بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
إِنَّآ innā बेशक हम أَرۡسَلۡنَا arsalnā भेजा हमने نُوحًا nūḥan नूह को إِلَىٰ ilā to قَوۡمِهِۦٓ qawmihi तरफ़ उसकी क़ौम के أَنۡ an कि أَنذِرۡ andhir डराओ قَوۡمَكَ qawmaka अपनी क़ौम को مِن min from قَبۡلِ qabli इससे क़ब्ल أَن an कि يَأۡتِيَهُمۡ yatiyahum आए उनके पास عَذَابٌ ʿadhābun अज़ाब أَلِيمٞ alīmun दर्दनाक
innā arsalnā nūḥan ilā qawmihi an andhir qawmaka min qabli an yatiyahum ʿadhābun alīmun
निःसंदेह हमने नूह़ को उनकी जाति की ओर भेजा कि अपनी जाति को सावधान कर दो, इससे पहले कि उनके पास दर्दनाक यातना आ जाए।
قَالَ qāla उसने कहा يَٰقَوۡمِ yāqawmi ऐ मेरी क़ौम إِنِّي innī बेशक मैं لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए نَذِيرٞ nadhīrun डराने वाला हूँ مُّبِينٌ mubīnun खुल्लम-खुल्ला
qāla yāqawmi innī lakum nadhīrun mubīnun
उसने कहा : ऐ मेरी जाति के लोगो! निःसंदेह मैं तुम्हें स्पष्ट रूप से डराने वाला हूँ।
أَنِ ani ये कि ٱعۡبُدُواْ uʿ'budū इबादत करो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَٱتَّقُوهُ wa-ittaqūhu और डरो उससे وَأَطِيعُونِ wa-aṭīʿūni और इताअत करो मेरी
ani uʿ'budū l-laha wa-ittaqūhu wa-aṭīʿūni
कि अल्लाह की इबादत करो तथा उससे डरो और मेरी बात मानो।
يَغۡفِرۡ yaghfir वो बख़्श देगा لَكُم lakum तुम्हारे लिए مِّن min [of] ذُنُوبِكُمۡ dhunūbikum तुम्हारे गुनाहों को وَيُؤَخِّرۡكُمۡ wayu-akhir'kum और वो मोहलत देगा तुम्हें إِلَىٰٓ ilā for أَجَلٖ ajalin एक वक़्त तक مُّسَمًّىۚ musamman जो मुक़र्रर है إِنَّ inna बेशक أَجَلَ ajala मुक़र्रर करदा वक़्त ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का إِذَا idhā जब جَآءَ jāa वो आ जाता है لَا lā not يُؤَخَّرُۚ yu-akharu तो नहीं मुअख़्ख़र किया जाता لَوۡ law अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम تَعۡلَمُونَ taʿlamūna तुम जानते
yaghfir lakum min dhunūbikum wayu-akhir'kum ilā ajalin musamman inna ajala l-lahi idhā jāa lā yu-akharu law kuntum taʿlamūna
वह तुम्हारे लिए तुम्हारे पापों को क्षमा कर देगा तथा तुम्हें एक निर्धारित समय तक मोहलत देगा। निश्चय जब अल्लाह का निर्धारित समय आ जाता है, तो वह टाला नहीं जाता, काश कि तुम जानते होते।
قَالَ qāla उसने कहा رَبِّ rabbi ऐ मेरे रब إِنِّي innī बेशक मैं دَعَوۡتُ daʿawtu पुकारा मैं ने قَوۡمِي qawmī अपनी क़ौम को لَيۡلٗا laylan रात وَنَهَارٗا wanahāran और दिन
qāla rabbi innī daʿawtu qawmī laylan wanahāran
उसने कहा : ऐ मेरे रब! निःसंदेह मैंने अपनी जाति को रात-दिन बुलाया।
فَلَمۡ falam तो ना يَزِدۡهُمۡ yazid'hum ज़्यादा किया उन्हें دُعَآءِيٓ duʿāī मेरी पुकार ने إِلَّا illā मगर فِرَارٗا firāran फ़रार में
falam yazid'hum duʿāī illā firāran
तो मेरे बुलाने से ये लोग और ज़्यादा भागने लगे।
وَإِنِّي wa-innī और बेशक मैं كُلَّمَا kullamā जब कभी دَعَوۡتُهُمۡ daʿawtuhum पुकारा मैं ने उन्हें لِتَغۡفِرَ litaghfira ताकि तू बख़्श दे لَهُمۡ lahum उन्हें جَعَلُوٓاْ jaʿalū उन्होंने डाल लीं أَصَٰبِعَهُمۡ aṣābiʿahum ऊँगलियाँ अपनी فِيٓ fī in ءَاذَانِهِمۡ ādhānihim अपने कानों में وَٱسۡتَغۡشَوۡاْ wa-is'taghshaw और उन्होंने ढाँप लिए ثِيَابَهُمۡ thiyābahum कपड़े अपने وَأَصَرُّواْ wa-aṣarrū और उन्होंने इसरार किया وَٱسۡتَكۡبَرُواْ wa-is'takbarū और उन्होंने तकब्बुर किया ٱسۡتِكۡبَارٗا is'tik'bāran तकब्बुर करना
wa-innī kullamā daʿawtuhum litaghfira lahum jaʿalū aṣābiʿahum fī ādhānihim wa-is'taghshaw thiyābahum wa-aṣarrū wa-is'takbarū is'tik'bāran
और निःसंदेह मैंने जब भी उन्हें बुलाया, ताकि तू उन्हें क्षमा कर दे, तो उन्होंने अपनी उँगलियाँ अपने कानों में डाल लीं तथा अपने कपड़े ओढ़ लिए और हठ दिखाया और बड़ा घमंड किया।
ثُمَّ thumma फिर إِنِّي innī बेशक मैं دَعَوۡتُهُمۡ daʿawtuhum पुकारा मैं ने उन्हें جِهَارٗا jihāran बाआवाज़ बुलन्द
thumma innī daʿawtuhum jihāran
फिर निःसंदेह मैंने उन्हें खुल्ल-मखुल्ला बुलाया।
ثُمَّ thumma फिर إِنِّيٓ innī बेशक मैं أَعۡلَنتُ aʿlantu ऐलानिया कहा मैं ने لَهُمۡ lahum उन्हें وَأَسۡرَرۡتُ wa-asrartu और राज़दाराना बात की मैं ने لَهُمۡ lahum उन्हें إِسۡرَارٗا is'rāran और राज़दारना तौर पर
thumma innī aʿlantu lahum wa-asrartu lahum is'rāran
फिर निःसंदेह मैंने उन्हें उच्च स्वर में आमंत्रित किया और मैंने उन्हें चुपके-चुपके (भी) समझाया।
فَقُلۡتُ faqul'tu फिर कहा मैं ने ٱسۡتَغۡفِرُواْ is'taghfirū बख़्शिश माँगो رَبَّكُمۡ rabbakum अपने रब से إِنَّهُۥ innahu बेशक वो كَانَ kāna है वो غَفَّارٗا ghaffāran बहुत बख़्शने वाला
faqul'tu is'taghfirū rabbakum innahu kāna ghaffāran
तो मैंने कहा : अपने पालनहार से क्षमा माँगो। निःसंदेह वह बहुत क्षमा करने वाला है।
يُرۡسِلِ yur'sili वो भेजेगा ٱلسَّمَآءَ l-samāa आसमान को عَلَيۡكُم ʿalaykum तुम पर مِّدۡرَارٗا mid'rāran ख़ूब बरसने वाला
yur'sili l-samāa ʿalaykum mid'rāran
वह तुम पर मूसलाधार बारिश बरसाएगा।
وَيُمۡدِدۡكُم wayum'did'kum और वो मदद करेगा तुम्हारी بِأَمۡوَٰلٖ bi-amwālin साथ मालों وَبَنِينَ wabanīna और बेटों के وَيَجۡعَل wayajʿal और वो बनाएगा لَّكُمۡ lakum तुम्हारे लिए جَنَّٰتٖ jannātin बाग़ात وَيَجۡعَل wayajʿal और वो बनाएगा لَّكُمۡ lakum तुम्हारे लिए أَنۡهَٰرٗا anhāran नहरें
wayum'did'kum bi-amwālin wabanīna wayajʿal lakum jannātin wayajʿal lakum anhāran
और वह तुम्हें धन और बच्चों में वृद्धि प्रदान करेगा तथा तुम्हारे लिए बाग़ बना देगा और तुम्हारे लिए नहरें निकाल देगा।
مَّا mā क्या है لَكُمۡ lakum तुम्हें لَا lā not تَرۡجُونَ tarjūna नहीं तुम तवक़्क़ो रखते لِلَّهِ lillahi अल्लाह के लिए وَقَارٗا waqāran किसी वक़ार /अज़मत की
mā lakum lā tarjūna lillahi waqāran
तुम्हें क्या हो गया है कि तुम अल्लाह की महिमा से नहीं डरते?
وَقَدۡ waqad और तहक़ीक़ خَلَقَكُمۡ khalaqakum उसने पैदा किया तुम्हें أَطۡوَارًا aṭwāran मुख़्तलिफ़ मरहलों में
waqad khalaqakum aṭwāran
हालाँकि उसने तुम्हें विभिन्न चरणों में पैदा किया है।
أَلَمۡ alam क्या नहीं تَرَوۡاْ taraw तुमने देखा كَيۡفَ kayfa किस तरह خَلَقَ khalaqa पैदा किया ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने سَبۡعَ sabʿa सात سَمَٰوَٰتٖ samāwātin आसमानों को طِبَاقٗا ṭibāqan ऊपर तले
alam taraw kayfa khalaqa l-lahu sabʿa samāwātin ṭibāqan
क्या तुमने देखा नहीं कि अल्लाह ने किस तरह ऊपर-तले सात आकाश बनाए?
وَجَعَلَ wajaʿala और उसने बनाया ٱلۡقَمَرَ l-qamara चाँद को فِيهِنَّ fīhinna उनमें نُورٗا nūran नूर وَجَعَلَ wajaʿala और उसने बनाया ٱلشَّمۡسَ l-shamsa सूरज को سِرَاجٗا sirājan चिराग़
wajaʿala l-qamara fīhinna nūran wajaʿala l-shamsa sirājan
और उसने उनमें चाँद को प्रकाश बनाया और सूर्य को दीपक बनाया।
وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह أَنۢبَتَكُم anbatakum उसने उगाया तुम्हें مِّنَ mina from ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन से نَبَاتٗا nabātan उगाना
wal-lahu anbatakum mina l-arḍi nabātan
और अल्लाह ही ने तुम्हें धरती से (विशेष ढंग से) उगाया।
ثُمَّ thumma फिर يُعِيدُكُمۡ yuʿīdukum वो एआदा करेगा तुम्हारा فِيهَا fīhā उसमें وَيُخۡرِجُكُمۡ wayukh'rijukum और वो निकालेगा तुम्हें إِخۡرَاجٗا ikh'rājan निकालना
thumma yuʿīdukum fīhā wayukh'rijukum ikh'rājan
फिर वह तुम्हें उसी में वापस ले जाएगा और तुम्हें (उसी से) निकालेगा।
وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह جَعَلَ jaʿala उसने बनाया لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلۡأَرۡضَ l-arḍa ज़मीन को بِسَاطٗا bisāṭan बिछौना
wal-lahu jaʿala lakumu l-arḍa bisāṭan
और अल्लाह ने तुम्हारे लिए धरती को बिछौना बनाया।
لِّتَسۡلُكُواْ litaslukū ताकि तुम चलो مِنۡهَا min'hā उसके سُبُلٗا subulan रास्तों में فِجَاجٗا fijājan जो कुशादा हैं
litaslukū min'hā subulan fijājan
ताकि तुम उसके विस्तृत मार्गों पर चलो।
قَالَ qāla कहा نُوحٞ nūḥun नूह ने رَّبِّ rabbi ऐ मेरे रब إِنَّهُمۡ innahum बेशक वो عَصَوۡنِي ʿaṣawnī उन्होंने नाफ़रमानी की मेरी وَٱتَّبَعُواْ wa-ittabaʿū और उन्होंने पैरवी की مَن man उसकी जो لَّمۡ lam नहीं يَزِدۡهُ yazid'hu ज़्यादा किया जिसने مَالُهُۥ māluhu उसके माल ने وَوَلَدُهُۥٓ wawaladuhu और उसकी औलाद ने إِلَّا illā मगर خَسَارٗا khasāran ख़सारे में
qāla nūḥun rabbi innahum ʿaṣawnī wa-ittabaʿū man lam yazid'hu māluhu wawaladuhu illā khasāran
नूह ने कहा : ऐ मेरे रब! निःसंदेह उन्होंने मेरी अवज्ञा की और उसका अनुसरण किया, जिसके धन और संतान ने उसकी क्षति ही को बढ़ाया।
وَمَكَرُواْ wamakarū और उन्होंने चाल चली مَكۡرٗا makran एक चाल كُبَّارٗا kubbāran बहुत बड़ी
wamakarū makran kubbāran
और उन्होंने बहुत बड़ी चाल चली।
وَقَالُواْ waqālū और उन्होंने कहा لَا lā (Do) not تَذَرُنَّ tadharunna हरगिज़ ना तुम छोड़ो ءَالِهَتَكُمۡ ālihatakum अपने इलाहों को وَلَا walā और ना تَذَرُنَّ tadharunna तुम हरगिज़ छोड़ो وَدّٗا waddan वद्द को وَلَا walā और ना سُوَاعٗا suwāʿan सुवाअ को وَلَا walā और ना يَغُوثَ yaghūtha यग़ूस وَيَعُوقَ wayaʿūqa और यऊक़ وَنَسۡرٗا wanasran और नसर को
waqālū lā tadharunna ālihatakum walā tadharunna waddan walā suwāʿan walā yaghūtha wayaʿūqa wanasran
और उन्होंने कहा : तुम अपने पूज्यों को कदापि न छोड़ना, और न कभी वद्द को छोड़ना, और न सुवाअ को और न यग़ूस और यऊक़ तथा नस्र को।
وَقَدۡ waqad और तहक़ीक़ أَضَلُّواْ aḍallū उन्होंने भटका दिया كَثِيرٗاۖ kathīran कसीर तादाद को وَلَا walā और ना تَزِدِ tazidi तू ज़्यादा कर ٱلظَّٰلِمِينَ l-ẓālimīna ज़ालिमों को إِلَّا illā मगर ضَلَٰلٗا ḍalālan गुमराही में
waqad aḍallū kathīran walā tazidi l-ẓālimīna illā ḍalālan
और निश्चय उन्होंने बहुत-से लोगों को पथभ्रष्ट कर दिया। तथा तू अत्याचारियों की पथभ्रष्टता ही में वृद्धि कर।
مِّمَّا mimmā बवजह خَطِيٓـَٰٔتِهِمۡ khaṭīātihim अपनी ख़ताओं के أُغۡرِقُواْ ugh'riqū वो ग़र्क़ किए गए فَأُدۡخِلُواْ fa-ud'khilū फिर वो दाख़िल किए गए نَارٗا nāran आग में فَلَمۡ falam फिर ना يَجِدُواْ yajidū उन्होंने पाया لَهُم lahum अपने लिए مِّن min from دُونِ dūni सिवाए ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के أَنصَارٗا anṣāran कोई मददगार
mimmā khaṭīātihim ugh'riqū fa-ud'khilū nāran falam yajidū lahum min dūni l-lahi anṣāran
वे अपने पापों के कारण डुबो दिए गए, फिर जहन्नम में डाल दिए गए, तो उन्होंने अल्लाह के सिवा अपने लिए कोई मदद करने वाले नहीं पाए।
وَقَالَ waqāla और कहा نُوحٞ nūḥun नूह ने رَّبِّ rabbi ऐ मेरे रब لَا lā (Do) not تَذَرۡ tadhar ना तू छोड़ عَلَى ʿalā on ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन पर مِنَ mina any ٱلۡكَٰفِرِينَ l-kāfirīna काफ़िरों में से دَيَّارًا dayyāran कोई बसने वाला
waqāla nūḥun rabbi lā tadhar ʿalā l-arḍi mina l-kāfirīna dayyāran
तथा नूह़ ने कहा : ऐ मेरे रब! धरती पर (इन) काफ़िरों में से कोई रहने वाला न छोड़।
إِنَّكَ innaka बेशक तू إِن in अगर تَذَرۡهُمۡ tadharhum तू छोड़ देगा उन्हें يُضِلُّواْ yuḍillū वो भटका देंगे عِبَادَكَ ʿibādaka तेरे बन्दों को وَلَا walā और ना يَلِدُوٓاْ yalidū वो जन्म देंगे إِلَّا illā मगर فَاجِرٗا fājiran फ़ाजिर को كَفَّارٗا kaffāran सख़्त मुन्कर को
innaka in tadharhum yuḍillū ʿibādaka walā yalidū illā fājiran kaffāran
निःसंदेह यदि तू उन्हें छोड़े रखेगा, तो वे तेरे बंदों को पथभ्रष्ट करेंगे और दुराचारी एवं सख़्त काफ़िर ही को जन्म देंगे।
رَّبِّ rabbi ऐ मेरे रब ٱغۡفِرۡ igh'fir बख़्श दे لِي lī मुझे وَلِوَٰلِدَيَّ waliwālidayya और मेरे वालिदैन को وَلِمَن waliman और उसे भी जो دَخَلَ dakhala दाख़िल हो بَيۡتِيَ baytiya मेरे घर में مُؤۡمِنٗا mu'minan ईमान लाकर وَلِلۡمُؤۡمِنِينَ walil'mu'minīna और मोमिन मर्दों को وَٱلۡمُؤۡمِنَٰتِۖ wal-mu'mināti और मोमिन औरतों को وَلَا walā और ना تَزِدِ tazidi तू ज़्यादा कर ٱلظَّٰلِمِينَ l-ẓālimīna ज़ालिमों को إِلَّا illā मगर تَبَارَۢا tabāran हलाकत में
rabbi igh'fir lī waliwālidayya waliman dakhala baytiya mu'minan walil'mu'minīna wal-mu'mināti walā tazidi l-ẓālimīna illā tabāran
ऐ मेरे पालनहार! मुझे क्षमा करे दे, तथा मेरे माता-पिता को, और (हर) उस व्यक्ति को जो मेरे घर में मोमिन बन कर प्रवेश करे, तथा ईमान वाले पुरुषों और ईमान वाली स्त्रियों को। और अत्याचारियों को विनाश के सिवाय किसी चीज़ में न बढ़ा।
← पिछला सूरह अल-मआरिज अगला सूरह → अल-जिन्न