بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
alam nashraḥ laka ṣadraka
(ऐ नबी!) क्या हमने तुम्हारे लिए तुम्हारा सीना नहीं खोल दिया?
wawaḍaʿnā ʿanka wiz'raka
और हमने आपसे आपका बोझ उतार दिया।
alladhī anqaḍa ẓahraka
जिसने आपकी कमर तोड़ दी थी।
warafaʿnā laka dhik'raka
और हमने आपके लिए आपका ज़िक्र ऊँचा कर दिया।
fa-inna maʿa l-ʿus'ri yus'ran
निःसंदेह हर कठिनाई के साथ एक आसानी है।
inna maʿa l-ʿus'ri yus'ran
निःसंदेह (उस) कठिनाई के साथ एक (और) आसानी है।
fa-idhā faraghta fa-inṣab
अतः, जब आप फ़ारिग़ हो जाएँ, तो परिश्रम करें।
wa-ilā rabbika fa-ir'ghab
और अपने पालनहार की ओर अपना ध्यान लगाएँ।