंका आपने إِذۡ idh जब رَمَيۡتَ ramayta फेंका था आपने وَلَٰكِنَّ walākinna और लेकिन ٱللَّهَ l-laha अल्लाह ने رَمَىٰ ramā फेंका था وَلِيُبۡلِيَ waliyub'liya और ताकि वो आज़माए ٱلۡمُؤۡمِنِينَ l-mu'minīna मोमिनों को مِنۡهُ min'hu अपनी तरफ़ से بَلَآءً balāan आज़माइश حَسَنًاۚ ḥasanan अच्छी से إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह سَمِيعٌ samīʿun ख़ूब सुनने वाला है عَلِيمٞ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है
falam taqtulūhum walākinna l-laha qatalahum wamā ramayta idh ramayta walākinna l-laha ramā waliyub'liya l-mu'minīna min'hu balāan ḥasanan inna l-laha samīʿun ʿalīmun
अतः (रणक्षेत्र में) तुमने उन्हें क़त्ल नहीं किया, परंतु अल्लाह ने उन्हें क़त्ल किया। और (ऐ नबी!) आपने नहीं फेंका जब आपने फेंका, परंतु अल्लाह ने फेंका। और (यह इसलिए हुआ) ताकि वह इसके द्वारा ईमान वालों को अच्छी तरह आज़माए। निःसंदेह अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
ذَٰلِكُمۡ dhālikum ये है وَأَنَّ wa-anna और बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह مُوهِنُ mūhinu कमज़ोर करने वाला है كَيۡدِ kaydi चाल को ٱلۡكَٰفِرِينَ l-kāfirīna काफ़िरों की
dhālikum wa-anna l-laha mūhinu kaydi l-kāfirīna
यह सब अल्लाह की ओर से है और निश्चय अल्लाह काफ़िरों की चालों को कमज़ोर करने वाला है।
إِن in अगर تَسۡتَفۡتِحُواْ tastaftiḥū तुम फ़ैसला चाहते हो فَقَدۡ faqad तो तहक़ीक़ جَآءَكُمُ jāakumu आ गया तुम्हारे पास ٱلۡفَتۡحُۖ l-fatḥu फ़ैसला وَإِن wa-in और अगर تَنتَهُواْ tantahū तुम बाज़ आ जाओ فَهُوَ fahuwa तो वो خَيۡرٞ khayrun बेहतर है لَّكُمۡۖ lakum तुम्हारे लिए وَإِن wa-in और अगर تَعُودُواْ taʿūdū तुम लौटोगे نَعُدۡ naʿud हम भी लौटेंगे وَلَن walan और हरगिज़ ना تُغۡنِيَ tugh'niya काम आएगा عَنكُمۡ ʿankum तुम्हें فِئَتُكُمۡ fi-atukum गिरोह तुम्हारा شَيۡـٔٗا shayan कुछ भी وَلَوۡ walaw और अगरचे كَثُرَتۡ kathurat वो बकसरत हों وَأَنَّ wa-anna और बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह مَعَ maʿa साथ है ٱلۡمُؤۡمِنِينَ l-mu'minīna ईमान लाने वालों के
in tastaftiḥū faqad jāakumu l-fatḥu wa-in tantahū fahuwa khayrun lakum wa-in taʿūdū naʿud walan tugh'niya ʿankum fi-atukum shayan walaw kathurat wa-anna l-laha maʿa l-mu'minīna
यदि तुम निर्णय चाहते हो, तो तुम्हारे पास निर्णय आ चुका, और यदि तुम रुक जाओ, तो वह तुम्हारे लिए बेहतर है। और यदि तुम फिर पहले जैसा करोगे, तो हम (भी) वैसा ही करेंगे, और तुम्हारा जत्था हरगिज़ तुम्हारे कुछ काम न आएगा, चाहे वह बहुत अधिक हो। और निश्चय अल्लाह ईमान वालों के साथ है।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُوٓاْ āmanū ईमान लाए हो أَطِيعُواْ aṭīʿū इताअत करो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥ warasūlahu और उसके रसूल की وَلَا walā और ना تَوَلَّوۡاْ tawallaw तुम मुँह फेरो عَنۡهُ ʿanhu उससे وَأَنتُمۡ wa-antum जब कि तुम تَسۡمَعُونَ tasmaʿūna तुम सुन रहे हो
yāayyuhā alladhīna āmanū aṭīʿū l-laha warasūlahu walā tawallaw ʿanhu wa-antum tasmaʿūna
ऐ ईमान वालो! अल्लाह और उसके रसूल का आज्ञापालन करो और उससे मुँह न फेरो, जबकि तुम सुन रहे हो।
وَلَا walā और ना تَكُونُواْ takūnū तुम हो जाओ كَٱلَّذِينَ ka-alladhīna उनकी तरह जिन्होंने قَالُواْ qālū कहा سَمِعۡنَا samiʿ'nā सुना हमने وَهُمۡ wahum हालाँकि वो لَا lā (do) not يَسۡمَعُونَ yasmaʿūna नहीं वो सुनते
walā takūnū ka-alladhīna qālū samiʿ'nā wahum lā yasmaʿūna
तथा उन लोगों के समान न हो जाओ, जिन्होंने कहा कि हमने सुन लिया, हालाँकि वे नहीं सुनते।
۞ إِنَّ inna बेशक شَرَّ sharra बदतरीन ٱلدَّوَآبِّ l-dawābi जानदार عِندَ ʿinda near ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के नज़दीक ٱلصُّمُّ l-ṣumu वो बहरे ٱلۡبُكۡمُ l-buk'mu गूँगे हैं ٱلَّذِينَ alladhīna जो لَا lā (do) not يَعۡقِلُونَ yaʿqilūna नहीं वो अक़्ल से काम लेते
inna sharra l-dawābi ʿinda l-lahi l-ṣumu l-buk'mu alladhīna lā yaʿqilūna
निःसंदेह अल्लाह के निकट सब जानवरों से बुरे वे बहरे-गूँगे हैं, जो समझते नहीं।
وَلَوۡ walaw और अगर عَلِمَ ʿalima जान लेता ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह فِيهِمۡ fīhim उनमें خَيۡرٗا khayran कोई भलाई لَّأَسۡمَعَهُمۡۖ la-asmaʿahum अलबत्ता वो सुनवा देता उन्हें وَلَوۡ walaw और अगर أَسۡمَعَهُمۡ asmaʿahum वो सुनवा देता उन्हें لَتَوَلَّواْ latawallaw यक़ीनन वो मुँह फेर जाते وَّهُم wahum और वो हैं ही مُّعۡرِضُونَ muʿ'riḍūna ऐराज़ करने वाले
walaw ʿalima l-lahu fīhim khayran la-asmaʿahum walaw asmaʿahum latawallaw wahum muʿ'riḍūna
और यदि अल्लाह उनके अंदर कोई भलाई जानता, तो उन्हें अवश्य सुना देता और यदि वह उन्हें सुना देता, तो भी वे मुँह फेर जाते, इस हाल में कि वे उपेक्षा करने वाले होते।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए हो ٱسۡتَجِيبُواْ is'tajībū क़ुबूल कर लो (हुक्म) لِلَّهِ lillahi अल्लाह का وَلِلرَّسُولِ walilrrasūli और रसूल का إِذَا idhā जब دَعَاكُمۡ daʿākum वो पुकारे तुम्हें لِمَا limā उसके लिए जो يُحۡيِيكُمۡۖ yuḥ'yīkum ज़िन्दगी बख़्शता है तुम्हें وَٱعۡلَمُوٓاْ wa-iʿ'lamū और जान लो أَنَّ anna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह يَحُولُ yaḥūlu वो हाइल होता है بَيۡنَ bayna दर्मियान ٱلۡمَرۡءِ l-mari आदमी وَقَلۡبِهِۦ waqalbihi और उसके दिल के وَأَنَّهُۥٓ wa-annahu और बेशक वो إِلَيۡهِ ilayhi तरफ़ उसी के تُحۡشَرُونَ tuḥ'sharūna तुम इकट्ठे किए जाओगे
yāayyuhā alladhīna āmanū is'tajībū lillahi walilrrasūli idhā daʿākum limā yuḥ'yīkum wa-iʿ'lamū anna l-laha yaḥūlu bayna l-mari waqalbihi wa-annahu ilayhi tuḥ'sharūna
ऐ ईमान वालो! अल्लाह और उसके रसूल के बुलावे को स्वीकार करो, जब वह तुम्हें उस चीज़ के लिए बुलाए, जो तुम्हें जीवन प्रदान करती है। और जान लो कि निःसंदेह अल्लाह आदमी और उसके दिल के बीच रुकावट बन जाता है। और यह कि निःसंदेह तुम उसी की ओर लौटाए जाओगे।
وَٱتَّقُواْ wa-ittaqū और डरो فِتۡنَةٗ fit'natan फ़ितने से (उस) لَّا lā not تُصِيبَنَّ tuṣībanna जो हरगिज़ ना पहुँचेगा ٱلَّذِينَ alladhīna उन्हें जिन्होंने ظَلَمُواْ ẓalamū ज़ुल्म किया مِنكُمۡ minkum तुम में से خَآصَّةٗۖ khāṣṣatan ख़ासकर وَٱعۡلَمُوٓاْ wa-iʿ'lamū और जान लो أَنَّ anna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह شَدِيدُ shadīdu सख़्त ٱلۡعِقَابِ l-ʿiqābi सज़ा वाला है
wa-ittaqū fit'natan lā tuṣībanna alladhīna ẓalamū minkum khāṣṣatan wa-iʿ'lamū anna l-laha shadīdu l-ʿiqābi
तथा उस फ़ितने से बचो, जो तुममें से विशेष रूप से अत्याचारियों ही पर नहीं आएगा और जान लो कि अल्लाह कड़ी यातना देने वाला है।
وَٱذۡكُرُوٓاْ wa-udh'kurū और याद करो إِذۡ idh जब أَنتُمۡ antum तुम قَلِيلٞ qalīlun थोड़े थे مُّسۡتَضۡعَفُونَ mus'taḍʿafūna कमज़ोर समझे जाते थे فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में تَخَافُونَ takhāfūna तुम डरते थे أَن an कि يَتَخَطَّفَكُمُ yatakhaṭṭafakumu उचक लेंगे तुम्हें ٱلنَّاسُ l-nāsu लोग فَـَٔاوَىٰكُمۡ faāwākum फिर उसने ठिकाना दिया तुम्हें وَأَيَّدَكُم wa-ayyadakum और उसने ताईद की तुम्हारी بِنَصۡرِهِۦ binaṣrihi अपनी मदद से وَرَزَقَكُم warazaqakum और उसने रिज़्क़ दिया तुम्हें مِّنَ mina of ٱلطَّيِّبَٰتِ l-ṭayibāti पाकीज़ा चीज़ों से لَعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تَشۡكُرُونَ tashkurūna तुम शुक्र अदा करो
wa-udh'kurū idh antum qalīlun mus'taḍʿafūna fī l-arḍi takhāfūna an yatakhaṭṭafakumu l-nāsu faāwākum wa-ayyadakum binaṣrihi warazaqakum mina l-ṭayibāti laʿallakum tashkurūna
तथा वह समय याद करो, जब तुम बहुत थोड़े थे, धरती (मक्का) में बहुत कमज़ोर समझे गए थे। तुम डरते थे कि लोग तुम्हें उचक कर ले जाएँगे। तो उस (अल्लाह) ने तुम्हें (मदीना में) शरण दी और अपनी सहायता द्वारा तुम्हें शक्ति प्रदान की और तुम्हें पवित्र चीज़ों से जीविका प्रदान की, ताकि तुम शुक्रिया अदा करो।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए हो لَا lā (Do) not تَخُونُواْ takhūnū ना तुम ख़यानत करो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह وَٱلرَّسُولَ wal-rasūla और रसूल की وَتَخُونُوٓاْ watakhūnū और (ना) तुम ख़यानत करो أَمَٰنَٰتِكُمۡ amānātikum अपनी अमानतों में وَأَنتُمۡ wa-antum जबकि तुम تَعۡلَمُونَ taʿlamūna तुम जानते हो
yāayyuhā alladhīna āmanū lā takhūnū l-laha wal-rasūla watakhūnū amānātikum wa-antum taʿlamūna
ऐ ईमान वालो! अल्लाह तथा उसके रसूल के साथ विश्वासघात न करो और न अपनी अमानतों में ख़यानत करो, जबकि तुम जानते हो।
وَٱعۡلَمُوٓاْ wa-iʿ'lamū और जान लो أَنَّمَآ annamā बेशक أَمۡوَٰلُكُمۡ amwālukum माल तुम्हारे وَأَوۡلَٰدُكُمۡ wa-awlādukum और औलाद तुम्हारी فِتۡنَةٞ fit'natun आज़माइश हैं وَأَنَّ wa-anna और बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह عِندَهُۥٓ ʿindahu उसके पास أَجۡرٌ ajrun अजर है عَظِيمٞ ʿaẓīmun बहुत बड़ा
wa-iʿ'lamū annamā amwālukum wa-awlādukum fit'natun wa-anna l-laha ʿindahu ajrun ʿaẓīmun
तथा जान लो कि तुम्हारे धन और तुम्हारी संतान एक परीक्षण हैं और यह कि निश्चय अल्लाह के पास बहुत बड़ा प्रतिफल है।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā ऐ ٱلَّذِينَ alladhīna लोगो जो ءَامَنُوٓاْ āmanū ईमान लाए हो إِن in अगर تَتَّقُواْ tattaqū तुम डरोगे ٱللَّهَ l-laha अल्लाह से يَجۡعَل yajʿal वो बना देगा لَّكُمۡ lakum तुम्हारे लिए فُرۡقَانٗا fur'qānan फ़ुरक़ान وَيُكَفِّرۡ wayukaffir और वो दूर कर देगा عَنكُمۡ ʿankum तुम से سَيِّـَٔاتِكُمۡ sayyiātikum बुराइयाँ तुम्हारी وَيَغۡفِرۡ wayaghfir और वो बख़्श देगा لَكُمۡۗ lakum तुम्हें وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह ذُو dhū (is) the Possessor ٱلۡفَضۡلِ l-faḍli फ़ज़ल वाला है ٱلۡعَظِيمِ l-ʿaẓīmi बहुत बड़े
yāayyuhā alladhīna āmanū in tattaqū l-laha yajʿal lakum fur'qānan wayukaffir ʿankum sayyiātikum wayaghfir lakum wal-lahu dhū l-faḍli l-ʿaẓīmi
ऐ ईमान वालो! यदि तुम अल्लाह से डरोगे, तो वह तुम्हें (सत्य और असत्य के बीच) अंतर करने की शक्ति प्रदान करेगा तथा तुमसे तुम्हारी बुराइयाँ दूर कर देगा और तुम्हे क्षमा कर देगा। और अल्लाह बहुत बड़े अनुग्रह वाला है।
وَإِذۡ wa-idh और जब يَمۡكُرُ yamkuru चालें चल रहे थे بِكَ bika साथ आपके ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया لِيُثۡبِتُوكَ liyuth'bitūka ताकि वो क़ैद कर लें आपको أَوۡ aw या يَقۡتُلُوكَ yaqtulūka वो क़त्ल कर दें आपको أَوۡ aw या يُخۡرِجُوكَۚ yukh'rijūka वो निकाल दें आपको وَيَمۡكُرُونَ wayamkurūna और वो चालें चल रहे थे وَيَمۡكُرُ wayamkuru और तदबीर कर रहा था ٱللَّهُۖ l-lahu अल्लाह وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह خَيۡرُ khayru बेहतर है ٱلۡمَٰكِرِينَ l-mākirīna सब तदबीर करने वालों से
wa-idh yamkuru bika alladhīna kafarū liyuth'bitūka aw yaqtulūka aw yukh'rijūka wayamkurūna wayamkuru l-lahu wal-lahu khayru l-mākirīna
तथा (ऐ नबी! वह समय याद करो) जब (मक्का में) काफ़िर आपके विरुद्ध गुप्त उपाय कर रहे थे, ताकि आपको क़ैद कर दें, अथवा आपका वध कर दें अथवा आपको (देश से) बाहर निकाल दें। तथा वे गुप्त उपाय कर रहे थे और अल्लाह भी गुप्त उपाय कर रहा था और अल्लाह सब गुप्त उपाय करने वालों से बेहतर गुप्त उपाय करने वाला है।
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अल-आराफ़ अगला सूरह → अत-तौबा