بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
الٓرۚ alif-lam-ra अलिफ़ लाम रा كِتَٰبٌ kitābun एक किताब है أُحۡكِمَتۡ uḥ'kimat पुख़्ता की गई हैं ءَايَٰتُهُۥ āyātuhu आयात उसकी ثُمَّ thumma फिर فُصِّلَتۡ fuṣṣilat खोल कर बयान की गईं مِن min from (he One Who) لَّدُنۡ ladun तरफ़ से حَكِيمٍ ḥakīmin बहुत हिकमत वाले خَبِيرٍ khabīrin ख़ूब बाख़बर के
alif-lam-ra kitābun uḥ'kimat āyātuhu thumma fuṣṣilat min ladun ḥakīmin khabīrin
अलिफ, लाम, रा। यह एक पुस्तक है, जिसकी आयतें सुदृढ़ की गईं, फिर उन्हें सविस्तार स्पष्ट किया गया एक पूर्ण हिकमत वाले की ओर से जो पूरी ख़बर रखने वाला है।
أَلَّا allā कि ना تَعۡبُدُوٓاْ taʿbudū तुम इबादत करो إِلَّا illā मगर ٱللَّهَۚ l-laha अल्लाह की إِنَّنِي innanī बेशक मैं لَكُم lakum तुम्हारे लिए مِّنۡهُ min'hu उसकी तरफ़ से نَذِيرٞ nadhīrun डराने वाला وَبَشِيرٞ wabashīrun और ख़ुश ख़बरी देने वाला हूँ
allā taʿbudū illā l-laha innanī lakum min'hu nadhīrun wabashīrun
यह कि अल्लाह के सिवा किसी की इबादत न करो। निःसंदेह मैं तुम्हारे लिए उसकी ओर से एक डराने वाला तथा शुभ सूचना देने वाला हूँ।
وَأَنِ wa-ani और ये कि ٱسۡتَغۡفِرُواْ is'taghfirū तुम बख़्शिश माँगो رَبَّكُمۡ rabbakum अपने रब से ثُمَّ thumma फिर تُوبُوٓاْ tūbū तुम तौबा करो إِلَيۡهِ ilayhi तरफ़ उसके يُمَتِّعۡكُم yumattiʿ'kum वो फ़ायदा देगा तुम्हें مَّتَٰعًا matāʿan फ़ायदा حَسَنًا ḥasanan अच्छा إِلَىٰٓ ilā for أَجَلٖ ajalin एक मुद्दत तक مُّسَمّٗى musamman मुक़र्रर وَيُؤۡتِ wayu'ti और वो देगा كُلَّ kulla हर ذِي dhī owner فَضۡلٖ faḍlin साहिबे फ़ज़ल को فَضۡلَهُۥۖ faḍlahu फ़ज़ल उसका وَإِن wa-in और अगर تَوَلَّوۡاْ tawallaw तुम मुँह फेरोगे فَإِنِّيٓ fa-innī तो बेशक मैं أَخَافُ akhāfu मैं डरता हूँ عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर عَذَابَ ʿadhāba अज़ाब से يَوۡمٖ yawmin (of) a Great Day كَبِيرٍ kabīrin बड़े दिन के
wa-ani is'taghfirū rabbakum thumma tūbū ilayhi yumattiʿ'kum matāʿan ḥasanan ilā ajalin musamman wayu'ti kulla dhī faḍlin faḍlahu wa-in tawallaw fa-innī akhāfu ʿalaykum ʿadhāba yawmin kabīrin
और यह कि अपने पालनहार से क्षमा माँगो, फिर उसकी ओर पलट आओ। वह तुम्हें एक निर्धारित अवधि तक उत्तम सामग्री प्रदान करेगा और प्रत्येक अतिरिक्त सत्कर्म करने वाले को उसका अतिरिक्त बदला देगा और यदि तुम फिर गह, तो मैं तुमपर एक बड़े दिन की यातना से डरता हूँ।
إِلَى ilā To ٱللَّهِ l-lahi तरफ़ अल्लाह ही के مَرۡجِعُكُمۡۖ marjiʿukum लौटना है तुम्हारा وَهُوَ wahuwa और वो عَلَىٰ ʿalā ऊपर كُلِّ kulli हर شَيۡءٖ shayin चीज़ के قَدِيرٌ qadīrun ख़ूब क़ुदरत रखने वाला है
ilā l-lahi marjiʿukum wahuwa ʿalā kulli shayin qadīrun
अल्लाह ही की ओर तुम्हारा लौटना है और वह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।
أَلَآ alā ख़बरदार إِنَّهُمۡ innahum बेशक वो يَثۡنُونَ yathnūna वो दोहरे करते हैं صُدُورَهُمۡ ṣudūrahum सीने अपने لِيَسۡتَخۡفُواْ liyastakhfū ताकि वो छुप सकें مِنۡهُۚ min'hu उससे أَلَا alā ख़बरदार حِينَ ḥīna जिस वक़्त يَسۡتَغۡشُونَ yastaghshūna वो ढाँपते हैं ثِيَابَهُمۡ thiyābahum कपड़े अपने يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानता है مَا mā जो يُسِرُّونَ yusirrūna वो छुपाते हैं وَمَا wamā और जो يُعۡلِنُونَۚ yuʿ'linūna वो ज़ाहिर करते हैं إِنَّهُۥ innahu बेशक वो عَلِيمُۢ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है بِذَاتِ bidhāti of what ٱلصُّدُورِ l-ṣudūri सीनों वाले (भेद)
alā innahum yathnūna ṣudūrahum liyastakhfū min'hu alā ḥīna yastaghshūna thiyābahum yaʿlamu mā yusirrūna wamā yuʿ'linūna innahu ʿalīmun bidhāti l-ṣudūri
सुन लो! निःसंदेह वे अपने सीनों को मोड़ते हैं, ताकि उस (अल्लाह) से छिपे रहें। सुन लो! जब वे अपने कपड़े ख़ूब लपेट लेते हैं, वह जानता है जो कुछ वे छिपाते हैं और जो कुछ प्रकट करते हैं। निःसंदेह वह सीनों की बातों को भली-भाँति जानने वाला है।
۞ وَمَا wamā और नहीं مِن min any دَآبَّةٖ dābbatin कोई जानदार فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में إِلَّا illā मगर عَلَى ʿalā on ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह ही पर है رِزۡقُهَا riz'quhā रिज़्क़ उसका وَيَعۡلَمُ wayaʿlamu और वो जानता है مُسۡتَقَرَّهَا mus'taqarrahā ठिकाना उसका وَمُسۡتَوۡدَعَهَاۚ wamus'tawdaʿahā और सौंपे जाने की जगह उसकी كُلّٞ kullun सब कुछ فِي fī (is) in كِتَٰبٖ kitābin a Record مُّبِينٖ mubīnin एक वाज़ेह किताब में है
wamā min dābbatin fī l-arḍi illā ʿalā l-lahi riz'quhā wayaʿlamu mus'taqarrahā wamus'tawdaʿahā kullun fī kitābin mubīnin
और धरती पर चलने-फिरने वाला जो भी प्राणी है, उसकी रोज़ी अल्लाह के ज़िम्मे है। वह उसके ठहरने के स्थान तथा उसके सौंपे जाने के स्थान को जानता है। सब कुछ एक स्पष्ट पुस्तक में (अंकित) है।
وَهُوَ wahuwa और वो ही है ٱلَّذِي alladhī जिसने خَلَقَ khalaqa पैदा किया ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों وَٱلۡأَرۡضَ wal-arḍa और ज़मीन को فِي fī in سِتَّةِ sittati six أَيَّامٖ ayyāmin छः दिनों में وَكَانَ wakāna और था عَرۡشُهُۥ ʿarshuhu अर्श उसका عَلَى ʿalā on ٱلۡمَآءِ l-māi पानी पर لِيَبۡلُوَكُمۡ liyabluwakum ताकि वो आज़माए तुम्हें أَيُّكُمۡ ayyukum कौन तुम में से أَحۡسَنُ aḥsanu ज़्यादा अच्छा है عَمَلٗاۗ ʿamalan अमल में وَلَئِن wala-in और अलबत्ता अगर قُلۡتَ qul'ta कहें आप إِنَّكُم innakum बेशक तुम مَّبۡعُوثُونَ mabʿūthūna उठाए जाने वाले हो مِنۢ min after بَعۡدِ baʿdi बाद ٱلۡمَوۡتِ l-mawti मौत के لَيَقُولَنَّ layaqūlanna अलबत्ता ज़रूर कहेंगे ٱلَّذِينَ alladhīna वो जिन्होंने كَفَرُوٓاْ kafarū कुफ़्र किया إِنۡ in नहीं هَٰذَآ hādhā ये إِلَّا illā मगर سِحۡرٞ siḥ'run जादू مُّبِينٞ mubīnun खुल्लम-खुल्ला
wahuwa alladhī khalaqa l-samāwāti wal-arḍa fī sittati ayyāmin wakāna ʿarshuhu ʿalā l-māi liyabluwakum ayyukum aḥsanu ʿamalan wala-in qul'ta innakum mabʿūthūna min baʿdi l-mawti layaqūlanna alladhīna kafarū in hādhā illā siḥ'run mubīnun
और वही है, जिसने आकाशों तथा धरती को छः दिनों में पैदा किया। उस समय उसका सिंहासन पानी पर था। ताकि तुम्हारी परीक्षा ले कि तुममें किसका कर्म सबसे उत्तम है। और (ऐ नबी!) यदि आप उनसे कहें कि निःसंदेह तुम मरने के बाद पुनः जीवित किए जाओगे, तो जिन लोगों ने कुफ़्र किया, वे अवश्य कहेंगे कि यह तो खुला जादू है।
وَلَئِنۡ wala-in और अलबत्ता अगर أَخَّرۡنَا akharnā मुअख़्ख़र कर दें हम عَنۡهُمُ ʿanhumu उनसे ٱلۡعَذَابَ l-ʿadhāba अज़ाब को إِلَىٰٓ ilā for أُمَّةٖ ummatin एक मुद्दत तक مَّعۡدُودَةٖ maʿdūdatin शुमार की हुई لَّيَقُولُنَّ layaqūlunna अलबत्ता वो ज़रूर कहेंगे مَا mā किस चीज़ ने يَحۡبِسُهُۥٓۗ yaḥbisuhu रोक रखा है उसे أَلَا alā ख़बरदार يَوۡمَ yawma जिस दिन يَأۡتِيهِمۡ yatīhim वो आ जाएगा उनके पास لَيۡسَ laysa नहीं مَصۡرُوفًا maṣrūfan फेरा जाएगा عَنۡهُمۡ ʿanhum उनसे وَحَاقَ waḥāqa और घेर लेगा بِهِم bihim उन्हें مَّا mā जो كَانُواْ kānū थे वो بِهِۦ bihi जिसका يَسۡتَهۡزِءُونَ yastahziūna वो मज़ाक़ उड़ाते
wala-in akharnā ʿanhumu l-ʿadhāba ilā ummatin maʿdūdatin layaqūlunna mā yaḥbisuhu alā yawma yatīhim laysa maṣrūfan ʿanhum waḥāqa bihim mā kānū bihi yastahziūna
और यदि हम एक गिनी-चुनी अवधि तक उनसे यातना को विलंबित कर दें, तो अवश्य कहेंगे कि किस चीज़ ने उसे रोक रखा है? सुन लो! वह जिस दिन उनपर आ जाएगी, तो उनपर से टाली नहीं जाएगी। और वह (यातना) उन्हें घेर लेगी, जिसकी वे हँसी उड़ाया करते थे।
وَلَئِنۡ wala-in और अलबत्ता अगर أَذَقۡنَا adhaqnā चखाऐं हम ٱلۡإِنسَٰنَ l-insāna इन्सान को مِنَّا minnā अपनी तरफ़ से رَحۡمَةٗ raḥmatan रहमत ثُمَّ thumma फिर نَزَعۡنَٰهَا nazaʿnāhā छीन लें हम उसको مِنۡهُ min'hu उससे إِنَّهُۥ innahu बेशक वो لَيَـُٔوسٞ layaūsun अलबत्ता बहुत मायूस होने वाला كَفُورٞ kafūrun बहुत नाशुक्रा है
wala-in adhaqnā l-insāna minnā raḥmatan thumma nazaʿnāhā min'hu innahu layaūsun kafūrun
और यदि हम मनुष्य को अपनी तरफ़ से किसी दया (नेमत) का स्वाद चखा दें, फिर उसे उससे छीन लें, तो निश्चय ही वह अति निराश, बड़ा नाशुक्रा हो जाता है।
وَلَئِنۡ wala-in और अलबत्ता अगर أَذَقۡنَٰهُ adhaqnāhu चखाऐं हम उसे نَعۡمَآءَ naʿmāa आसाइश بَعۡدَ baʿda बाद ضَرَّآءَ ḍarrāa तकलीफ़ के مَسَّتۡهُ massathu जो पहुँची उसे لَيَقُولَنَّ layaqūlanna अलबत्ता वो ज़रूर कहेगा ذَهَبَ dhahaba दूर हो गईं ٱلسَّيِّـَٔاتُ l-sayiātu बुराईयाँ (तकालीफ़) عَنِّيٓۚ ʿannī मुझसे إِنَّهُۥ innahu बेशक वो لَفَرِحٞ lafariḥun अलबत्ता बहुत इतराने वाला فَخُورٌ fakhūrun बहुत फ़ख़्र करने वाला है
wala-in adhaqnāhu naʿmāa baʿda ḍarrāa massathu layaqūlanna dhahaba l-sayiātu ʿannī innahu lafariḥun fakhūrun
और यदि हम उसे विपत्ति पहुँचने के बाद कोई नेमत चखाएँ, तो निश्चय ही वह अवश्य कहेगा : समस्त विपत्तियाँ मुझसे दूर हो गईं। निःसंदेह वह बहुत इतराने वाला, बहुत गर्व करने वाला है।
إِلَّا illā सिवाय ٱلَّذِينَ alladhīna उनके जिन्होंने صَبَرُواْ ṣabarū सब्र किया وَعَمِلُواْ waʿamilū और उन्होंने अमल किए ٱلصَّٰلِحَٰتِ l-ṣāliḥāti नेक أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं لَهُم lahum उनके लिए है مَّغۡفِرَةٞ maghfiratun बख़्शिश وَأَجۡرٞ wa-ajrun और अजर كَبِيرٞ kabīrun बहुत बड़ा
illā alladhīna ṣabarū waʿamilū l-ṣāliḥāti ulāika lahum maghfiratun wa-ajrun kabīrun
परन्तु जिन लोगों ने धैर्य से काम लिया और अच्छे कर्म करते रहे, ऐस लोगों के लिए क्षमा और बड़ा प्रतिफल है।
فَلَعَلَّكَ falaʿallaka तो शायद आप تَارِكُۢ tārikun छोड़ने वाले हैं بَعۡضَ baʿḍa बाज़ हिस्सा مَا mā उसका जो يُوحَىٰٓ yūḥā वही किया गया إِلَيۡكَ ilayka तरफ़ आपके وَضَآئِقُۢ waḍāiqun और तंग होने वाला है بِهِۦ bihi साथ उसके صَدۡرُكَ ṣadruka सीना आपका أَن an कि يَقُولُواْ yaqūlū वो कहेंगे لَوۡلَآ lawlā क्यों नहीं أُنزِلَ unzila नाज़िल किया गया عَلَيۡهِ ʿalayhi इस पर كَنزٌ kanzun कोई ख़ज़ाना أَوۡ aw या جَآءَ jāa आया مَعَهُۥ maʿahu साथ उसके مَلَكٌۚ malakun कोई फ़रिश्ता إِنَّمَآ innamā बेशक أَنتَ anta आप तो نَذِيرٞۚ nadhīrun डराने वाले हैं وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह عَلَىٰ ʿalā ऊपर كُلِّ kulli हर شَيۡءٖ shayin चीज़ के وَكِيلٌ wakīlun निगरान है
falaʿallaka tārikun baʿḍa mā yūḥā ilayka waḍāiqun bihi ṣadruka an yaqūlū lawlā unzila ʿalayhi kanzun aw jāa maʿahu malakun innamā anta nadhīrun wal-lahu ʿalā kulli shayin wakīlun
तो (ऐ नबी!) संभवतः आप अपनी ओर की जाने वाली वह़्य के कुछ भाग (का प्रसार) छोड़ देने वाले हैं, और उसके (प्रसार के) कारण आपका सीना तंग हो रहा है कि वे कहेंगे कि इसपर कोई ख़ज़ाना क्यों नहीं उतारा गया या इसके साथ कोई फरिश्ता क्यों नहीं आया? (तो सुनिए) आप केवल सचेत करने वाले हैं और अल्लाह ही प्रत्येक चीज़ का संरक्षक है।
أَمۡ am क्या يَقُولُونَ yaqūlūna वो कहते हैं ٱفۡتَرَىٰهُۖ if'tarāhu उसने गढ़ लिया उसे قُلۡ qul कह दीजिए فَأۡتُواْ fatū पस ले आओ بِعَشۡرِ biʿashri दस سُوَرٖ suwarin सूरतें مِّثۡلِهِۦ mith'lihi मानिन्द इसके مُفۡتَرَيَٰتٖ muf'tarayātin गढ़ी हुई وَٱدۡعُواْ wa-id'ʿū और बुला लो مَنِ mani उन्हें जिनकी ٱسۡتَطَعۡتُم is'taṭaʿtum इस्तिताअत रखते हो तुम مِّن min besides Allah دُونِ dūni सिवाय ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम صَٰدِقِينَ ṣādiqīna सच्चे
am yaqūlūna if'tarāhu qul fatū biʿashri suwarin mith'lihi muf'tarayātin wa-id'ʿū mani is'taṭaʿtum min dūni l-lahi in kuntum ṣādiqīna
बल्कि क्या वे कहते हैं कि उसने इस (क़ुरआन) को स्वयं गढ़ लिया है? आप कह दें कि इस जैसी गढ़ी हुई दस सूरतें ले आओ और अल्लाह के सिवा, जिसे बुला सकते हो, बुला लो, यदि तुम सच्चे हो।
فَإِلَّمۡ fa-illam फिर अगर ना يَسۡتَجِيبُواْ yastajībū वो जवाब दें لَكُمۡ lakum तुम्हें فَٱعۡلَمُوٓاْ fa-iʿ'lamū तो जान लो أَنَّمَآ annamā कि बेशक أُنزِلَ unzila ये नाज़िल किया गया है بِعِلۡمِ biʿil'mi with the knowledge of Allah ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के इल्म से وَأَن wa-an और ये कि لَّآ lā नहीं إِلَٰهَ ilāha कोई इलाह (बरहक़) إِلَّا illā मगर هُوَۖ huwa वो ही فَهَلۡ fahal तो क्या أَنتُم antum तुम مُّسۡلِمُونَ mus'limūna इस्लाम लाने वाले हो
fa-illam yastajībū lakum fa-iʿ'lamū annamā unzila biʿil'mi l-lahi wa-an lā ilāha illā huwa fahal antum mus'limūna
फिर यदि वे तुम्हारी मांग पूरी न करें, तो जान लो कि यह (क़ुरआन) अल्लाह के ज्ञान के साथ उतारा गया है और यह कि उसके सिवा कोई पूज्य नहीं। तो क्या तुम मुसलमान होते हो?
مَن man जो कोई كَانَ kāna है يُرِيدُ yurīdu चाहता ٱلۡحَيَوٰةَ l-ḥayata ज़िन्दगी ٱلدُّنۡيَا l-dun'yā दुनिया की وَزِينَتَهَا wazīnatahā और ज़ीनत उसकी نُوَفِّ nuwaffi हम पूरा-पूरा देंगे إِلَيۡهِمۡ ilayhim तरफ़ उनके أَعۡمَٰلَهُمۡ aʿmālahum उनके आमाल (का अजर) فِيهَا fīhā उसमें وَهُمۡ wahum और वो فِيهَا fīhā उसमें لَا lā will not be lessened يُبۡخَسُونَ yub'khasūna ना वो कमी किए जाऐंगे
man kāna yurīdu l-ḥayata l-dun'yā wazīnatahā nuwaffi ilayhim aʿmālahum fīhā wahum fīhā lā yub'khasūna
जो व्यक्ति सांसारिक जीवन तथा उसकी शोभा चाहता हो, हम ऐसे लोगों को उनके कर्मों का बदला इसी (दुनिया) में दे देते हैं और इसमें उनका कोई हक़ नहीं मारा जाता।
أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो لَيۡسَ laysa नहीं है لَهُمۡ lahum उनके लिए فِي fī in ٱلۡأٓخِرَةِ l-ākhirati आख़िरत में إِلَّا illā मगर ٱلنَّارُۖ l-nāru आग وَحَبِطَ waḥabiṭa और ज़ाया हो गया مَا mā जो صَنَعُواْ ṣanaʿū उन्होंने किया فِيهَا fīhā उसमें وَبَٰطِلٞ wabāṭilun और बातिल है مَّا mā जो कुछ كَانُواْ kānū थे वो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल करते
ulāika alladhīna laysa lahum fī l-ākhirati illā l-nāru waḥabiṭa mā ṣanaʿū fīhā wabāṭilun mā kānū yaʿmalūna
यही वे लोग हैं, जिनके लिए आख़िरत में आग के सिवा कुछ नहीं है और उनके दुनिया में किए हुए समस्त कार्य व्यर्थ हो जाएँगे और उनका सारा किया-धरा अकारथ होकर रह जाएगा।
أَفَمَن afaman क्या भला वो शख़्स जो كَانَ kāna हो عَلَىٰ ʿalā on بَيِّنَةٖ bayyinatin एक वाज़ेह दलील पर مِّن min from رَّبِّهِۦ rabbihi अपने रब की तरफ़ से وَيَتۡلُوهُ wayatlūhu और पीछे आता हो उसके شَاهِدٞ shāhidun एक गवाह مِّنۡهُ min'hu उसकी तरफ़ से وَمِن wamin and before it قَبۡلِهِۦ qablihi और उससे पहले थी كِتَٰبُ kitābu किताब مُوسَىٰٓ mūsā मूसा की إِمَامٗا imāman इमाम/रहनुमा وَرَحۡمَةًۚ waraḥmatan और रहमत أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं يُؤۡمِنُونَ yu'minūna जो ईमान रखते हैं بِهِۦۚ bihi उस पर وَمَن waman और जो कोई يَكۡفُرۡ yakfur कुफ़्र करेगा بِهِۦ bihi उसका مِنَ mina among ٱلۡأَحۡزَابِ l-aḥzābi गिरोहों में से فَٱلنَّارُ fal-nāru तो आग مَوۡعِدُهُۥۚ mawʿiduhu उसकी वादागाह है فَلَا falā पस ना تَكُ taku हों आप فِي fī in مِرۡيَةٖ mir'yatin किसी शक में مِّنۡهُۚ min'hu उससे إِنَّهُ innahu बेशक वो ٱلۡحَقُّ l-ḥaqu हक़ है مِن min from رَّبِّكَ rabbika आपके रब की तरफ़ से وَلَٰكِنَّ walākinna और लेकिन أَكۡثَرَ akthara अक्सर ٱلنَّاسِ l-nāsi लोग لَا lā (do) not يُؤۡمِنُونَ yu'minūna नहीं वो ईमान लाते
afaman kāna ʿalā bayyinatin min rabbihi wayatlūhu shāhidun min'hu wamin qablihi kitābu mūsā imāman waraḥmatan ulāika yu'minūna bihi waman yakfur bihi mina l-aḥzābi fal-nāru mawʿiduhu falā taku fī mir'yatin min'hu innahu l-ḥaqu min rabbika walākinna akthara l-nāsi lā yu'minūna
तो क्या वह व्यक्ति जो अपने पालनहार की ओर से स्पष्ट प्रमाण रखता हो और उसके बाद अल्लाह की ओर से एक गवाह भी आ जाए, तथा उससे पहले मूसा की पुस्तक मार्गदर्शक और दया के रूप में उपस्थित रही हो (वह गुमराही में पड़े हुए लोगों के समान हो सकता है?) ऐसे ही लोग इस (क़ुरआन) पर ईमान रखते हैं। और इन समूहों में से जो व्यक्ति भी इसका इनकार करेगा, तो उसके वादा की जगह (ठिकाना) दोज़ख है। अतः आप इसके बारे में किसी संदेह में न पड़ें। निःसंदेह यह आपके पालनहार की ओर से सत्य है। परंतु अधिकतर लोग ईमान (विश्वास) नहीं रखते।
وَمَنۡ waman और कौन أَظۡلَمُ aẓlamu बड़ा ज़ालिम है مِمَّنِ mimmani उससे जो ٱفۡتَرَىٰ if'tarā गढ़ ले عَلَى ʿalā against ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह पर كَذِبًاۚ kadhiban झूठ أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं يُعۡرَضُونَ yuʿ'raḍūna जो पेश किए जाऐंगे عَلَىٰ ʿalā before رَبِّهِمۡ rabbihim अपने रब पर وَيَقُولُ wayaqūlu और कहेंगे ٱلۡأَشۡهَٰدُ l-ashhādu गवाह هَٰٓؤُلَآءِ hāulāi ये हैं ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जिन्होंने كَذَبُواْ kadhabū झूठ बोला عَلَىٰ ʿalā against رَبِّهِمۡۚ rabbihim अपने रब पर أَلَا alā ख़बरदार لَعۡنَةُ laʿnatu लानत है ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह की عَلَى ʿalā (is) on ٱلظَّٰلِمِينَ l-ẓālimīna ज़ालिमों पर
waman aẓlamu mimmani if'tarā ʿalā l-lahi kadhiban ulāika yuʿ'raḍūna ʿalā rabbihim wayaqūlu l-ashhādu hāulāi alladhīna kadhabū ʿalā rabbihim alā laʿnatu l-lahi ʿalā l-ẓālimīna
और उससे बड़ा अत्याचारी कौन होगा, जो अल्लाह पर झूठ गढ़े? ऐसे लोग अपने पालनहार के समक्ष प्रस्तुत किए जाएँगे और गवाही देने वाले कहेंगे कि यही वे लोग हैं जिन्होंने अपने पालनहार पर झूठ गढ़ा था। सुन लो! अत्याचारियों पर अल्लाह की धिक्कार है।
ٱلَّذِينَ alladhīna वो लोग जो يَصُدُّونَ yaṣuddūna रोकते हैं عَن ʿan from سَبِيلِ sabīli (the) way ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के रास्ते से وَيَبۡغُونَهَا wayabghūnahā और तलाश करते हैं उस में عِوَجٗا ʿiwajan टेढ़ा पन وَهُم wahum और वो بِٱلۡأٓخِرَةِ bil-ākhirati आख़िरत के هُمۡ hum वो ही كَٰفِرُونَ kāfirūna इन्कारी हैं
alladhīna yaṣuddūna ʿan sabīli l-lahi wayabghūnahā ʿiwajan wahum bil-ākhirati hum kāfirūna
जो अल्लाह के मार्ग से रोकते हैं और उसे टेढ़ा बनाना चाहते हैं और वही आख़िरत का इनकार करने वाले हैं।
أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग لَمۡ lam ना يَكُونُواْ yakūnū वो थे مُعۡجِزِينَ muʿ'jizīna आजिज़ करने वाले فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में وَمَا wamā और नहीं كَانَ kāna था لَهُم lahum उनके लिए مِّن min besides دُونِ dūni सिवाय ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के مِنۡ min any أَوۡلِيَآءَۘ awliyāa कोई मददगार يُضَٰعَفُ yuḍāʿafu दोगुना किया जाएगा لَهُمُ lahumu उनके लिए ٱلۡعَذَابُۚ l-ʿadhābu अज़ाब مَا mā ना كَانُواْ kānū थे वो يَسۡتَطِيعُونَ yastaṭīʿūna वो इस्तिताअत रखते ٱلسَّمۡعَ l-samʿa सुनने की وَمَا wamā और ना ही كَانُواْ kānū थे वो يُبۡصِرُونَ yub'ṣirūna वो देखते
ulāika lam yakūnū muʿ'jizīna fī l-arḍi wamā kāna lahum min dūni l-lahi min awliyāa yuḍāʿafu lahumu l-ʿadhābu mā kānū yastaṭīʿūna l-samʿa wamā kānū yub'ṣirūna
वे धरती में अल्लाह की यातना से बचकर भाग नहीं सकते और न उनका अल्लाह के सिवा कोई सहायक है। उनके लिए यातना दुगुनी कर दी जाएगी। वे (दुनिया में) न सुन सकते थे, न देख सकते थे।
أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं ٱلَّذِينَ alladhīna जिन्होंने خَسِرُوٓاْ khasirū ख़सारे में डाला أَنفُسَهُمۡ anfusahum अपनी जानों को وَضَلَّ waḍalla और गुम हो गया عَنۡهُم ʿanhum उनसे مَّا mā जो कुछ كَانُواْ kānū थे वो يَفۡتَرُونَ yaftarūna वो गढ़ा करते
ulāika alladhīna khasirū anfusahum waḍalla ʿanhum mā kānū yaftarūna
ये वही लोग हैं, जिन्होंने अपने आपको घाटे में डाला और वह सब कुछ उनसे खो गया, जो वे झूठ गढ़ा करते थे।
لَا lā No جَرَمَ jarama नहीं कोई शक أَنَّهُمۡ annahum बेशक वो فِي fī in ٱلۡأٓخِرَةِ l-ākhirati आख़िरत में هُمُ humu वो ही हैं ٱلۡأَخۡسَرُونَ l-akhsarūna जो सब से ज़्यादा ख़सारा पाने वाले हैं
lā jarama annahum fī l-ākhirati humu l-akhsarūna
इसमें कोई संदेह नहीं कि यही लोग आख़िरत में सबसे अधिक घाटा उठाने वाले हैं।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो ءَامَنُواْ āmanū ईमान लाए وَعَمِلُواْ waʿamilū और उन्होंने अमल किए ٱلصَّٰلِحَٰتِ l-ṣāliḥāti नेक وَأَخۡبَتُوٓاْ wa-akhbatū और उन्होंने आजिज़ी की إِلَىٰ ilā before رَبِّهِمۡ rabbihim तरफ़ अपने रब के أُوْلَٰٓئِكَ ulāika यही लोग हैं أَصۡحَٰبُ aṣḥābu साथी ٱلۡجَنَّةِۖ l-janati जन्नत के هُمۡ hum वो فِيهَا fīhā उसमें خَٰلِدُونَ khālidūna हमेशा रहने वाले हैं
inna alladhīna āmanū waʿamilū l-ṣāliḥāti wa-akhbatū ilā rabbihim ulāika aṣḥābu l-janati hum fīhā khālidūna
निःसंदेह जो लोग ईमान लाए और अच्छे कार्य किए, तथा अपने पालनहार के सामने विनम्रता प्रकट की, वही लोग जन्नत वाले हैं। वे उसमें हमेशा रहेंगे।
۞ مَثَلُ mathalu मिसाल ٱلۡفَرِيقَيۡنِ l-farīqayni दो गिरोहों की كَٱلۡأَعۡمَىٰ kal-aʿmā मानिन्द अँधे وَٱلۡأَصَمِّ wal-aṣami और बहरे के है وَٱلۡبَصِيرِ wal-baṣīri और देखने वाले وَٱلسَّمِيعِۚ wal-samīʿi और सुनने वाले के है هَلۡ hal क्या يَسۡتَوِيَانِ yastawiyāni ये दोनों बराबर हो सकते हैं مَثَلًاۚ mathalan मिसाल में أَفَلَا afalā क्या भला नहीं تَذَكَّرُونَ tadhakkarūna तुम नसीहत पकड़ते
mathalu l-farīqayni kal-aʿmā wal-aṣami wal-baṣīri wal-samīʿi hal yastawiyāni mathalan afalā tadhakkarūna
दोनों पक्षों का उदाहरण अंधे और बहरे तथा देखने और सुनने वाले की तरह है। क्या ये दोनों उदाहरण में बराबर हो सकते हैं? क्या तुम (इससे) नसीहत नहीं पकड़ते?
وَلَقَدۡ walaqad और अलबत्ता तहक़ीक़ أَرۡسَلۡنَا arsalnā भेजा हमने نُوحًا nūḥan नूह को إِلَىٰ ilā तरफ़ قَوۡمِهِۦٓ qawmihi उसकी क़ौम के إِنِّي innī बेशक मैं لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए نَذِيرٞ nadhīrun डराने वाला हूँ مُّبِينٌ mubīnun खुल्लम-खुल्ला
walaqad arsalnā nūḥan ilā qawmihi innī lakum nadhīrun mubīnun
और हमने नूह़ को उसकी जाति की ओर रसूल बनाकर भेजा। (उन्होंने कहा :) निःसंदेह मैं तुम्हें साफ़-साफ़ सावधान करने वाला हूँ।
أَن an कि لَّا lā (do) not تَعۡبُدُوٓاْ taʿbudū ना तुम इबादत करो إِلَّا illā मगर ٱللَّهَۖ l-laha अल्लाह की إِنِّيٓ innī बेशक मैं أَخَافُ akhāfu मैं डरता हूँ عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर عَذَابَ ʿadhāba अज़ाब से يَوۡمٍ yawmin (of) a Day أَلِيمٖ alīmin दर्दनाक दिन के
an lā taʿbudū illā l-laha innī akhāfu ʿalaykum ʿadhāba yawmin alīmin
कि तुम केवल अल्लाह की इबादत करो। निःसंदेह मैं तुमपर एक दर्दनाक दिन की यातना से डरता हूँ।
فَقَالَ faqāla तो कहा ٱلۡمَلَأُ l-mala-u सरदारों ने ٱلَّذِينَ alladhīna जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया था مِن min from قَوۡمِهِۦ qawmihi उसकी क़ौम में से مَا mā नहीं نَرَىٰكَ narāka हम देखते तुझे إِلَّا illā मगर بَشَرٗا basharan एक इन्सान مِّثۡلَنَا mith'lanā अपने जैसा وَمَا wamā और नहीं نَرَىٰكَ narāka हम देखते तुझे ٱتَّبَعَكَ ittabaʿaka कि पैरवी की तेरी إِلَّا illā मगर ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों ने जो هُمۡ hum वो أَرَاذِلُنَا arādhilunā कमतर हैं हमसे بَادِيَ bādiya बज़ाहिर ٱلرَّأۡيِ l-rayi देखने में وَمَا wamā और नहीं نَرَىٰ narā हम देखते لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए عَلَيۡنَا ʿalaynā अपने ऊपर مِن min any فَضۡلِۭ faḍlin कोई फ़जीलत بَلۡ bal बल्कि نَظُنُّكُمۡ naẓunnukum हम समझते हैं तुम्हें كَٰذِبِينَ kādhibīna झूठे
faqāla l-mala-u alladhīna kafarū min qawmihi mā narāka illā basharan mith'lanā wamā narāka ittabaʿaka illā alladhīna hum arādhilunā bādiya l-rayi wamā narā lakum ʿalaynā min faḍlin bal naẓunnukum kādhibīna
तो उनकी जाति के उन प्रमुखों ने कहा, जिन्होंने कुफ्र किया था : हम तो तुम्हें अपने ही जैसा इनसान समझते हैं और हम देख रहे हैं कि तुम्हारा अनुसरण केवल वही लोग कर रहे हैं, जो हम में नीच हैं, जिन्होंने बिना सोचे-समझे तुम्हारी पैरवी की है।और हम अपने ऊपर तुम्हारी कोई श्रेष्ठता भी नहीं देखते। बल्कि हम तो तुम्हें झूठा समझते हैं।
قَالَ qāla उसने कहा يَٰقَوۡمِ yāqawmi ऐ मेरी क़ौम أَرَءَيۡتُمۡ ara-aytum क्या देखा तुमने إِن in अगरचे كُنتُ kuntu हूँ मैं عَلَىٰ ʿalā on بَيِّنَةٖ bayyinatin एक वाज़ेह दलील पर مِّن min from رَّبِّي rabbī अपने रब की तरफ़ से وَءَاتَىٰنِي waātānī और उसने दी हो मुझे رَحۡمَةٗ raḥmatan रहमत مِّنۡ min from عِندِهِۦ ʿindihi अपने पास से فَعُمِّيَتۡ faʿummiyat फिर वो छुपा दी गई हो عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर أَنُلۡزِمُكُمُوهَا anul'zimukumūhā क्या हम लाज़िम कर दें उसे وَأَنتُمۡ wa-antum जबकि तुम لَهَا lahā उसे كَٰرِهُونَ kārihūna नापसंद करने वाले हो
qāla yāqawmi ara-aytum in kuntu ʿalā bayyinatin min rabbī waātānī raḥmatan min ʿindihi faʿummiyat ʿalaykum anul'zimukumūhā wa-antum lahā kārihūna
नूह़ ने कहा : ऐ मेरी जाति के लोगो! क्या तुमने इस बात पर विचार किया कि यदि मैं अपने पालनहार की ओर से एक स्पष्ट प्रमाण पर हूँ और उसने मुझे अपने पास से दया प्रदान की हो, फिर वह तुम्हें सुझाई न दे, तो क्या हम तुम्हें उसको मानने पर मजबूर कर सकते हैं, जबकि तुम उसे नापसंद करते हो?
وَيَٰقَوۡمِ wayāqawmi और ऐ मेरी क़ौम لَآ lā not أَسۡـَٔلُكُمۡ asalukum नहीं मैं सवाल करता तुमसे عَلَيۡهِ ʿalayhi इस पर مَالًاۖ mālan किसी माल का إِنۡ in नहीं أَجۡرِيَ ajriya अजर मेरा إِلَّا illā मगर عَلَى ʿalā from ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह पर وَمَآ wamā और नहीं أَنَا۠ anā मैं بِطَارِدِ biṭāridi दूर करने वाला ٱلَّذِينَ alladhīna उन्हें जो ءَامَنُوٓاْۚ āmanū ईमान लाए إِنَّهُم innahum बेशक वो مُّلَٰقُواْ mulāqū मुलाक़ात करने वाले हैं رَبِّهِمۡ rabbihim अपने रब से وَلَٰكِنِّيٓ walākinnī और लेकिन मैं أَرَىٰكُمۡ arākum देखता हूँ तुम्हें قَوۡمٗا qawman ऐसे लोग تَجۡهَلُونَ tajhalūna कि तुम जहालत बरत रहे हो
wayāqawmi lā asalukum ʿalayhi mālan in ajriya illā ʿalā l-lahi wamā anā biṭāridi alladhīna āmanū innahum mulāqū rabbihim walākinnī arākum qawman tajhalūna
और ऐ मेरी जाति के लोगो! मैं इस (संदेश के प्रचार) पर तुमसे कोई धन नहीं माँगता। मेरा बदला बस अल्लाह के ऊपर है। और मैं (अपने यहाँ से) उन लोगों को दूर नहीं हटा सकता, जो ईमान लाए हैं। निःसंदेह वे अपने पालनहार से मिलने वाले हैं। परन्तु मैं देख रहा हूँ कि तुम जाहिलों जैसी बातें कर रहे हो।
وَيَٰقَوۡمِ wayāqawmi और ऐ मेरी क़ौम مَن man कौन يَنصُرُنِي yanṣurunī मदद करेगा मेरी مِنَ mina against ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह से (बचाने में) إِن in अगर طَرَدتُّهُمۡۚ ṭaradttuhum दूर कर दिया मैंने उन्हें أَفَلَا afalā क्या भला नहीं تَذَكَّرُونَ tadhakkarūna तुम नसीहत पकड़ते
wayāqawmi man yanṣurunī mina l-lahi in ṭaradttuhum afalā tadhakkarūna
और ऐ मेरी जाति के लोगो! अल्लाह के मुक़ाबले में कौन मेरी सहायता करेगा, यदि मैं उन्हें अपने पास से निष्कासित कर दूँ? क्या तुम विचार नहीं करते?
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह यूनुस अगला सूरह → यूसुफ़