بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
alhākumu l-takāthuru
तुम्हें (धन, संतान की) बहुतायत पर गर्व ने ग़ाफ़िल कर दिया।
ḥattā zur'tumu l-maqābira
यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तान जा पहुँचे।
kallā sawfa taʿlamūna
कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।
thumma kallā sawfa taʿlamūna
फिर कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।
kallā law taʿlamūna ʿil'ma l-yaqīni
कदापि नहीं, यदि तुम निश्चित ज्ञान के साथ जान लेते (तो ऐसा न करते)।
latarawunna l-jaḥīma
निश्चय तुम अवश्य जहन्नम को देखोगे।
thumma latarawunnahā ʿayna l-yaqīni
फिर निश्चय तुम उसे अवश्य विश्वास की आँख से देखोगे।
thumma latus'alunna yawma-idhin ʿani l-naʿīmi
फिर निश्चय तुम उस दिन नेमतों के बारे में अवश्य पूछे जाओगे।