بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
سُبۡحَٰنَ sub'ḥāna पाक है ٱلَّذِيٓ alladhī वो जो أَسۡرَىٰ asrā ले गया بِعَبۡدِهِۦ biʿabdihi अपने बन्दे को لَيۡلٗا laylan रात के एक हिस्से में مِّنَ mina from ٱلۡمَسۡجِدِ l-masjidi Al-Masjid Al-Haraam ٱلۡحَرَامِ l-ḥarāmi मस्जिदे हराम से إِلَى ilā तरफ़ ٱلۡمَسۡجِدِ l-masjidi Al-Masjid Al-Aqsa ٱلۡأَقۡصَا l-aqṣā मस्जिदे अक़्सा के ٱلَّذِي alladhī वो जो بَٰرَكۡنَا bāraknā बरकत दी हमने حَوۡلَهُۥ ḥawlahu उसके इर्द-गिर्द को لِنُرِيَهُۥ linuriyahu ताकि हम दिखाऐं उसे مِنۡ min of ءَايَٰتِنَآۚ āyātinā अपनी निशानियों में से إِنَّهُۥ innahu बेशक वो هُوَ huwa वो ही है ٱلسَّمِيعُ l-samīʿu ख़ूब सुनने वाला ٱلۡبَصِيرُ l-baṣīru ख़ूब देखने वाला
sub'ḥāna alladhī asrā biʿabdihi laylan mina l-masjidi l-ḥarāmi ilā l-masjidi l-aqṣā alladhī bāraknā ḥawlahu linuriyahu min āyātinā innahu huwa l-samīʿu l-baṣīru
पवित्र है वह (अल्लाह) जो अपने बंदे को रातों-रात मस्जिदे-हराम (काबा) से मस्जिदे-अक़सा तक ले गया, जिसके चारों ओर हमने बरकत रखी है। ताकि हम उसे अपनी कुछ निशानियाँ दिखाएँ। निःसंदेह वह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ देखने वाला है।
وَءَاتَيۡنَا waātaynā और दी हमने مُوسَى mūsā मूसा को ٱلۡكِتَٰبَ l-kitāba किताब وَجَعَلۡنَٰهُ wajaʿalnāhu और बनाया हमने उसे هُدٗى hudan हिदायत का ज़रिया لِّبَنِيٓ libanī for the Children إِسۡرَٰٓءِيلَ is'rāīla बनी इस्राईल के लिए أَلَّا allā कि ना تَتَّخِذُواْ tattakhidhū तुम बनाओ مِن min other than Me دُونِي dūnī मेरे सिवा وَكِيلٗا wakīlan कोई कारसाज़
waātaynā mūsā l-kitāba wajaʿalnāhu hudan libanī is'rāīla allā tattakhidhū min dūnī wakīlan
और हमने मूसा को पुस्तक प्रदान की और उसे बनी इसराईल के लिए मार्गदर्शन का साधन बनाया कि मेरे सिवा किसी को कार्यसाधक न बनाओ।
ذُرِّيَّةَ dhurriyyata (ऐ) औलाद مَنۡ man उनकी जिन्हें حَمَلۡنَا ḥamalnā सवार किया हमने مَعَ maʿa with نُوحٍۚ nūḥin साथ नूह के إِنَّهُۥ innahu बेशक वो كَانَ kāna था वो عَبۡدٗا ʿabdan बन्दा شَكُورٗا shakūran शुक्र गुज़ार
dhurriyyata man ḥamalnā maʿa nūḥin innahu kāna ʿabdan shakūran
ऐ उनकी संतति जिन्हें हमने नूह़ के साथ (नौका) में सवार किया था! निःसंदेह वह बहुत आभार प्रकट करने वाला बंदा था।
وَقَضَيۡنَآ waqaḍaynā और फ़ैसला सुना दिया हमने إِلَىٰ ilā for بَنِيٓ banī (the) Children إِسۡرَٰٓءِيلَ is'rāīla बनी इस्राईल को فِي fī in ٱلۡكِتَٰبِ l-kitābi किताब में لَتُفۡسِدُنَّ latuf'sidunna अलबत्ता तुम ज़रूर फ़साद करोगे فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में مَرَّتَيۡنِ marratayni दो बार وَلَتَعۡلُنَّ walataʿlunna और अलबत्ता तुम ज़रूर सरकशी करोगे عُلُوّٗا ʿuluwwan सरकशी كَبِيرٗا kabīran बहुत बड़ी
waqaḍaynā ilā banī is'rāīla fī l-kitābi latuf'sidunna fī l-arḍi marratayni walataʿlunna ʿuluwwan kabīran
और हमने बनी इसराईल को उनकी पुस्तक में सूचित कर दिया था कि तुम इस धरती में दो बार उपद्रव करोगे और बड़ी सरकशी करोगे।
فَإِذَا fa-idhā फिर जब جَآءَ jāa आ गया وَعۡدُ waʿdu वादा أُولَىٰهُمَا ūlāhumā उन दोनों में से पहला بَعَثۡنَا baʿathnā भेजा हमने عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर عِبَادٗا ʿibādan servants لَّنَآ lanā अपने बन्दों को أُوْلِي ulī those of great military might بَأۡسٖ basin लड़ाई वाले شَدِيدٖ shadīdin शदीद فَجَاسُواْ fajāsū तो वो घुस गए خِلَٰلَ khilāla अन्दर ٱلدِّيَارِۚ l-diyāri शहरों/घरों के وَكَانَ wakāna और था वो وَعۡدٗا waʿdan एक वादा مَّفۡعُولٗا mafʿūlan होकर रहने वाला
fa-idhā jāa waʿdu ūlāhumā baʿathnā ʿalaykum ʿibādan lanā ulī basin shadīdin fajāsū khilāla l-diyāri wakāna waʿdan mafʿūlan
तो जब उनमें से प्रथम (उपद्रव) का समय आया, तो हमने तुमपर अपने शक्तिशाली बंदों को भेज दिया, जो घरों के अंदर तक फैल गए। और यह वादा तो पूरा होना ही था।
ثُمَّ thumma फिर رَدَدۡنَا radadnā लौटा दी हमने لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلۡكَرَّةَ l-karata बारी عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर وَأَمۡدَدۡنَٰكُم wa-amdadnākum और मदद दी हमने तुम्हें بِأَمۡوَٰلٖ bi-amwālin साथ मालों وَبَنِينَ wabanīna और बेटों के وَجَعَلۡنَٰكُمۡ wajaʿalnākum और कर दिया हमने तुम्हें أَكۡثَرَ akthara ज़्यादा نَفِيرًا nafīran नफ़री/तादाद में
thumma radadnā lakumu l-karata ʿalayhim wa-amdadnākum bi-amwālin wabanīna wajaʿalnākum akthara nafīran
फिर हमने तुम्हें पुनः उनपर प्रभुत्व प्रदान किया। तथा धनों और पुत्रों से तुम्हारी सहायता की। और तुम्हारी संख्या बहुत अधिक कर दी।
إِنۡ in अगर أَحۡسَنتُمۡ aḥsantum भलाई की तुमने أَحۡسَنتُمۡ aḥsantum भलाई की तुमने لِأَنفُسِكُمۡۖ li-anfusikum अपने नफ़्सों के लिए وَإِنۡ wa-in और अगर أَسَأۡتُمۡ asatum बुरा किया तुमने فَلَهَاۚ falahā तो अपने ही लिए है فَإِذَا fa-idhā फिर जब جَآءَ jāa आ जाएगा وَعۡدُ waʿdu वादा ٱلۡأٓخِرَةِ l-ākhirati दूसरी (बारी का) لِيَسُـُٔواْ liyasūū ताकि वो बिगाड़ दें وُجُوهَكُمۡ wujūhakum चेहरे तुम्हारे وَلِيَدۡخُلُواْ waliyadkhulū और ताकि वो दाख़िल हों ٱلۡمَسۡجِدَ l-masjida मस्जिद में كَمَا kamā जैसा कि دَخَلُوهُ dakhalūhu वो दाख़िल हुए थे उसमें أَوَّلَ awwala पहली مَرَّةٖ marratin बार وَلِيُتَبِّرُواْ waliyutabbirū और ताकि वो तबाह कर दें مَا mā जिस पर عَلَوۡاْ ʿalaw वो ग़लबा पाऐं تَتۡبِيرًا tatbīran बुरी तरह तबाह करना
in aḥsantum aḥsantum li-anfusikum wa-in asatum falahā fa-idhā jāa waʿdu l-ākhirati liyasūū wujūhakum waliyadkhulū l-masjida kamā dakhalūhu awwala marratin waliyutabbirū mā ʿalaw tatbīran
यदि तुम भला करोगे, तो अपने ही लिए भला करोगे, और यदि तुम बुरा करोगे, तो अपने ही लिए (बुरा करोगे)। फिर जब दूसरे (उपद्रव) का समय आया (तो हमने तुम्हारे शत्रुओं को तुमपर हावी कर दिया) ताकि तुम्हें अपमानित करें और मस्जिद (अक़सा) में उसी तरह घुस जाएँ, जैसे प्रथम बार घुसे थे, और ताकि जो भी उनके हाथ आए, उसे पूर्ण रूप से नाश कर दें।
عَسَىٰ ʿasā उम्मीद है رَبُّكُمۡ rabbukum रब तुम्हारा أَن an कि يَرۡحَمَكُمۡۚ yarḥamakum वो रहम करे तुम पर وَإِنۡ wa-in ओर अगर عُدتُّمۡ ʿudttum लौटोगे तुम عُدۡنَاۚ ʿud'nā लौटेंगे हम وَجَعَلۡنَا wajaʿalnā और बनाया हमने جَهَنَّمَ jahannama जहन्नम को لِلۡكَٰفِرِينَ lil'kāfirīna काफ़िरों के लिए حَصِيرًا ḥaṣīran क़ैद ख़ाना
ʿasā rabbukum an yarḥamakum wa-in ʿudttum ʿud'nā wajaʿalnā jahannama lil'kāfirīna ḥaṣīran
संभव है कि तुम्हारा पालनहार तुमपर दया करे। और यदि तुम दोबारा (उत्पात) करोगे, तो हम भी दोबारा (दंडित) करेंगे। और हमने जहन्नम को काफ़िरों के लिए कारागार बना दिया है।
إِنَّ inna बेशक هَٰذَا hādhā ये ٱلۡقُرۡءَانَ l-qur'āna क़ुरआन يَهۡدِي yahdī वो रहनुमाई करता है لِلَّتِي lillatī उस (राह) के लिए هِيَ hiya वो (जो) أَقۡوَمُ aqwamu सबसे ज़्यादा सीधी है وَيُبَشِّرُ wayubashiru और वो ख़ुशख़बरी देता है ٱلۡمُؤۡمِنِينَ l-mu'minīna ईमान वालों को ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna अमल करते हैं ٱلصَّٰلِحَٰتِ l-ṣāliḥāti नेक أَنَّ anna बेशक لَهُمۡ lahum उनके लिए أَجۡرٗا ajran अजर है كَبِيرٗا kabīran बहुत बड़ा
inna hādhā l-qur'āna yahdī lillatī hiya aqwamu wayubashiru l-mu'minīna alladhīna yaʿmalūna l-ṣāliḥāti anna lahum ajran kabīran
निःसंदेह यह क़ुरआन वह मार्ग दिखाता है, जो सबसे सीधा है और उन ईमान वालों को, जो अच्छे कर्म करते हैं, शुभ सूचना देता है कि उनके लिए बड़ा बदला है।
وَأَنَّ wa-anna और बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो لَا lā (do) not يُؤۡمِنُونَ yu'minūna नहीं वो ईमान लाते بِٱلۡأٓخِرَةِ bil-ākhirati आख़िरत पर أَعۡتَدۡنَا aʿtadnā तैयार कर रखा है हमने لَهُمۡ lahum उनके लिए عَذَابًا ʿadhāban अज़ाब أَلِيمٗا alīman दर्दनाक
wa-anna alladhīna lā yu'minūna bil-ākhirati aʿtadnā lahum ʿadhāban alīman
और जो लोग आख़िरत (परलोक) पर ईमान नहीं रखते, हमने उनके लिए दुःखदायी यातना तैयार कर रखी है।
وَيَدۡعُ wayadʿu और दुआ करता है ٱلۡإِنسَٰنُ l-insānu इन्सान بِٱلشَّرِّ bil-shari शर/बुराई की دُعَآءَهُۥ duʿāahu (जैसा) दुआ करना उसका بِٱلۡخَيۡرِۖ bil-khayri ख़ैर/भलाई की وَكَانَ wakāna और है ٱلۡإِنسَٰنُ l-insānu इन्सान عَجُولٗا ʿajūlan बहुत जल्द बाज़
wayadʿu l-insānu bil-shari duʿāahu bil-khayri wakāna l-insānu ʿajūlan
और मनुष्य उसी प्रकार बुराई की दुआ माँगता है, जैसे वह भलाई की दुआ माँगता है। और मनुष्य बड़ा ही जल्दबाज़ है।
وَجَعَلۡنَا wajaʿalnā और बनाया हमने ٱلَّيۡلَ al-layla रात وَٱلنَّهَارَ wal-nahāra और दिन को ءَايَتَيۡنِۖ āyatayni दो निशानियाँ فَمَحَوۡنَآ famaḥawnā तो मिटा दी हमने ءَايَةَ āyata निशानी ٱلَّيۡلِ al-layli रात की وَجَعَلۡنَآ wajaʿalnā और बनाई हमने ءَايَةَ āyata निशानी ٱلنَّهَارِ l-nahāri दिन की مُبۡصِرَةٗ mub'ṣiratan रौशन لِّتَبۡتَغُواْ litabtaghū ताकि तुम तलाश करो فَضۡلٗا faḍlan फ़ज़ल مِّن min from رَّبِّكُمۡ rabbikum अपने रब का وَلِتَعۡلَمُواْ walitaʿlamū और ताकि तुम जान लो عَدَدَ ʿadada गिनती ٱلسِّنِينَ l-sinīna सालों की وَٱلۡحِسَابَۚ wal-ḥisāba और हिसाब وَكُلَّ wakulla और हर شَيۡءٖ shayin चीज़ को فَصَّلۡنَٰهُ faṣṣalnāhu खोल कर बयान किया हमने उसे تَفۡصِيلٗا tafṣīlan खोल कर बयान करना
wajaʿalnā al-layla wal-nahāra āyatayni famaḥawnā āyata al-layli wajaʿalnā āyata l-nahāri mub'ṣiratan litabtaghū faḍlan min rabbikum walitaʿlamū ʿadada l-sinīna wal-ḥisāba wakulla shayin faṣṣalnāhu tafṣīlan
और हमने रात तथा दिन को दो निशानियाँ बनाया। फिर हमने रात की निशानी को मिटा दिया (प्रकाशहीन कर दिया) तथा दिन की निशानी को प्रकाशमान बनाया। ताकि तुम अपने पालनहार का अनुग्रह (रोज़ी) तलाश करो और ताकि तुम वर्षों की गणना और हिसाब मालूम कर सको। तथा हमने प्रत्येक चीज़ का विस्तार के साथ वर्णन कर दिया है।
وَكُلَّ wakulla और हर إِنسَٰنٍ insānin इन्सान को أَلۡزَمۡنَٰهُ alzamnāhu लाज़िम कर दिया हमने उसको طَٰٓئِرَهُۥ ṭāirahu शगून उसका فِي fī in عُنُقِهِۦۖ ʿunuqihi उसकी गर्दन में وَنُخۡرِجُ wanukh'riju और हम निकालेंगे لَهُۥ lahu उसके लिए يَوۡمَ yawma दिन ٱلۡقِيَٰمَةِ l-qiyāmati क़यामत के كِتَٰبٗا kitāban एक किताब يَلۡقَىٰهُ yalqāhu वो पाएगा उसे مَنشُورًا manshūran नशर किया हुआ/खुला हुआ
wakulla insānin alzamnāhu ṭāirahu fī ʿunuqihi wanukh'riju lahu yawma l-qiyāmati kitāban yalqāhu manshūran
और हमने हर इनसान के (अच्छे-बुरे) कार्य को उसके गले से लगा दिया है। और क़ियामत के दिन हम उसके लिए एक किताब (कर्मपत्र) निकालेंगे, जिसे वह अपने सामने खुली हुई पाएगा।
ٱقۡرَأۡ iq'ra पढ़ो كِتَٰبَكَ kitābaka किताब अपनी كَفَىٰ kafā काफ़ी है بِنَفۡسِكَ binafsika तेरा नफ़्स ही ٱلۡيَوۡمَ l-yawma आज عَلَيۡكَ ʿalayka तुझ पर حَسِيبٗا ḥasīban हिसाब लेने वाला
iq'ra kitābaka kafā binafsika l-yawma ʿalayka ḥasīban
अपनी किताब (कर्मपत्र) पढ़ ले। आज तू स्वयं अपना हिसाब लेने के लिए काफ़ी है।
مَّنِ mani जो ٱهۡتَدَىٰ ih'tadā हिदायत पाए فَإِنَّمَا fa-innamā तो बेशक يَهۡتَدِي yahtadī वो हिदायत पाता है لِنَفۡسِهِۦۖ linafsihi अपने ही नफ़्स के लिए وَمَن waman और जो ضَلَّ ḍalla गुमराह हुआ/भटका فَإِنَّمَا fa-innamā तो बेशक يَضِلُّ yaḍillu वो भटकता है عَلَيۡهَاۚ ʿalayhā अपने ही ख़िलाफ़ وَلَا walā और ना تَزِرُ taziru बोझ उठाएगी وَازِرَةٞ wāziratun कोई बोझ उठाने वाली وِزۡرَ wiz'ra बोझ أُخۡرَىٰۗ ukh'rā दूसरी का وَمَا wamā और नहीं كُنَّا kunnā हैं हम مُعَذِّبِينَ muʿadhibīna अज़ाब देने वाले حَتَّىٰ ḥattā यहाँ तक कि نَبۡعَثَ nabʿatha हम भेजें رَسُولٗا rasūlan कोई रसूल
mani ih'tadā fa-innamā yahtadī linafsihi waman ḍalla fa-innamā yaḍillu ʿalayhā walā taziru wāziratun wiz'ra ukh'rā wamā kunnā muʿadhibīna ḥattā nabʿatha rasūlan
जो मार्गदर्शन पा गया, तो वह अपने ही लिए मार्गदर्शन पाता है, और जो गुमराह हुआ, तो वह अपने आप ही पर गुमराह होता है। तथा कोई बोझ उठाने वाला दूसरे का बोझ नहीं उठाएगा। और हम (किसी को) यातना नहीं देते, जब तक कि कोई रसूल न भेज दें।
وَإِذَآ wa-idhā और जब أَرَدۡنَآ aradnā इरादा करते हैं हम أَن an कि نُّهۡلِكَ nuh'lika हम हलाक कर दें قَرۡيَةً qaryatan किसी बस्ती को أَمَرۡنَا amarnā हुक्म देते हैं हम مُتۡرَفِيهَا mut'rafīhā उसके ख़ुशहाल लोगों को فَفَسَقُواْ fafasaqū तो वो नाफ़रमानी करते हैं فِيهَا fīhā उसमें فَحَقَّ faḥaqqa तो साबित हो जाती है عَلَيۡهَا ʿalayhā उस पर ٱلۡقَوۡلُ l-qawlu बात فَدَمَّرۡنَٰهَا fadammarnāhā तो तबाह कर देते हैं हम उसे تَدۡمِيرٗا tadmīran तबाह कर देना
wa-idhā aradnā an nuh'lika qaryatan amarnā mut'rafīhā fafasaqū fīhā faḥaqqa ʿalayhā l-qawlu fadammarnāhā tadmīran
और जब हम किसी बस्ती को विनष्ट करना चाहते हैं, तो उसके संपन्न लोगों को आदेश देते हैं। फिर वे उसमें अवज्ञा करते हैं। अंततः उसपर यातना की बात सिद्ध हो जाती है। और हम उसका पूरी तरह उन्मूलन कर देते हैं।
وَكَمۡ wakam और कितनी ही أَهۡلَكۡنَا ahlaknā हलाक कीं हमने مِنَ mina from ٱلۡقُرُونِ l-qurūni उम्मतें/बस्तियाँ مِنۢ min after بَعۡدِ baʿdi बाद نُوحٖۗ nūḥin नूह के وَكَفَىٰ wakafā और काफ़ी है بِرَبِّكَ birabbika रब आपका بِذُنُوبِ bidhunūbi गुनाहों की عِبَادِهِۦ ʿibādihi अपने बन्दों के خَبِيرَۢا khabīran ख़ूब ख़बर रखने वाला بَصِيرٗا baṣīran ख़ूब देखने वाला
wakam ahlaknā mina l-qurūni min baʿdi nūḥin wakafā birabbika bidhunūbi ʿibādihi khabīran baṣīran
और हमने नूह़ के पश्चात् बहुत-से समुदायों को विनष्ट कर दिया। और आपका पालनहार अपने बंदों के पापों की ख़बर रखने, देखने के लिए काफ़ी है।
مَّن man जो कोई كَانَ kāna है يُرِيدُ yurīdu चाहता ٱلۡعَاجِلَةَ l-ʿājilata जल्द मिलने वाली चीज़ को عَجَّلۡنَا ʿajjalnā जल्द देते हैं हम لَهُۥ lahu उसे فِيهَا fīhā उसमें مَا mā जो نَشَآءُ nashāu हम चाहते हैं لِمَن liman जिसके लिए نُّرِيدُ nurīdu हम चाहते हैं ثُمَّ thumma फिर جَعَلۡنَا jaʿalnā बना देते हैं हम لَهُۥ lahu उसके लिए جَهَنَّمَ jahannama जहन्नम को يَصۡلَىٰهَا yaṣlāhā वो जलेगा उसमें مَذۡمُومٗا madhmūman मज़म्मत किया हुआ مَّدۡحُورٗا madḥūran रहमत से दूर किया हुआ
man kāna yurīdu l-ʿājilata ʿajjalnā lahu fīhā mā nashāu liman nurīdu thumma jaʿalnā lahu jahannama yaṣlāhā madhmūman madḥūran
जो व्यक्ति जल्द प्राप्त होने वाली (दुनिया) चाहता है, तो हम उसे इसी (दुनिया) में जो चाहते हैं, जिसके लिए चाहते हैं जल्द ही दे देते हैं। फिर हमने उसके लिए (आख़िरत में) जहन्नम बना रखी है, जिसमें वह निंदित और धुत्कारा हुआ प्रवेश करेगा।
وَمَنۡ waman और जो أَرَادَ arāda चाहे ٱلۡأٓخِرَةَ l-ākhirata आख़िरत को وَسَعَىٰ wasaʿā और वो कोशिश करे لَهَا lahā उसके लिए سَعۡيَهَا saʿyahā (ज़रूरी) कोशिश उसकी وَهُوَ wahuwa जबकि वो مُؤۡمِنٞ mu'minun मोमिन हो فَأُوْلَٰٓئِكَ fa-ulāika तो यही लोग हैं كَانَ kāna है سَعۡيُهُم saʿyuhum कोशिश उनकी مَّشۡكُورٗا mashkūran क़ाबिले क़द्र
waman arāda l-ākhirata wasaʿā lahā saʿyahā wahuwa mu'minun fa-ulāika kāna saʿyuhum mashkūran
तथा जो व्यक्ति आख़िरत चाहता है और उसके लिए प्रयास करता है, जबकि वह ईमान रखने वाला हो, तो वही लोग हैं, जिनके प्रयास का सम्मान किया जाएगा।
كُلّٗا kullan हर एक को نُّمِدُّ numiddu हम मदद देते हैं هَٰٓؤُلَآءِ hāulāi इनको (भी) وَهَٰٓؤُلَآءِ wahāulāi और उनको (भी) مِنۡ min from عَطَآءِ ʿaṭāi अता में से رَبِّكَۚ rabbika आपके रब की وَمَا wamā और नहीं كَانَ kāna है عَطَآءُ ʿaṭāu अता رَبِّكَ rabbika आपके रब की مَحۡظُورًا maḥẓūran रोकी गई
kullan numiddu hāulāi wahāulāi min ʿaṭāi rabbika wamā kāna ʿaṭāu rabbika maḥẓūran
हम आपके पालनहार के अनुदान से प्रत्येक को प्रदान करते हैं, इनको भी और उनको भी। और आपके पालनहार का अनुदान किसी से रोका हुआ नहीं है।
ٱنظُرۡ unẓur देखो كَيۡفَ kayfa किस तरह فَضَّلۡنَا faḍḍalnā फ़ज़ीलत दी हमने بَعۡضَهُمۡ baʿḍahum उनके बाज़ को عَلَىٰ ʿalā over بَعۡضٖۚ baʿḍin बाज़ पर وَلَلۡأٓخِرَةُ walalākhiratu और यक़ीनन आख़िरत أَكۡبَرُ akbaru ज़्यादा बड़ी है دَرَجَٰتٖ darajātin दरजात में وَأَكۡبَرُ wa-akbaru और ज़्यादा बढ़ कर है تَفۡضِيلٗا tafḍīlan फ़जीलत में
unẓur kayfa faḍḍalnā baʿḍahum ʿalā baʿḍin walalākhiratu akbaru darajātin wa-akbaru tafḍīlan
आप विचार करें कि हमने (संसार में) उनमें से कुछ को कुछ पर किस तरह श्रेष्ठता प्रदान की है? और निश्चय ही आख़िरत दर्जों में कहीं बढ़कर और श्रेष्ठता के एतिबार से बहुत बढ़कर है।
لَّا lā ना تَجۡعَلۡ tajʿal तुम बनाओ مَعَ maʿa with ٱللَّهِ l-lahi साथ अल्लाह के إِلَٰهًا ilāhan इलाह ءَاخَرَ ākhara दूसरा فَتَقۡعُدَ fataqʿuda वरना तुम बैठे रहोगे مَذۡمُومٗا madhmūman मज़म्मत ज़दा مَّخۡذُولٗا makhdhūlan बेयारो मददगार
lā tajʿal maʿa l-lahi ilāhan ākhara fataqʿuda madhmūman makhdhūlan
(ऐ बंदे!) अल्लाह के साथ कोई दूसरा पूज्य न बना, अन्यथा तू निंदित और असहाय होकर रह जाएगा।
۞ وَقَضَىٰ waqaḍā और फ़ैसला कर दिया है رَبُّكَ rabbuka आपके रब ने أَلَّا allā कि ना تَعۡبُدُوٓاْ taʿbudū तुम इबादत करो إِلَّآ illā मगर إِيَّاهُ iyyāhu सिर्फ़ उसी की وَبِٱلۡوَٰلِدَيۡنِ wabil-wālidayni और साथ वालिदैन के إِحۡسَٰنًاۚ iḥ'sānan एहसान करना إِمَّا immā अगर يَبۡلُغَنَّ yablughanna वो पहुँचें عِندَكَ ʿindaka तेरे पास ٱلۡكِبَرَ l-kibara बुढ़ापे को أَحَدُهُمَآ aḥaduhumā उन दोनों में से एक أَوۡ aw या كِلَاهُمَا kilāhumā वो दोनों فَلَا falā तो ना تَقُل taqul तुम कहना لَّهُمَآ lahumā उन दोनों के लिए أُفّٖ uffin उफ़ وَلَا walā और ना تَنۡهَرۡهُمَا tanharhumā तुम झिड़कना उन दोनों को وَقُل waqul और कहना لَّهُمَا lahumā उन दोनों को قَوۡلٗا qawlan बात كَرِيمٗا karīman इज़्ज़त वाली/उम्दा
waqaḍā rabbuka allā taʿbudū illā iyyāhu wabil-wālidayni iḥ'sānan immā yablughanna ʿindaka l-kibara aḥaduhumā aw kilāhumā falā taqul lahumā uffin walā tanharhumā waqul lahumā qawlan karīman
और (ऐ बंदे) तेरे पालनहार ने आदेश दिया है कि उसके सिवा किसी की इबादत न करो, तथा माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करो। यदि तेरे पास दोनों में से एक या दोनों वृद्धावस्था को पहुँच जाएँ, तो उन्हें 'उफ़' तक न कहो, और न उन्हें झिड़को, और उनसे नरमी से बात करो।
وَٱخۡفِضۡ wa-ikh'fiḍ और झुकाए रखना لَهُمَا lahumā उन दोनों के लिए جَنَاحَ janāḥa बाज़ू ٱلذُّلِّ l-dhuli आजिज़ी के مِنَ mina (out) of ٱلرَّحۡمَةِ l-raḥmati रहमत से وَقُل waqul और कहना رَّبِّ rabbi ऐ मेरे रब ٱرۡحَمۡهُمَا ir'ḥamhumā रहम कीजिए इन दोनों पर كَمَا kamā जैसा कि رَبَّيَانِي rabbayānī इन दोनों ने परवरिश की मेरी صَغِيرٗا ṣaghīran बचपन में
wa-ikh'fiḍ lahumā janāḥa l-dhuli mina l-raḥmati waqul rabbi ir'ḥamhumā kamā rabbayānī ṣaghīran
और दयालुता से उनके लिए विनम्रता की बाँहें झुकाए रखो और कहो : ऐ मेरे पालनहार! उन दोनों पर दया कर, जैसे उन्होंने बचपन में मेरा पालन-पोषण किया।
رَّبُّكُمۡ rabbukum रब तुम्हारा أَعۡلَمُ aʿlamu ज़्यादा जानता है بِمَا bimā उसे जो فِي fī (is) in نُفُوسِكُمۡۚ nufūsikum तुम्हारे नफ़्सों में है إِن in अगर تَكُونُواْ takūnū तुम होगे صَٰلِحِينَ ṣāliḥīna नेक فَإِنَّهُۥ fa-innahu तो यक़ीनन वो كَانَ kāna है वो لِلۡأَوَّٰبِينَ lil'awwābīna रुजूअ करने वालों के लिए غَفُورٗا ghafūran बहुत बख़्शने वाला
rabbukum aʿlamu bimā fī nufūsikum in takūnū ṣāliḥīna fa-innahu kāna lil'awwābīna ghafūran
तुम्हारा पालनहार अधिक जानता है, जो कुछ तुम्हारे मन में है। यदि तुम सदाचारी होगे, तो वह (अपनी ओर) लौट आने वालों के लिए अति क्षमावान् है।
وَءَاتِ waāti और दो ذَا dhā the relatives ٱلۡقُرۡبَىٰ l-qur'bā क़राबतदार को حَقَّهُۥ ḥaqqahu हक़ उसका وَٱلۡمِسۡكِينَ wal-mis'kīna और मिस्कीन को وَٱبۡنَ wa-ib'na and the wayfarer ٱلسَّبِيلِ l-sabīli और मुसाफ़िर को وَلَا walā और ना تُبَذِّرۡ tubadhir तुम बेजा ख़र्च करो تَبۡذِيرًا tabdhīran बेजा ख़र्च करना
waāti dhā l-qur'bā ḥaqqahu wal-mis'kīna wa-ib'na l-sabīli walā tubadhir tabdhīran
और रिश्तेदारों को उनका हक़ दो, तथा निर्धन और यात्री को (भी) और अपव्यय न करो।
إِنَّ inna बेशक ٱلۡمُبَذِّرِينَ l-mubadhirīna फ़िज़ूल ख़र्च लोग كَانُوٓاْ kānū हैं वो إِخۡوَٰنَ ikh'wāna भाई ٱلشَّيَٰطِينِۖ l-shayāṭīni शैतानों के وَكَانَ wakāna और है ٱلشَّيۡطَٰنُ l-shayṭānu शैतान لِرَبِّهِۦ lirabbihi अपने रब का كَفُورٗا kafūran बहुत नाशुक्रा
inna l-mubadhirīna kānū ikh'wāna l-shayāṭīni wakāna l-shayṭānu lirabbihi kafūran
निःसंदेह अपव्यय करने वाले शैतान के भाई हैं। और शैतान अपने पालनहार का बहुत कृतघ्न है।
وَإِمَّا wa-immā और अगर تُعۡرِضَنَّ tuʿ'riḍanna तुम ऐराज़ करते हो عَنۡهُمُ ʿanhumu उनसे ٱبۡتِغَآءَ ib'tighāa चाहने को رَحۡمَةٖ raḥmatin रहमत مِّن min from رَّبِّكَ rabbika अपने रब की तरफ़ से تَرۡجُوهَا tarjūhā तुम उम्मीद रखते हो जिसकी فَقُل faqul तो कहना لَّهُمۡ lahum उनसे قَوۡلٗا qawlan बात مَّيۡسُورٗا maysūran आसान
wa-immā tuʿ'riḍanna ʿanhumu ib'tighāa raḥmatin min rabbika tarjūhā faqul lahum qawlan maysūran
और यदि तुम अपने पालनहार की दया की खोज में, जिसकी तुम आशा रखते हो, उनसे मुँह फेरो, तो (भी) उनसे विनम्र बात कहो।
وَلَا walā और ना تَجۡعَلۡ tajʿal तुम रखो يَدَكَ yadaka हाथ अपना مَغۡلُولَةً maghlūlatan बँधा हुआ إِلَىٰ ilā to عُنُقِكَ ʿunuqika तरफ़ अपनी गर्दन के وَلَا walā और ना تَبۡسُطۡهَا tabsuṭ'hā तुम फैला दो उसे كُلَّ kulla पूरा ٱلۡبَسۡطِ l-basṭi फैला देना فَتَقۡعُدَ fataqʿuda पस तुम बैठ जाओगे مَلُومٗا malūman मलामत ज़दा مَّحۡسُورًا maḥsūran हसरत ज़दा होकर
walā tajʿal yadaka maghlūlatan ilā ʿunuqika walā tabsuṭ'hā kulla l-basṭi fataqʿuda malūman maḥsūran
और न अपना हाथ अपनी गर्दन से बँधा हुआ रखो, और न उसे पूरा खोल दो कि फिर निंदित, थका हारा (खाली हाथ) होकर बैठ रहो।
إِنَّ inna बेशक رَبَّكَ rabbaka रब आपका يَبۡسُطُ yabsuṭu कुशादा कर देता है ٱلرِّزۡقَ l-riz'qa रिज़्क़ को لِمَن liman जिसके लिए يَشَآءُ yashāu वो चाहता है وَيَقۡدِرُۚ wayaqdiru और वो तंग कर देता है إِنَّهُۥ innahu बेशक वो كَانَ kāna है वो بِعِبَادِهِۦ biʿibādihi अपने बन्दों की خَبِيرَۢا khabīran पूरी ख़बर रखने वाला بَصِيرٗا baṣīran ख़ूब देखने वाला
inna rabbaka yabsuṭu l-riz'qa liman yashāu wayaqdiru innahu kāna biʿibādihi khabīran baṣīran
निःसंदेह आपका पालनहार जिसके लिए चाहता है, रोज़ी विस्तृत कर देता है, और (जिसके लिए चाहता है) तंग कर देता है। निःसंदेह वह अपने बंदों की पूरी ख़बर रखने वाला, सब कुछ देखने वाला है।
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अन-नहल अगला सूरह → अल-कहफ़