بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
كٓهيعٓصٓ kaf-ha-ya-ain-sad ک ہ ی ع ص
kaf-ha-ya-ain-sad
काफ़, हा, या, ऐन, स़ाद।
ذِكۡرُ dhik'ru ज़िक्र है رَحۡمَتِ raḥmati रहमत का رَبِّكَ rabbika आपके रब की عَبۡدَهُۥ ʿabdahu अपने बन्दे زَكَرِيَّآ zakariyyā ज़करिया पर
dhik'ru raḥmati rabbika ʿabdahu zakariyyā
(यह) आपके पालनहार की अपने बंदे ज़करिय्या पर दया की चर्चा है।
إِذۡ idh जब نَادَىٰ nādā उसने पुकारा رَبَّهُۥ rabbahu अपने रब को نِدَآءً nidāan पुकारना خَفِيّٗا khafiyyan छुपी (आवाज़) से
idh nādā rabbahu nidāan khafiyyan
जब उसने अपने पालनहार को गुप्त स्वर में पुकारा।
قَالَ qāla कहा رَبِّ rabbi ऐ मेरे रब إِنِّي innī बेशक मैं وَهَنَ wahana कमज़ोर हो गईं ٱلۡعَظۡمُ l-ʿaẓmu हड्डियाँ مِنِّي minnī मेरी وَٱشۡتَعَلَ wa-ish'taʿala और भड़क उठा ٱلرَّأۡسُ l-rasu सर شَيۡبٗا shayban बुढ़ापे से وَلَمۡ walam और नहीं أَكُنۢ akun हुआ मैं بِدُعَآئِكَ biduʿāika पुकार कर तुझे رَبِّ rabbi ऐ मेरे रब شَقِيّٗا shaqiyyan कभी नामुराद
qāla rabbi innī wahana l-ʿaẓmu minnī wa-ish'taʿala l-rasu shayban walam akun biduʿāika rabbi shaqiyyan
उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! निश्चय मेरी हड्डियाँ कमज़ोर हो गईं और सिर बुढ़ापे से सफेद हो गया, तथा ऐ मेरे पालनहार! मैं तुझे पुकारकर कभी असफल नहीं हुआ।
وَإِنِّي wa-innī और बेशक मैं خِفۡتُ khif'tu मैं डरता हूँ ٱلۡمَوَٰلِيَ l-mawāliya वारिसों से مِن min after me وَرَآءِي warāī पीछे अपने وَكَانَتِ wakānati और है ٱمۡرَأَتِي im'ra-atī बीवी मेरी عَاقِرٗا ʿāqiran बाँझ فَهَبۡ fahab पस अता कर لِي lī मुझे مِن min from لَّدُنكَ ladunka अपने पास से وَلِيّٗا waliyyan वारिस
wa-innī khif'tu l-mawāliya min warāī wakānati im'ra-atī ʿāqiran fahab lī min ladunka waliyyan
और निःसंदेह मैं अपने पीछे रिश्तेदारों से डरता हूँ, और मेरी पत्नी आरंभ से बाँझ है, अतः मुझे अपनी ओर से एक उत्तराधिकारी प्रदान कर दे।
يَرِثُنِي yarithunī जो वारिस हो मेरा وَيَرِثُ wayarithu और वारिस हो مِنۡ min from ءَالِ āli (the) family يَعۡقُوبَۖ yaʿqūba आले याक़ूब का وَٱجۡعَلۡهُ wa-ij'ʿalhu और बना दे उसे رَبِّ rabbi ऐ मेरे रब رَضِيّٗا raḍiyyan पसंदीदा
yarithunī wayarithu min āli yaʿqūba wa-ij'ʿalhu rabbi raḍiyyan
जो मेरा उत्तराधिकारी हो तथा याक़ूब के वंश का उत्तराधिकारी हो और ऐ मेरे पालनहार! उसे पसंदीदा बना दे।
يَٰزَكَرِيَّآ yāzakariyyā ऐ ज़करिया إِنَّا innā बेशक हम نُبَشِّرُكَ nubashiruka हम ख़ुशख़बरी देते हैं तुझे بِغُلَٰمٍ bighulāmin एक लड़के की ٱسۡمُهُۥ us'muhu नाम जिसका يَحۡيَىٰ yaḥyā याहया (होगा) لَمۡ lam नहीं نَجۡعَل najʿal हमने बनाया لَّهُۥ lahu इसका مِن min before قَبۡلُ qablu इससे पहले سَمِيّٗا samiyyan कोई हम नाम
yāzakariyyā innā nubashiruka bighulāmin us'muhu yaḥyā lam najʿal lahu min qablu samiyyan
ऐ ज़करिय्या! निःसंदेह हम तुझे एक बालक की शुभ सूचना देते हैं, जिसका नाम यह़्या है। हमने इससे पहले उसका कोई समनाम नहीं बनाया।
قَالَ qāla कहा رَبِّ rabbi ऐ मेरे रब أَنَّىٰ annā कैसे يَكُونُ yakūnu होगा لِي lī मेरे लिए غُلَٰمٞ ghulāmun लड़का وَكَانَتِ wakānati जबकि है ٱمۡرَأَتِي im'ra-atī बीवी मेरी عَاقِرٗا ʿāqiran बाँझ وَقَدۡ waqad और तहक़ीक़ بَلَغۡتُ balaghtu पहुँचा हुआ हूँ मैं مِنَ mina of ٱلۡكِبَرِ l-kibari बुढ़ापे के عِتِيّٗا ʿitiyyan इन्तिहाई दर्जे को
qāla rabbi annā yakūnu lī ghulāmun wakānati im'ra-atī ʿāqiran waqad balaghtu mina l-kibari ʿitiyyan
उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मेरे यहाँ बालक कैसे होगा, जबकि मेरी पत्नी शुरू से बाँझ है और मैं बुढ़ापे की अंतिम सीमा को पहुँच गया हूँ।
قَالَ qāla उसने कहा كَذَٰلِكَ kadhālika इसी तरह قَالَ qāla फ़रमाया है رَبُّكَ rabbuka तेरे रब ने هُوَ huwa वो عَلَيَّ ʿalayya मुझ पर هَيِّنٞ hayyinun बहुत आसान है وَقَدۡ waqad और तहक़ीक़ خَلَقۡتُكَ khalaqtuka पैदा किया मैंने तुझे مِن min before قَبۡلُ qablu इससे पहले وَلَمۡ walam और ना تَكُ taku था तू شَيۡـٔٗا shayan कुछ भी
qāla kadhālika qāla rabbuka huwa ʿalayya hayyinun waqad khalaqtuka min qablu walam taku shayan
उसने कहा : ऐसा ही है, तेरे पालनहार ने कहा है : यह मेरे लिए सरल है, और निश्चय मैंने तुझे इससे पहले पैदा किया, जबकि तू कुछ भी नहीं था।
قَالَ qāla कहा رَبِّ rabbi ऐ मेरे रब ٱجۡعَل ij'ʿal बना لِّيٓ lī मेरे लिए ءَايَةٗۖ āyatan कोई निशानी قَالَ qāla कहा ءَايَتُكَ āyatuka निशानी तेरी أَلَّا allā ये कि ना تُكَلِّمَ tukallima तू कलाम करेगा ٱلنَّاسَ l-nāsa लोगों से ثَلَٰثَ thalātha तीन لَيَالٖ layālin रातें سَوِيّٗا sawiyyan तंदरुस्ती (के बावजूद)
qāla rabbi ij'ʿal lī āyatan qāla āyatuka allā tukallima l-nāsa thalātha layālin sawiyyan
उस (ज़करिय्या) ने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मेरे लिए कोई निशानी निर्धारित कर दे। (अल्लाह ने) फरमाया : तेरी निशानी यह है कि तू स्वस्थ होते हुए लोगों से तीन रातों तक बात नहीं करेगा।
فَخَرَجَ fakharaja पस वो निकला عَلَىٰ ʿalā to قَوۡمِهِۦ qawmihi अपनी क़ौम पर مِنَ mina from ٱلۡمِحۡرَابِ l-miḥ'rābi मेहराब से فَأَوۡحَىٰٓ fa-awḥā तो उसने इशारा किया إِلَيۡهِمۡ ilayhim तरफ़ उनके أَن an कि سَبِّحُواْ sabbiḥū तस्बीह करो بُكۡرَةٗ buk'ratan सुबह وَعَشِيّٗا waʿashiyyan और शाम
fakharaja ʿalā qawmihi mina l-miḥ'rābi fa-awḥā ilayhim an sabbiḥū buk'ratan waʿashiyyan
फिर वह उपासना-गृह से निकलकर अपनी जाति के पास आया और उन्हें संकेत द्वारा आदेश दिया कि सुबह और शाम (अल्लाह की) पवित्रता का वर्णन करो।
يَٰيَحۡيَىٰ yāyaḥyā ऐ याहया خُذِ khudhi पकड़ो ٱلۡكِتَٰبَ l-kitāba किताब को بِقُوَّةٖۖ biquwwatin क़ुव्वत से وَءَاتَيۡنَٰهُ waātaynāhu और दी हमने उसे ٱلۡحُكۡمَ l-ḥuk'ma हिकमत/दानाई صَبِيّٗا ṣabiyyan बचपन ही से
yāyaḥyā khudhi l-kitāba biquwwatin waātaynāhu l-ḥuk'ma ṣabiyyan
ऐ यह़्या! इस पुस्तक (तौरात) को मज़बूती से थाम लो। और हमने उसे बचपन ही में निर्णय-शक्ति प्रदान की।
وَحَنَانٗا waḥanānan और नर्म दिली مِّن min from لَّدُنَّا ladunnā अपने पास से وَزَكَوٰةٗۖ wazakatan और पाकीज़गी وَكَانَ wakāna और था वो تَقِيّٗا taqiyyan परहेज़गार
waḥanānan min ladunnā wazakatan wakāna taqiyyan
तथा अपनी ओर से दया तथा पवित्रता (प्रदान की) और वह बड़ा संयमी (परहेज़गार) था।
وَبَرَّۢا wabarran और नेकोकार بِوَٰلِدَيۡهِ biwālidayhi साथ अपने वालिदैन के وَلَمۡ walam और ना يَكُن yakun था वो جَبَّارًا jabbāran सरकश عَصِيّٗا ʿaṣiyyan नाफ़रमान
wabarran biwālidayhi walam yakun jabbāran ʿaṣiyyan
तथा अपने माता-पिता के साथ सुशील था। तथा वह क्रूर और अवज्ञाकारी नहीं था।
وَسَلَٰمٌ wasalāmun और सलाम है عَلَيۡهِ ʿalayhi उस पर يَوۡمَ yawma जिस दिन وُلِدَ wulida वो पैदा किया गया وَيَوۡمَ wayawma और जिस दिन يَمُوتُ yamūtu वो फ़ौत होगा وَيَوۡمَ wayawma और जिस दिन يُبۡعَثُ yub'ʿathu वो उठाया जाएगा حَيّٗا ḥayyan ज़िन्दा करके
wasalāmun ʿalayhi yawma wulida wayawma yamūtu wayawma yub'ʿathu ḥayyan
और उसपर सलामती हो जिस दिन वह पैदा हुआ और जिस दिन वह मरेगा और जिस दिन वह जीवित करके उठाया जाएगा।
وَٱذۡكُرۡ wa-udh'kur और ज़िक्र करो فِي fī in ٱلۡكِتَٰبِ l-kitābi किताब में مَرۡيَمَ maryama मरियम का إِذِ idhi जब ٱنتَبَذَتۡ intabadhat वो अलग हो गई مِنۡ min from أَهۡلِهَا ahlihā अपने घर वालों से مَكَانٗا makānan एक जगह पर شَرۡقِيّٗا sharqiyyan मशरिक़ी जानिब
wa-udh'kur fī l-kitābi maryama idhi intabadhat min ahlihā makānan sharqiyyan
तथा इस किताब में मरयम की चर्चा करें, जब वह अपने घरवालों से एक स्थान पर अलग हो गईं जो (उनसे) पूरब की ओर था।
فَٱتَّخَذَتۡ fa-ittakhadhat फिर उसने बना लिया مِن min from them دُونِهِمۡ dūnihim उनकी तरफ़ से حِجَابٗا ḥijāban एक पर्दा فَأَرۡسَلۡنَآ fa-arsalnā तो भेजा हमने إِلَيۡهَا ilayhā तरफ़ उसके رُوحَنَا rūḥanā अपनी रूह (फ़रिश्ता) को فَتَمَثَّلَ fatamathala तो उसने शक्ल इख़्तियार की لَهَا lahā उसके लिए بَشَرٗا basharan एक इन्सान की سَوِيّٗا sawiyyan कामिल
fa-ittakhadhat min dūnihim ḥijāban fa-arsalnā ilayhā rūḥanā fatamathala lahā basharan sawiyyan
फिर उसने उनकी ओर से एक परदा बना लिया, तो हमने उसकी ओर अपनी रूह़ (विशेष फ़रिश्ता) को भेजा, तो उसने उसके लिए एक पूरे मनुष्य का रूप धारण कर लिया।
قَالَتۡ qālat वो कहने लगी إِنِّيٓ innī बेशक मैं أَعُوذُ aʿūdhu मैं पनाह लेती हूँ بِٱلرَّحۡمَٰنِ bil-raḥmāni रहमान की مِنكَ minka तुझसे إِن in अगर كُنتَ kunta है तू تَقِيّٗا taqiyyan मुत्तक़ी/डरने वाला
qālat innī aʿūdhu bil-raḥmāni minka in kunta taqiyyan
उसने कहा : निःसंदेह मैं तुझसे रहमान (परम दयावान्) की शरण माँगती हूँ, यदि तू डर रखने वाला है।
قَالَ qāla उसने कहा إِنَّمَآ innamā बेशक أَنَا۠ anā मैं رَسُولُ rasūlu भेजा हुआ हूँ رَبِّكِ rabbiki तेरे रब का لِأَهَبَ li-ahaba कि मैं अता करूँ لَكِ laki तुझे غُلَٰمٗا ghulāman एक लड़का زَكِيّٗا zakiyyan पाकीज़ा
qāla innamā anā rasūlu rabbiki li-ahaba laki ghulāman zakiyyan
उसने कहा : मैं तेरे पालनहार का भेजा हुआ हूँ, ताकि तुझे एक पवित्र लड़का प्रदान करूँ।
قَالَتۡ qālat वो कहने लगी أَنَّىٰ annā कैसे يَكُونُ yakūnu होगा لِي lī मेरे लिए غُلَٰمٞ ghulāmun कोई लड़का وَلَمۡ walam हालाँकि नहीं يَمۡسَسۡنِي yamsasnī छुआ मुझे بَشَرٞ basharun किसी इन्सान ने وَلَمۡ walam और नहीं أَكُ aku हूँ मैं بَغِيّٗا baghiyyan बदकार
qālat annā yakūnu lī ghulāmun walam yamsasnī basharun walam aku baghiyyan
वह बोली : मुझे लड़का कैसे हो सकता है, जबकि किसी पुरुष ने मुझे छुआ तक नहीं है और न मैं कभी व्यभिचारिणी थी।
قَالَ qāla कहा كَذَٰلِكِ kadhāliki इसी तरह (होगा) قَالَ qāla कहा رَبُّكِ rabbuki तेरे रब ने هُوَ huwa वो عَلَيَّ ʿalayya मुझ पर هَيِّنٞۖ hayyinun बहुत आसान है وَلِنَجۡعَلَهُۥٓ walinajʿalahu और ताकि हम बना दें उसे ءَايَةٗ āyatan एक निशानी لِّلنَّاسِ lilnnāsi लोगों के लिए وَرَحۡمَةٗ waraḥmatan और रहमत مِّنَّاۚ minnā अपनी तरफ़ से وَكَانَ wakāna और है أَمۡرٗا amran एक काम مَّقۡضِيّٗا maqḍiyyan तयशुदा
qāla kadhāliki qāla rabbuki huwa ʿalayya hayyinun walinajʿalahu āyatan lilnnāsi waraḥmatan minnā wakāna amran maqḍiyyan
उसने कहा : ऐसा ही है, तेरे पालनहार ने कहा है कि यह मेरे लिए आसान है और ताकि हम इसे लोगों के लिए एक निशानी और अपनी ओर से रहमत बनाएँ और यह एक पूर्वनियत कार्य है।
۞ فَحَمَلَتۡهُ faḥamalathu तो हमल ठहर गया उसे उसका فَٱنتَبَذَتۡ fa-intabadhat फिर वो अलग हो गई بِهِۦ bihi साथ उसके مَكَانٗا makānan एक जगह पर قَصِيّٗا qaṣiyyan दूर की
faḥamalathu fa-intabadhat bihi makānan qaṣiyyan
फिर वह उस (लड़के) के साथ गर्भवती हो गई, तो उसे लेकर एक दूर स्थान पर अलग चली गई।
فَأَجَآءَهَا fa-ajāahā तो ले आया उसे ٱلۡمَخَاضُ l-makhāḍu दर्दे ज़ह إِلَىٰ ilā तरफ़ جِذۡعِ jidh'ʿi तने के ٱلنَّخۡلَةِ l-nakhlati खजूर के قَالَتۡ qālat वो कहने लगी يَٰلَيۡتَنِي yālaytanī ऐ काश कि मैं مِتُّ mittu मर जाती मैं قَبۡلَ qabla पहले هَٰذَا hādhā इससे وَكُنتُ wakuntu और होती मैं نَسۡيٗا nasyan (in) oblivion مَّنسِيّٗا mansiyyan भूली-बिसरी
fa-ajāahā l-makhāḍu ilā jidh'ʿi l-nakhlati qālat yālaytanī mittu qabla hādhā wakuntu nasyan mansiyyan
फिर प्रसव पीड़ा उसे खजूर के एक तने के पास ले लाई, कहने लगी : ऐ काश! मैं इससे पहले मर जाती और भूली-बिसरी होती।
فَنَادَىٰهَا fanādāhā तो पुकारा उसे (फ़रिश्ते ने) مِن min from تَحۡتِهَآ taḥtihā उसके नीचे से أَلَّا allā कि ना تَحۡزَنِي taḥzanī तू ग़मगीन हो قَدۡ qad तहक़ीक़ جَعَلَ jaʿala बना दिया رَبُّكِ rabbuki तेरे रब ने تَحۡتَكِ taḥtaki तेरे नीचे سَرِيّٗا sariyyan एक चश्मा
fanādāhā min taḥtihā allā taḥzanī qad jaʿala rabbuki taḥtaki sariyyan
तो उसने उसके नीचे से पुकारा कि शोकाकुल न हो, तेरे पालनहार ने तेरे नीचे एक नदी (प्रवाह) कर दी है।
وَهُزِّيٓ wahuzzī और हिला ले إِلَيۡكِ ilayki तरफ़ अपने بِجِذۡعِ bijidh'ʿi तने को ٱلنَّخۡلَةِ l-nakhlati खजूर के تُسَٰقِطۡ tusāqiṭ वो गिराएगा عَلَيۡكِ ʿalayki तुझ पर رُطَبٗا ruṭaban पकी हुई खजूर جَنِيّٗا janiyyan तरो-ताज़ा
wahuzzī ilayki bijidh'ʿi l-nakhlati tusāqiṭ ʿalayki ruṭaban janiyyan
और खजूर के तने को अपनी ओर हिला, वह तुझपर ताज़ा पकी हुई खजूरें गिराएगा।
فَكُلِي fakulī फिर खा وَٱشۡرَبِي wa-ish'rabī और पी وَقَرِّي waqarrī और ठंडी कर عَيۡنٗاۖ ʿaynan आँखें فَإِمَّا fa-immā फिर अगर تَرَيِنَّ tarayinna तू देखे مِنَ mina from ٱلۡبَشَرِ l-bashari इन्सान में से أَحَدٗا aḥadan किसी एक को فَقُولِيٓ faqūlī तो कह दे إِنِّي innī बेशक मैं نَذَرۡتُ nadhartu नज़र मानी है मैंने لِلرَّحۡمَٰنِ lilrraḥmāni रहमान के लिए صَوۡمٗا ṣawman रोज़े की فَلَنۡ falan तो हरगिज़ नहीं أُكَلِّمَ ukallima मैं कलाम करूँगी ٱلۡيَوۡمَ l-yawma आज إِنسِيّٗا insiyyan किसी इन्सान से
fakulī wa-ish'rabī waqarrī ʿaynan fa-immā tarayinna mina l-bashari aḥadan faqūlī innī nadhartu lilrraḥmāni ṣawman falan ukallima l-yawma insiyyan
अतः खा और पी और आँख ठंडी कर। फिर यदि तू किसी आदमी को देखे, तो कह दे : मैंने तो रहमान के लिए रोज़े की मन्नत मानी है। अतः आज मैं कदापि किसी मनुष्य से बात नहीं करूँगी।
فَأَتَتۡ fa-atat तो वो ले आई بِهِۦ bihi उसे قَوۡمَهَا qawmahā अपनी क़ौम के पास تَحۡمِلُهُۥۖ taḥmiluhu वो उठाए हुए थी उसे قَالُواْ qālū वो कहने लगे يَٰمَرۡيَمُ yāmaryamu ऐ मरियम لَقَدۡ laqad अलबत्ता तहक़ीक़ جِئۡتِ ji'ti लाई है तू شَيۡـٔٗا shayan एक चीज़ فَرِيّٗا fariyyan बहुत बुरी/अजीब
fa-atat bihi qawmahā taḥmiluhu qālū yāmaryamu laqad ji'ti shayan fariyyan
फिर वह उसे उठाए हुए अपनी जाति के पास ले आई, उन्होंने कहा : ऐ मरयम! तूने बहुत बुरा काम किया है।
يَٰٓأُخۡتَ yāukh'ta ऐ बहन هَٰرُونَ hārūna हारून की مَا mā ना كَانَ kāna था أَبُوكِ abūki बाप तेरा ٱمۡرَأَ im'ra-a आदमी سَوۡءٖ sawin बुरा وَمَا wamā और ना كَانَتۡ kānat थी أُمُّكِ ummuki माँ तेरी بَغِيّٗا baghiyyan बदकार
yāukh'ta hārūna mā kāna abūki im'ra-a sawin wamā kānat ummuki baghiyyan
ऐ हारून की बहन! न तेरा पिता कोई बुरा व्यक्ति था और न तेरी माँ कोई व्यभिचारिणी थी।
فَأَشَارَتۡ fa-ashārat तो उसने इशारा कर दिया إِلَيۡهِۖ ilayhi तरफ़ उसके قَالُواْ qālū उन्होंने कहा كَيۡفَ kayfa किस तरह نُكَلِّمُ nukallimu हम कलाम करें مَن man उससे जो كَانَ kāna है वो فِي fī in ٱلۡمَهۡدِ l-mahdi पंघोड़े में صَبِيّٗا ṣabiyyan एक बच्चा
fa-ashārat ilayhi qālū kayfa nukallimu man kāna fī l-mahdi ṣabiyyan
तो उसने उस (शिशु) की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा : हम उससे कैसे बात करें, जो अभी तक गोद में बच्चा है?
قَالَ qāla वो बोला إِنِّي innī बेशक मैं عَبۡدُ ʿabdu बंदा हूँ ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का ءَاتَىٰنِيَ ātāniya उसने दी मुझे ٱلۡكِتَٰبَ l-kitāba किताब وَجَعَلَنِي wajaʿalanī और उसने बनाया मुझे نَبِيّٗا nabiyyan नबी
qāla innī ʿabdu l-lahi ātāniya l-kitāba wajaʿalanī nabiyyan
वह (शिशु) बोल पड़ा : निःसंदेह मैं अल्लाह का बंदा हूँ। उसने मुझे पुस्तक (इन्जील) प्रदान की तथा मुझे नबी बनाया है।
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अल-कहफ़ अगला सूरह → ता-हा