bis'mi l-lahi l-raḥmāni l-raḥīmi
अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।
al-ḥamdu lillahi rabbi l-ʿālamīna
हर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जो सारे संसारों का पालनहार है।
al-raḥmāni l-raḥīmi
जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।
māliki yawmi l-dīni
जो बदले के दिन का मालिक है।
iyyāka naʿbudu wa-iyyāka nastaʿīnu
(ऐ अल्लाह!) हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझी से सहायता माँगते हैं।
ih'dinā l-ṣirāṭa l-mus'taqīma
हमें सीधे मार्ग पर चला।
ṣirāṭa alladhīna anʿamta ʿalayhim ghayri l-maghḍūbi ʿalayhim walā l-ḍālīna
उन लोगों का मार्ग, जिनपर तूने अनुग्रह किया। उनका नहीं, जिनपर तेरा प्रकोप हुआ और न ही उनका, जो गुमराह हैं।