بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
إِذَا idhā जब جَآءَكَ jāaka आते हैं आपके पास ٱلۡمُنَٰفِقُونَ l-munāfiqūna मुनाफ़िक़ قَالُواْ qālū वो कहते हैं نَشۡهَدُ nashhadu हम गवाही देते हैं إِنَّكَ innaka कि बेशक आप لَرَسُولُ larasūlu यक़ीनन रसूल हैं ٱللَّهِۗ l-lahi अल्लाह के وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानता है إِنَّكَ innaka बेशक आप لَرَسُولُهُۥ larasūluhu यक़ीनन रसूल हैं उसके وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह يَشۡهَدُ yashhadu गवाही देता है إِنَّ inna बेशक ٱلۡمُنَٰفِقِينَ l-munāfiqīna मुनाफ़िक़ لَكَٰذِبُونَ lakādhibūna अलबत्ता झूठे हैं
idhā jāaka l-munāfiqūna qālū nashhadu innaka larasūlu l-lahi wal-lahu yaʿlamu innaka larasūluhu wal-lahu yashhadu inna l-munāfiqīna lakādhibūna
जब आपके पास मुनाफ़िक़ आते हैं, तो कहते हैं : हम गवाही देते हैं कि निःसंदेह आप निश्चय अल्लाह के रसूल हैं। तथा अल्लाह जानता है कि निःसंदेह आप निश्चय अल्लाह के रसूल हैं और अल्लाह गवाही देता है कि मुनाफ़िक़ निश्चित रूप से झूठे हैं।
ٱتَّخَذُوٓاْ ittakhadhū उन्होंने बना लिया أَيۡمَٰنَهُمۡ aymānahum अपनी क़समों क جُنَّةٗ junnatan ढाल فَصَدُّواْ faṣaddū तो उन्होंने रोका عَن ʿan from سَبِيلِ sabīli (the) Way ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह के रास्ते से إِنَّهُمۡ innahum बेशक वो سَآءَ sāa कितना बुरा है مَا mā जो كَانُواْ kānū हैं वो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल करते
ittakhadhū aymānahum junnatan faṣaddū ʿan sabīli l-lahi innahum sāa mā kānū yaʿmalūna
उन्होंने अपनी क़समों को ढाल बना लिया है, फिर उन्होंने (लोगों को) अल्लाह की राह से रोका है। निःसंदेह बहुत बुरा है, जो कुछ वे करते रहे हैं।
ذَٰلِكَ dhālika ये بِأَنَّهُمۡ bi-annahum बवजह उसके कि वो ءَامَنُواْ āmanū वो ईमान लाए ثُمَّ thumma फिर كَفَرُواْ kafarū उन्होंने कुफ़्र किया فَطُبِعَ faṭubiʿa तो मोहर लगा दी गई عَلَىٰ ʿalā [upon] قُلُوبِهِمۡ qulūbihim ऊपर उनके दिलों के فَهُمۡ fahum पस वो لَا lā (do) not يَفۡقَهُونَ yafqahūna नहीं वो समझते
dhālika bi-annahum āmanū thumma kafarū faṭubiʿa ʿalā qulūbihim fahum lā yafqahūna
यह इस कारण कि वे ईमान लाए, फिर उन्होंने कुफ़्र किया। तो अल्लाह ने उनके दिलों पर मुहर लगा दी। अतः वे नहीं समझते।
۞ وَإِذَا wa-idhā और जब رَأَيۡتَهُمۡ ra-aytahum देखें आप उन्हें تُعۡجِبُكَ tuʿ'jibuka अच्छे लगें आपको أَجۡسَامُهُمۡۖ ajsāmuhum जिस्म उनके وَإِن wa-in और अगर يَقُولُواْ yaqūlū वो बात करें تَسۡمَعۡ tasmaʿ आप सुनते रह जाऐं لِقَوۡلِهِمۡۖ liqawlihim उनकी बात को كَأَنَّهُمۡ ka-annahum गोया कि वो خُشُبٞ khushubun लकड़ियाँ हैं مُّسَنَّدَةٞۖ musannadatun टेक लगाई हुईं يَحۡسَبُونَ yaḥsabūna वो गुमान करते हैं كُلَّ kulla हर صَيۡحَةٍ ṣayḥatin बुलन्द आवाज़ को عَلَيۡهِمۡۚ ʿalayhim अपने ऊपर هُمُ humu वो ही ٱلۡعَدُوُّ l-ʿaduwu दुश्मन हैं فَٱحۡذَرۡهُمۡۚ fa-iḥ'dharhum पस आप मोहतात रहिए उनसे قَٰتَلَهُمُ qātalahumu ग़ारत करे उन्हें ٱللَّهُۖ l-lahu अल्लाह أَنَّىٰ annā कहाँ से يُؤۡفَكُونَ yu'fakūna वो फेरे जाते हैं
wa-idhā ra-aytahum tuʿ'jibuka ajsāmuhum wa-in yaqūlū tasmaʿ liqawlihim ka-annahum khushubun musannadatun yaḥsabūna kulla ṣayḥatin ʿalayhim humu l-ʿaduwu fa-iḥ'dharhum qātalahumu l-lahu annā yu'fakūna
और यदि तुम उन्हें देखो, तो तुम्हें उनके शरीर अच्छे लगेंगे और यदि वे बात करें, तो तुम उनकी बात पर कान लगाओगे। मानो कि वे टेक लगाई हुई लकड़ियाँ हैं। वे हर तेज़ आवाज़ को अपने ही विरुद्ध समझते हैं। वही वास्तविक शत्रु हैं। अतः आप उनसे सावधान रहें। अल्लाह उन्हें नाश करे! वे किधर फेरे जा रहे हैं!
وَإِذَا wa-idhā और जब قِيلَ qīla कहा जाता है لَهُمۡ lahum उनसे تَعَالَوۡاْ taʿālaw आओ يَسۡتَغۡفِرۡ yastaghfir बख़्शिश की दुआ करें لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए رَسُولُ rasūlu (the) Messenger ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के रसूल لَوَّوۡاْ lawwaw वो मोड़ते है رُءُوسَهُمۡ ruūsahum अपने सरों को وَرَأَيۡتَهُمۡ wara-aytahum और देखते हैं आप उन्हें يَصُدُّونَ yaṣuddūna वो रुकते हैं وَهُم wahum इस हाल में कि वो مُّسۡتَكۡبِرُونَ mus'takbirūna तकब्बुर करने वाले हैं
wa-idhā qīla lahum taʿālaw yastaghfir lakum rasūlu l-lahi lawwaw ruūsahum wara-aytahum yaṣuddūna wahum mus'takbirūna
और जब उनसे कहा जाए : आओ, अल्लाह के रसूल तुम्हारे लिए क्षमा की प्रार्थना करें, तो वे अपने सिर फेर लेते हैं। तथा आप उन्हें देखेंगे कि वे अभिमान करते हुए विमुख हो जाते हैं।
سَوَآءٌ sawāon यक्साँ है عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर أَسۡتَغۡفَرۡتَ astaghfarta ख़्वाह बख़्शिश माँगें आप لَهُمۡ lahum उनके लिए أَمۡ am या لَمۡ lam ना تَسۡتَغۡفِرۡ tastaghfir आप बख़्शिश माँगें لَهُمۡ lahum उनके लिए لَن lan हरगिज़ नहीं يَغۡفِرَ yaghfira बख़्शेगा ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह لَهُمۡۚ lahum उन्हें إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह لَا lā (does) not يَهۡدِي yahdī नहीं वो हिदायत देता ٱلۡقَوۡمَ l-qawma उन लोगों को ٱلۡفَٰسِقِينَ l-fāsiqīna जो फ़ासिक़ हैं
sawāon ʿalayhim astaghfarta lahum am lam tastaghfir lahum lan yaghfira l-lahu lahum inna l-laha lā yahdī l-qawma l-fāsiqīna
(ऐ नबी!) उनके लिए बराबर है, चाहे आप उनके लिए क्षमा की प्रार्थना करें या क्षमा की प्रार्थना न करें। अल्लाह उन्हें कदापि क्षमा नहीं करेगा। निःसंदेह अल्लाह अवज्ञाकारियों को सीधा मार्ग नहीं दिखाता।
هُمُ humu वो ही हैं ٱلَّذِينَ alladhīna जो يَقُولُونَ yaqūlūna कहते हैं لَا lā (Do) not تُنفِقُواْ tunfiqū ना तुम ख़र्च करो عَلَىٰ ʿalā ऊपर مَنۡ man उनके जो عِندَ ʿinda पास हैं رَسُولِ rasūli (the) Messenger ٱللَّهِ l-lahi रसूल अल्लाह के حَتَّىٰ ḥattā यहाँ तक कि يَنفَضُّواْۗ yanfaḍḍū वो मुन्तशिर हो जाऐं وَلِلَّهِ walillahi और अल्लाह ही के लिए हैं خَزَآئِنُ khazāinu ख़ज़ाने ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों وَٱلۡأَرۡضِ wal-arḍi और ज़मीन के وَلَٰكِنَّ walākinna और लेकिन ٱلۡمُنَٰفِقِينَ l-munāfiqīna मुनाफ़िक़ لَا lā (do) not يَفۡقَهُونَ yafqahūna नहीं वो समझते
humu alladhīna yaqūlūna lā tunfiqū ʿalā man ʿinda rasūli l-lahi ḥattā yanfaḍḍū walillahi khazāinu l-samāwāti wal-arḍi walākinna l-munāfiqīna lā yafqahūna
ये वही लोग हैं, जो कहते हैं कि उन लोगों पर खर्च न करो, जो अल्लाह के रसूल के पास हैं, यहाँ तक कि वे तितर-बितर हो जाएँ। हालाँकि आकाशों और धरती के खज़ाने अल्लाह ही के हैं। परंतु मुनाफ़िक़ नहीं समझते।
يَقُولُونَ yaqūlūna वो कहते हैं لَئِن la-in अलबत्ता अगर رَّجَعۡنَآ rajaʿnā वापस लौटे हम إِلَى ilā to ٱلۡمَدِينَةِ l-madīnati तरफ़ मदीने के لَيُخۡرِجَنَّ layukh'rijanna अलबत्ता ज़रूर निकाल देगा ٱلۡأَعَزُّ l-aʿazu ज़्यादा इज़्ज़त वाला مِنۡهَا min'hā उससे ٱلۡأَذَلَّۚ l-adhala ज़्यादा ज़िल्लत वाले को وَلِلَّهِ walillahi और अल्लाह ही के लिए है ٱلۡعِزَّةُ l-ʿizatu इज़्ज़त وَلِرَسُولِهِۦ walirasūlihi और उसके रसूल के लिए وَلِلۡمُؤۡمِنِينَ walil'mu'minīna और मोमिनों के लिए وَلَٰكِنَّ walākinna और लेकिन ٱلۡمُنَٰفِقِينَ l-munāfiqīna मुनाफ़िक़ لَا lā (do) not يَعۡلَمُونَ yaʿlamūna नहीं वो जानते
yaqūlūna la-in rajaʿnā ilā l-madīnati layukh'rijanna l-aʿazu min'hā l-adhala walillahi l-ʿizatu walirasūlihi walil'mu'minīna walākinna l-munāfiqīna lā yaʿlamūna
वे कहते हैं : यदि हम मदीना वापस गए, तो जो सबसे अधिक सम्मान वाला है, वह वहाँ से तुच्छतर को निकाल बाहर करेगा। हालाँकि सम्मान तो केवल अल्लाह के लिए और उसके रसूल के लिए और ईमान वालों के लिए है। परंतु मुनाफ़िक़ नहीं जानते।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए हो لَا lā (Let) not تُلۡهِكُمۡ tul'hikum ना ग़ाफ़िल करे तुम्हें أَمۡوَٰلُكُمۡ amwālukum माल तुम्हारे وَلَآ walā और ना أَوۡلَٰدُكُمۡ awlādukum औलाद तुम्हारी عَن ʿan from ذِكۡرِ dhik'ri (the) remembrance ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह के ज़िक्र से وَمَن waman और जो कोई يَفۡعَلۡ yafʿal करेगा ذَٰلِكَ dhālika ऐसा فَأُوْلَٰٓئِكَ fa-ulāika तो यही लोग हैं هُمُ humu वो ٱلۡخَٰسِرُونَ l-khāsirūna जो ख़सारा पाने वाले हैं
yāayyuhā alladhīna āmanū lā tul'hikum amwālukum walā awlādukum ʿan dhik'ri l-lahi waman yafʿal dhālika fa-ulāika humu l-khāsirūna
ऐ ईमान वालो! तुम्हारे धन तथा तुम्हारी संतानें तुम्हें अल्लाह की याद से गाफ़िल न कर दें। और जो ऐसा करे, तो वही लोग घाटा उठाने वाले हैं।
وَأَنفِقُواْ wa-anfiqū और ख़र्च करो مِن min from مَّا mā उसमें से जो رَزَقۡنَٰكُم razaqnākum रिज़्क़ दिया हमन तुम्हें مِّن min from قَبۡلِ qabli उससे पहले أَن an कि يَأۡتِيَ yatiya आ जाए أَحَدَكُمُ aḥadakumu तुम में से किसी एक को ٱلۡمَوۡتُ l-mawtu मौत فَيَقُولَ fayaqūla तो वो कहे رَبِّ rabbi ऐ मेरे रब لَوۡلَآ lawlā क्यों ना أَخَّرۡتَنِيٓ akhartanī मोहलत दी तू ने मुझे إِلَىٰٓ ilā for أَجَلٖ ajalin एक वक़्त तक قَرِيبٖ qarībin क़रीब के فَأَصَّدَّقَ fa-aṣṣaddaqa तो मैं सदक़ा करता وَأَكُن wa-akun और मैं हो जाता مِّنَ mina among ٱلصَّٰلِحِينَ l-ṣāliḥīna नेक लोगों में से
wa-anfiqū min mā razaqnākum min qabli an yatiya aḥadakumu l-mawtu fayaqūla rabbi lawlā akhartanī ilā ajalin qarībin fa-aṣṣaddaqa wa-akun mina l-ṣāliḥīna
तथा हमने तुम्हें जो कुछ दिया है, उसमें से खर्च करो, इससे पहले कि तुममें से किसी की मृत्यु आ जाए, फिर वह कहे : ऐ मेरे पालनहार! मुझे थोड़ी-सी मोहलत क्यों न दी कि मैं दान करता तथा सदाचारियों में से हो जाता।
وَلَن walan और हरगिज़ ना يُؤَخِّرَ yu-akhira मोहलत देगा ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह نَفۡسًا nafsan किसी नफ़्स को إِذَا idhā जब جَآءَ jāa आ जाऐगी أَجَلُهَاۚ ajaluhā मौत उसकी وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह خَبِيرُۢ khabīrun ख़ूब ख़बर रखने वाला है بِمَا bimā उसकी जो تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते हो
walan yu-akhira l-lahu nafsan idhā jāa ajaluhā wal-lahu khabīrun bimā taʿmalūna
और अल्लाह किसी प्राणी को कदापि अवसर नहीं देगा, जब उसका निर्धारित समय आ गया। और अल्लाह उससे भली-भाँति अवगत है, जो कुछ तुम करते हो।
← पिछला सूरह अल-जुमुआ अगला सूरह → अत-तग़ाबुन