بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
قَدۡ qad तहक़ीक़ سَمِعَ samiʿa सुन ली ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने قَوۡلَ qawla बात ٱلَّتِي allatī उस औरत की जो تُجَٰدِلُكَ tujādiluka झगड़ रही थी आपसे فِي fī concerning زَوۡجِهَا zawjihā अपने शौहर के बारे में وَتَشۡتَكِيٓ watashtakī और वो शिकायत कर रही थी إِلَى ilā to ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह से وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह يَسۡمَعُ yasmaʿu वो सुन रहा था تَحَاوُرَكُمَآۚ taḥāwurakumā गुफ़्तगू तुम दोनों की إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह سَمِيعُۢ samīʿun ख़ूब सुनने वाला है بَصِيرٌ baṣīrun ख़ूब देखने वाला है
qad samiʿa l-lahu qawla allatī tujādiluka fī zawjihā watashtakī ilā l-lahi wal-lahu yasmaʿu taḥāwurakumā inna l-laha samīʿun baṣīrun
निश्चय अल्लाह ने उस स्त्री की बात सुन ली, जो (ऐ रसूल) आपसे अपने पति के बारे में झगड़ रही थी तथा अल्लाह से शिकायत कर रही थी और अल्लाह तुम दोनों का वार्तालाप सुन रहा था। निःसंदेह अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ देखने वाला है।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो يُظَٰهِرُونَ yuẓāhirūna ज़िहार करते हैं مِنكُم minkum तुम में से مِّن min [from] نِّسَآئِهِم nisāihim अपनी बीवियों से مَّا mā नहीं हैं هُنَّ hunna वो أُمَّهَٰتِهِمۡۖ ummahātihim माँऐं उनकी إِنۡ in नहीं أُمَّهَٰتُهُمۡ ummahātuhum माँऐं उनकी إِلَّا illā मगर ٱلَّٰٓـِٔي allāī वो जिन्होंने وَلَدۡنَهُمۡۚ waladnahum जन्म दिया उन्हें وَإِنَّهُمۡ wa-innahum और बेशक वो لَيَقُولُونَ layaqūlūna अलबत्ता वो कहते हैं مُنكَرٗا munkaran नामाक़ूल/नापसंदीदा مِّنَ mina [of] ٱلۡقَوۡلِ l-qawli बात وَزُورٗاۚ wazūran और झूठ وَإِنَّ wa-inna और बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह لَعَفُوٌّ laʿafuwwun अलबत्ता बहुत माफ़ करने वाला है غَفُورٞ ghafūrun बहुत बख़्शने वाला है
alladhīna yuẓāhirūna minkum min nisāihim mā hunna ummahātihim in ummahātuhum illā allāī waladnahum wa-innahum layaqūlūna munkaran mina l-qawli wazūran wa-inna l-laha laʿafuwwun ghafūrun
तुममें से जो लोग अपनी पत्नियों से ज़िहार करते हैं, वे उनकी माएँ नहीं हैं। उनकी माएँ तो वही हैं, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया है। निःसंदेह वे निश्चित रूप से एक अनुचित बात और झूठ कहते हैं। और निःसंदेह अल्लाह निश्चित रूप से बहुत माफ़ करने वाला, अत्यंत क्षमाशील है।
وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और वो लोग जो يُظَٰهِرُونَ yuẓāhirūna ज़िहार करते हैं مِن min [from] نِّسَآئِهِمۡ nisāihim अपनी बीवियों से ثُمَّ thumma फिर يَعُودُونَ yaʿūdūna वो रुजूअ कर लेते हैं لِمَا limā उससे जो قَالُواْ qālū उन्होंने कहा فَتَحۡرِيرُ fataḥrīru पस आज़ाद करना है رَقَبَةٖ raqabatin एक गर्दन का مِّن min before قَبۡلِ qabli इससे क़ब्ल أَن an कि يَتَمَآسَّاۚ yatamāssā वो दोनों एक दूसरे को छुऐं ذَٰلِكُمۡ dhālikum ये है تُوعَظُونَ tūʿaẓūna तुम नसीहत किए जाते हो بِهِۦۚ bihi जिसकी وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह بِمَا bimā उससे जो تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते हो خَبِيرٞ khabīrun ख़ूब बाख़बर है
wa-alladhīna yuẓāhirūna min nisāihim thumma yaʿūdūna limā qālū fataḥrīru raqabatin min qabli an yatamāssā dhālikum tūʿaẓūna bihi wal-lahu bimā taʿmalūna khabīrun
और जो लोग अपनी पत्नियों से ज़िहार कर लेते हैं, फिर अपनी कही हुई बात वापस लेना चाहते हैं, तो (उसका कफ़्फ़ारा यह है कि उन्हें) एक-दूसरे को हाथ लगाने से पहले एक दास मुक्त करना है। यह है वह (हुक्म) जिसकी तुम्हें शिक्षा दी जाती है और अल्लाह उससे जो तुम करते हो, भली-भाँति अवगत है।
فَمَن faman तो जो कोई لَّمۡ lam ना يَجِدۡ yajid पाए (ग़ुलाम) فَصِيَامُ faṣiyāmu तो रोज़े रखना है شَهۡرَيۡنِ shahrayni दो माह के مُتَتَابِعَيۡنِ mutatābiʿayni मुसलसल مِن min before قَبۡلِ qabli इससे क़ब्ल أَن an कि يَتَمَآسَّاۖ yatamāssā वो दोनों एक दूसरे को छुऐं فَمَن faman तो जो कोई لَّمۡ lam ना يَسۡتَطِعۡ yastaṭiʿ इस्तिताअत रखता हो فَإِطۡعَامُ fa-iṭ'ʿāmu तो खाना खिलाना है سِتِّينَ sittīna साठ مِسۡكِينٗاۚ mis'kīnan मिसकीनों का ذَٰلِكَ dhālika ये (इस लिए है) لِتُؤۡمِنُواْ litu'minū ताकि तुम ईमान लाओ بِٱللَّهِ bil-lahi अल्लाह पर وَرَسُولِهِۦۚ warasūlihi और उसके रसूल पर وَتِلۡكَ watil'ka और ये حُدُودُ ḥudūdu हुदूद हैं ٱللَّهِۗ l-lahi अल्लाह की وَلِلۡكَٰفِرِينَ walil'kāfirīna और काफ़िरों के लिए عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब है أَلِيمٌ alīmun दर्दनाक
faman lam yajid faṣiyāmu shahrayni mutatābiʿayni min qabli an yatamāssā faman lam yastaṭiʿ fa-iṭ'ʿāmu sittīna mis'kīnan dhālika litu'minū bil-lahi warasūlihi watil'ka ḥudūdu l-lahi walil'kāfirīna ʿadhābun alīmun
फिर जो व्यक्ति (दास) न पाए, तो उसे एक-दूसरे को हाथ लगाने से पहले निरंतर दो महीने रोज़े रखना है। फिर जो इसका (भी) सामर्थ्य न रखे, उसे साठ निर्धनों को भोजन कराना है। यह (आदेश) इसलिए है, ताकि तुम अल्लाह तथा उसके रसूल पर ईमान लाओ। और ये अल्लाह की सीमाएँ हैं तथा काफ़िरों के लिए दुःखदायी यातना है।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो يُحَآدُّونَ yuḥāddūna मुख़ालिफ़त करते हैं ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥ warasūlahu और उसके रसूल की كُبِتُواْ kubitū वो ज़लील किए जाऐंगे كَمَا kamā जैसा कि كُبِتَ kubita ज़लील किए गए थे ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो مِن min before them قَبۡلِهِمۡۚ qablihim उनसे पहले थे وَقَدۡ waqad और तहक़ीक़ أَنزَلۡنَآ anzalnā नाज़िल कीं हमने ءَايَٰتِۭ āyātin आयात بَيِّنَٰتٖۚ bayyinātin वाज़ेह وَلِلۡكَٰفِرِينَ walil'kāfirīna और काफ़िरों के लिए है عَذَابٞ ʿadhābun अज़ाब مُّهِينٞ muhīnun रुस्वा करने वाला
inna alladhīna yuḥāddūna l-laha warasūlahu kubitū kamā kubita alladhīna min qablihim waqad anzalnā āyātin bayyinātin walil'kāfirīna ʿadhābun muhīnun
निश्चय जो लोग अल्लाह और उसके रसूल का विरोध करते हैं, वे अपमानित किए जाएँगे, जैसे उनसे पहले के लोग अपमानित किए गए। और हमने स्पष्ट आयतें उतार दी हैं। और काफ़िरों के लिए अपमानकारी यातना है।
يَوۡمَ yawma जिस दिन يَبۡعَثُهُمُ yabʿathuhumu उठाएगा उन्हें ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह جَمِيعٗا jamīʿan सब के सब को فَيُنَبِّئُهُم fayunabbi-uhum फिर वो बताएगा उन्हें بِمَا bimā वो जो عَمِلُوٓاْۚ ʿamilū उन्होंने अमल किए أَحۡصَىٰهُ aḥṣāhu गिन रखा है उसे ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने وَنَسُوهُۚ wanasūhu जब कि वो भूल चुके हैं उसे وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह عَلَىٰ ʿalā ऊपर كُلِّ kulli हर شَيۡءٖ shayin चीज़ के شَهِيدٌ shahīdun गवाह है
yawma yabʿathuhumu l-lahu jamīʿan fayunabbi-uhum bimā ʿamilū aḥṣāhu l-lahu wanasūhu wal-lahu ʿalā kulli shayin shahīdun
जिस दिन अल्लाह उन सब को जीवित कर उठाएगा, फिर उन्हें बताएगा जो उन्होंने किया। अल्लाह ने उसे संरक्षित कर रखा है और वे उसे भूल गए। और अल्लाह प्रत्येक वस्तु पर गवाह है।
أَلَمۡ alam क्या नहीं تَرَ tara आपने देखा أَنَّ anna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानता है مَا mā जो कुछ فِي fī (is) in ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों में है وَمَا wamā और जो कुछ فِي fī (is) in ٱلۡأَرۡضِۖ l-arḍi ज़मीन में है مَا mā नहीं يَكُونُ yakūnu होती مِن min any نَّجۡوَىٰ najwā कोई सरगोशी ثَلَٰثَةٍ thalāthatin तीन (लोगों) की إِلَّا illā मगर هُوَ huwa वो رَابِعُهُمۡ rābiʿuhum चौथा है उनका وَلَا walā और ना خَمۡسَةٍ khamsatin पाँच (लोगों) की إِلَّا illā मगर هُوَ huwa वो سَادِسُهُمۡ sādisuhum छठा है उनका وَلَآ walā और ना أَدۡنَىٰ adnā कम مِن min than ذَٰلِكَ dhālika इससे وَلَآ walā और ना أَكۡثَرَ akthara ज़्यादा إِلَّا illā मगर هُوَ huwa वो مَعَهُمۡ maʿahum साथ है उनके أَيۡنَ ayna wherever مَا mā जहाँ-कहीं كَانُواْۖ kānū वो हों ثُمَّ thumma फिर يُنَبِّئُهُم yunabbi-uhum वो बताएगा उन्हें بِمَا bimā जो عَمِلُواْ ʿamilū उन्होंने अमल किए يَوۡمَ yawma दिन ٱلۡقِيَٰمَةِۚ l-qiyāmati क़यामत के إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह بِكُلِّ bikulli हर شَيۡءٍ shayin चीज़ को عَلِيمٌ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है
alam tara anna l-laha yaʿlamu mā fī l-samāwāti wamā fī l-arḍi mā yakūnu min najwā thalāthatin illā huwa rābiʿuhum walā khamsatin illā huwa sādisuhum walā adnā min dhālika walā akthara illā huwa maʿahum ayna mā kānū thumma yunabbi-uhum bimā ʿamilū yawma l-qiyāmati inna l-laha bikulli shayin ʿalīmun
क्या आपने नहीं देखा कि अल्लाह जानता है, जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है? तीन व्यक्तियों की कोई कानाफूसी नहीं होती, परंतु वह (अल्लाह) उनका चौथा होता है। और न पाँच (आदमियों) की, परंतु वह उनका छठा होता है। और न इससे कम और न अधिक की, परंतु वह उनके साथ होता है, वे जहाँ भी हों। फिर वह क़ियामत के दिन उन्हें उनके कर्मों से सूचित कर देगा। निःसंदेह अल्लाह प्रत्येक वस्तु से भली-भाँति अवगत है।
أَلَمۡ alam क्या नहीं تَرَ tara आपने देखा إِلَى ilā तरफ़ ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों के जो نُهُواْ nuhū रोके गए عَنِ ʿani from ٱلنَّجۡوَىٰ l-najwā सरगोशी से ثُمَّ thumma फिर يَعُودُونَ yaʿūdūna वो लौटते हैं لِمَا limā तरफ़ उसके जो نُهُواْ nuhū वो रोके गए थे عَنۡهُ ʿanhu जिससे وَيَتَنَٰجَوۡنَ wayatanājawna और वो बाहम सरगोशियाँ करते हैं بِٱلۡإِثۡمِ bil-ith'mi गुनाह की وَٱلۡعُدۡوَٰنِ wal-ʿud'wāni और ज़्यादाती की وَمَعۡصِيَتِ wamaʿṣiyati and disobedience ٱلرَّسُولِۖ l-rasūli और रसूल की नाफ़रमानी की وَإِذَا wa-idhā और जब جَآءُوكَ jāūka वो आते हैं आपके पास حَيَّوۡكَ ḥayyawka वो सलाम करते हैं आपको بِمَا bimā साथ उसके जो لَمۡ lam नहीं يُحَيِّكَ yuḥayyika सलाम कहा आपको بِهِ bihi साथ उसके ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने وَيَقُولُونَ wayaqūlūna और वो कहते हैं فِيٓ fī among أَنفُسِهِمۡ anfusihim अपने नफ़्सों में لَوۡلَا lawlā क्यों नहीं يُعَذِّبُنَا yuʿadhibunā अज़ाब देता हमें ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह بِمَا bimā बवजह उसके जो نَقُولُۚ naqūlu हम कहते हैं حَسۡبُهُمۡ ḥasbuhum काफ़ी है उन्हें جَهَنَّمُ jahannamu जहन्नम يَصۡلَوۡنَهَاۖ yaṣlawnahā वो जलेंगे उसमें فَبِئۡسَ fabi'sa पस कितनी बुरी है ٱلۡمَصِيرُ l-maṣīru लौटने जगह
alam tara ilā alladhīna nuhū ʿani l-najwā thumma yaʿūdūna limā nuhū ʿanhu wayatanājawna bil-ith'mi wal-ʿud'wāni wamaʿṣiyati l-rasūli wa-idhā jāūka ḥayyawka bimā lam yuḥayyika bihi l-lahu wayaqūlūna fī anfusihim lawlā yuʿadhibunā l-lahu bimā naqūlu ḥasbuhum jahannamu yaṣlawnahā fabi'sa l-maṣīru
क्या आपने उन लोगों को नहीं देखा, जिन्हें कानाफूसी से रोका गया, फिर वे वही करते हैं, जिससे उन्हें मना किया गया था? तथा आपस में पाप, अत्याचार और रसूल की अवज्ञा की कानाफूसी करते हैं। और जब आपके पास आते हैं, तो आपको (ऐसे शब्दों के साथ) सलाम करते हैं, जिनके साथ अल्लाह ने आपको सलाम नहीं किया। तथा अपने दिलों में कहते हैं : हम जो कुछ कहते हैं, उसपर अल्लाह हमें यातना क्यों नहीं देता? उनके लिए जहन्नम ही काफ़ी है, जिसमें वे दाखिल होंगे। वह बहुत बुरा ठिकाना है।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you who believe ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगों जो ءَامَنُوٓاْ āmanū ईमान लाए हो إِذَا idhā जब تَنَٰجَيۡتُمۡ tanājaytum तुम बाहम सरगोशी करो فَلَا falā पस ना تَتَنَٰجَوۡاْ tatanājaw तुम सरगोशी करो بِٱلۡإِثۡمِ bil-ith'mi गुनाह की وَٱلۡعُدۡوَٰنِ wal-ʿud'wāni और ज़्यादती की وَمَعۡصِيَتِ wamaʿṣiyati and disobedience ٱلرَّسُولِ l-rasūli और रसूल की नाफ़रमानी की وَتَنَٰجَوۡاْ watanājaw बल्कि सरगोशी करो بِٱلۡبِرِّ bil-biri नेकी की وَٱلتَّقۡوَىٰۖ wal-taqwā और तक़्वा की وَٱتَّقُواْ wa-ittaqū और डरो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह से ٱلَّذِيٓ alladhī वो जो إِلَيۡهِ ilayhi तरफ़ उसके تُحۡشَرُونَ tuḥ'sharūna तुम इकट्ठे किए जाओगे
yāayyuhā alladhīna āmanū idhā tanājaytum falā tatanājaw bil-ith'mi wal-ʿud'wāni wamaʿṣiyati l-rasūli watanājaw bil-biri wal-taqwā wa-ittaqū l-laha alladhī ilayhi tuḥ'sharūna
ऐ लोगो जो ईमान लाए हो! जब तुम कानाफूसी करो, तो पाप तथा अत्याचार एवं रसूल की अवज्ञा की कानाफूसी न करो, बल्कि नेकी तथा तक़वा की कानाफूसी करो, और अल्लाह से डरते रहो, जिसकी ओर तुम एकत्रित किए जाओगे।
إِنَّمَا innamā बेशक ٱلنَّجۡوَىٰ l-najwā सरगोशी مِنَ mina (are) from ٱلشَّيۡطَٰنِ l-shayṭāni शैतान की तरफ़ से है لِيَحۡزُنَ liyaḥzuna ताकि वो ग़मगीन करे ٱلَّذِينَ alladhīna उनको जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए وَلَيۡسَ walaysa हालाँकि नहीं वो بِضَآرِّهِمۡ biḍārrihim नुक़्सान देने वाले उन्हें شَيۡـًٔا shayan कुछ भी إِلَّا illā मगर بِإِذۡنِ bi-idh'ni by Allah's permission ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह के इज़्न स وَعَلَى waʿalā And upon ٱللَّهِ l-lahi और अल्लाह ही पर فَلۡيَتَوَكَّلِ falyatawakkali पस चाहिए की तवक्कुल करें ٱلۡمُؤۡمِنُونَ l-mu'minūna मोमिन
innamā l-najwā mina l-shayṭāni liyaḥzuna alladhīna āmanū walaysa biḍārrihim shayan illā bi-idh'ni l-lahi waʿalā l-lahi falyatawakkali l-mu'minūna
यह कानाफूसी तो मात्र शैतान की ओर से है, ताकि वह ईमान वालों को दुखी करे, हालाँकि वह अल्लाह की अनुमति के बिना उन्हें कुछ भी नुकसान नहीं पहुँचा सकता। और ईमान वालों को अल्लाह ही पर भरोसा रखना चाहिए।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you who believe ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُوٓاْ āmanū ईमान लाए हो إِذَا idhā जब قِيلَ qīla कहा जाए لَكُمۡ lakum तुमसे تَفَسَّحُواْ tafassaḥū कुशादगी करो فِي fī in ٱلۡمَجَٰلِسِ l-majālisi मजलिसों में فَٱفۡسَحُواْ fa-if'saḥū तो कुशादगी किया करो يَفۡسَحِ yafsaḥi कुशादगी कर देगा ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह لَكُمۡۖ lakum तुम्हारे लिए وَإِذَا wa-idhā और जब قِيلَ qīla कहा जाए ٱنشُزُواْ unshuzū उठ जाओ فَٱنشُزُواْ fa-unshuzū तो उठ जाया करो يَرۡفَعِ yarfaʿi बुलन्द करता है ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों को जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए مِنكُمۡ minkum तुम में से وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और वो जो أُوتُواْ ūtū दिए गए ٱلۡعِلۡمَ l-ʿil'ma इल्म دَرَجَٰتٖۚ darajātin दरजात में وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह بِمَا bimā उससे जो تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते हो خَبِيرٞ khabīrun ख़ूब बाख़बर है
yāayyuhā alladhīna āmanū idhā qīla lakum tafassaḥū fī l-majālisi fa-if'saḥū yafsaḥi l-lahu lakum wa-idhā qīla unshuzū fa-unshuzū yarfaʿi l-lahu alladhīna āmanū minkum wa-alladhīna ūtū l-ʿil'ma darajātin wal-lahu bimā taʿmalūna khabīrun
ऐ ईमान वालो! जब तुमसे कहा जाए कि सभाओं में जगह कुशादा कर दो, तो कुशादा कर दिया करो। अल्लाह तुम्हारे लिए विस्तार पैदा करेगा। तथा जब कहा जाए कि उठ जाओ, तो उठ जाया करो। अल्लाह तुममें से उन लोगों के दर्जे ऊँचे कर देगा, जो ईमान लाए तथा जिन्हें ज्ञान प्रदान किया गया है। तथा तुम जो कुछ करते हो, अल्लाह उससे भली-भाँति अवगत है।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you who believe ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगों जो ءَامَنُوٓاْ āmanū ईमान लाए हो إِذَا idhā जब نَٰجَيۡتُمُ nājaytumu सरगोशी करो तुम ٱلرَّسُولَ l-rasūla रसूल से فَقَدِّمُواْ faqaddimū तो पेश करो بَيۡنَ bayna before يَدَيۡ yaday पहले نَجۡوَىٰكُمۡ najwākum उपने सरगोशी के صَدَقَةٗۚ ṣadaqatan सदक़ा ذَٰلِكَ dhālika ये خَيۡرٞ khayrun बेहतर है لَّكُمۡ lakum तुम्हारे लिए وَأَطۡهَرُۚ wa-aṭharu और ज़्यादा पाकीज़ा فَإِن fa-in फिर अगर لَّمۡ lam ना تَجِدُواْ tajidū तुम पाओ فَإِنَّ fa-inna तो बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह غَفُورٞ ghafūrun बहुत बख़्शने वाला है رَّحِيمٌ raḥīmun निहायत रहम करने वाला है
yāayyuhā alladhīna āmanū idhā nājaytumu l-rasūla faqaddimū bayna yaday najwākum ṣadaqatan dhālika khayrun lakum wa-aṭharu fa-in lam tajidū fa-inna l-laha ghafūrun raḥīmun
ऐ ईमान वालो! जब तुम रसूल से गुप्त रूप से बात करो, तो गुप्त रूप से बात करने से पहले कुछ दान करो। यह तुम्हारे लिए उत्तम तथा अधिक पवित्र है। फिर यदि तुम (दान के लिए कुछ) न पाओ, तो अल्लाह अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।
ءَأَشۡفَقۡتُمۡ a-ashfaqtum क्या डर गए तुम أَن an कि تُقَدِّمُواْ tuqaddimū तुम पेश करो بَيۡنَ bayna before يَدَيۡ yaday पहले نَجۡوَىٰكُمۡ najwākum अपनी सरगोशी से صَدَقَٰتٖۚ ṣadaqātin सदाक़त فَإِذۡ fa-idh फिर जब لَمۡ lam ना تَفۡعَلُواْ tafʿalū तुमने किया وَتَابَ watāba और महरबान हुआ ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर فَأَقِيمُواْ fa-aqīmū तो क़ायम करो ٱلصَّلَوٰةَ l-ṣalata नमाज़ وَءَاتُواْ waātū और अदा करो ٱلزَّكَوٰةَ l-zakata ज़कात وَأَطِيعُواْ wa-aṭīʿū और इताअत करो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह وَرَسُولَهُۥۚ warasūlahu और उसके रसूल की وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह خَبِيرُۢ khabīrun ख़ूब बाख़बर है بِمَا bimā उससे जो تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते हो
a-ashfaqtum an tuqaddimū bayna yaday najwākum ṣadaqātin fa-idh lam tafʿalū watāba l-lahu ʿalaykum fa-aqīmū l-ṣalata waātū l-zakata wa-aṭīʿū l-laha warasūlahu wal-lahu khabīrun bimā taʿmalūna
क्या तुम इससे डर गए कि अपनी गुप्त रूप से बात-चीत से पहले कुछ दान करो? सो, जब तुमने ऐसा नहीं किया और अल्लाह ने तुम्हें क्षमा कर दिया, तो नमाज़ कायम करो तथा ज़कात दो और अल्लाह तथा उसके रसूल की आज्ञा का पालन करो और तुम जो कुछ करते हो, अल्लाह उससे पूरी तरह अवगत है।
۞ أَلَمۡ alam क्या नहीं تَرَ tara आप ने देखा إِلَى ilā तरफ़ ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों के जिन्होंने تَوَلَّوۡاْ tawallaw दोस्त बनाया قَوۡمًا qawman एक क़ौम को غَضِبَ ghaḍiba ग़ज़बनाक हुआ ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह عَلَيۡهِم ʿalayhim उन पर مَّا mā नहीं هُم hum वो مِّنكُمۡ minkum तुम में से وَلَا walā और ना مِنۡهُمۡ min'hum उनमें से وَيَحۡلِفُونَ wayaḥlifūna और वो क़समें खाते हैं عَلَى ʿalā to ٱلۡكَذِبِ l-kadhibi झूठ पर وَهُمۡ wahum हालाँकि वो يَعۡلَمُونَ yaʿlamūna वो जानते हैं
alam tara ilā alladhīna tawallaw qawman ghaḍiba l-lahu ʿalayhim mā hum minkum walā min'hum wayaḥlifūna ʿalā l-kadhibi wahum yaʿlamūna
क्या आपने उन लोगों को नहीं देखा, जिन्होंने उस समुदाय को मित्र बना लिया, जिसपर अल्लाह क्रोधित हुआ? वे न तुममें से हैं और न उनमें से। और वे जान-बूझकर झूठी बात पर क़समें खाते हैं।
أَعَدَّ aʿadda तैयार कर रखा है ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने لَهُمۡ lahum उनके लिए عَذَابٗا ʿadhāban अज़ाब شَدِيدًاۖ shadīdan सख़्त إِنَّهُمۡ innahum बेशक वो سَآءَ sāa कितना बुरा है مَا mā जो كَانُواْ kānū हैं वो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल करते
aʿadda l-lahu lahum ʿadhāban shadīdan innahum sāa mā kānū yaʿmalūna
अल्लाह ने उनके लिए बड़ी कठोर यातना तैयार कर रखी है। निःसंदेह वह बहुत बुरा है, जो वे करते रहे हैं।
ٱتَّخَذُوٓاْ ittakhadhū उन्होंने बना लिया أَيۡمَٰنَهُمۡ aymānahum अपनी क़समों को جُنَّةٗ junnatan ढाल فَصَدُّواْ faṣaddū फिर उन्होंने रोका عَن ʿan from سَبِيلِ sabīli (the) way of Allah ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के रास्ते से فَلَهُمۡ falahum पस उनके लिए عَذَابٞ ʿadhābun अज़ाब है مُّهِينٞ muhīnun रुस्वा करने वाला
ittakhadhū aymānahum junnatan faṣaddū ʿan sabīli l-lahi falahum ʿadhābun muhīnun
उन्होंने अपनी क़समों को ढाल बना लिया। फिर (लोगों को) अल्लाह के मार्ग से रोका। अतः उनके लिए अपमानकारी यातना है।
لَّن lan हरगिज़ ना تُغۡنِيَ tugh'niya काम आऐंगे عَنۡهُمۡ ʿanhum उन्हें أَمۡوَٰلُهُمۡ amwāluhum माल उनके وَلَآ walā और ना أَوۡلَٰدُهُم awlāduhum औलाद उनकी مِّنَ mina against ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह से شَيۡـًٔاۚ shayan कुछ भी أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं أَصۡحَٰبُ aṣḥābu साथी ٱلنَّارِۖ l-nāri आग के هُمۡ hum वो فِيهَا fīhā उसमें خَٰلِدُونَ khālidūna हमेशा रहने वाले हैं
lan tugh'niya ʿanhum amwāluhum walā awlāduhum mina l-lahi shayan ulāika aṣḥābu l-nāri hum fīhā khālidūna
उनके धन और उनकी संतान अल्लाह के समक्ष हरगिज़ उनके किसी काम न आएँगे। ये लोग जहन्नम के वासी हैं। वे उसमें हमेशा रहेंगे।
يَوۡمَ yawma जिस दिन يَبۡعَثُهُمُ yabʿathuhumu उठाएगा उन्हें ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह جَمِيعٗا jamīʿan सब के सब को فَيَحۡلِفُونَ fayaḥlifūna फिर वो क़समें खाऐंगे لَهُۥ lahu उसके सामने كَمَا kamā जैसा कि يَحۡلِفُونَ yaḥlifūna वो क़समें खाते हैं لَكُمۡ lakum तुम्हारे सामने وَيَحۡسَبُونَ wayaḥsabūna और वो समझते हैं أَنَّهُمۡ annahum बेशक वो عَلَىٰ ʿalā ऊपर شَيۡءٍۚ shayin एक चीज़ के हैं أَلَآ alā ख़बरदार إِنَّهُمۡ innahum बेशक वो هُمُ humu वो ही ٱلۡكَٰذِبُونَ l-kādhibūna झूठे हैं
yawma yabʿathuhumu l-lahu jamīʿan fayaḥlifūna lahu kamā yaḥlifūna lakum wayaḥsabūna annahum ʿalā shayin alā innahum humu l-kādhibūna
जिस दिन अल्लाह उन सब को उठाएगा, तो वे उसके सामने क़समें खाएँगे, जिस तरह तुम्हारे सामने क़समें खाते हैं। और वे समझेंगे कि वे किसी चीज़ (आधार) पर (क़ायम) हैं। सुन लो! निश्चय वही झूठे हैं।
ٱسۡتَحۡوَذَ is'taḥwadha ग़लबा पा लिया عَلَيۡهِمُ ʿalayhimu उन पर ٱلشَّيۡطَٰنُ l-shayṭānu शैतान ने فَأَنسَىٰهُمۡ fa-ansāhum तो उसने भुला दिया उन्हें ذِكۡرَ dhik'ra ज़िक्र ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह का أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं حِزۡبُ ḥiz'bu गिरोह ٱلشَّيۡطَٰنِۚ l-shayṭāni शैतान का أَلَآ alā ख़बरदार إِنَّ inna बेशक حِزۡبَ ḥiz'ba गिरोह ٱلشَّيۡطَٰنِ l-shayṭāni शैतान का هُمُ humu वो ही हैं ٱلۡخَٰسِرُونَ l-khāsirūna जो ख़सारा पाने वाले हैं
is'taḥwadha ʿalayhimu l-shayṭānu fa-ansāhum dhik'ra l-lahi ulāika ḥiz'bu l-shayṭāni alā inna ḥiz'ba l-shayṭāni humu l-khāsirūna
उनपर शैतान हावी हो गया है और उसने उन्हें अल्लाह की याद भुला दी है। ये लोग शैतान का समूह हैं। सुन लो! निःसंदेह शैतान का समूह ही घाटा उठाने वाला है।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो يُحَآدُّونَ yuḥāddūna मुख़ालिफ़त करते हैं ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥٓ warasūlahu और उसके रसूल की أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं فِي fī (will be) among ٱلۡأَذَلِّينَ l-adhalīna ज़लील तरीन (मख़्लूक़) में
inna alladhīna yuḥāddūna l-laha warasūlahu ulāika fī l-adhalīna
निःसंदेह जो लोग अल्लाह तथा उसके रसूल का विरोध करते हैं, वही सबसे अधिक अपमानित लोगों में से हैं।
كَتَبَ kataba लिख दिया ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने لَأَغۡلِبَنَّ la-aghlibanna अलबत्ता मैं ज़रूर ग़ालिब रहूँगा أَنَا۠ anā मैं وَرُسُلِيٓۚ warusulī और मेरे रसूल إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह قَوِيٌّ qawiyyun बहुत क़ुव्वत वाला है عَزِيزٞ ʿazīzun बहुत ज़बरदस्त है
kataba l-lahu la-aghlibanna anā warusulī inna l-laha qawiyyun ʿazīzun
अल्लाह ने लिख दिया है कि अवश्य मैं और मेरे रसूल ही ग़ालिब (विजयी) रहेंगे। निःसंदेह अल्लाह अति शक्तिशाली,अत्यंत प्रभुत्वशाली है।
لَّا lā You will not find تَجِدُ tajidu ना आप पाऐंगे قَوۡمٗا qawman उन लोगों को يُؤۡمِنُونَ yu'minūna जो ईमान रखते हों بِٱللَّهِ bil-lahi अल्लाह पर وَٱلۡيَوۡمِ wal-yawmi and the Day ٱلۡأٓخِرِ l-ākhiri और आख़िरी दिन पर يُوَآدُّونَ yuwāddūna कि वो दोस्ती रखते हों مَنۡ man उनसे जिन्होंने حَآدَّ ḥādda मुख़ालिफ़त की ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥ warasūlahu और उसके रसूल की وَلَوۡ walaw और अगरचे كَانُوٓاْ kānū हों वो ءَابَآءَهُمۡ ābāahum बाप उनके أَوۡ aw या أَبۡنَآءَهُمۡ abnāahum बेटे उनके أَوۡ aw या إِخۡوَٰنَهُمۡ ikh'wānahum भाई उनके أَوۡ aw या عَشِيرَتَهُمۡۚ ʿashīratahum क़बीला उनका أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं كَتَبَ kataba उसने लिख दिया فِي fī within قُلُوبِهِمُ qulūbihimu उनके दिलों में ٱلۡإِيمَٰنَ l-īmāna ईमान وَأَيَّدَهُم wa-ayyadahum और उसने ताइद की उनकी بِرُوحٖ birūḥin साथ रूह के مِّنۡهُۖ min'hu अपनी तरफ़ से وَيُدۡخِلُهُمۡ wayud'khiluhum और वो दाख़िल करेगा उन्हें جَنَّٰتٖ jannātin बाग़ात मे تَجۡرِي tajrī बहती हैं مِن min from تَحۡتِهَا taḥtihā उनके नीचे से ٱلۡأَنۡهَٰرُ l-anhāru नहरें خَٰلِدِينَ khālidīna हमेशा रहने वाले हैं فِيهَاۚ fīhā उनमें رَضِيَ raḍiya राज़ी हो गया ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह عَنۡهُمۡ ʿanhum उनसे وَرَضُواْ waraḍū और वो राज़ी हो गए عَنۡهُۚ ʿanhu उससे أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं حِزۡبُ ḥiz'bu गिरोह ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह का أَلَآ alā ख़बरदार إِنَّ inna बेशक حِزۡبَ ḥiz'ba गिरोह ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का هُمُ humu वो ही हैं ٱلۡمُفۡلِحُونَ l-muf'liḥūna जो फ़लाह पाने वाले हैं
lā tajidu qawman yu'minūna bil-lahi wal-yawmi l-ākhiri yuwāddūna man ḥādda l-laha warasūlahu walaw kānū ābāahum aw abnāahum aw ikh'wānahum aw ʿashīratahum ulāika kataba fī qulūbihimu l-īmāna wa-ayyadahum birūḥin min'hu wayud'khiluhum jannātin tajrī min taḥtihā l-anhāru khālidīna fīhā raḍiya l-lahu ʿanhum waraḍū ʿanhu ulāika ḥiz'bu l-lahi alā inna ḥiz'ba l-lahi humu l-muf'liḥūna
आप उन लोगों को जो अल्लाह तथा अंतिम दिवस पर ईमान रखते हैं, ऐसा नहीं पाएँगे कि वे उन लोगों से दोस्ती रखते हों, जिन्होंने अल्लाह और उसके रसूल का विरोध किया, चाहे वे उनके पिता या उनके पुत्र या उनके भाई या उनके परिजन हों। वही लोग हैं, जिनके दिलों में उसने ईमान लिख दिया है और अपनी ओर से एक आत्मा के साथ उन्हें शक्ति प्रदान की है। तथा उन्हें ऐसी जन्नतों में दाख़िल करेगा, जिनके नीचे से नहरें बहती होंगी, वे उनके अंदर हमेशा रहेंगे। अल्लाह उनसे प्रसन्न हो गया तथा वे उससे प्रसन्न हो गए। ये लोग अल्लाह का दल हैं। सुन लो, निःसंदेह अल्लाह का दल ही सफल होने वाला है।
← पिछला सूरह अल-हदीद अगला सूरह → अल-हश्र