بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
الٓرۚ alif-lam-ra अलीफ़ लाम रा تِلۡكَ til'ka ये ءَايَٰتُ āyātu आयात हैं ٱلۡكِتَٰبِ l-kitābi (of) the Book ٱلۡمُبِينِ l-mubīni वाज़ेह किताब की
alif-lam-ra til'ka āyātu l-kitābi l-mubīni
अलिफ़, लाम, रा। ये स्पष्ट किताब की आयतें हैं।
إِنَّآ innā बेशक हम أَنزَلۡنَٰهُ anzalnāhu नाज़िल किया हमने उसे قُرۡءَٰنًا qur'ānan क़ुरआन عَرَبِيّٗا ʿarabiyyan अरबी لَّعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تَعۡقِلُونَ taʿqilūna तुम समझ सको
innā anzalnāhu qur'ānan ʿarabiyyan laʿallakum taʿqilūna
निःसंदेह हमने इस क़ुरआन को अरबी में उतारा है, ताकि तुम समझो।
نَحۡنُ naḥnu हम نَقُصُّ naquṣṣu हम बयान करते हैं عَلَيۡكَ ʿalayka आप पर أَحۡسَنَ aḥsana बेहतरीन ٱلۡقَصَصِ l-qaṣaṣi क़िस्सों में से بِمَآ bimā इस वजह से कि أَوۡحَيۡنَآ awḥaynā वही किया हमने إِلَيۡكَ ilayka तरफ़ आपके هَٰذَا hādhā ये ٱلۡقُرۡءَانَ l-qur'āna क़ुरआन وَإِن wa-in और बेशक كُنتَ kunta थे आप مِن min before it قَبۡلِهِۦ qablihi इससे पहले لَمِنَ lamina surely among ٱلۡغَٰفِلِينَ l-ghāfilīna अलबत्ता बेख़बरों में से
naḥnu naquṣṣu ʿalayka aḥsana l-qaṣaṣi bimā awḥaynā ilayka hādhā l-qur'āna wa-in kunta min qablihi lamina l-ghāfilīna
(ऐ नबी!) हम आपकी ओर इस क़ुरआन की वह़्य करके, आपके सामने एक बहुत अच्छा क़िस्सा बयान कर रहे हैं। निश्चय ही आप इससे पूर्व अनजानों में से थे।
إِذۡ idh जब قَالَ qāla कहा يُوسُفُ yūsufu यूसुफ़ ने لِأَبِيهِ li-abīhi अपने वालिद से يَٰٓأَبَتِ yāabati ऐ मेरे अब्बा जान إِنِّي innī बेशक मैं رَأَيۡتُ ra-aytu देखा मैंने (ख़्वाब में) أَحَدَ aḥada eleven عَشَرَ ʿashara ग्यारह كَوۡكَبٗا kawkaban सितारों को وَٱلشَّمۡسَ wal-shamsa और सूरज وَٱلۡقَمَرَ wal-qamara और चाँद को رَأَيۡتُهُمۡ ra-aytuhum देखा मैंने उन्हें لِي lī मुझे سَٰجِدِينَ sājidīna सजदा करते हुए
idh qāla yūsufu li-abīhi yāabati innī ra-aytu aḥada ʿashara kawkaban wal-shamsa wal-qamara ra-aytuhum lī sājidīna
जब यूसुफ़ ने अपने पिता से कहा : ऐ मेरे पिता! मैंने सपना देखा है कि ग्यारह सितारे, सूर्य तथा चाँद मुझे सजदा कर रहे हैं।
قَالَ qāla उसने कहा يَٰبُنَيَّ yābunayya ऐ मेरे बेटे لَا lā (Do) not تَقۡصُصۡ taqṣuṣ ना तुम बयान करना رُءۡيَاكَ ru'yāka ख़्वाब अपना عَلَىٰٓ ʿalā to إِخۡوَتِكَ ikh'watika अपने भाईयों पर فَيَكِيدُواْ fayakīdū पस वो चाल चलेंगे لَكَ laka तेरे लिए كَيۡدًاۖ kaydan एक चाल إِنَّ inna बेशक ٱلشَّيۡطَٰنَ l-shayṭāna शैतान لِلۡإِنسَٰنِ lil'insāni इन्सान के लिए عَدُوّٞ ʿaduwwun दुश्मन है مُّبِينٞ mubīnun खुल्लम-खुल्ला
qāla yābunayya lā taqṣuṣ ru'yāka ʿalā ikh'watika fayakīdū laka kaydan inna l-shayṭāna lil'insāni ʿaduwwun mubīnun
उसने कहा : ऐ मेरे बेटे! अपना स्वप्न अपने भाइयों को न बताना, अन्यथा वे तेरे विरुद्ध कोई चाल चलेंगे। निःसंदेह शैतान इनसान का खुला दुश्मन है।
وَكَذَٰلِكَ wakadhālika और इसी तरह يَجۡتَبِيكَ yajtabīka चुन लेगा तुझे رَبُّكَ rabbuka रब तेरा وَيُعَلِّمُكَ wayuʿallimuka और वो सिखाएगा तुझे مِن min of تَأۡوِيلِ tawīli हक़ीक़त में से ٱلۡأَحَادِيثِ l-aḥādīthi बातों की وَيُتِمُّ wayutimmu और वो पूरा कर देगा نِعۡمَتَهُۥ niʿ'matahu अपनी नेअमत को عَلَيۡكَ ʿalayka तुझ पर وَعَلَىٰٓ waʿalā and on ءَالِ āli (the) family يَعۡقُوبَ yaʿqūba और आले याक़ूब पर كَمَآ kamā जैसा कि أَتَمَّهَا atammahā उसने पूरा किया उसे عَلَىٰٓ ʿalā on أَبَوَيۡكَ abawayka तेरे दो बापों पर مِن min before قَبۡلُ qablu इससे पहले إِبۡرَٰهِيمَ ib'rāhīma इब्राहीम وَإِسۡحَٰقَۚ wa-is'ḥāqa और इसहाक़ पर إِنَّ inna बेशक رَبَّكَ rabbaka रब तेरा عَلِيمٌ ʿalīmun बहुत इल्म वाला है حَكِيمٞ ḥakīmun ख़ूब हिकमत वाला है
wakadhālika yajtabīka rabbuka wayuʿallimuka min tawīli l-aḥādīthi wayutimmu niʿ'matahu ʿalayka waʿalā āli yaʿqūba kamā atammahā ʿalā abawayka min qablu ib'rāhīma wa-is'ḥāqa inna rabbaka ʿalīmun ḥakīmun
और ऐसे ही तेरा पालनहार तुझे चुन लेगा तथा तुझे बातों (सपनों) का अर्थ सिखाएगा और तुझपर और याक़ूब के घराने पर अपना अनुग्रह पूरा करेगा, जिस तरह उसने इससे पहले उसे तेरे बाप-दादा इबराहीम और इसह़ाक़ पर पूरा किया था। निःसंदेह तेरा पालनहार सब कुछ जानने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है।
۞ لَّقَدۡ laqad अलबत्ता तहक़ीक़ كَانَ kāna हैं فِي fī in يُوسُفَ yūsufa यूसुफ़ में وَإِخۡوَتِهِۦٓ wa-ikh'watihi और उसके भाईयों में ءَايَٰتٞ āyātun निशानियाँ لِّلسَّآئِلِينَ lilssāilīna सवाल करने वालों के लिए
laqad kāna fī yūsufa wa-ikh'watihi āyātun lilssāilīna
वास्तव में, यूसुफ़ और उसके भाइयों (की कहानी) में पूछने वालों के लिए कई निशानियाँ हैं।
إِذۡ idh जब قَالُواْ qālū उन्होंने कहा لَيُوسُفُ layūsufu बिला शुबाह यूसुफ़ وَأَخُوهُ wa-akhūhu और उसका भाई أَحَبُّ aḥabbu ज़्यादा प्यारे हैं إِلَىٰٓ ilā to أَبِينَا abīnā हमारे वालिद को مِنَّا minnā हम से وَنَحۡنُ wanaḥnu हालाँकि हम عُصۡبَةٌ ʿuṣ'batun एक जत्था हैं إِنَّ inna बेशक أَبَانَا abānā वालिद हमारे لَفِي lafī (is) surely in ضَلَٰلٖ ḍalālin अलबत्ता भूल में हैं مُّبِينٍ mubīnin वाज़ेह
idh qālū layūsufu wa-akhūhu aḥabbu ilā abīnā minnā wanaḥnu ʿuṣ'batun inna abānā lafī ḍalālin mubīnin
जब उन (भाइयों) ने कहा : यूसुफ़ और उसका भाई हमारे पिता को, हमसे अधिक प्रिय हैं। जबकि हम एक गिरोह हैं। वास्तव में, हमारे पिता खुली गुमराही में हैं।
ٱقۡتُلُواْ uq'tulū क़त्ल कर दो يُوسُفَ yūsufa यूसुफ़ को أَوِ awi या ٱطۡرَحُوهُ iṭ'raḥūhu फेंक दो इसे أَرۡضٗا arḍan किसी ज़मीन में يَخۡلُ yakhlu ख़ाली हो जाएगा لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए وَجۡهُ wajhu चेहरा أَبِيكُمۡ abīkum तुम्हारे वालिद का وَتَكُونُواْ watakūnū और तुम हो जाना مِنۢ min after that بَعۡدِهِۦ baʿdihi बाद इसके قَوۡمٗا qawman लोग صَٰلِحِينَ ṣāliḥīna नेक
uq'tulū yūsufa awi iṭ'raḥūhu arḍan yakhlu lakum wajhu abīkum watakūnū min baʿdihi qawman ṣāliḥīna
यूसुफ़ को मार डालो या उसे किसी धरती में फेंक आओ। ताकि तुम्हारे पिता का ध्यान केवल तुम्हारी तरफ हो जाए और इसके बाद तुम नेक बन जाओ।
قَالَ qāla कहा قَآئِلٞ qāilun एक कहने वाले ने مِّنۡهُمۡ min'hum उन्हीं में से لَا lā (Do) not تَقۡتُلُواْ taqtulū ना तुम क़त्ल करो يُوسُفَ yūsufa यूसुफ़ को وَأَلۡقُوهُ wa-alqūhu और डाल दो उसे فِي fī in غَيَٰبَتِ ghayābati गहराई में ٱلۡجُبِّ l-jubi कुएँ की يَلۡتَقِطۡهُ yaltaqiṭ'hu उठा लेगा उसे بَعۡضُ baʿḍu कोई ٱلسَّيَّارَةِ l-sayārati क़ाफ़िला إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम فَٰعِلِينَ fāʿilīna करने वाले
qāla qāilun min'hum lā taqtulū yūsufa wa-alqūhu fī ghayābati l-jubi yaltaqiṭ'hu baʿḍu l-sayārati in kuntum fāʿilīna
उनमें से एक कहने वाले ने कहा : यूसुफ़ का वध न करो। उसे किसी गहरे कुएँ के अंदर डाल दो। उसे कोई कारवाँ निकाल ले जाएगा, यदि कुछ करने वाले हो।
قَالُواْ qālū उन्होंने कहा يَٰٓأَبَانَا yāabānā ऐ हमारे अब्बा जान مَا mā क्या है لَكَ laka आपको لَا lā not تَأۡمَ۬نَّا tamannā नहीं आप भरोसा करते हम पर عَلَىٰ ʿalā with يُوسُفَ yūsufa यूसुफ़ के मामले में وَإِنَّا wa-innā हालाँकि बेशक हम لَهُۥ lahu उसके लिए لَنَٰصِحُونَ lanāṣiḥūna यक़ीनन ख़ैरख़्वाह हैं
qālū yāabānā mā laka lā tamannā ʿalā yūsufa wa-innā lahu lanāṣiḥūna
उन्होंने कहा : ऐ हमारे पिता! क्या बात है कि यूसुफ़ के विषय में आप हमपर विश्वास नहीं करते? जबकि हम लोग उसका भला चाहने वाले हैं।
أَرۡسِلۡهُ arsil'hu भेज दीजिए उसे مَعَنَا maʿanā साथ हमारे غَدٗا ghadan कल يَرۡتَعۡ yartaʿ ख़ूब खाए पिए وَيَلۡعَبۡ wayalʿab और खेले وَإِنَّا wa-innā और बेशक हम لَهُۥ lahu उसकी لَحَٰفِظُونَ laḥāfiẓūna अलबत्ता हिफ़ाज़त करने वाले हैं
arsil'hu maʿanā ghadan yartaʿ wayalʿab wa-innā lahu laḥāfiẓūna
उसे कल हमारे साथ भेज दें, वह खाए-पिए और खेले-कूदे, और निःसंदेह हम उसकी रक्षा करने वाले हैं।
قَالَ qāla उसने कहा إِنِّي innī बेशक मैं لَيَحۡزُنُنِيٓ layaḥzununī अलबत्ता ग़मगीन करता है मुझे أَن an कि تَذۡهَبُواْ tadhhabū तुम ले जाओ بِهِۦ bihi उसे وَأَخَافُ wa-akhāfu और मैं डरता हूँ أَن an कि يَأۡكُلَهُ yakulahu खा जाए उसे ٱلذِّئۡبُ l-dhi'bu भेड़िया وَأَنتُمۡ wa-antum जबकि तुम عَنۡهُ ʿanhu उससे غَٰفِلُونَ ghāfilūna ग़ाफ़िल हो
qāla innī layaḥzununī an tadhhabū bihi wa-akhāfu an yakulahu l-dhi'bu wa-antum ʿanhu ghāfilūna
उस (याक़ूब) ने कहा : यह मेरे लिए दुःख की बात है कि तुम उसे ले जाओ, तथा मैं इस बात से (भी) डरता हूँ कि उसे भेड़िया खा जाए और तुम उसका ध्यान न रख सको।
قَالُواْ qālū उन्होंने कहा لَئِنۡ la-in अलबत्ता अगर أَكَلَهُ akalahu खा जाए उसे ٱلذِّئۡبُ l-dhi'bu भेड़िया وَنَحۡنُ wanaḥnu जब कि हम عُصۡبَةٌ ʿuṣ'batun एक जत्था हैं إِنَّآ innā बेशक हम إِذٗا idhan तब لَّخَٰسِرُونَ lakhāsirūna अलबत्ता ख़सारा पाने वाले है
qālū la-in akalahu l-dhi'bu wanaḥnu ʿuṣ'batun innā idhan lakhāsirūna
उन्होंने कहा : यदि उसे भेड़िया खा गया, जबकि हम एक गिरोह हैं, तो वास्तव में, हम बड़े घाटे वाले हैं।
فَلَمَّا falammā तो जब ذَهَبُواْ dhahabū वो ले गए بِهِۦ bihi उसे وَأَجۡمَعُوٓاْ wa-ajmaʿū और उन्होंने तय कर लिया أَن an कि يَجۡعَلُوهُ yajʿalūhu वो डालेंगे उसे فِي fī in غَيَٰبَتِ ghayābati गहराई में ٱلۡجُبِّۚ l-jubi कुएँ की وَأَوۡحَيۡنَآ wa-awḥaynā और वही की हमने إِلَيۡهِ ilayhi तरफ़ उसके لَتُنَبِّئَنَّهُم latunabbi-annahum अलबत्ता तू ज़रूर आगाह करेगा उन्हें بِأَمۡرِهِمۡ bi-amrihim उनके काम के बारे में هَٰذَا hādhā इस وَهُمۡ wahum जब कि वो لَا lā (do) not يَشۡعُرُونَ yashʿurūna वो शऊर ना रखते होंगे
falammā dhahabū bihi wa-ajmaʿū an yajʿalūhu fī ghayābati l-jubi wa-awḥaynā ilayhi latunabbi-annahum bi-amrihim hādhā wahum lā yashʿurūna
फिर जब वे उसे ले गए और निश्चय कर लिया कि उसे गहरे कुएँ के अंदर डाल देंगे और हमने उस (यूसुफ़) की ओर वह़्य कर दी कि तुम अवश्य इन्हें इनके इस कर्म के बारे में बताओगे और वे कुछ जानते न होंगे।
وَجَآءُوٓ wajāū और वो आ गए أَبَاهُمۡ abāhum अपने वालिद के पास عِشَآءٗ ʿishāan इशा के वक़्त يَبۡكُونَ yabkūna रोते हुए
wajāū abāhum ʿishāan yabkūna
और वे इशा के वक़्त रोते हुए अपने पिता के पास आए।
قَالُواْ qālū कहने लगे يَٰٓأَبَانَآ yāabānā ऐ हमारे अब्बा जान إِنَّا innā बेशक हम ذَهَبۡنَا dhahabnā चले गए हम نَسۡتَبِقُ nastabiqu दौड़ का मुक़ाबला करते हुए وَتَرَكۡنَا wataraknā और छोड़ गए हम يُوسُفَ yūsufa यूसुफ़ को عِندَ ʿinda पास مَتَٰعِنَا matāʿinā अपने सामान के فَأَكَلَهُ fa-akalahu फिर खा गया उसे ٱلذِّئۡبُۖ l-dhi'bu भेड़िया وَمَآ wamā और नहीं أَنتَ anta आप بِمُؤۡمِنٖ bimu'minin यक़ीन करने वाले لَّنَا lanā हम पर وَلَوۡ walaw और अगरचे كُنَّا kunnā हों हम صَٰدِقِينَ ṣādiqīna सच बोलने वाले
qālū yāabānā innā dhahabnā nastabiqu wataraknā yūsufa ʿinda matāʿinā fa-akalahu l-dhi'bu wamā anta bimu'minin lanā walaw kunnā ṣādiqīna
उन्होंने कहा : ऐ हमारे पिता! हम आपस में दौड़ का मुक़ाबला करने लगे और यूसुफ़ को अपने सामान के पास छोड़ दिया। इतने में उसे भेड़िया खा गया। और आप तो हमारा विश्वास करने वाले नहीं हैं, यद्यपि हम सच ही क्यों न बोल रहे हों।
وَجَآءُو wajāū और वो लाए عَلَىٰ ʿalā upon قَمِيصِهِۦ qamīṣihi उसकी क़मीज़ पर بِدَمٖ bidamin ख़ून كَذِبٖۚ kadhibin झूठा قَالَ qāla कहा بَلۡ bal बल्कि سَوَّلَتۡ sawwalat अच्छा कर के दिखाया لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए أَنفُسُكُمۡ anfusukum तुम्हारे नफ़्सों ने أَمۡرٗاۖ amran एक काम को فَصَبۡرٞ faṣabrun तो सब्र ही جَمِيلٞۖ jamīlun अच्छा है وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह ही है ٱلۡمُسۡتَعَانُ l-mus'taʿānu जिस से मदद तलब की जाती है عَلَىٰ ʿalā against مَا mā उस पर जो تَصِفُونَ taṣifūna तुम बयान कर रहे हो
wajāū ʿalā qamīṣihi bidamin kadhibin qāla bal sawwalat lakum anfusukum amran faṣabrun jamīlun wal-lahu l-mus'taʿānu ʿalā mā taṣifūna
और वे उस (यूसुफ़) के कुर्ते पर झूठा रक्त लगाकर लाए। उस (याक़ूब) ने कहा : बल्कि तुम्हारे मन ने तुम्हारे लिए एक चीज़ को सुंदर बना दिया है! सो अब (मेरा काम) बेहतर सब्र करना है और जो बात तुम बना रहे हो, उसपर अल्लाह ही सहायक है।
وَجَآءَتۡ wajāat और आया سَيَّارَةٞ sayyāratun एक क़ाफ़िला فَأَرۡسَلُواْ fa-arsalū तो उन्होंने भेजा وَارِدَهُمۡ wāridahum अपना पानी लाने वाला فَأَدۡلَىٰ fa-adlā तो उसने डाला دَلۡوَهُۥۖ dalwahu डोल अपना قَالَ qāla बोला يَٰبُشۡرَىٰ yābush'rā वाह ख़ुश ख़बरी هَٰذَا hādhā ये तो غُلَٰمٞۚ ghulāmun एक लड़का है وَأَسَرُّوهُ wa-asarrūhu और उन्होंने छुपा लिया उसे بِضَٰعَةٗۚ biḍāʿatan सरमाया (समझकर) وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह عَلِيمُۢ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है بِمَا bimā उसे जो يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल कर रहे थे
wajāat sayyāratun fa-arsalū wāridahum fa-adlā dalwahu qāla yābush'rā hādhā ghulāmun wa-asarrūhu biḍāʿatan wal-lahu ʿalīmun bimā yaʿmalūna
और एक क़ाफ़िला आया। उसने अपने पानी भरने वाले को भेजा, उसने अपना डोल डाला, तो पुकार उठा : अरे, कितनी खुशी की बात है! यह तो एक बालक है। और उन्होंने उसे व्यापार का माल समझकर छिपा लिया और वे जो कुछ कर रहे थे अल्लाह उसे ख़ूब जानने वाला है।
وَشَرَوۡهُ washarawhu और उन्होंने बेच डाला उसे بِثَمَنِۭ bithamanin क़ीमत पर بَخۡسٖ bakhsin कम دَرَٰهِمَ darāhima दरहमों में مَعۡدُودَةٖ maʿdūdatin गिने चुने وَكَانُواْ wakānū और थे वो فِيهِ fīhi उसमें مِنَ mina of ٱلزَّٰهِدِينَ l-zāhidīna बेरग़बत लोगों में से
washarawhu bithamanin bakhsin darāhima maʿdūdatin wakānū fīhi mina l-zāhidīna
और उन्होंने उसे थोड़े से मूल्य; गिनती के कुछ दिरहमों में बेच दिया और वे उसके बारे में कुछ अधिक की इच्छा नहीं रखते थे।
وَقَالَ waqāla और कहा उस शख़्स ने ٱلَّذِي alladhī जिसने ٱشۡتَرَىٰهُ ish'tarāhu ख़रीदा था उसे مِن min of مِّصۡرَ miṣ'ra मिस्र से لِٱمۡرَأَتِهِۦٓ li-im'ra-atihi अपनी बीवी को أَكۡرِمِي akrimī बाइज़्ज़त कर مَثۡوَىٰهُ mathwāhu ठिकाना इसका عَسَىٰٓ ʿasā उम्मीद है أَن an कि يَنفَعَنَآ yanfaʿanā वो नफ़ा देगा हमें أَوۡ aw या نَتَّخِذَهُۥ nattakhidhahu हम बना लेंगे उसे وَلَدٗاۚ waladan बेटा وَكَذَٰلِكَ wakadhālika और इसी तरह مَكَّنَّا makkannā जगह दी हमने لِيُوسُفَ liyūsufa यूसुफ को فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में وَلِنُعَلِّمَهُۥ walinuʿallimahu और ताकि हम सिखाऐं उसे مِن min (the) interpretation of تَأۡوِيلِ tawīli हक़ीक़त में से ٱلۡأَحَادِيثِۚ l-aḥādīthi बातों की وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह غَالِبٌ ghālibun ग़ालिब है عَلَىٰٓ ʿalā over أَمۡرِهِۦ amrihi अपने काम पर وَلَٰكِنَّ walākinna और लेकिन أَكۡثَرَ akthara अक्सर ٱلنَّاسِ l-nāsi लोग لَا lā (do) not يَعۡلَمُونَ yaʿlamūna नहीं वो इल्म रखते
waqāla alladhī ish'tarāhu min miṣ'ra li-im'ra-atihi akrimī mathwāhu ʿasā an yanfaʿanā aw nattakhidhahu waladan wakadhālika makkannā liyūsufa fī l-arḍi walinuʿallimahu min tawīli l-aḥādīthi wal-lahu ghālibun ʿalā amrihi walākinna akthara l-nāsi lā yaʿlamūna
और मिस्र के जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा था, उसने अपनी पत्नी से कहा : इसे आदर-मान से रखो। संभव है यह हमें लाभ पहुँचाए, अथवा हम इसे अपना पुत्र बना लें। इस प्रकार उस भूभाग में हमने यूसुफ़ के लिए क़दम जमाने की राह निकाली और ताकि उसे बातों (सपनों) का अर्थ सिखाएँ। और अल्लाह अपना आदेश पूरा करके रहता है। परन्तु अधिकतर लोग नहीं जानते।
وَلَمَّا walammā और जब بَلَغَ balagha वो पहुँचा أَشُدَّهُۥٓ ashuddahu अपनी जवानी को ءَاتَيۡنَٰهُ ātaynāhu दिया हमने उसे حُكۡمٗا ḥuk'man क़ुव्वते फ़ैसला وَعِلۡمٗاۚ waʿil'man और इल्म وَكَذَٰلِكَ wakadhālika और इसी तरह نَجۡزِي najzī हम बदला देते हैं ٱلۡمُحۡسِنِينَ l-muḥ'sinīna एहसान करने वालों को
walammā balagha ashuddahu ātaynāhu ḥuk'man waʿil'man wakadhālika najzī l-muḥ'sinīna
और जब वह अपनी जवानी को पहुँचा और मज़बूत व तवाना हो गया, तो हमने उसे प्रबोध तथा ज्ञान प्रदान किया और इसी प्रकार हम सदाचारियों को बदला देते हैं।
وَرَٰوَدَتۡهُ warāwadathu और फुसलाना चाहा उसे ٱلَّتِي allatī उस औरत ने जो هُوَ huwa वो (था) فِي fī in بَيۡتِهَا baytihā घर में जिसके عَن ʿan from نَّفۡسِهِۦ nafsihi उसके नफ़्स से وَغَلَّقَتِ waghallaqati और उसने अच्छी तरह बन्द कर लिए ٱلۡأَبۡوَٰبَ l-abwāba दरवाज़े وَقَالَتۡ waqālat और वो कहने लगी هَيۡتَ hayta Come on لَكَۚ laka आ जाओ तुम قَالَ qāla उसने कहा مَعَاذَ maʿādha पनाह ٱللَّهِۖ l-lahi अल्लाह की إِنَّهُۥ innahu बेशक वो رَبِّيٓ rabbī मेरा रब है أَحۡسَنَ aḥsana उसने अच्छा बनाया مَثۡوَايَۖ mathwāya ठिकाना मेरा إِنَّهُۥ innahu बेशक वो لَا lā not يُفۡلِحُ yuf'liḥu नहीं वो फ़लाह पाते ٱلظَّٰلِمُونَ l-ẓālimūna जो ज़ालिम हैं
warāwadathu allatī huwa fī baytihā ʿan nafsihi waghallaqati l-abwāba waqālat hayta laka qāla maʿādha l-lahi innahu rabbī aḥsana mathwāya innahu lā yuf'liḥu l-ẓālimūna
और उस स्त्री ने उसके मन को रिझाया, जिसके घर में वह था। और द्वार बंद कर लिए और बोली : आ जाओ। उसने कहा : अल्लाह की पनाह! वह मेरा मालिक है। उसने मेरे निवास को अच्छा बनाया। वास्तव में, ज़ालिम लोग सफल नहीं होते।
وَلَقَدۡ walaqad और अलबत्ता तहक़ीक़ هَمَّتۡ hammat उस औरत ने इरादा किया بِهِۦۖ bihi उसका وَهَمَّ wahamma और वो इरादा कर लेता بِهَا bihā उसका لَوۡلَآ lawlā अगर ना होता أَن an कि رَّءَا raā वो देखता بُرۡهَٰنَ bur'hāna बुरहान/रोशन दलील رَبِّهِۦۚ rabbihi अपने रब की كَذَٰلِكَ kadhālika इसी तरह (हुआ) لِنَصۡرِفَ linaṣrifa ताकि हम फेर दें عَنۡهُ ʿanhu उससे ٱلسُّوٓءَ l-sūa बुराई को وَٱلۡفَحۡشَآءَۚ wal-faḥshāa और बेहयाई को إِنَّهُۥ innahu बेशक वो مِنۡ min (was) of عِبَادِنَا ʿibādinā हमारे बन्दों में से था ٱلۡمُخۡلَصِينَ l-mukh'laṣīna जो ख़ालिस किए हुए हैं
walaqad hammat bihi wahamma bihā lawlā an raā bur'hāna rabbihi kadhālika linaṣrifa ʿanhu l-sūa wal-faḥshāa innahu min ʿibādinā l-mukh'laṣīna
और निश्चय ही वह स्त्री उसकी इच्छा कर चुकी थी। और वह (यूसुफ़) भी उसकी इच्छा कर लेता, यदि अपने पालनहार का प्रमाण न देख लेता। हमने ऐसा इसलिए किया ताकि बुराई एवं अश्लीलता को उससे दूर रखें। वास्तव में, वह हमारे चुने हुए बंदों में से था।
وَٱسۡتَبَقَا wa-is'tabaqā और वो दोनों दौड़े ٱلۡبَابَ l-bāba दरवाज़े की तरफ़ وَقَدَّتۡ waqaddat और उस औरत ने फाड़ दी قَمِيصَهُۥ qamīṣahu क़मीज़ उसकी مِن min from دُبُرٖ duburin पीछे से وَأَلۡفَيَا wa-alfayā और उन दोनों ने पाया سَيِّدَهَا sayyidahā उसके आक़ा को لَدَا ladā पास ٱلۡبَابِۚ l-bābi दरवाज़े के قَالَتۡ qālat वो कहने लगी مَا mā क्या جَزَآءُ jazāu बदला हो مَنۡ man उसका जो أَرَادَ arāda इरादा करे بِأَهۡلِكَ bi-ahlika तेरी घर वाली के साथ سُوٓءًا sūan बुराई का إِلَّآ illā मगर أَن an कि يُسۡجَنَ yus'jana वो क़ैद किया जाए أَوۡ aw या عَذَابٌ ʿadhābun सज़ा (दिया जाए) أَلِيمٞ alīmun दर्दनाक
wa-is'tabaqā l-bāba waqaddat qamīṣahu min duburin wa-alfayā sayyidahā ladā l-bābi qālat mā jazāu man arāda bi-ahlika sūan illā an yus'jana aw ʿadhābun alīmun
और दोनों दरवाज़े की ओर दौड़े और उस (स्त्री) ने यूसुफ़ का कुर्ता पीछे से फाड़ डाला और दोनों ने उस (स्त्री) के पति को दरवाज़े के पास पाया। उस (स्त्री) ने कहा : जिसने तेरी पत्नी के साथ बुराई का इरादा किया, उसकी सज़ा इसके सिवा क्या हो सकती है कि उसे बंदी बनाया जाए या उसे दर्दनाक सज़ा (दी जाए)?
قَالَ qāla कहा هِيَ hiya इसी ने رَٰوَدَتۡنِي rāwadatnī फुसलाना चाहा मुझे عَن ʿan about نَّفۡسِيۚ nafsī मेरे नफ़्स से وَشَهِدَ washahida और गवाही दी شَاهِدٞ shāhidun एक गवाह ने مِّنۡ min of أَهۡلِهَآ ahlihā उस (औरत) के घर वालों में से إِن in अगर كَانَ kāna है قَمِيصُهُۥ qamīṣuhu क़मीज़ उसकी قُدَّ qudda फाड़ी गई مِن min from قُبُلٖ qubulin सामने से فَصَدَقَتۡ faṣadaqat तो वो सच्ची है وَهُوَ wahuwa और वो مِنَ mina (is) of ٱلۡكَٰذِبِينَ l-kādhibīna झूठों में से है
qāla hiya rāwadatnī ʿan nafsī washahida shāhidun min ahlihā in kāna qamīṣuhu qudda min qubulin faṣadaqat wahuwa mina l-kādhibīna
उसने कहा : इसी ने मुझे रिझाना चाहा था और उस स्त्री के घराने से एक गवाह ने गवाही दी कि यदि उसका कुर्ता आगे से फाड़ा गया है, तो वह (महिला) सच्ची है और वह झूठा है।
وَإِن wa-in और अगर كَانَ kāna है قَمِيصُهُۥ qamīṣuhu क़मीज़ उसकी قُدَّ qudda फाड़ी गई مِن min from دُبُرٖ duburin पीछे से فَكَذَبَتۡ fakadhabat तो वो झूठी है وَهُوَ wahuwa और वो مِنَ mina (is) of ٱلصَّٰدِقِينَ l-ṣādiqīna सच्चों में से है
wa-in kāna qamīṣuhu qudda min duburin fakadhabat wahuwa mina l-ṣādiqīna
और यदि उसका कुर्ता पीछे से फाड़ा गया है, तो वह (महिला) झूठी और वह (यूसुफ़) सच्चा है।
فَلَمَّا falammā तो जब رَءَا raā उसने देखा قَمِيصَهُۥ qamīṣahu उसकी क़मीज़ को قُدَّ qudda फाड़ी गई है مِن min from دُبُرٖ duburin पीछे से قَالَ qāla उसने कहा إِنَّهُۥ innahu बेशक ये مِن min (is) of كَيۡدِكُنَّۖ kaydikunna तुम्हारी चाल में से है إِنَّ inna बेशक كَيۡدَكُنَّ kaydakunna चाल तुम औरतों की عَظِيمٞ ʿaẓīmun बहुत बड़ी है
falammā raā qamīṣahu qudda min duburin qāla innahu min kaydikunna inna kaydakunna ʿaẓīmun
फिर जब उस (अज़ीज़) ने देखा कि उसका कुर्ता पीछे से फाड़ा गया है, तो बोला : निःसंदेह ये तुम स्त्रियों की चाल है और निश्चय ही तुम्हारी चाल बड़ी घोर होती है।
يُوسُفُ yūsufu ऐ यूसुफ़ أَعۡرِضۡ aʿriḍ दरगुज़र करो عَنۡ ʿan from هَٰذَاۚ hādhā इससे وَٱسۡتَغۡفِرِي wa-is'taghfirī और तू बख़्शिश माँग لِذَنۢبِكِۖ lidhanbiki अपने गुनाह की إِنَّكِ innaki बेशक तू كُنتِ kunti है तू مِنَ mina of ٱلۡخَاطِـِٔينَ l-khāṭiīna ख़ताकारों में से
yūsufu aʿriḍ ʿan hādhā wa-is'taghfirī lidhanbiki innaki kunti mina l-khāṭiīna
ऐ यूसुफ़! तुम इस बात को जाने दो और (ऐ स्त्री!) तू अपने पाप की क्षमा माँग। निःसंदेह तू ही पापियों में से है।
۞ وَقَالَ waqāla और कहा نِسۡوَةٞ nis'watun औरतों ने فِي fī in ٱلۡمَدِينَةِ l-madīnati शहर में ٱمۡرَأَتُ im'ra-atu औरत ٱلۡعَزِيزِ l-ʿazīzi अज़ीज़ की تُرَٰوِدُ turāwidu वो फुसलाती है فَتَىٰهَا fatāhā अपने ग़ुलाम को عَن ʿan about نَّفۡسِهِۦۖ nafsihi उसके नफ़्स से قَدۡ qad तहक़ीक़ شَغَفَهَا shaghafahā वो उसके दिल में दाख़िल हो गया है حُبًّاۖ ḥubban मोहब्बत की रू से إِنَّا innā बेशक हम لَنَرَىٰهَا lanarāhā अलबत्ता हम देखती हैं उसे فِي fī in ضَلَٰلٖ ḍalālin गुमराही में مُّبِينٖ mubīnin खुली-खुली
waqāla nis'watun fī l-madīnati im'ra-atu l-ʿazīzi turāwidu fatāhā ʿan nafsihi qad shaghafahā ḥubban innā lanarāhā fī ḍalālin mubīnin
नगर की कुछ स्त्रियों ने कहा : अज़ीज़ (प्रमुख अधिकारी) की पत्नी, अपने दास को रिझा रही है! उसे उसके प्रेम ने मुग्ध कर दिया है। हमारे विचार में वह खुली गुमराही में है।
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह हूद अगला सूरह → अर-रअद