بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
tabbat yadā abī lahabin watabba
अबू लहब के दोनों हाथ नाश हो जाएँ! और वह (स्वयं) विनष्ट हो गया।
mā aghnā ʿanhu māluhu wamā kasaba
उसका धन तथा जो कुछ उसने कमाया था, उसके काम नहीं आया।
sayaṣlā nāran dhāta lahabin
जल्द ही वह लपट वाली आग में दाख़िल होगा।
wa-im'ra-atuhu ḥammālata l-ḥaṭabi
तथा उसकी पत्नी (भी जहन्नम में जाएगी), जो ईंधन उठाने वाली है।
fī jīdihā ḥablun min masadin
उसकी गर्दन में मज़बूत बटी हुई रस्सी होगी।