بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
سُورَةٌ sūratun ये एक सूरत है أَنزَلۡنَٰهَا anzalnāhā नाज़िल किया हमने इसे وَفَرَضۡنَٰهَا wafaraḍnāhā और फ़र्ज़ किया हमने इसे وَأَنزَلۡنَا wa-anzalnā और नाज़िल कीं हमने فِيهَآ fīhā इसमें ءَايَٰتِۭ āyātin आयात بَيِّنَٰتٖ bayyinātin वाज़ेह لَّعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تَذَكَّرُونَ tadhakkarūna तुम नसीहत पकड़ो
sūratun anzalnāhā wafaraḍnāhā wa-anzalnā fīhā āyātin bayyinātin laʿallakum tadhakkarūna
यह एक महान सूरत है, हमने इसे उतारा तथा हमने इसे अनिवार्य किया और हमने इसमें स्पष्ट आयतें उतारीं हैं; ताकि तुम शिक्षा ग्रहण करो।
ٱلزَّانِيَةُ al-zāniyatu ज़ानिया औरत وَٱلزَّانِي wal-zānī और ज़ानी मर्द فَٱجۡلِدُواْ fa-ij'lidū पस कोड़े मारो كُلَّ kulla हर وَٰحِدٖ wāḥidin एक को مِّنۡهُمَا min'humā इन दोनों में से مِاْئَةَ mi-ata सौ جَلۡدَةٖۖ jaldatin कोड़े وَلَا walā और ना تَأۡخُذۡكُم takhudh'kum पकड़े तुम्हें بِهِمَا bihimā इन दोनों के बारे में رَأۡفَةٞ rafatun कोई तरस فِي fī concerning دِينِ dīni दीन ( क़ानून) के मामले में ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम تُؤۡمِنُونَ tu'minūna तुम ईमान रखते بِٱللَّهِ bil-lahi अल्लाह पर وَٱلۡيَوۡمِ wal-yawmi and the Day ٱلۡأٓخِرِۖ l-ākhiri और आख़िरी दिन पर وَلۡيَشۡهَدۡ walyashhad और ज़रूर हाज़िर हो عَذَابَهُمَا ʿadhābahumā इन दोनों की सज़ा पर طَآئِفَةٞ ṭāifatun एक गिरोह مِّنَ mina of ٱلۡمُؤۡمِنِينَ l-mu'minīna मोमिनों में से
al-zāniyatu wal-zānī fa-ij'lidū kulla wāḥidin min'humā mi-ata jaldatin walā takhudh'kum bihimā rafatun fī dīni l-lahi in kuntum tu'minūna bil-lahi wal-yawmi l-ākhiri walyashhad ʿadhābahumā ṭāifatun mina l-mu'minīna
जो व्यभिचार करने वाली महिला है और जो व्यभिचार करने वाला पुरुष है, दोनों में से प्रत्येक को सौ कोड़े मारो। और तुम्हें अल्लाह के धर्म के विषय में उन दोनों पर कोई तरस न आए, यदि तुम अल्लाह तथा अंतिम दिन पर ईमान रखते हो। और आवश्यक है कि उनके दंड के समय ईमानवालों का एक समूह उपस्थित हो।
ٱلزَّانِي al-zānī ज़ानी मर्द لَا lā (will) not يَنكِحُ yankiḥu नहीं निकाह करता إِلَّا illā मगर زَانِيَةً zāniyatan ज़निया औरत से أَوۡ aw या مُشۡرِكَةٗ mush'rikatan मुशरिका औरत से وَٱلزَّانِيَةُ wal-zāniyatu और ज़निया औरत لَا lā (will) not يَنكِحُهَآ yankiḥuhā नहीं निकाह करता उससे إِلَّا illā मगर زَانٍ zānin ज़ानी मर्द أَوۡ aw या مُشۡرِكٞۚ mush'rikun मुशरिक मर्द وَحُرِّمَ waḥurrima और हराम कर दिया गया ذَٰلِكَ dhālika ये عَلَى ʿalā to ٱلۡمُؤۡمِنِينَ l-mu'minīna मोमिनों पर
al-zānī lā yankiḥu illā zāniyatan aw mush'rikatan wal-zāniyatu lā yankiḥuhā illā zānin aw mush'rikun waḥurrima dhālika ʿalā l-mu'minīna
व्यभिचारी नहीं विवाह करेगा, परंतु किसी व्यभिचारिणी अथवा बहुदेववादी स्त्री से, तथा व्यभिचारिणी से नहीं विवाह करेगा, परंतु कोई व्यभिचारी अथवा बहुदेववादी। और यह ईमान वालों पर हराम (निषिद्ध) कर दिया गया है।
وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और वो लोग जो يَرۡمُونَ yarmūna तोहमत लगाऐं ٱلۡمُحۡصَنَٰتِ l-muḥ'ṣanāti पाक दामन औरतों पर ثُمَّ thumma फिर لَمۡ lam ना يَأۡتُواْ yatū वो लाऐं بِأَرۡبَعَةِ bi-arbaʿati चार شُهَدَآءَ shuhadāa गवाह فَٱجۡلِدُوهُمۡ fa-ij'lidūhum तो कोड़े मारो उन्हें ثَمَٰنِينَ thamānīna अस्सी جَلۡدَةٗ jaldatan कोड़े وَلَا walā और ना تَقۡبَلُواْ taqbalū तुम क़ुबूल करो لَهُمۡ lahum उनकी شَهَٰدَةً shahādatan गवाही को أَبَدٗاۚ abadan कभी भी وَأُوْلَٰٓئِكَ wa-ulāika और यही लोग हैं هُمُ humu वो ٱلۡفَٰسِقُونَ l-fāsiqūna जो फ़ासिक़ हैं
wa-alladhīna yarmūna l-muḥ'ṣanāti thumma lam yatū bi-arbaʿati shuhadāa fa-ij'lidūhum thamānīna jaldatan walā taqbalū lahum shahādatan abadan wa-ulāika humu l-fāsiqūna
तथा जो लोग सच्चरित्रा स्त्रियों पर व्यभिचार का आरोप लगाएँ, फिर चार गवाह न लाएँ, तो उन्हें अस्सी कोड़े मारो और उनकी कोई गवाही कभी स्वीकार न करो और वही अवज्ञाकारी लोग हैं।
إِلَّا illā सिवाए ٱلَّذِينَ alladhīna उनके जिन्होंने تَابُواْ tābū तौबा की مِنۢ min after بَعۡدِ baʿdi बाद ذَٰلِكَ dhālika इसके وَأَصۡلَحُواْ wa-aṣlaḥū और उन्होंने इस्लाह कर ली فَإِنَّ fa-inna तो बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह غَفُورٞ ghafūrun बहुत बख़्शने वाला है رَّحِيمٞ raḥīmun निहायत रहम करने वाला है
illā alladhīna tābū min baʿdi dhālika wa-aṣlaḥū fa-inna l-laha ghafūrun raḥīmun
परंतु जो लोग इसके बाद तौबा करें तथा सुधार कर लें, तो निश्चय अल्लाह अत्यंत क्षमाशील, असीम दयावान् है।
وَٱلَّذِينَ wa-alladhīna और वो लोग जो يَرۡمُونَ yarmūna तोहमत लगाते हैं أَزۡوَٰجَهُمۡ azwājahum अपनी बीवियों पर وَلَمۡ walam और नहीं يَكُن yakun हैं لَّهُمۡ lahum उनके लिए شُهَدَآءُ shuhadāu कोई गवाह إِلَّآ illā मगर أَنفُسُهُمۡ anfusuhum वो ख़ुद ही فَشَهَٰدَةُ fashahādatu तो गवाही होगी أَحَدِهِمۡ aḥadihim उनमें से एक की أَرۡبَعُ arbaʿu चार شَهَٰدَٰتِۭ shahādātin गवाहियाँ بِٱللَّهِ bil-lahi साथ अल्लाह (की क़सम) के إِنَّهُۥ innahu बेशक वो لَمِنَ lamina (is) surely of ٱلصَّٰدِقِينَ l-ṣādiqīna अलबत्ता सच्चों में से है
wa-alladhīna yarmūna azwājahum walam yakun lahum shuhadāu illā anfusuhum fashahādatu aḥadihim arbaʿu shahādātin bil-lahi innahu lamina l-ṣādiqīna
और जो लोग अपनी पत्नियों पर व्यभिचार का आरोप लगाएँ और उनके पास स्वयं के अलावा कोई गवाह न हों, तो उनमें से हर एक की गवाही यह है कि अल्लाह की क़सम खाकर चार बार यह गवाही दे कि निःसंदेह वह सच्चों में से है।
وَٱلۡخَٰمِسَةُ wal-khāmisatu और पाँचवीं बार أَنَّ anna कि बेशक لَعۡنَتَ laʿnata लानत हो ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह की عَلَيۡهِ ʿalayhi उस पर إِن in अगर كَانَ kāna है वो مِنَ mina of ٱلۡكَٰذِبِينَ l-kādhibīna झूठों में से
wal-khāmisatu anna laʿnata l-lahi ʿalayhi in kāna mina l-kādhibīna
और पाँचवीं बार यह (कहे) कि उसपर अल्लाह की धिक्कार हो, यदि वह झूठों में से हो।
وَيَدۡرَؤُاْ wayadra-u और टाल देगी عَنۡهَا ʿanhā उस (औरत) से ٱلۡعَذَابَ l-ʿadhāba सज़ा को أَن an ये(बात) कि تَشۡهَدَ tashhada वो गवाही दे أَرۡبَعَ arbaʿa चार شَهَٰدَٰتِۭ shahādātin गवाहियाँ بِٱللَّهِ bil-lahi अल्लाह की क़सम के साथ إِنَّهُۥ innahu बेशक वो لَمِنَ lamina (is) surely of ٱلۡكَٰذِبِينَ l-kādhibīna अलबत्ता झूठों में से है
wayadra-u ʿanhā l-ʿadhāba an tashhada arbaʿa shahādātin bil-lahi innahu lamina l-kādhibīna
और उस (स्त्री) से दंड को यह बात हटाएगी कि वह अल्लाह की क़सम खाकर चार बार गवाही दे कि निःसंदेह वह (व्यक्ति) झूठों में से है।
وَٱلۡخَٰمِسَةَ wal-khāmisata और पाँचवीं बार أَنَّ anna कि बेशक غَضَبَ ghaḍaba ग़ज़ब हो ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का عَلَيۡهَآ ʿalayhā उस (औरत) पर إِن in अगर كَانَ kāna है वो (मर्द) مِنَ mina of ٱلصَّٰدِقِينَ l-ṣādiqīna सच्चों में से
wal-khāmisata anna ghaḍaba l-lahi ʿalayhā in kāna mina l-ṣādiqīna
और पाँचवीं बार यह (कहे) कि उसपर अल्लाह का प्रकोप हो, यदि वह (व्यक्ति) सच्चों में से है।
وَلَوۡلَا walawlā और अगर ना होता فَضۡلُ faḍlu फ़ज़ल ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर وَرَحۡمَتُهُۥ waraḥmatuhu और रहमत उसकी وَأَنَّ wa-anna और बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह تَوَّابٌ tawwābun बहुत तौबा क़ुबूल करने वाला है حَكِيمٌ ḥakīmun बहुत हिकमत वाला है
walawlā faḍlu l-lahi ʿalaykum waraḥmatuhu wa-anna l-laha tawwābun ḥakīmun
और यदि तुमपर अल्लाह का अनुग्रह और उसकी दया न होती और यह कि अल्लाह बहुत तौबा स्वीकार करने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है (तो झूठे को दुनिया ही में सज़ा मिल जाती)।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो جَآءُو jāū लाए हैं بِٱلۡإِفۡكِ bil-if'ki बोहतान عُصۡبَةٞ ʿuṣ'batun एक गिरोह हैं مِّنكُمۡۚ minkum तुम में से لَا lā (Do) not تَحۡسَبُوهُ taḥsabūhu ना तुम समझो उसे شَرّٗا sharran बुरा لَّكُمۖ lakum अपने लिए بَلۡ bal बल्कि هُوَ huwa वो خَيۡرٞ khayrun अच्छा है لَّكُمۡۚ lakum तुम्हारे लिए لِكُلِّ likulli वास्ते हर ٱمۡرِيٕٖ im'ri-in शख़्स के है مِّنۡهُم min'hum उनमें से مَّا mā जो ٱكۡتَسَبَ ik'tasaba उसने कमाया مِنَ mina of ٱلۡإِثۡمِۚ l-ith'mi गुनाह से وَٱلَّذِي wa-alladhī और वो जिसने تَوَلَّىٰ tawallā उठाया كِبۡرَهُۥ kib'rahu बड़ा (बोझ) उसका مِنۡهُمۡ min'hum उनमें से لَهُۥ lahu उसके लिए عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब है عَظِيمٞ ʿaẓīmun बहुत बड़ा
inna alladhīna jāū bil-if'ki ʿuṣ'batun minkum lā taḥsabūhu sharran lakum bal huwa khayrun lakum likulli im'ri-in min'hum mā ik'tasaba mina l-ith'mi wa-alladhī tawallā kib'rahu min'hum lahu ʿadhābun ʿaẓīmun
निःसंदेह जो लोग झूठ गढ़ लाए हैं, वे तुम्हारे ही भीतर के एक समूह हैं। तुम उसे अपने लिए बुरा मत समझो, बल्कि वह तुम्हारे लिए बेहतर है। उनमें से प्रत्येक आदमी के लिए गुनाह में से उतना ही भाग है, जितना उसने कमाया। और उनमें से जो उसके बड़े भाग का ज़िम्मेदार बना, उसके लिए बहुत बड़ी यातना है।
لَّوۡلَآ lawlā क्यों ना إِذۡ idh जब سَمِعۡتُمُوهُ samiʿ'tumūhu सुना तुमने उसे ظَنَّ ẓanna गुमान किया ٱلۡمُؤۡمِنُونَ l-mu'minūna मोमिन मर्दों ने وَٱلۡمُؤۡمِنَٰتُ wal-mu'minātu और मोमिन औरतों ने بِأَنفُسِهِمۡ bi-anfusihim अपने बारे में خَيۡرٗا khayran अच्छा وَقَالُواْ waqālū और कहा उन्होंने هَٰذَآ hādhā ये है إِفۡكٞ if'kun बोहतान مُّبِينٞ mubīnun खुला
lawlā idh samiʿ'tumūhu ẓanna l-mu'minūna wal-mu'minātu bi-anfusihim khayran waqālū hādhā if'kun mubīnun
क्यों न जब तुमने उसे सुना, तो ईमान वाले पुरुषों तथा ईमान वाली स्त्रियों ने अपने बारे में अच्छा गुमान किया और कहा कि यह स्पष्ट मिथ्यारोपण है?
لَّوۡلَا lawlā क्यों ना جَآءُو jāū वो लाए عَلَيۡهِ ʿalayhi उस पर بِأَرۡبَعَةِ bi-arbaʿati चार شُهَدَآءَۚ shuhadāa गवाह فَإِذۡ fa-idh फिर जब لَمۡ lam नहीं يَأۡتُواْ yatū वो लाए بِٱلشُّهَدَآءِ bil-shuhadāi गवाहों को فَأُوْلَٰٓئِكَ fa-ulāika तो यही लोग हैं عِندَ ʿinda near Allah ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के यहाँ هُمُ humu वो ٱلۡكَٰذِبُونَ l-kādhibūna जो झूठे हैं
lawlā jāū ʿalayhi bi-arbaʿati shuhadāa fa-idh lam yatū bil-shuhadāi fa-ulāika ʿinda l-lahi humu l-kādhibūna
वे इसपर चार गवाह क्यों न लाए? फिर जब वे गवाह नहीं लाए, तो निःसंदेह अल्लाह के निकट वही झूठे हैं।
وَلَوۡلَا walawlā और अगर ना होता فَضۡلُ faḍlu फ़ज़ल ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर وَرَحۡمَتُهُۥ waraḥmatuhu और रहमत उसकी فِي fī in ٱلدُّنۡيَا l-dun'yā दुनिया में وَٱلۡأٓخِرَةِ wal-ākhirati और आख़िरत में لَمَسَّكُمۡ lamassakum यक़ीनन पहुँचता तुम्हें فِي fī in مَآ mā उसमें से जो أَفَضۡتُمۡ afaḍtum पड़ गए थे तुम فِيهِ fīhi जिसमें عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब عَظِيمٌ ʿaẓīmun बहुत बड़ा
walawlā faḍlu l-lahi ʿalaykum waraḥmatuhu fī l-dun'yā wal-ākhirati lamassakum fī mā afaḍtum fīhi ʿadhābun ʿaẓīmun
और यदि तुमपर दुनिया एवं आख़िरत में अल्लाह का अनुग्रह और उसकी दया न होती, तो निश्चय उस बात के कारण जिसमें तुम पड़ गए, तुमपर बहुत बड़ी यातना आ जाती।
إِذۡ idh जब تَلَقَّوۡنَهُۥ talaqqawnahu तुम ले रहे थे उसे بِأَلۡسِنَتِكُمۡ bi-alsinatikum अपनी ज़बानों से وَتَقُولُونَ wataqūlūna और तुम कह रहे थे بِأَفۡوَاهِكُم bi-afwāhikum अपने मुँहों से مَّا mā वो जो لَيۡسَ laysa नहीं (था) لَكُم lakum तुम्हें بِهِۦ bihi जिसका عِلۡمٞ ʿil'mun कोई इल्म وَتَحۡسَبُونَهُۥ wataḥsabūnahu और तुम समझ रहे थे उसे هَيِّنٗا hayyinan मामूली وَهُوَ wahuwa हालाँकि वो عِندَ ʿinda नज़दीक ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के عَظِيمٞ ʿaẓīmun बहुत बड़ा था
idh talaqqawnahu bi-alsinatikum wataqūlūna bi-afwāhikum mā laysa lakum bihi ʿil'mun wataḥsabūnahu hayyinan wahuwa ʿinda l-lahi ʿaẓīmun
जब तुम इसे एक-दूसरे से अपनी ज़बानों के साथ ले रहे थे और अपने मुँहों से वह बात कह रहे थे, जिसका तुम्हें कोई ज्ञान नहीं तथा तुम इसे साधारण समझते थे, हालाँकि वह अल्लाह के निकट बहुत बड़ी थी।
وَلَوۡلَآ walawlā और क्यों ना إِذۡ idh जब سَمِعۡتُمُوهُ samiʿ'tumūhu सुना था तुमने उसे قُلۡتُم qul'tum कहा तुमने مَّا mā नहीं يَكُونُ yakūnu है لَنَآ lanā हमारे लिए أَن an कि نَّتَكَلَّمَ natakallama हम कलाम करें بِهَٰذَا bihādhā साथ इस( बात) के سُبۡحَٰنَكَ sub'ḥānaka पाक है तू هَٰذَا hādhā ये है بُهۡتَٰنٌ buh'tānun बोहतान عَظِيمٞ ʿaẓīmun बहुत बड़ा
walawlā idh samiʿ'tumūhu qul'tum mā yakūnu lanā an natakallama bihādhā sub'ḥānaka hādhā buh'tānun ʿaẓīmun
और जब तुमने इसे सुना, तो क्यों नहीं कहा : हमारे लिए उचित नहीं है कि हम यह बात बोलें? (ऐ अल्लाह!) तू पवित्र है! यह तो बहुत बड़ा आरोप है।
يَعِظُكُمُ yaʿiẓukumu नसीहत करता है तुम्हें ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह أَن an कि تَعُودُواْ taʿūdū (ना) तुम दोबारा करना لِمِثۡلِهِۦٓ limith'lihi इस जैसा أَبَدًا abadan कभी भी إِن in अगर كُنتُم kuntum हो तुम مُّؤۡمِنِينَ mu'minīna ईमान लाने वाले
yaʿiẓukumu l-lahu an taʿūdū limith'lihi abadan in kuntum mu'minīna
अल्लाह तुम्हें नसीहत करता है कि पुनः कभी ऐसा न करना, यदि तुम ईमान वाले हो।
وَيُبَيِّنُ wayubayyinu और बयान करता है ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلۡأٓيَٰتِۚ l-āyāti आयात को وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह عَلِيمٌ ʿalīmun ख़ूब इल्म वाला है حَكِيمٌ ḥakīmun ख़ूब हिकमत वाला है
wayubayyinu l-lahu lakumu l-āyāti wal-lahu ʿalīmun ḥakīmun
और अल्लाह तुम्हारे लिए आयतें खोलकर बयान करता है तथा अल्लाह सब कुछ जानने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो يُحِبُّونَ yuḥibbūna पसंद करते हैं أَن an कि تَشِيعَ tashīʿa फैले ٱلۡفَٰحِشَةُ l-fāḥishatu बेहयाई فِي fī among ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों में जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए لَهُمۡ lahum उनके लिए عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब है أَلِيمٞ alīmun दर्दनाक فِي fī in ٱلدُّنۡيَا l-dun'yā दुनिया में وَٱلۡأٓخِرَةِۚ wal-ākhirati और आख़िरत में وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह يَعۡلَمُ yaʿlamu जानता है وَأَنتُمۡ wa-antum और तुम لَا lā (do) not تَعۡلَمُونَ taʿlamūna नहीं तुम जानते
inna alladhīna yuḥibbūna an tashīʿa l-fāḥishatu fī alladhīna āmanū lahum ʿadhābun alīmun fī l-dun'yā wal-ākhirati wal-lahu yaʿlamu wa-antum lā taʿlamūna
निःसंदेह जो लोग चाहते हैं कि ईमान वालों के अंदर अश्लीलता फैले, उनके लिए दुनिया एवं आख़िरत में दुःखदायी यातना है, तथा अल्लाह जानता है और तुम नहीं जानते।
وَلَوۡلَا walawlā और अगर ना होता فَضۡلُ faḍlu फ़ज़ल ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर وَرَحۡمَتُهُۥ waraḥmatuhu और रहमत उसकी وَأَنَّ wa-anna और बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह رَءُوفٞ raūfun बहुत शफ़्क़त करने वाला है رَّحِيمٞ raḥīmun निहायत रहम करने वाला है
walawlā faḍlu l-lahi ʿalaykum waraḥmatuhu wa-anna l-laha raūfun raḥīmun
और यदि तुमपर अल्लाह का अनुग्रह तथा उसकी दया न होती, और यह कि अल्लाह अत्यंत करुणामय, असीम दयावान् है (तो आरोप लगाने वालों पर तुरंत यातना आ जाती)
۞ يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you who believe ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए हो لَا lā (Do) not تَتَّبِعُواْ tattabiʿū ना तुम पैरवी करो خُطُوَٰتِ khuṭuwāti क़दमों की ٱلشَّيۡطَٰنِۚ l-shayṭāni शैतान के وَمَن waman और जो कोई يَتَّبِعۡ yattabiʿ पैरवी करेगा خُطُوَٰتِ khuṭuwāti क़दमों की ٱلشَّيۡطَٰنِ l-shayṭāni शैतान के فَإِنَّهُۥ fa-innahu तो बेशक वो يَأۡمُرُ yamuru वो हुक्म देता है بِٱلۡفَحۡشَآءِ bil-faḥshāi बेहयाई का وَٱلۡمُنكَرِۚ wal-munkari और बुराई का وَلَوۡلَا walawlā और अगर ना होता فَضۡلُ faḍlu फ़ज़ल ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर وَرَحۡمَتُهُۥ waraḥmatuhu और रहमत उसकी مَا mā ना زَكَىٰ zakā पाक हो सकता مِنكُم minkum तुम में से مِّنۡ min anyone أَحَدٍ aḥadin कोई एक أَبَدٗا abadan कभी भी وَلَٰكِنَّ walākinna और लेकिन ٱللَّهَ l-laha अल्लाह يُزَكِّي yuzakkī वो पाक करता है مَن man जिसे يَشَآءُۗ yashāu वो चाहता है وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह سَمِيعٌ samīʿun ख़ूब सुनने वाला है عَلِيمٞ ʿalīmun ख़ूब इल्म वाला है
yāayyuhā alladhīna āmanū lā tattabiʿū khuṭuwāti l-shayṭāni waman yattabiʿ khuṭuwāti l-shayṭāni fa-innahu yamuru bil-faḥshāi wal-munkari walawlā faḍlu l-lahi ʿalaykum waraḥmatuhu mā zakā minkum min aḥadin abadan walākinna l-laha yuzakkī man yashāu wal-lahu samīʿun ʿalīmun
ऐ ईमान वालो! शैतान के पदचिह्नों पर न चलो और जो शैतान के पदचिह्नों पर चले, तो वह तो अश्लीलता तथा बुराई का आदेश देता है। और यदि तुमपर अल्लाह का अनुग्रह और उसकी दया न होती, तो तुममें से कोई भी कभी पवित्र न होता। परंतु अल्लाह जिसे चाहता है, पवित्र करता है, और अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
وَلَا walā और ना يَأۡتَلِ yatali क़सम खाऐं أُوْلُواْ ulū साहिबे ٱلۡفَضۡلِ l-faḍli फ़ज़ल مِنكُمۡ minkum तुम में से وَٱلسَّعَةِ wal-saʿati और वुसअत वाले أَن an कि يُؤۡتُوٓاْ yu'tū (ना) वो देंगे أُوْلِي ulī (to) the near of kin ٱلۡقُرۡبَىٰ l-qur'bā रिश्तेदारों وَٱلۡمَسَٰكِينَ wal-masākīna और मिस्कीनों وَٱلۡمُهَٰجِرِينَ wal-muhājirīna और मुहाजिरीन को فِي fī in سَبِيلِ sabīli (the) way ٱللَّهِۖ l-lahi अल्लाह के रास्ते में وَلۡيَعۡفُواْ walyaʿfū और चाहिए कि वो माफ़ कर दें وَلۡيَصۡفَحُوٓاْۗ walyaṣfaḥū और चाहिए कि वो दरगुज़र करें أَلَا alā क्या नहीं تُحِبُّونَ tuḥibbūna तुम पसंद करते أَن an कि يَغۡفِرَ yaghfira माफ़ कर दे ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह لَكُمۡۚ lakum तुम्हें وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह غَفُورٞ ghafūrun बहुत बख़्शने वाला है رَّحِيمٌ raḥīmun निहायत रहम करने वाला है
walā yatali ulū l-faḍli minkum wal-saʿati an yu'tū ulī l-qur'bā wal-masākīna wal-muhājirīna fī sabīli l-lahi walyaʿfū walyaṣfaḥū alā tuḥibbūna an yaghfira l-lahu lakum wal-lahu ghafūrun raḥīmun
और तुममें से प्रतिष्ठा और विस्तार वाले (धनी) लोग, नातेदारों और निर्धनों और अल्लाह की राह में हिजरत करने वालों को देने से क़सम न खा लें। और उन्हें चाहिए कि क्षमा कर दें तथा जाने दें! क्या तुम पसंद नहीं करते कि अल्लाह तुम्हें क्षमा कर दे?! और अल्लाह अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो يَرۡمُونَ yarmūna तोहमत लगाते हैं ٱلۡمُحۡصَنَٰتِ l-muḥ'ṣanāti पाकदामन ٱلۡغَٰفِلَٰتِ l-ghāfilāti बेख़बर/ भोली भाली ٱلۡمُؤۡمِنَٰتِ l-mu'mināti मोमिन औरतों पर لُعِنُواْ luʿinū वो लानत किए गए فِي fī in ٱلدُّنۡيَا l-dun'yā दुनिया में وَٱلۡأٓخِرَةِ wal-ākhirati और आख़िरत में وَلَهُمۡ walahum और उनके लिए عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब है عَظِيمٞ ʿaẓīmun बहुत बड़ा
inna alladhīna yarmūna l-muḥ'ṣanāti l-ghāfilāti l-mu'mināti luʿinū fī l-dun'yā wal-ākhirati walahum ʿadhābun ʿaẓīmun
निःसंदेह जो लोग सच्चरित्रा, भोली-भाली ईमान वाली स्त्रियों पर आरोप लगाते हैं, वे दुनिया एवं आख़िरत में धिक्कार दिए गए और उनके लिए बड़ी यातना है।
يَوۡمَ yawma जिस दिन تَشۡهَدُ tashhadu गवाही देंगी عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर أَلۡسِنَتُهُمۡ alsinatuhum ज़बानें उनकी وَأَيۡدِيهِمۡ wa-aydīhim और हाथ उनके وَأَرۡجُلُهُم wa-arjuluhum और पाँव उनके بِمَا bimā उसकी जो كَانُواْ kānū थे वो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल करते
yawma tashhadu ʿalayhim alsinatuhum wa-aydīhim wa-arjuluhum bimā kānū yaʿmalūna
जिस दिन उनकी ज़बानें, उनके हाथ और उनके पैर, उनके विरुद्ध उसकी गवाही देंगे, जो वे किया करते थे।
يَوۡمَئِذٖ yawma-idhin उस दिन يُوَفِّيهِمُ yuwaffīhimu पूरा-पूरा देगा उन्हें ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह دِينَهُمُ dīnahumu बदला उनका ٱلۡحَقَّ l-ḥaqa दुरुस्त وَيَعۡلَمُونَ wayaʿlamūna और वो जान लेंगे أَنَّ anna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह هُوَ huwa वो ही ٱلۡحَقُّ l-ḥaqu हक़ है ٱلۡمُبِينُ l-mubīnu ज़ाहिर करने वाला है
yawma-idhin yuwaffīhimu l-lahu dīnahumu l-ḥaqa wayaʿlamūna anna l-laha huwa l-ḥaqu l-mubīnu
उस दिन अल्लाह उन्हें उनका न्यायपूर्ण बदला पूरा-पूरा देगा तथा वे जान लेंगे कि अल्लाह ही सत्य, (तथा सच को) उजागर करने वाला है।
ٱلۡخَبِيثَٰتُ al-khabīthātu ख़बीस औरतें हैं لِلۡخَبِيثِينَ lil'khabīthīna ख़बीस मर्दों के लिए وَٱلۡخَبِيثُونَ wal-khabīthūna और ख़बीस मर्द हैं لِلۡخَبِيثَٰتِۖ lil'khabīthāti ख़बीस औरतों के लिए وَٱلطَّيِّبَٰتُ wal-ṭayibātu और पाकीज़ा औरतें हैं لِلطَّيِّبِينَ lilṭṭayyibīna पाकीज़ा मर्दों के लिए وَٱلطَّيِّبُونَ wal-ṭayibūna और पाकीज़ा मर्द हैं لِلطَّيِّبَٰتِۚ lilṭṭayyibāti पाकीज़ा औरतों के लिए أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं مُبَرَّءُونَ mubarraūna मुबर्रा/ पाक مِمَّا mimmā उस से जो يَقُولُونَۖ yaqūlūna वो कहते हैं لَهُم lahum उनके लिए مَّغۡفِرَةٞ maghfiratun बख़्शिश है وَرِزۡقٞ wariz'qun और रिज़्क़ है كَرِيمٞ karīmun इज़्ज़त वाला
al-khabīthātu lil'khabīthīna wal-khabīthūna lil'khabīthāti wal-ṭayibātu lilṭṭayyibīna wal-ṭayibūna lilṭṭayyibāti ulāika mubarraūna mimmā yaqūlūna lahum maghfiratun wariz'qun karīmun
अपवित्र स्त्रियाँ, अपवित्र पुरुषों के लिए हैं तथा अपवित्र पुरुष, अपवित्र स्त्रियों के लिए हैं। और पवित्र स्त्रियाँ, पवित्र पुरुषों के लिए हैं तथा पवित्र पुरुष, पवित्र स्त्रियों के लिए हैं। ये लोग उससे बरी किए हुए हैं, जो वे कहते हैं। इनके लिए बड़ी क्षमा तथा सम्मान वाली जीविका है।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O you ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए हो لَا lā (Do) not تَدۡخُلُواْ tadkhulū ना तुम दाख़िल हो بُيُوتًا buyūtan घरों में غَيۡرَ ghayra सिवाए بُيُوتِكُمۡ buyūtikum अपने घरों के حَتَّىٰ ḥattā यहाँ तक कि تَسۡتَأۡنِسُواْ tastanisū तुम उनस हासिल कर लो وَتُسَلِّمُواْ watusallimū और तुम सलाम करो عَلَىٰٓ ʿalā ऊपर أَهۡلِهَاۚ ahlihā उसके रहने वालों के ذَٰلِكُمۡ dhālikum ये बात خَيۡرٞ khayrun बेहतर है لَّكُمۡ lakum तुम्हारे लिए لَعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تَذَكَّرُونَ tadhakkarūna तुम नसीहत पकड़ो
yāayyuhā alladhīna āmanū lā tadkhulū buyūtan ghayra buyūtikum ḥattā tastanisū watusallimū ʿalā ahlihā dhālikum khayrun lakum laʿallakum tadhakkarūna
ऐ ईमान वालो! अपने घरों के सिवा अन्य घरों में प्रवेश न करो, यहाँ तक कि अनुमति ले लो और उनके रहने वालों को सलाम कर लो। यह तुम्हारे लिए उत्तम है, ताकि तुम याद रखो।
فَإِن fa-in फिर अगर لَّمۡ lam ना تَجِدُواْ tajidū तुम पाओ فِيهَآ fīhā उनमें أَحَدٗا aḥadan किसी एक को فَلَا falā तो ना تَدۡخُلُوهَا tadkhulūhā तुम दाख़िल हो उनमें حَتَّىٰ ḥattā यहाँ तक कि يُؤۡذَنَ yu'dhana इजाज़त दे दी जाए لَكُمۡۖ lakum तुम्हें وَإِن wa-in और अगर قِيلَ qīla कहा जाए لَكُمُ lakumu तुम्हें ٱرۡجِعُواْ ir'jiʿū वापस जाओ فَٱرۡجِعُواْۖ fa-ir'jiʿū तो वापस चले जाओ هُوَ huwa वो أَزۡكَىٰ azkā ज़्यादा पाकीज़ा है لَكُمۡۚ lakum तुम्हारे लिए وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह بِمَا bimā उसे जो تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते हो عَلِيمٞ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है
fa-in lam tajidū fīhā aḥadan falā tadkhulūhā ḥattā yu'dhana lakum wa-in qīla lakumu ir'jiʿū fa-ir'jiʿū huwa azkā lakum wal-lahu bimā taʿmalūna ʿalīmun
फिर यदि तुम उनमें किसी को न पाओ, तो उनमें प्रवेश न करो, यहाँ तक कि तुम्हें अनुमति दे दी जाए। और यदि तुमसे कहा जाए कि वापस हो जाओ, तो वापस हो जाओ। यह तुम्हारे लिए अधिक पवित्र है। तथा अल्लाह जो कुछ तुम करते हो, उसे भली-भाँति जानने वाला है।
لَّيۡسَ laysa नहीं है عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर جُنَاحٌ junāḥun कोई गुनाह أَن an कि تَدۡخُلُواْ tadkhulū तुम दाख़िल हो بُيُوتًا buyūtan घरों में غَيۡرَ ghayra ग़ैर مَسۡكُونَةٖ maskūnatin रिहाइशी فِيهَا fīhā जिन में مَتَٰعٞ matāʿun फ़ायदा है لَّكُمۡۚ lakum तुम्हारे लिए وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानता है مَا mā जो कुछ تُبۡدُونَ tub'dūna तुम ज़ाहिर करते हो وَمَا wamā और जो कुछ تَكۡتُمُونَ taktumūna तुम छुपाते हो
laysa ʿalaykum junāḥun an tadkhulū buyūtan ghayra maskūnatin fīhā matāʿun lakum wal-lahu yaʿlamu mā tub'dūna wamā taktumūna
तुमपर कोई दोष नहीं कि उन घरों में प्रवेश करो, जिनमें कोई न रहता हो, जिनमें तुम्हारे लाभ की कोई चीज़ हो। और अल्लाह जानता है, जो तुम प्रकट करते हो और जो तुम छिपाते हो।
قُل qul कह दीजिए لِّلۡمُؤۡمِنِينَ lil'mu'minīna मोमिन मर्दों से يَغُضُّواْ yaghuḍḍū वो पस्त रखें مِنۡ min their gaze أَبۡصَٰرِهِمۡ abṣārihim अपनी निगाहों में से وَيَحۡفَظُواْ wayaḥfaẓū और वो हिफ़ाज़त करें فُرُوجَهُمۡۚ furūjahum अपनी शर्मगाहों की ذَٰلِكَ dhālika ये أَزۡكَىٰ azkā ज़्यादा पाकीज़ा है لَهُمۡۚ lahum उनके लिए إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह خَبِيرُۢ khabīrun ख़ूब ख़बर रखने वाला है بِمَا bimā उसकी जो يَصۡنَعُونَ yaṣnaʿūna वो करते हैं
qul lil'mu'minīna yaghuḍḍū min abṣārihim wayaḥfaẓū furūjahum dhālika azkā lahum inna l-laha khabīrun bimā yaṣnaʿūna
(ऐ नबी!) आप ईमान वाले पुरुषों से कह दें कि अपनी निगाहें नीची रखें और अपने गुप्तांगों की रक्षा करें। यह उनके लिए अधिक पवित्र है। निःसंदेह अल्लाह उससे पूरी तरह अवगत है, जो वे करते हैं।
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अल-मोमिनून अगला सूरह → अल-फ़ुरक़ान