بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
أَتَىٰٓ atā आ पहुँचा أَمۡرُ amru हुक्म ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का فَلَا falā पस ना تَسۡتَعۡجِلُوهُۚ tastaʿjilūhu तुम जल्दी माँगो उसे سُبۡحَٰنَهُۥ sub'ḥānahu पाक है वो وَتَعَٰلَىٰ wataʿālā और बुलन्द तर है عَمَّا ʿammā उससे जो يُشۡرِكُونَ yush'rikūna वो शरीक ठहराते हैं
atā amru l-lahi falā tastaʿjilūhu sub'ḥānahu wataʿālā ʿammā yush'rikūna
अल्लाह का आदेश आ गया। अतः (ऐ काफ़िरो!) उसके जल्द आने की माँग न करो। वह (अल्लाह) पवित्र है और सर्वोच्च है उससे जो वे शरीक ठहराते हैं।
يُنَزِّلُ yunazzilu वो उतारता है ٱلۡمَلَٰٓئِكَةَ l-malāikata फ़रिश्तों को بِٱلرُّوحِ bil-rūḥi साथ वही के مِنۡ min of أَمۡرِهِۦ amrihi अपने हुक्म से عَلَىٰ ʿalā upon مَن man जिस पर يَشَآءُ yashāu वो चाहता है مِنۡ min of عِبَادِهِۦٓ ʿibādihi अपने बन्दों में से أَنۡ an कि أَنذِرُوٓاْ andhirū तुम डराओ (लोगों को) أَنَّهُۥ annahu कि बेशक वो لَآ lā नहीं إِلَٰهَ ilāha कोई इलाह (बरहक़) إِلَّآ illā मगर أَنَا۠ anā मैं ही فَٱتَّقُونِ fa-ittaqūni पस डरो मुझसे
yunazzilu l-malāikata bil-rūḥi min amrihi ʿalā man yashāu min ʿibādihi an andhirū annahu lā ilāha illā anā fa-ittaqūni
वह फ़रिश्तों को वह़्य के साथ, अपने आदेश से, अपने बंदों में से जिस पर चाहता है, उतारता है कि (लोगों को) सावधान कर दो कि मेरे सिवा कोई (सत्य) पूज्य नहीं, अतः मुझ ही से डरो।
خَلَقَ khalaqa उसने पैदा किया ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों وَٱلۡأَرۡضَ wal-arḍa और ज़मीन को بِٱلۡحَقِّۚ bil-ḥaqi साथ हक़ के تَعَٰلَىٰ taʿālā बुलन्द तर है عَمَّا ʿammā उससे जो يُشۡرِكُونَ yush'rikūna वो शरीक ठहराते हैं
khalaqa l-samāwāti wal-arḍa bil-ḥaqi taʿālā ʿammā yush'rikūna
उसने आकाशों तथा धरती को सत्य के साथ पैदा किया। वह उससे बहुत ऊँचा है, जो वे शरीक बनाते हैं।
خَلَقَ khalaqa उसने पैदा किया ٱلۡإِنسَٰنَ l-insāna इन्सान को مِن min from نُّطۡفَةٖ nuṭ'fatin एक नुत्फ़े से فَإِذَا fa-idhā फिर अचानक هُوَ huwa वो خَصِيمٞ khaṣīmun झगड़ालू है مُّبِينٞ mubīnun खुल्लम-खुल्ला
khalaqa l-insāna min nuṭ'fatin fa-idhā huwa khaṣīmun mubīnun
उसने मनुष्य को एक बूँद वीर्य से पैदा किया। फिर अकस्मात् वह खुला झगड़ालू बन गया।
وَٱلۡأَنۡعَٰمَ wal-anʿāma और चौपाए خَلَقَهَاۖ khalaqahā उसने पैदा किया उन्हें لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए فِيهَا fīhā उनमें دِفۡءٞ dif'on गरमी का सामान है وَمَنَٰفِعُ wamanāfiʿu और कई फ़ायदे हैं وَمِنۡهَا wamin'hā और उनमें से تَأۡكُلُونَ takulūna तुम खाते हो
wal-anʿāma khalaqahā lakum fīhā dif'on wamanāfiʿu wamin'hā takulūna
तथा उसने चौपायों को पैदा किया, जिनमें तुम्हारे लिए गर्मी प्राप्त करने का सामान और बहुत-से लाभ हैं और उन्हीं में से तुम खाते हो।
وَلَكُمۡ walakum और तुम्हारे लिए فِيهَا fīhā उनमें جَمَالٌ jamālun ख़ूब सूरती है حِينَ ḥīna जिस वक़्त تُرِيحُونَ turīḥūna तुम शाम को चरा कर लाते हो وَحِينَ waḥīna और जिस वक़्त تَسۡرَحُونَ tasraḥūna तुम सुबह चराने जाते हो
walakum fīhā jamālun ḥīna turīḥūna waḥīna tasraḥūna
तथा उनमें तुम्हारे लिए एक सौंदर्य है, जब तुम शाम को चराकर लाते हो और जब सुबह चराने को ले जाते हो।
وَتَحۡمِلُ wataḥmilu और वो उठा ले जाते हैं أَثۡقَالَكُمۡ athqālakum बोझ तुम्हारे إِلَىٰ ilā to بَلَدٖ baladin तरफ़ उस शहर के لَّمۡ lam ना تَكُونُواْ takūnū थे तुम بَٰلِغِيهِ bālighīhi पहुँचने वाले उस तक إِلَّا illā मगर بِشِقِّ bishiqqi साथ मशक़्क़त के ٱلۡأَنفُسِۚ l-anfusi जानों की إِنَّ inna बेशक رَبَّكُمۡ rabbakum रब तुम्हारा لَرَءُوفٞ laraūfun अलबत्ता बहुत शफ़क़त करने वाला है رَّحِيمٞ raḥīmun निहायत रहम करने वाला है
wataḥmilu athqālakum ilā baladin lam takūnū bālighīhi illā bishiqqi l-anfusi inna rabbakum laraūfun raḥīmun
और वे तुम्हारे बोझ, उस नगर तक लादकर ले जाते हैं, जहाँ तक तुम बिना कठोर परिश्रम के कभी पहुँचने वाले न थे। निःसंदेह तुम्हारा पालनहार अति करुणामय, अत्यंत दयावान् है।
وَٱلۡخَيۡلَ wal-khayla और घोड़े وَٱلۡبِغَالَ wal-bighāla और ख़च्चर وَٱلۡحَمِيرَ wal-ḥamīra और गधे لِتَرۡكَبُوهَا litarkabūhā ताकि तुम सवारी करो उन पर وَزِينَةٗۚ wazīnatan और ज़ीनत भी हैं وَيَخۡلُقُ wayakhluqu और वो पैदा करेगा مَا mā जो لَا lā नहीं تَعۡلَمُونَ taʿlamūna तुम जानते
wal-khayla wal-bighāla wal-ḥamīra litarkabūhā wazīnatan wayakhluqu mā lā taʿlamūna
तथा घोड़े, खच्चर और गधे पैदा किए, ताकि तुम उनपर सवार हो और शोभा के लिए। तथा वह (अल्लाह) ऐसी चीज़ें पैदा करता है, जो तुम नहीं जानते।
وَعَلَى waʿalā And upon ٱللَّهِ l-lahi और अल्लाह ही पर है قَصۡدُ qaṣdu सीधा ٱلسَّبِيلِ l-sabīli रास्ता وَمِنۡهَا wamin'hā और उनमें से कुछ جَآئِرٞۚ jāirun टेढ़े हैं وَلَوۡ walaw और अगर شَآءَ shāa वो चाहता لَهَدَىٰكُمۡ lahadākum अलबत्ता हिदायत दे देता तुम्हें أَجۡمَعِينَ ajmaʿīna सबके सबको
waʿalā l-lahi qaṣdu l-sabīli wamin'hā jāirun walaw shāa lahadākum ajmaʿīna
और अल्लाह ही के ज़िम्मे, सीधी राह बताना है। और उन (रास्तों) में से कुछ (रास्ते) टेढ़े हैं। तथा यदि अल्लाह चाहता, तो तुम सभी को सीधी राह दिखा देता।
هُوَ huwa वो ही है ٱلَّذِيٓ alladhī जिसने أَنزَلَ anzala उतारा مِنَ mina from ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान से مَآءٗۖ māan पानी لَّكُم lakum तुम्हारे लिए مِّنۡهُ min'hu उसमें से شَرَابٞ sharābun पीना है وَمِنۡهُ wamin'hu और उसमें से شَجَرٞ shajarun दरख़्त है فِيهِ fīhi जिसमें تُسِيمُونَ tusīmūna तुम चराते हो
huwa alladhī anzala mina l-samāi māan lakum min'hu sharābun wamin'hu shajarun fīhi tusīmūna
वही है, जिसने आकाश से कुछ पानी उतारा, जिसमें से तुम पीते हो तथा उसी से पेड़-पौधे उगते हैं, जिनमें तुम (पशुओं को) चराते हो।
يُنۢبِتُ yunbitu वो उगाता है لَكُم lakum तुम्हारे लिए بِهِ bihi साथ उसके ٱلزَّرۡعَ l-zarʿa खेती وَٱلزَّيۡتُونَ wal-zaytūna ज़ैतून وَٱلنَّخِيلَ wal-nakhīla और खजूर के दरख़्त وَٱلۡأَعۡنَٰبَ wal-aʿnāba और अंगूर وَمِن wamin and of كُلِّ kulli और हर क़िस्म में से ٱلثَّمَرَٰتِۚ l-thamarāti फलों की إِنَّ inna यक़ीनन فِي fī in ذَٰلِكَ dhālika इसमें لَأٓيَةٗ laāyatan अलबत्ता एक निशानी है لِّقَوۡمٖ liqawmin उन लोगों के लिए يَتَفَكَّرُونَ yatafakkarūna जो ग़ौरो फ़िक्र करते हैं
yunbitu lakum bihi l-zarʿa wal-zaytūna wal-nakhīla wal-aʿnāba wamin kulli l-thamarāti inna fī dhālika laāyatan liqawmin yatafakkarūna
वह तुम्हारे लिए उससे खेती, ज़ैतून, खजूर, अंगूर और प्रत्येक प्रकार के फल उगाता है। निःसंदेह इसमें उन लोगों के लिए निश्चय बड़ी निशानी है, जो सोच-विचार करते हैं।
وَسَخَّرَ wasakhara और उसने मुसख़्ख़र किया لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلَّيۡلَ al-layla रात وَٱلنَّهَارَ wal-nahāra और दिन को وَٱلشَّمۡسَ wal-shamsa और सूरज وَٱلۡقَمَرَۖ wal-qamara और चाँद को وَٱلنُّجُومُ wal-nujūmu और सितारे مُسَخَّرَٰتُۢ musakharātun मुसख़्ख़र किए गए हैं بِأَمۡرِهِۦٓۚ bi-amrihi उसके हुक्म से إِنَّ inna बेशक فِي fī in ذَٰلِكَ dhālika इसमें لَأٓيَٰتٖ laāyātin अलबत्ता निशानियाँ हैं لِّقَوۡمٖ liqawmin उन लोगों के लिए يَعۡقِلُونَ yaʿqilūna जो अक़्ल रखते हैं
wasakhara lakumu al-layla wal-nahāra wal-shamsa wal-qamara wal-nujūmu musakharātun bi-amrihi inna fī dhālika laāyātin liqawmin yaʿqilūna
और उसने रात और दिन, सूर्य और चाँद को तुम्हारे लिए कार्यरत कर रखा है, तथा तारे भी उसके आदेश के अधीन हैं। निःसंदेह इसमें उन लोगों के लिए निश्चय बहुत-सी निशानियाँ हैं, जो समझ-बूझ रखते हैं।
وَمَا wamā और जो कुछ ذَرَأَ dhara-a उसने फैला दिया لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में مُخۡتَلِفًا mukh'talifan मुख़्तलिफ़ हैं أَلۡوَٰنُهُۥٓۚ alwānuhu रंग उसके إِنَّ inna यक़ीनन فِي fī in ذَٰلِكَ dhālika उसमें لَأٓيَةٗ laāyatan अलबत्ता एक निशानी है لِّقَوۡمٖ liqawmin उन लोगों के लिए يَذَّكَّرُونَ yadhakkarūna जो नसीहत पकड़ते हैं
wamā dhara-a lakum fī l-arḍi mukh'talifan alwānuhu inna fī dhālika laāyatan liqawmin yadhakkarūna
तथा उसने तुम्हारे लिए धरती में जो विभिन्न रंगों की चीज़ें पैदा की हैं (उन्हें भी तुम्हारे वश में किया)। निःसंदेह इसमें उन लोगों के लिए निश्चय बड़ी निशानी है, जो शिक्षा ग्रहण करते हैं।
وَهُوَ wahuwa और वो ही है ٱلَّذِي alladhī जिसने سَخَّرَ sakhara मुसख़्ख़र किया ٱلۡبَحۡرَ l-baḥra समुन्दर को لِتَأۡكُلُواْ litakulū ताकि तुम खाओ مِنۡهُ min'hu उससे لَحۡمٗا laḥman गोश्त طَرِيّٗا ṭariyyan ताज़ा وَتَسۡتَخۡرِجُواْ watastakhrijū और तुम निकालो مِنۡهُ min'hu उससे حِلۡيَةٗ ḥil'yatan ज़ेवर تَلۡبَسُونَهَاۖ talbasūnahā तुम पहनते हो उसे وَتَرَى watarā और तुम देखते हो ٱلۡفُلۡكَ l-ful'ka कश्तियाँ مَوَاخِرَ mawākhira कि फाड़ने वाली हैं فِيهِ fīhi उसमें وَلِتَبۡتَغُواْ walitabtaghū और ताकि तुम तलाश करो مِن min of فَضۡلِهِۦ faḍlihi उसके फ़ज़ल में से وَلَعَلَّكُمۡ walaʿallakum और ताकि तुम تَشۡكُرُونَ tashkurūna तुम शुक्र अदा करो
wahuwa alladhī sakhara l-baḥra litakulū min'hu laḥman ṭariyyan watastakhrijū min'hu ḥil'yatan talbasūnahā watarā l-ful'ka mawākhira fīhi walitabtaghū min faḍlihi walaʿallakum tashkurūna
और वही है, जिसने सागर को (तुम्हारे) वश में कर दिया, ताकि तुम उससे ताज़ा मांस खाओ और उससे आभूषण निकालो, जिसे तुम पहनते हो। तथा तुम नौकाओं को देखते हो कि उसमें पानी को चीरती हुई चलती हैं, और ताकि तुम उसका कुछ अनुग्रह तलाश करो और ताकि तुम शुक्रिया अदा करो।
وَأَلۡقَىٰ wa-alqā और उसने डाल दिए فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में رَوَٰسِيَ rawāsiya पहाड़ أَن an कि تَمِيدَ tamīda वो ढुलक जाए (ना) بِكُمۡ bikum तुम्हें लेकर وَأَنۡهَٰرٗا wa-anhāran और नहरें وَسُبُلٗا wasubulan और रास्ते لَّعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تَهۡتَدُونَ tahtadūna तुम हिदायत पा जाओ
wa-alqā fī l-arḍi rawāsiya an tamīda bikum wa-anhāran wasubulan laʿallakum tahtadūna
और उसने धरती में पर्वत गाड़ दिए, ताकि वह (धरती) तुम्हें लेकर डगमगाने न लगे तथा नदियाँ और रास्ते बनाए, ताकि तुम मंज़िल तक पहुँच जाओ।
وَعَلَٰمَٰتٖۚ waʿalāmātin और अलामात (रखदीं) وَبِٱلنَّجۡمِ wabil-najmi और साथ सितारों के هُمۡ hum वो يَهۡتَدُونَ yahtadūna वो राह पाते हैं
waʿalāmātin wabil-najmi hum yahtadūna
तथा बहुत-से चिह्न (बनाए)। और वे सितारों से रास्ता मालूम करते हैं।
أَفَمَن afaman क्या भला वो जो يَخۡلُقُ yakhluqu पैदा करता है كَمَن kaman मानिन्द उसके है जो لَّا lā (does) not يَخۡلُقُۚ yakhluqu नहीं पैदा करता أَفَلَا afalā क्या भला नहीं تَذَكَّرُونَ tadhakkarūna तुम नसीहत पकड़ते
afaman yakhluqu kaman lā yakhluqu afalā tadhakkarūna
तो क्या वह जो (ये सब चीज़ें) पैदा करता है, उसके समान है, जो (कुछ भी) पैदा नहीं करता? फिर क्या तुम उपदेश ग्रहण नहीं करते?
وَإِن wa-in और अगर تَعُدُّواْ taʿuddū तुम गिनना चाहो نِعۡمَةَ niʿ'mata नेअमतों को ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह की لَا lā not تُحۡصُوهَآۗ tuḥ'ṣūhā नहीं तुम शुमार कर सकते उन्हें إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह لَغَفُورٞ laghafūrun अलबत्ता बहुत बख़्ने वाला है رَّحِيمٞ raḥīmun निहायत रहम करने वाला है
wa-in taʿuddū niʿ'mata l-lahi lā tuḥ'ṣūhā inna l-laha laghafūrun raḥīmun
और यदि तुम अल्लाह की नेमतों को गिनो, तो उन्हें गिन न सकोगे। निःसंदेह अल्लाह बड़ा क्षमाशील, अत्यंत दया करने वाला है।
وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह يَعۡلَمُ yaʿlamu जानता है مَا mā जो कुछ تُسِرُّونَ tusirrūna तुम छुपाते हो وَمَا wamā और जो कुछ تُعۡلِنُونَ tuʿ'linūna तुम ज़ाहिर करते हो
wal-lahu yaʿlamu mā tusirrūna wamā tuʿ'linūna
तथा अल्लाह जानता है, जो तुम छिपाते हो और जो तुम प्रकट करते हो।
وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और जिन्हें يَدۡعُونَ yadʿūna वो पुकारते हैं مِن min besides دُونِ dūni सिवाय ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के لَا lā not يَخۡلُقُونَ yakhluqūna नहीं वो पैदा कर सकते شَيۡـٔٗا shayan कोई चीज़ وَهُمۡ wahum और वो يُخۡلَقُونَ yukh'laqūna वो पैदा किए जाते हैं
wa-alladhīna yadʿūna min dūni l-lahi lā yakhluqūna shayan wahum yukh'laqūna
और जिन्हें वे अल्लाह के सिवा पुकारते हैं, वे कुछ भी पैदा नहीं करते। और वे स्वयं पैदा किए जाते हैं।
أَمۡوَٰتٌ amwātun मुर्दे हैं غَيۡرُ ghayru not alive أَحۡيَآءٖۖ aḥyāin ज़िन्दा नहीं हैं وَمَا wamā और नहीं يَشۡعُرُونَ yashʿurūna वो शऊर रखते أَيَّانَ ayyāna कि कब يُبۡعَثُونَ yub'ʿathūna वो उठाए जाऐंगे
amwātun ghayru aḥyāin wamā yashʿurūna ayyāna yub'ʿathūna
वे मृत हैं, जिनमें प्राण नहीं, और वे नहीं जानते कि कब उठाए जाएँगे।
إِلَٰهُكُمۡ ilāhukum इलाह तुम्हारा إِلَٰهٞ ilāhun इलाह है وَٰحِدٞۚ wāḥidun एक ही فَٱلَّذِينَ fa-alladhīna तो वो लोग जो لَا lā (do) not يُؤۡمِنُونَ yu'minūna नहीं ईमान लाते بِٱلۡأٓخِرَةِ bil-ākhirati आख़िरत पर قُلُوبُهُم qulūbuhum दिल उनके مُّنكِرَةٞ munkiratun इन्कारी हैं وَهُم wahum और वो مُّسۡتَكۡبِرُونَ mus'takbirūna तकब्बुर करने वाले हैं
ilāhukum ilāhun wāḥidun fa-alladhīna lā yu'minūna bil-ākhirati qulūbuhum munkiratun wahum mus'takbirūna
तुम्हारा पूज्य एक ही पूज्य है। तो वे लोग जो आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, उनके दिल इनकार करने वाले हैं और वे बहुत अभिमानी हैं।
لَا lā No doubt جَرَمَ jarama नहीं कोई शक أَنَّ anna यक़ीनन ٱللَّهَ l-laha अल्लाह يَعۡلَمُ yaʿlamu जानता है مَا mā जो कुछ يُسِرُّونَ yusirrūna वो छुपाते हैं وَمَا wamā और जो कुछ يُعۡلِنُونَۚ yuʿ'linūna वो ज़ाहिर करते हैं إِنَّهُۥ innahu बेशक वो لَا lā (does) not يُحِبُّ yuḥibbu नहीं वो पसंद करता ٱلۡمُسۡتَكۡبِرِينَ l-mus'takbirīna तकब्बुर करने वालों को
lā jarama anna l-laha yaʿlamu mā yusirrūna wamā yuʿ'linūna innahu lā yuḥibbu l-mus'takbirīna
निश्चय ही अल्लाह जानता है, जो वे छिपाते हैं तथा जो प्रकट करते हैं। निःसंदेह वह अभिमानियों से प्रेम नहीं करता।
وَإِذَا wa-idhā और जब قِيلَ qīla कहा जाता है لَهُم lahum उन्हें مَّاذَآ mādhā क्या कुछ أَنزَلَ anzala उतारा رَبُّكُمۡ rabbukum तुम्हारे रब ने قَالُوٓاْ qālū वो कहते हैं أَسَٰطِيرُ asāṭīru कहानियाँ हैं ٱلۡأَوَّلِينَ l-awalīna पहलों की
wa-idhā qīla lahum mādhā anzala rabbukum qālū asāṭīru l-awalīna
और जब उनसे पूछा जाए कि तुम्हारे पालनहार ने क्या उतारा है? तो कहते हैं कि पहले लोगों की कल्पित कहानियाँ हैं।
لِيَحۡمِلُوٓاْ liyaḥmilū ताकि वो उठालें أَوۡزَارَهُمۡ awzārahum बोझ अपने كَامِلَةٗ kāmilatan पूरे يَوۡمَ yawma दिन ٱلۡقِيَٰمَةِ l-qiyāmati क़यामत के وَمِنۡ wamin and of أَوۡزَارِ awzāri और कुछ बोझ ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों के भी يُضِلُّونَهُم yuḍillūnahum वो गुमराह कर रहे हैं जिन्हें بِغَيۡرِ bighayri बग़ैर عِلۡمٍۗ ʿil'min इल्म के أَلَا alā ख़बरदार سَآءَ sāa कितना बुरा है مَا mā जो يَزِرُونَ yazirūna बोझ वो उठा रहे हैं
liyaḥmilū awzārahum kāmilatan yawma l-qiyāmati wamin awzāri alladhīna yuḍillūnahum bighayri ʿil'min alā sāa mā yazirūna
ताकि वे क़ियामत के दिन अपने (पापों के) बोझ पूरे उठाएँ तथा कुछ बोझ उनके भी जिन्हें वे ज्ञान के बिना गुमराह करते हैं। सुन लो! बुरा है वह बोझ जो वे उठा रहे है!
قَدۡ qad तहक़ीक़ مَكَرَ makara चाल चली ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों ने जो مِن min (were) before them قَبۡلِهِمۡ qablihim उनसे पहले थे فَأَتَى fa-atā तो आया ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह بُنۡيَٰنَهُم bun'yānahum उनकी इमारत को مِّنَ mina from ٱلۡقَوَاعِدِ l-qawāʿidi बुनियादों से فَخَرَّ fakharra तो गिर पड़ी عَلَيۡهِمُ ʿalayhimu उन्हीं पर ٱلسَّقۡفُ l-saqfu छत مِن min from فَوۡقِهِمۡ fawqihim उनके ऊपर से وَأَتَىٰهُمُ wa-atāhumu और आया उनके पास ٱلۡعَذَابُ l-ʿadhābu अज़ाब مِنۡ min from حَيۡثُ ḥaythu जहाँ से لَا lā they (did) not perceive يَشۡعُرُونَ yashʿurūna नहीं वो शऊर रखते थे
qad makara alladhīna min qablihim fa-atā l-lahu bun'yānahum mina l-qawāʿidi fakharra ʿalayhimu l-saqfu min fawqihim wa-atāhumu l-ʿadhābu min ḥaythu lā yashʿurūna
निश्चय इनसे पहले के लोगों ने भी साज़िशें कीं। तो अल्लाह ने उनके घरों को जड़ों से उखाड़ दिया। फिर उनपर उनके ऊपर से छत गिर पड़ी और उनपर वहाँ से यातना आई कि वे सोचते न थे।
ثُمَّ thumma फिर يَوۡمَ yawma दिन ٱلۡقِيَٰمَةِ l-qiyāmati क़यामत के يُخۡزِيهِمۡ yukh'zīhim वो रुस्वा करेगा उन्हें وَيَقُولُ wayaqūlu और वो कहेगा أَيۡنَ ayna कहाँ हैं شُرَكَآءِيَ shurakāiya शरीक मेरे ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो كُنتُمۡ kuntum थे तुम تُشَٰٓقُّونَ tushāqqūna तुम झगड़ते فِيهِمۡۚ fīhim जिन (के बारे) में قَالَ qāla कहेंगे ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो أُوتُواْ ūtū दिए गए ٱلۡعِلۡمَ l-ʿil'ma इल्म إِنَّ inna बेशक ٱلۡخِزۡيَ l-khiz'ya रुस्वाई ٱلۡيَوۡمَ l-yawma आजके दिन وَٱلسُّوٓءَ wal-sūa और बुराई عَلَى ʿalā (are) upon ٱلۡكَٰفِرِينَ l-kāfirīna काफ़िरों पर है
thumma yawma l-qiyāmati yukh'zīhim wayaqūlu ayna shurakāiya alladhīna kuntum tushāqqūna fīhim qāla alladhīna ūtū l-ʿil'ma inna l-khiz'ya l-yawma wal-sūa ʿalā l-kāfirīna
फिर क़ियामत के दिन वह उन्हें अपमानित करेगा और कहेगा : कहाँ हैं मेरे वे साझी जिनके बारे में तुम लड़ते-झगड़ते थे? वे लोग जिन्हें ज्ञान दिया गया कहेंगे : निःसंदेह आज अपमान तथा बुराई (यातना) काफ़िरों पर है।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो تَتَوَفَّىٰهُمُ tatawaffāhumu फ़ौत करते हैं उन्हें ٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ l-malāikatu फ़रिश्ते ظَالِمِيٓ ẓālimī (जबकि वो) ज़ुल्म करने वाले हैं أَنفُسِهِمۡۖ anfusihim अपनी जानों पर فَأَلۡقَوُاْ fa-alqawū तो वो पैश करते हैं ٱلسَّلَمَ l-salama सिपर/सुलह مَا mā Not كُنَّا kunnā (कहते हैं) ना थे हम نَعۡمَلُ naʿmalu हम करते مِن min any سُوٓءِۭۚ sūin कोई बुराई بَلَىٰٓۚ balā क्यों नहीं إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह عَلِيمُۢ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है بِمَا bimā उसे जो كُنتُمۡ kuntum थे तुम تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते
alladhīna tatawaffāhumu l-malāikatu ẓālimī anfusihim fa-alqawū l-salama mā kunnā naʿmalu min sūin balā inna l-laha ʿalīmun bimā kuntum taʿmalūna
जिनके प्राण फ़रिश्ते इस हाल में निकालते हैं कि वे अपने ऊपर अत्याचार करने वाले होते हैं, तो वे (मौत देखकर) आज्ञाकारी बन जाते हैं, (और कहते हैं कि) हम कोई बुरा काम नहीं किया करते थे। क्यों नहीं? निश्चय अल्लाह भली-भाँति जानने वाला है, जो तुम किया करते थे।
فَٱدۡخُلُوٓاْ fa-ud'khulū पस दाख़िल हो जाओ أَبۡوَٰبَ abwāba दरवाज़ों से جَهَنَّمَ jahannama जहन्नम के خَٰلِدِينَ khālidīna हमेशा रहने वाले فِيهَاۖ fīhā उसमें فَلَبِئۡسَ falabi'sa पस अलबत्ता कितना बुरा है مَثۡوَى mathwā ठिकाना ٱلۡمُتَكَبِّرِينَ l-mutakabirīna तकब्बुर करने वालों का
fa-ud'khulū abwāba jahannama khālidīna fīhā falabi'sa mathwā l-mutakabirīna
अतः जहन्नम के द्वारों में प्रवेश कर जाओ। उसमें सदावासी रहोगे। तो क्या ही बुरा है अभिमानियों का ठिकाना!
۞ وَقِيلَ waqīla और कहा जाता है لِلَّذِينَ lilladhīna उनसे जिन्होंने ٱتَّقَوۡاْ ittaqaw तक़्वा किया مَاذَآ mādhā क्या कुछ أَنزَلَ anzala उतारा رَبُّكُمۡۚ rabbukum तुम्हारे रब ने قَالُواْ qālū वो कहते हैं خَيۡرٗاۗ khayran बहुत अच्छा لِّلَّذِينَ lilladhīna उनके लिए जिन्होंने أَحۡسَنُواْ aḥsanū अच्छा किया فِي fī in هَٰذِهِ hādhihi this ٱلدُّنۡيَا l-dun'yā इस दुनिया में حَسَنَةٞۚ ḥasanatun भलाई है وَلَدَارُ waladāru और अलबत्ता घर ٱلۡأٓخِرَةِ l-ākhirati आख़िरत का خَيۡرٞۚ khayrun बहतर है وَلَنِعۡمَ walaniʿ'ma और अलबत्ता कितना अच्छा है دَارُ dāru घर ٱلۡمُتَّقِينَ l-mutaqīna मुत्तक़ीन का
waqīla lilladhīna ittaqaw mādhā anzala rabbukum qālū khayran lilladhīna aḥsanū fī hādhihi l-dun'yā ḥasanatun waladāru l-ākhirati khayrun walaniʿ'ma dāru l-mutaqīna
और अपने रब का भय रखने वालों से पूछा गया कि तुम्हारे रब ने क्या उतारा है? तो उन्होंने कहा : बेहतरीन बात। जिन लोगों ने भलाई की, उनके लिए इस दुनिया में बड़ी भलाई है और आख़िरत का घर (जन्नत) तो कहीं बेहतर है। और निश्चय वह भय रखने वालों का अच्छा घर है!
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अल-हिज्र अगला सूरह → अल-इसरा