بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
waylun likulli humazatin lumazatin
विनाश है प्रत्येक बहुत ग़ीबत करने वाले और बहुत दोष लगाने वाले के लिए।
alladhī jamaʿa mālan waʿaddadahu
जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।
yaḥsabu anna mālahu akhladahu
वह समझता है कि उसके धन ने उसे हमेशा रहने वाला बना दिया?
kallā layunbadhanna fī l-ḥuṭamati
कदापि नहीं, वह अवश्य 'ह़ुतमा' में फेंका जाएगा।
wamā adrāka mā l-ḥuṭamatu
और तुम क्या जानो कि वह 'हुतमा' क्या है?
nāru l-lahi l-mūqadatu
वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।
allatī taṭṭaliʿu ʿalā l-afidati
जो दिलों तक जा पहुँचेगी।
innahā ʿalayhim mu'ṣadatun
निःसंदेह वह उनपर बंद कर दी जाएगी।
fī ʿamadin mumaddadatin
लंबे-लंबे स्तंभों में।