بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
وَٱلۡفَجۡرِ wal-fajri क़सम है फ़जर की
wal-fajri
क़सम है फ़ज्र (उषाकाल) की!
وَلَيَالٍ walayālin And the nights عَشۡرٖ ʿashrin और दस रातों की
walayālin ʿashrin
तथा दस रातों की!
وَٱلشَّفۡعِ wal-shafʿi और जुफ़्त وَٱلۡوَتۡرِ wal-watri और ताक़ की
wal-shafʿi wal-watri
और सम (जोड़े) और विषम (अकेले) की!
وَٱلَّيۡلِ wa-al-layli और रात की إِذَا idhā जब يَسۡرِ yasri वो चलती है
wa-al-layli idhā yasri
और रात की, जब वह चलती है!
هَلۡ hal क्या है فِي fī in ذَٰلِكَ dhālika उसमें قَسَمٞ qasamun एक बड़ी क़सम لِّذِي lidhī for those حِجۡرٍ ḥij'rin अक़्ल वालों के लिए
hal fī dhālika qasamun lidhī ḥij'rin
निश्चय इसमें बुद्धिमान के लिए बड़ी क़सम है?
أَلَمۡ alam क्या नहीं تَرَ tara आपने देखा كَيۡفَ kayfa कैसे فَعَلَ faʿala किया رَبُّكَ rabbuka आपके रब ने بِعَادٍ biʿādin साथ आद के
alam tara kayfa faʿala rabbuka biʿādin
क्या तुमने नहीं देखा कि तुम्हारे पालनहार ने "आद" के साथ किस तरह किया?
إِرَمَ irama जो इरम(क़बीले) के थे ذَاتِ dhāti possessors (of) ٱلۡعِمَادِ l-ʿimādi सुतूनों वाले
irama dhāti l-ʿimādi
(वे आद) जो स्तंभों वाले 'इरम' (गोत्र के लोग) थे।
ٱلَّتِي allatī वो जो لَمۡ lam नहीं يُخۡلَقۡ yukh'laq पैदा किया गया مِثۡلُهَا mith'luhā उन जैसा فِي fī in ٱلۡبِلَٰدِ l-bilādi शहरों में
allatī lam yukh'laq mith'luhā fī l-bilādi
जिनके समान (दुनिया के) शहरों में कोई पैदा नहीं किया गया।
وَثَمُودَ wathamūda और समूद ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने جَابُواْ jābū तराशा ٱلصَّخۡرَ l-ṣakhra चट्टानों को بِٱلۡوَادِ bil-wādi वादी में
wathamūda alladhīna jābū l-ṣakhra bil-wādi
तथा 'समूद' के साथ (किस तरह किया) जिन्होंने वादी में चट्टानों को तराशा।
وَفِرۡعَوۡنَ wafir'ʿawna और फ़िरऔन ذِي dhī owner of ٱلۡأَوۡتَادِ l-awtādi मेख़ों वाले के
wafir'ʿawna dhī l-awtādi
और मेखों वाले फ़िरऔन के साथ (किस तरह किया)।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने طَغَوۡاْ ṭaghaw सरकशी की فِي fī in ٱلۡبِلَٰدِ l-bilādi शहरों में
alladhīna ṭaghaw fī l-bilādi
वे लोग, जो नगरों में हद से बढ़ गए।
فَأَكۡثَرُواْ fa-aktharū फिर उन्होंने कसरत से किया فِيهَا fīhā उनमें ٱلۡفَسَادَ l-fasāda फ़साद
fa-aktharū fīhā l-fasāda
और उनमें बहुत अधिक उपद्रव फैलाया।
فَصَبَّ faṣabba तो बरसाया عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर رَبُّكَ rabbuka आपके रब ने سَوۡطَ sawṭa कोड़ा عَذَابٍ ʿadhābin अज़ाब का
faṣabba ʿalayhim rabbuka sawṭa ʿadhābin
तो तेरे पालनहार ने उनपर यातना का कोड़ा बरसाया।
إِنَّ inna बेशक رَبَّكَ rabbaka रब आपका لَبِٱلۡمِرۡصَادِ labil-mir'ṣādi अलबत्ता घात में है
inna rabbaka labil-mir'ṣādi
निःसंदेह तेरा पालनहार निश्चय घात में है।
فَأَمَّا fa-ammā तो रहा ٱلۡإِنسَٰنُ l-insānu इन्सान إِذَا idhā when مَا mā जब ٱبۡتَلَىٰهُ ib'talāhu आज़माता है उसे رَبُّهُۥ rabbuhu रब उसका فَأَكۡرَمَهُۥ fa-akramahu फिर वो इज़्ज़त देता है उसे وَنَعَّمَهُۥ wanaʿʿamahu और वो नेअमत देता है उसे فَيَقُولُ fayaqūlu तो वो कहता है رَبِّيٓ rabbī मेरे रब ने أَكۡرَمَنِ akramani इज़्ज़त दी मुझे
fa-ammā l-insānu idhā mā ib'talāhu rabbuhu fa-akramahu wanaʿʿamahu fayaqūlu rabbī akramani
लेकिन मनुष्य (का हाल यह है कि) जब उसका पालनहार उसका परीक्षण करे, फिर उसे सम्मानित करे और नेमत प्रदान करे, तो कहता है कि मेरे पालनहार ने मुझे सम्मानित किया।
وَأَمَّآ wa-ammā और लेकिन إِذَا idhā when مَا mā जब कभी ٱبۡتَلَىٰهُ ib'talāhu वो आज़माता है उसे فَقَدَرَ faqadara फिर वो तंग कर देता है عَلَيۡهِ ʿalayhi उस पर رِزۡقَهُۥ riz'qahu रिज़्क़ उसका فَيَقُولُ fayaqūlu तो वो कहता है رَبِّيٓ rabbī मेरे रब ने أَهَٰنَنِ ahānani ज़लील कर दिया मुझे
wa-ammā idhā mā ib'talāhu faqadara ʿalayhi riz'qahu fayaqūlu rabbī ahānani
लेकिन जब वह उसका परीक्षण करे, फिर उसपर उसकी रोज़ी तंग कर दे, तो कहता कि मेरे पालनहार ने मुझे अपमानित किया।
كـَلَّاۖ kallā हरगिज़ नहीं بَل bal बल्कि لَّا lā नहीं تُكۡرِمُونَ tuk'rimūna तुम इज़्ज़त देते ٱلۡيَتِيمَ l-yatīma यतीम को
kallā bal lā tuk'rimūna l-yatīma
हरगिज़ ऐसा नहीं, बल्कि तुम अनाथ का सम्मान नहीं करते।
وَلَا walā और नहीं تَحَٰٓضُّونَ taḥāḍḍūna तुम आपस में तरग़ीब देते عَلَىٰ ʿalā to طَعَامِ ṭaʿāmi खाना खिलाने पर ٱلۡمِسۡكِينِ l-mis'kīni मिसकीन के
walā taḥāḍḍūna ʿalā ṭaʿāmi l-mis'kīni
तथा तुम एक-दूसरे को ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हो।
وَتَأۡكُلُونَ watakulūna और तुम खा जाते हो ٱلتُّرَاثَ l-turātha मीरास को أَكۡلٗا aklan खा जाना لَّمّٗا lamman समेट कर
watakulūna l-turātha aklan lamman
और तुम मीरास का सारा धन समेटकर खा जाते हो।
وَتُحِبُّونَ watuḥibbūna और तुम मुहब्बत रखते हो ٱلۡمَالَ l-māla माल से حُبّٗا ḥubban मुहब्बत جَمّٗا jamman बहुत ज़्यादा
watuḥibbūna l-māla ḥubban jamman
और तुम धन से बहुत अधिक प्रेम करते हो।
كـَلَّآۖ kallā हरगिज़ नहीं إِذَا idhā जब دُكَّتِ dukkati रेज़ा-रेज़ा कर दी जाएगी ٱلۡأَرۡضُ l-arḍu ज़मीन دَكّٗا dakkan pounded دَكّٗا dakkan ख़ूब रेज़ा-रेज़ा करना
kallā idhā dukkati l-arḍu dakkan dakkan
हरगिज़ नहीं! जब धरती कूट-कूटकर चूर्ण-विचूर्ण कर दी जाएगी।
وَجَآءَ wajāa और आएगा رَبُّكَ rabbuka रब आपका وَٱلۡمَلَكُ wal-malaku और फ़रिश्ते صَفّٗا ṣaffan rank صَفّٗا ṣaffan सफ़ दर सफ़
wajāa rabbuka wal-malaku ṣaffan ṣaffan
और तेरा पालनहार आएगा और फ़रिश्ते जो पंक्तियों में होंगे।
وَجِاْيٓءَ wajīa और लाई जाएगी يَوۡمَئِذِۭ yawma-idhin उस दिन بِجَهَنَّمَۚ bijahannama जहन्नम يَوۡمَئِذٖ yawma-idhin उस दिन يَتَذَكَّرُ yatadhakkaru नसीहत पकड़ेगा ٱلۡإِنسَٰنُ l-insānu इन्सान وَأَنَّىٰ wa-annā और क्योंकर होगा لَهُ lahu उसके लिए ٱلذِّكۡرَىٰ l-dhik'rā नसीहत पकड़ना
wajīa yawma-idhin bijahannama yawma-idhin yatadhakkaru l-insānu wa-annā lahu l-dhik'rā
और उस दिन नरक लाई जाएगी। उस दिन इनसान याद करेगा। लेकिन उस दिन याद करना उसे कहाँ से लाभ देगा।
يَقُولُ yaqūlu वो कहेगा يَٰلَيۡتَنِي yālaytanī ऐ काश कि मैं قَدَّمۡتُ qaddamtu आगे भेजा होता मैं ने لِحَيَاتِي liḥayātī अपनी ज़िन्दगी के लिए
yaqūlu yālaytanī qaddamtu liḥayātī
वह कहेगा : ऐ काश! मैंने अपने (इस) जीवन के लिए कुछ आगे भेजा होता।
فَيَوۡمَئِذٖ fayawma-idhin तो उस दिन لَّا lā not يُعَذِّبُ yuʿadhibu ना अज़ाब देगा عَذَابَهُۥٓ ʿadhābahu अज़ाब उस जैसा أَحَدٞ aḥadun कोई एक
fayawma-idhin lā yuʿadhibu ʿadhābahu aḥadun
चुनाँचे उस दिन उस (अल्लाह) के दंड जैसा दंड कोई नहीं देगा।
وَلَا walā And not يُوثِقُ yūthiqu और ना बाँधेगा وَثَاقَهُۥٓ wathāqahu बाँधना उस जैसा أَحَدٞ aḥadun कोई एक
walā yūthiqu wathāqahu aḥadun
और न उसके बाँधने जैसा कोई बाँधेगा।
يَٰٓأَيَّتُهَا yāayyatuhā O ٱلنَّفۡسُ l-nafsu ऐ नफ़्स ٱلۡمُطۡمَئِنَّةُ l-muṭ'ma-inatu जो मुत्मइन है
yāayyatuhā l-nafsu l-muṭ'ma-inatu
ऐ संतुष्ट आत्मा!
ٱرۡجِعِيٓ ir'jiʿī वापस चलो إِلَىٰ ilā to رَبِّكِ rabbiki तरफ़ अपने रब के رَاضِيَةٗ rāḍiyatan राज़ी हो कर مَّرۡضِيَّةٗ marḍiyyatan पसंदीदा बन कर
ir'jiʿī ilā rabbiki rāḍiyatan marḍiyyatan
अपने पालनहार की ओर लौट चल, इस हाल में कि तू उससे प्रसन्न है, उसके निकट पसंदीदा है।
فَٱدۡخُلِي fa-ud'khulī फिर दाख़िल हो जाओ فِي fī among عِبَٰدِي ʿibādī मेरे बन्दों में
fa-ud'khulī fī ʿibādī
अतः तू मेरे बंदों में प्रवेश कर जा।
وَٱدۡخُلِي wa-ud'khulī और दाख़िल हो जाओ جَنَّتِي jannatī मेरी जन्नत में
wa-ud'khulī jannatī
और मेरी जन्नत में प्रवेश कर जा।
← पिछला सूरह अल-ग़ाशिया अगला सूरह → अल-बलद