بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
الٓمٓ alif-lam-meem अलिफ़ लाम मीम
alif-lam-meem
अलिफ़, लाम, मीम।
ذَٰلِكَ dhālika ये ٱلۡكِتَٰبُ l-kitābu किताब لَا lā नहीं رَيۡبَۛ rayba कोई शक فِيهِۛ fīhi इस में هُدٗى hudan हिदायत है لِّلۡمُتَّقِينَ lil'muttaqīna मुत्तक़ी लोगों के लिए
dhālika l-kitābu lā rayba fīhi hudan lil'muttaqīna
यह (क़ुरआन) वह पुस्तक है, जिसमें कोई संदेह नहीं, परहेज़गारों के लिए सर्वथा मार्गदर्शन है।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो يُؤۡمِنُونَ yu'minūna ईमान लाते हैं بِٱلۡغَيۡبِ bil-ghaybi ग़ैब पर وَيُقِيمُونَ wayuqīmūna और वो क़ायम करते हैं ٱلصَّلَوٰةَ l-ṣalata नमाज़ وَمِمَّا wamimmā और उससे जो رَزَقۡنَٰهُمۡ razaqnāhum रिज़्क़ दिया हमने उन्हें يُنفِقُونَ yunfiqūna वो ख़र्च करते हैं
alladhīna yu'minūna bil-ghaybi wayuqīmūna l-ṣalata wamimmā razaqnāhum yunfiqūna
वे लोग जो ग़ैब (परोक्ष) पर ईमान लाते हैं, और नमाज़ की स्थापना करते हैं और जो कुछ हमने उन्हें दिया है, उसमें से ख़र्च करते हैं।
وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और वो जो يُؤۡمِنُونَ yu'minūna ईमान लाते हैं بِمَآ bimā उस पर जो أُنزِلَ unzila नाज़िल किया गया إِلَيۡكَ ilayka तरफ़ आपके وَمَآ wamā और जो أُنزِلَ unzila नाज़िल किया गया مِن min from قَبۡلِكَ qablika आपसे पहले وَبِٱلۡأٓخِرَةِ wabil-ākhirati और आख़िरत पर هُمۡ hum वो يُوقِنُونَ yūqinūna वो यक़ीन रखते हैं
wa-alladhīna yu'minūna bimā unzila ilayka wamā unzila min qablika wabil-ākhirati hum yūqinūna
तथा जो उसपर ईमान लाते हैं जो तुम्हारी ओर उतारा गया और जो तुमसे पहले उतारा गया और आख़िरत पर वही लोग विश्वास रखते हैं।
أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं عَلَىٰ ʿalā (are) on هُدٗى hudan हिदायत पर مِّن min from رَّبِّهِمۡۖ rabbihim अपने रब की तरफ़ से وَأُوْلَٰٓئِكَ wa-ulāika और यही लोग हैं هُمُ humu वो ٱلۡمُفۡلِحُونَ l-muf'liḥūna जो फ़लाह पाने वाले हैं
ulāika ʿalā hudan min rabbihim wa-ulāika humu l-muf'liḥūna
यही लोग अपने पालनहार के बताए हुए मार्ग पर हैं तथा यही लोग सफल हैं।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया سَوَآءٌ sawāon यकसाँ/बराबर है عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर ءَأَنذَرۡتَهُمۡ a-andhartahum ख़्वाह डराऐं आप उन्हें أَمۡ am या لَمۡ lam ना تُنذِرۡهُمۡ tundhir'hum आप डराऐं उन्हें لَا lā not يُؤۡمِنُونَ yu'minūna नहीं वो ईमान लाऐंगे
inna alladhīna kafarū sawāon ʿalayhim a-andhartahum am lam tundhir'hum lā yu'minūna
निःसंदेह जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उनपर बराबर है, चाहे आपने उन्हें डराया हो या उन्हें न डराया हो, वे ईमान नहीं लाएँगे।
خَتَمَ khatama मोहर लगा दी ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने عَلَىٰ ʿalā ऊपर قُلُوبِهِمۡ qulūbihim उनके दिलों के وَعَلَىٰ waʿalā और ऊपर سَمۡعِهِمۡۖ samʿihim उनके कानों के وَعَلَىٰٓ waʿalā और ऊपर أَبۡصَٰرِهِمۡ abṣārihim उनकी आँखों के غِشَٰوَةٞۖ ghishāwatun पर्दा है وَلَهُمۡ walahum और उनके लिए عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब है عَظِيمٞ ʿaẓīmun बहुत बड़ा
khatama l-lahu ʿalā qulūbihim waʿalā samʿihim waʿalā abṣārihim ghishāwatun walahum ʿadhābun ʿaẓīmun
अल्लाह ने उनके दिलों पर तथा उनके कानों पर मुहर लगा दी और उनकी आँखों पर भारी पर्दा है तथा उनके लिए बहुत बड़ी यातना है।
وَمِنَ wamina And of ٱلنَّاسِ l-nāsi और बाज़ लोग हैं مَن man जो يَقُولُ yaqūlu कहते हैं ءَامَنَّا āmannā ईमान लाए हम بِٱللَّهِ bil-lahi अल्लाह पर وَبِٱلۡيَوۡمِ wabil-yawmi and in the Day ٱلۡأٓخِرِ l-ākhiri और आख़िरी दिन पर وَمَا wamā और नहीं هُم hum वो بِمُؤۡمِنِينَ bimu'minīna ईमान लाने वाले
wamina l-nāsi man yaqūlu āmannā bil-lahi wabil-yawmi l-ākhiri wamā hum bimu'minīna
और कुछ लोग ऐसे हैं, जो कहते हैं कि हम अल्लाह पर तथा आख़िरत के दिन पर ईमान लाए, हालाँकि वे हरगिज़ मोमिन नहीं।
يُخَٰدِعُونَ yukhādiʿūna वो धोखा देते हैं ٱللَّهَ l-laha अल्लाह को وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और उनको जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए وَمَا wamā और नहीं يَخۡدَعُونَ yakhdaʿūna वो धोखा देते إِلَّآ illā मगर أَنفُسَهُمۡ anfusahum अपने नफ़्सों को وَمَا wamā और नहीं يَشۡعُرُونَ yashʿurūna वो शऊर रखते
yukhādiʿūna l-laha wa-alladhīna āmanū wamā yakhdaʿūna illā anfusahum wamā yashʿurūna
वे अल्लाह तथा ईमान वालों से धोखाबाज़ी करते हैं। हालाँकि वे अपनी जानों के सिवा किसी को धोखा नहीं दे रहे, परंतु वे समझते नहीं।
فِي fī In قُلُوبِهِم qulūbihim उनके दिलों में مَّرَضٞ maraḍun मर्ज़ है فَزَادَهُمُ fazādahumu तो ज़्यादा कर दिया उन्हें ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने مَرَضٗاۖ maraḍan मर्ज़ में وَلَهُمۡ walahum और उनके लिए عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब है أَلِيمُۢ alīmun अलमनाक/दर्दनाक بِمَا bimā बवजह उसके जो كَانُواْ kānū थे वो يَكۡذِبُونَ yakdhibūna वो झूठ बोलते
fī qulūbihim maraḍun fazādahumu l-lahu maraḍan walahum ʿadhābun alīmun bimā kānū yakdhibūna
उनके दिलों ही में एक रोग है, तो अल्लाह ने उन्हें रोग में और बढ़ा दिया और उनके लिए दर्दनाक यातना है, इस कारण कि वे झूठ बोलते थे।
وَإِذَا wa-idhā और जब قِيلَ qīla कहा जाता है لَهُمۡ lahum उन्हें لَا lā (Do) not تُفۡسِدُواْ tuf'sidū ना तुम फ़साद करो فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में قَالُوٓاْ qālū वो कहते हैं إِنَّمَا innamā बेशक نَحۡنُ naḥnu हम तो مُصۡلِحُونَ muṣ'liḥūna इस्लाह करने वाले हैं
wa-idhā qīla lahum lā tuf'sidū fī l-arḍi qālū innamā naḥnu muṣ'liḥūna
और जब उनसे कहा जाता है कि धरती में उपद्रव न करो, तो कहते हैं कि हम तो केवल सुधार करने वाले हैं।
أَلَآ alā ख़बरदार إِنَّهُمۡ innahum बेशक वो هُمُ humu वो ही ٱلۡمُفۡسِدُونَ l-muf'sidūna फ़साद करने वाले हैं وَلَٰكِن walākin और लेकिन لَّا lā not يَشۡعُرُونَ yashʿurūna नहीं वो शऊर रखते
alā innahum humu l-muf'sidūna walākin lā yashʿurūna
सावधान! निश्चय वही तो उपद्रव करने वाले हैं, परंतु वे नहीं समझते।
وَإِذَا wa-idhā और जब قِيلَ qīla कहा जाता है لَهُمۡ lahum उन्हें ءَامِنُواْ āminū ईमान ले आओ كَمَآ kamā जैसा कि ءَامَنَ āmana ईमान लाए ٱلنَّاسُ l-nāsu लोग قَالُوٓاْ qālū वो कहते हैं أَنُؤۡمِنُ anu'minu क्या हम ईमान लाऐं كَمَآ kamā जैसा कि ءَامَنَ āmana ईमान लाए ٱلسُّفَهَآءُۗ l-sufahāu बेवक़ूफ़ أَلَآ alā ख़बरदार إِنَّهُمۡ innahum बेशक वो هُمُ humu वो ही ٱلسُّفَهَآءُ l-sufahāu बेवक़ूफ़ हैं وَلَٰكِن walākin और लेकिन لَّا lā not يَعۡلَمُونَ yaʿlamūna नहीं वो इल्म रखते
wa-idhā qīla lahum āminū kamā āmana l-nāsu qālū anu'minu kamā āmana l-sufahāu alā innahum humu l-sufahāu walākin lā yaʿlamūna
तथा जब उनसे कहा जाता है : ईमान लाओ जिस तरह लोग ईमान लाए हैं, तो कहते हैं : क्या हम ईमान लाएँ, जैसे मूर्ख ईमान लाए हैं? सुन लो! निःसंदेह वे स्वयं ही मूर्ख हैं, परंतु वे नहीं जानते।
وَإِذَا wa-idhā और जब لَقُواْ laqū वो मुलाक़ात करते हैं ٱلَّذِينَ alladhīna उनसे जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए قَالُوٓاْ qālū वो कहते हैं ءَامَنَّا āmannā ईमान लाए हम وَإِذَا wa-idhā और जब خَلَوۡاْ khalaw वो अकेले होते हैं إِلَىٰ ilā तरफ़ شَيَٰطِينِهِمۡ shayāṭīnihim अपने शैतानों के قَالُوٓاْ qālū वो कहते हैं إِنَّا innā बेशक हम مَعَكُمۡ maʿakum तुम्हारे साथ हैं إِنَّمَا innamā बेशक نَحۡنُ naḥnu हम तो مُسۡتَهۡزِءُونَ mus'tahziūna मज़ाक़ उड़ाने वाले हैं
wa-idhā laqū alladhīna āmanū qālū āmannā wa-idhā khalaw ilā shayāṭīnihim qālū innā maʿakum innamā naḥnu mus'tahziūna
तथा जब वे ईमान लाने वालों से मिलते हैं, तो कहते हैं कि हम ईमान ले आए और जब अकेले में अपने शैतानों (प्रमुखों) के साथ होते हैं, तो कहते हैं कि निःसंदेह हम तुम्हारे साथ हैं। हम तो केवल उपहास करने वाले हैं।
ٱللَّهُ al-lahu अल्लाह يَسۡتَهۡزِئُ yastahzi-u मज़ाक़ उड़ाता है بِهِمۡ bihim उनका وَيَمُدُّهُمۡ wayamudduhum और वो ढील दे रहा है उन्हें فِي fī in طُغۡيَٰنِهِمۡ ṭugh'yānihim उनकी सरकशी में يَعۡمَهُونَ yaʿmahūna वो भटकते फिरते हैं
al-lahu yastahzi-u bihim wayamudduhum fī ṭugh'yānihim yaʿmahūna
अल्लाह उनका मज़ाक़ उड़ाता है और उन्हें ढील दे रहा है, अपनी सरकशी में भटकते फिरते हैं।
أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं ٱلَّذِينَ alladhīna जिन्होंने ٱشۡتَرَوُاْ ish'tarawū ख़रीद ली ٱلضَّلَٰلَةَ l-ḍalālata गुमराही بِٱلۡهُدَىٰ bil-hudā बदले हिदायत के فَمَا famā तो ना رَبِحَت rabiḥat फ़ायदामंद हुई تِّجَٰرَتُهُمۡ tijāratuhum तिजारत उनकी وَمَا wamā और ना كَانُواْ kānū थे वो مُهۡتَدِينَ muh'tadīna हिदायत पाने वाले
ulāika alladhīna ish'tarawū l-ḍalālata bil-hudā famā rabiḥat tijāratuhum wamā kānū muh'tadīna
यही लोग हैं, जिन्होंने हिदायत (मार्गदर्शन) के बदले गुमराही खरीद ली। तो न उनके व्यापार ने लाभ दिया और न वे हिदायत पाने वाले बने।
مَثَلُهُمۡ mathaluhum मिसाल उनकी كَمَثَلِ kamathali जैसे मिसाल ٱلَّذِي alladhī उसकी जिसने ٱسۡتَوۡقَدَ is'tawqada जलाई نَارٗا nāran आग فَلَمَّآ falammā फिर जब أَضَآءَتۡ aḍāat उसने रोशन कर दिया مَا mā what حَوۡلَهُۥ ḥawlahu माहौल उसका ذَهَبَ dhahaba ले गया ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह بِنُورِهِمۡ binūrihim नूर उनका وَتَرَكَهُمۡ watarakahum और उसने छोड़ दिया उन्हें فِي fī in ظُلُمَٰتٖ ẓulumātin अँधेरों में لَّا lā (so) not يُبۡصِرُونَ yub'ṣirūna नहीं वो देख पाते
mathaluhum kamathali alladhī is'tawqada nāran falammā aḍāat mā ḥawlahu dhahaba l-lahu binūrihim watarakahum fī ẓulumātin lā yub'ṣirūna
उनका उदाहरण उस व्यक्ति के उदाहरण जैसा है, जिसने एक आग भड़काई, फिर जब उसने उसके आस-पास की चीज़ों को प्रकाशित कर दिया, तो अल्लाह ने उनका प्रकाश छीन लिया और उन्हें कई तरह के अँधेरों में छोड़ दिया कि वे नहीं देखते।
صُمُّۢ ṣummun बहरे हैं بُكۡمٌ buk'mun गूँगे हैं عُمۡيٞ ʿum'yun अँधे हैं فَهُمۡ fahum पस वो لَا lā not يَرۡجِعُونَ yarjiʿūna नहीं वो लौटते
ṣummun buk'mun ʿum'yun fahum lā yarjiʿūna
(वे) बहरे हैं, गूँगे हैं, अंधे हैं। अतः वे नहीं लौटते।
أَوۡ aw या كَصَيِّبٖ kaṣayyibin जैसे ज़ोरदार बारिश مِّنَ mina from ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान से فِيهِ fīhi उसमें ظُلُمَٰتٞ ẓulumātun अँधेरे وَرَعۡدٞ waraʿdun और गरज وَبَرۡقٞ wabarqun और बिजली है يَجۡعَلُونَ yajʿalūna वो डाल लेते हैं أَصَٰبِعَهُمۡ aṣābiʿahum उँगलियाँ فِيٓ fī in ءَاذَانِهِم ādhānihim अपने कानों में مِّنَ mina from ٱلصَّوَٰعِقِ l-ṣawāʿiqi बिजली के कड़ाकों से حَذَرَ ḥadhara बचने के लिए ٱلۡمَوۡتِۚ l-mawti मौत से وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह مُحِيطُۢ muḥīṭun घेरने वाला है بِٱلۡكَٰفِرِينَ bil-kāfirīna काफ़िरों को
aw kaṣayyibin mina l-samāi fīhi ẓulumātun waraʿdun wabarqun yajʿalūna aṣābiʿahum fī ādhānihim mina l-ṣawāʿiqi ḥadhara l-mawti wal-lahu muḥīṭun bil-kāfirīna
या आकाश से होने वाली वर्षा के समान, जिसमें कई अँधेरे हैं, तथा गरज और चमक है। वे कड़कने वाली बिजलियों के कारण मृत्यु के भय से अपनी उंगलियाँ अपने कानों में डाल लेते हैं और अल्लाह काफ़िरों को घेरे हुए है।
يَكَادُ yakādu क़रीब है ٱلۡبَرۡقُ l-barqu बिजली की चमक يَخۡطَفُ yakhṭafu कि वो उचक ले أَبۡصَٰرَهُمۡۖ abṣārahum निगाहें उनकी كُلَّمَآ kullamā जब कभी أَضَآءَ aḍāa वो रोशनी करती है لَهُم lahum उनके लिए مَّشَوۡاْ mashaw वो चल पड़ते हैं فِيهِ fīhi उसमें وَإِذَآ wa-idhā और जब أَظۡلَمَ aẓlama वो अँधेरा कर देती है عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर قَامُواْۚ qāmū वो खड़े हो जाते हैं وَلَوۡ walaw और अगर شَآءَ shāa चाहे ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह لَذَهَبَ ladhahaba अलबत्ता वो ले जाए بِسَمۡعِهِمۡ bisamʿihim कान उनके وَأَبۡصَٰرِهِمۡۚ wa-abṣārihim और आँखें उनकी إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह عَلَىٰ ʿalā ऊपर كُلِّ kulli हर شَيۡءٖ shayin चीज़ के قَدِيرٞ qadīrun बहुत क़ुदरत रखने वाला है
yakādu l-barqu yakhṭafu abṣārahum kullamā aḍāa lahum mashaw fīhi wa-idhā aẓlama ʿalayhim qāmū walaw shāa l-lahu ladhahaba bisamʿihim wa-abṣārihim inna l-laha ʿalā kulli shayin qadīrun
निकट है कि बिजली उनकी आँखों को उचक ले जाए। जब भी वह उनके लिए रोशनी करती है, तो उसमें चल पड़ते हैं और जब वह उनपर अँधेरा कर देती है, तो खड़े हो जाते हैं। और यदि अल्लाह चाहता, तो अवश्य उनके कान और उनकी आँखों को ले जाता। निःसंदेह अल्लाह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā ऐ ٱلنَّاسُ l-nāsu लोगो ٱعۡبُدُواْ uʿ'budū इबादत करो رَبَّكُمُ rabbakumu अपने रब की ٱلَّذِي alladhī जिसने خَلَقَكُمۡ khalaqakum पैदा किया तुम्हें وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और उन्हें जो مِن min from قَبۡلِكُمۡ qablikum तुमसे पहले थे لَعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تَتَّقُونَ tattaqūna तुम बच जाओ
yāayyuhā l-nāsu uʿ'budū rabbakumu alladhī khalaqakum wa-alladhīna min qablikum laʿallakum tattaqūna
ऐ लोगो! अपने उस पालनहार की इबादत करो, जिसने तुम्हें तथा तुमसे पहले के लोगों को पैदा किया, ताकि तुम बच जाओ।
ٱلَّذِي alladhī वो जिसने جَعَلَ jaʿala बनाया لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلۡأَرۡضَ l-arḍa ज़मीन को فِرَٰشٗا firāshan फ़र्श وَٱلسَّمَآءَ wal-samāa और आसमान को بِنَآءٗ bināan छत وَأَنزَلَ wa-anzala और उसने उतारा مِنَ mina from ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान से مَآءٗ māan पानी فَأَخۡرَجَ fa-akhraja फिर उसने निकाला بِهِۦ bihi साथ उसके مِنَ mina [of] ٱلثَّمَرَٰتِ l-thamarāti फलों से رِزۡقٗا riz'qan रिज़्क لَّكُمۡۖ lakum तुम्हारे लिए فَلَا falā पस ना تَجۡعَلُواْ tajʿalū तुम बनाओ لِلَّهِ lillahi अल्लाह के लिए أَندَادٗا andādan शरीक وَأَنتُمۡ wa-antum हालाँकि तुम تَعۡلَمُونَ taʿlamūna तुम जानते हो
alladhī jaʿala lakumu l-arḍa firāshan wal-samāa bināan wa-anzala mina l-samāi māan fa-akhraja bihi mina l-thamarāti riz'qan lakum falā tajʿalū lillahi andādan wa-antum taʿlamūna
जिसने तुम्हारे लिए धरती को एक बिछौना तथा आकाश को एक छत बनाया और आकाश से कुछ पानी उतारा, फिर उससे कई प्रकार के फल तुम्हारी जीविका के लिए पैदा किए। अतः अल्लाह के लिए किसी प्रकार के साझी न बनाओ, जबकि तुम जानते हो।
وَإِن wa-in और अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम فِي fī in رَيۡبٖ raybin किसी शक में مِّمَّا mimmā उससे जो نَزَّلۡنَا nazzalnā नाज़िल किया हमने عَلَىٰ ʿalā to عَبۡدِنَا ʿabdinā अपने बन्दे पर فَأۡتُواْ fatū पस ले आओ بِسُورَةٖ bisūratin कोई सूरत مِّن min [of] مِّثۡلِهِۦ mith'lihi इस जैसी وَٱدۡعُواْ wa-id'ʿū और बुला लो شُهَدَآءَكُم shuhadāakum अपने गवाहों को مِّن min from دُونِ dūni सिवाय ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम صَٰدِقِينَ ṣādiqīna सच्चे
wa-in kuntum fī raybin mimmā nazzalnā ʿalā ʿabdinā fatū bisūratin min mith'lihi wa-id'ʿū shuhadāakum min dūni l-lahi in kuntum ṣādiqīna
और यदि तुम उस (पुस्तक) के बारे में किसी संदेह में हो, जो हमने अपने बंदे पर उतारा है, तो उसके समान एक सूरत ले आओ और अल्लाह के सिवा अपने समर्थकों को भी बुला लो, यदि तुम सच्चे हो।
فَإِن fa-in फिर अगर لَّمۡ lam ना تَفۡعَلُواْ tafʿalū तुमने किया وَلَن walan और हरगिज़ नहीं تَفۡعَلُواْ tafʿalū तुम कर सकोगे فَٱتَّقُواْ fa-ittaqū पस डरो ٱلنَّارَ l-nāra उस आग से ٱلَّتِي allatī वो जो وَقُودُهَا waqūduhā ईंधन हैं उसका ٱلنَّاسُ l-nāsu इन्सान وَٱلۡحِجَارَةُۖ wal-ḥijāratu और पत्थर أُعِدَّتۡ uʿiddat तैयार की गई है لِلۡكَٰفِرِينَ lil'kāfirīna काफ़िरों के लिए
fa-in lam tafʿalū walan tafʿalū fa-ittaqū l-nāra allatī waqūduhā l-nāsu wal-ḥijāratu uʿiddat lil'kāfirīna
फिर यदि तुमने ऐसा न किया और तुम ऐसा कभी नहीं कर पाओगे, तो उस आग से बचो, जिसका ईंधन मानव तथा पत्थर हैं, जो काफ़िरों के लिए तैयार की गई है।
وَبَشِّرِ wabashiri और ख़ुशख़बरी दे दीजिए ٱلَّذِينَ alladhīna उन्हें जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए وَعَمِلُواْ waʿamilū और उन्होंने अमल किए ٱلصَّٰلِحَٰتِ l-ṣāliḥāti नेक أَنَّ anna बेशक لَهُمۡ lahum उनके लिए جَنَّٰتٖ jannātin बाग़ात हैं تَجۡرِي tajrī बहती हैं مِن min [from] تَحۡتِهَا taḥtihā उनके नीचे से ٱلۡأَنۡهَٰرُۖ l-anhāru नहरें كُلَّمَا kullamā जब कभी رُزِقُواْ ruziqū वो दिए जाऐंगे مِنۡهَا min'hā उनसे مِن min of ثَمَرَةٖ thamaratin कोई फल رِّزۡقٗا riz'qan बतौर रिज़्क़ قَالُواْ qālū वो कहेंगे هَٰذَا hādhā ये ٱلَّذِي alladhī वो ही है जो رُزِقۡنَا ruziq'nā दिए गए हम مِن min from قَبۡلُۖ qablu इससे पहले وَأُتُواْ wa-utū और वो दिए जाऐंगे بِهِۦ bihi उससे مُتَشَٰبِهٗاۖ mutashābihan मिलता-जुलता وَلَهُمۡ walahum और उनके लिए فِيهَآ fīhā उनमें أَزۡوَٰجٞ azwājun बीवियाँ होंगी مُّطَهَّرَةٞۖ muṭahharatun निहायत पाकीज़ा وَهُمۡ wahum और वो فِيهَا fīhā उनमें خَٰلِدُونَ khālidūna हमेशा रहने वाले हैं
wabashiri alladhīna āmanū waʿamilū l-ṣāliḥāti anna lahum jannātin tajrī min taḥtihā l-anhāru kullamā ruziqū min'hā min thamaratin riz'qan qālū hādhā alladhī ruziq'nā min qablu wa-utū bihi mutashābihan walahum fīhā azwājun muṭahharatun wahum fīhā khālidūna
और (ऐ नबी!) उन लोगों को शुभ सूचना दे दो, जो ईमान लाए तथा उन्होंने अच्छे काम किए कि निःसंदेह उनके लिए ऐसे स्वर्ग हैं, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं। जब कभी उनमें से कोई फल उन्हें खाने के लिए दिया जाएगा, तो कहेंगे : यह तो वही है, जो इससे पहले हमें दिया गया था, तथा उन्हें एक-दूसरे से मिलता-जुलता फल दिया जाएगा तथा उनके लिए उनमें पवित्र पत्नियाँ होंगी और वे उनमें हमेशा रहने वाले हैं।
۞ إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह لَا lā (is) not يَسۡتَحۡيِۦٓ yastaḥyī नहीं हया फ़रमाता/शर्माता أَن an कि يَضۡرِبَ yaḍriba वो बयान करे مَثَلٗا mathalan कोई मिसाल مَّا mā ख़्वाह بَعُوضَةٗ baʿūḍatan मादा मच्छर की हो فَمَا famā या जो فَوۡقَهَاۚ fawqahā ऊपर है उसके فَأَمَّا fa-ammā तो रहे ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए فَيَعۡلَمُونَ fayaʿlamūna पस वो इल्म रखते हैं أَنَّهُ annahu कि बेशक वो ٱلۡحَقُّ l-ḥaqu हक़ है مِن min from رَّبِّهِمۡۖ rabbihim उनके रब की तरफ़ से وَأَمَّا wa-ammā और रहे ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया فَيَقُولُونَ fayaqūlūna तो वो कहते हैं مَاذَآ mādhā क्या أَرَادَ arāda इरादा किया ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने بِهَٰذَا bihādhā साथ इस مَثَلٗاۘ mathalan मिसाल के يُضِلُّ yuḍillu वो गुमराह करता है بِهِۦ bihi साथ इसके كَثِيرٗا kathīran कसीर (तादाद) को وَيَهۡدِي wayahdī और वो हिदायत देता है بِهِۦ bihi साथ इसके كَثِيرٗاۚ kathīran कसीर (तादाद) को وَمَا wamā और नहीं يُضِلُّ yuḍillu वो गुमराह करता بِهِۦٓ bihi साथ इसके إِلَّا illā मगर ٱلۡفَٰسِقِينَ l-fāsiqīna फ़ासिक़ों को
inna l-laha lā yastaḥyī an yaḍriba mathalan mā baʿūḍatan famā fawqahā fa-ammā alladhīna āmanū fayaʿlamūna annahu l-ḥaqu min rabbihim wa-ammā alladhīna kafarū fayaqūlūna mādhā arāda l-lahu bihādhā mathalan yuḍillu bihi kathīran wayahdī bihi kathīran wamā yuḍillu bihi illā l-fāsiqīna
निःसंदेह अल्लाह मच्छर अथवा उससे तुच्छ चीज़ की मिसाल देने से नहीं शरमाता। फिर जो ईमान लाए, वे जानते हैं कि यह उनके पालनहार की ओर से सत्य है और रहे वे जिन्होंने कुफ़्र किया, तो वे कहते हैं : अल्लाह ने इसके साथ उदाहरण देकर क्या इरादा किया है? वह इसके साथ बहुतों को गुमराह करता है और इसके साथ बहुतों को हिदायत देता है तथा वह इसके साथ केवल अवज्ञाकारियों को गुमराह करता है।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो يَنقُضُونَ yanquḍūna तोड़ते हैं عَهۡدَ ʿahda अहद ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का مِنۢ min from بَعۡدِ baʿdi बाद مِيثَٰقِهِۦ mīthāqihi उसके मज़बूत करने के وَيَقۡطَعُونَ wayaqṭaʿūna और वो काटते हैं مَآ mā जो أَمَرَ amara हुक्म दिया ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने بِهِۦٓ bihi उसका أَن an कि يُوصَلَ yūṣala वो जोड़ा जाए وَيُفۡسِدُونَ wayuf'sidūna और वो फ़साद करते हैं فِي fī in ٱلۡأَرۡضِۚ l-arḍi ज़मीन में أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं هُمُ humu वो ٱلۡخَٰسِرُونَ l-khāsirūna जो ख़सारा पाने वाले हैं
alladhīna yanquḍūna ʿahda l-lahi min baʿdi mīthāqihi wayaqṭaʿūna mā amara l-lahu bihi an yūṣala wayuf'sidūna fī l-arḍi ulāika humu l-khāsirūna
जो अल्लाह से पक्का वचन करने के बाद उसे भंग कर देते हैं तथा जिसे अल्लाह ने जोड़ने का आदेश दिया है, उसे तोड़ते हैं और धरती में उपद्रव करते हैं, यही लोग घाटा उठाने वाले हैं।
كَيۡفَ kayfa किस तरह تَكۡفُرُونَ takfurūna तुम इन्कार करते हो بِٱللَّهِ bil-lahi अल्लाह का وَكُنتُمۡ wakuntum हालाँकि थे तुम أَمۡوَٰتٗا amwātan मुर्दे فَأَحۡيَٰكُمۡۖ fa-aḥyākum फिर उसने ज़िन्दा किया तुम्हें ثُمَّ thumma फिर يُمِيتُكُمۡ yumītukum वो मौत देगा तुम्हें ثُمَّ thumma फिर يُحۡيِيكُمۡ yuḥ'yīkum वो ज़िन्दा करेगा तुम्हें ثُمَّ thumma फिर إِلَيۡهِ ilayhi उसी की तरफ़ تُرۡجَعُونَ tur'jaʿūna तुम लौटाए जाओगे
kayfa takfurūna bil-lahi wakuntum amwātan fa-aḥyākum thumma yumītukum thumma yuḥ'yīkum thumma ilayhi tur'jaʿūna
तुम अल्लाह का इनकार कैसे करते हो? जबकि तुम निर्जीव थे, तो उसने तुम्हें जीवन दिया, फिर वह तुम्हें मौत देगा, फिर तुम्हें (परलोक में) जीवित करेगा, फिर तुम उसी की ओर लौटाए जाओगे।
هُوَ huwa वो ही है ٱلَّذِي alladhī जिसने خَلَقَ khalaqa पैदा किया لَكُم lakum तुम्हारे लिए مَّا mā जो فِي fī (is) in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में है جَمِيعٗا jamīʿan सब का सब ثُمَّ thumma फिर ٱسۡتَوَىٰٓ is'tawā वो मुतावज्जेह हुआ إِلَى ilā तरफ ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान के فَسَوَّىٰهُنَّ fasawwāhunna पस उसने दुरुस्त करके बना दिया उन्हें سَبۡعَ sabʿa सात سَمَٰوَٰتٖۚ samāwātin आसमान وَهُوَ wahuwa और वो بِكُلِّ bikulli हर شَيۡءٍ shayin चीज़ का عَلِيمٞ ʿalīmun ख़ूब इल्म रखने वाला है
huwa alladhī khalaqa lakum mā fī l-arḍi jamīʿan thumma is'tawā ilā l-samāi fasawwāhunna sabʿa samāwātin wahuwa bikulli shayin ʿalīmun
वही है, जिसने धरती में जो कुछ है, सब तुम्हारे लिए पैदा किया, फिर आकाश की ओर रुख़ किया, तो उन्हें ठीक करके सात आकाश बना दिया और वह प्रत्येक चीज़ को ख़ूब जानने वाला है।
وَإِذۡ wa-idh और जब قَالَ qāla फ़रमाया رَبُّكَ rabbuka आपके रब ने لِلۡمَلَٰٓئِكَةِ lil'malāikati फ़रिश्तों से إِنِّي innī बेशक मैं جَاعِلٞ jāʿilun बनाने वाला हूँ فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में خَلِيفَةٗۖ khalīfatan एक ख़लीफ़ा قَالُوٓاْ qālū उन्होंने कहा أَتَجۡعَلُ atajʿalu क्या तू बनाएगा فِيهَا fīhā इसमें مَن man उसको जो يُفۡسِدُ yuf'sidu फ़साद करेगा فِيهَا fīhā इसमें وَيَسۡفِكُ wayasfiku और वो बहाएगा ٱلدِّمَآءَ l-dimāa ख़ून وَنَحۡنُ wanaḥnu और हम نُسَبِّحُ nusabbiḥu हम तस्बीह करते हैं بِحَمۡدِكَ biḥamdika साथ तेरी तारीफ़ के وَنُقَدِّسُ wanuqaddisu और हम पाकीज़गी बयान करते हैं لَكَۖ laka तेरी قَالَ qāla फ़रमाया إِنِّيٓ innī बेशक मैं أَعۡلَمُ aʿlamu मैं जानता हूँ مَا mā जो لَا lā नहीं تَعۡلَمُونَ taʿlamūna तुम जानते
wa-idh qāla rabbuka lil'malāikati innī jāʿilun fī l-arḍi khalīfatan qālū atajʿalu fīhā man yuf'sidu fīhā wayasfiku l-dimāa wanaḥnu nusabbiḥu biḥamdika wanuqaddisu laka qāla innī aʿlamu mā lā taʿlamūna
और (ऐ नबी! याद कीजिए) जब आपके पालनहार ने फ़रिश्तों से कहा कि मैं धरती में एक ख़लीफ़ा बनाने वाला हूँ। उन्होंने कहा : क्या तू उसमें उसको बनाएगा, जो उसमें उपद्रव करेगा तथा बहुत रक्तपात करेगा, जबकि हम तेरी प्रशंसा के साथ तेरा गुणगान करते और तेरी पवित्रता का वर्णन करते हैं। (अल्लाह ने) फरमाया : निःसंदेह मैं जानता हूँ जो तुम नहीं जानते।
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अल-फ़ातिहा अगला सूरह → आल-ए-इमरान