بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
qul yāayyuhā l-kāfirūna
(ऐ नबी!) आप कह दीजिए : ऐ काफ़िरो!
lā aʿbudu mā taʿbudūna
मैं उसकी इबादत नहीं करता, जिसकी तुम इबादत करते हो।
walā antum ʿābidūna mā aʿbudu
और न तुम उसकी इबादत करने वाले हो, जिसकी मैं इबादत करता हूँ।
walā anā ʿābidun mā ʿabadttum
और न मैं उसकी इबादत करने वाला हूँ, जिसकी इबादत तुमने की है।
walā antum ʿābidūna mā aʿbudu
और न तुम उसकी इबादत करने वाले हो, जिसकी मैं इबादत करता हूँ।
lakum dīnukum waliya dīni
तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म तथा मेरे लिए मेरा धर्म है।