بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
قُلۡ qul कह दीजिए أُوحِيَ ūḥiya वही की गई إِلَيَّ ilayya मेरी तरफ़ أَنَّهُ annahu बेशक वो ٱسۡتَمَعَ is'tamaʿa ग़ौर से सुना نَفَرٞ nafarun एक गिरोह ने مِّنَ mina of ٱلۡجِنِّ l-jini जिन्नों में से فَقَالُوٓاْ faqālū तो उन्होंने कहा إِنَّا innā बेशक हम سَمِعۡنَا samiʿ'nā सुना हमने قُرۡءَانًا qur'ānan क़ुरआन عَجَبٗا ʿajaban अजीब
qul ūḥiya ilayya annahu is'tamaʿa nafarun mina l-jini faqālū innā samiʿ'nā qur'ānan ʿajaban
(ऐ नबी!) कह दें : मेरी ओर वह़्य की गई है कि जिन्नों के एक समूह ने (मेरे क़ुरआन पढ़ने को) ध्यान से सुना। फिर उन्होंने कहा : निःसंदेह हमने एक अद्भुत क़ुरआन सुना है।
يَهۡدِيٓ yahdī वो रहनुमाई करता है إِلَى ilā to ٱلرُّشۡدِ l-rush'di तरफ़ भलाई के فَـَٔامَنَّا faāmannā पस ईमान लाए हम بِهِۦۖ bihi उस पर وَلَن walan और हरगिज़ नहीं نُّشۡرِكَ nush'rika हम शरीक करेंगे بِرَبِّنَآ birabbinā साथ अपने रब के أَحَدٗا aḥadan किसी एक को
yahdī ilā l-rush'di faāmannā bihi walan nush'rika birabbinā aḥadan
जो सीधी राह दिखाता है, तो हम उसपर ईमान ले आए और (अब) हम अपने पालनहार के साथ किसी को कभी साझी नहीं बनाएँगे।
وَأَنَّهُۥ wa-annahu और ये कि تَعَٰلَىٰ taʿālā बहुत बुलन्द है جَدُّ jaddu शान رَبِّنَا rabbinā हमारे रब की مَا mā नहीं ٱتَّخَذَ ittakhadha बनाई उसने صَٰحِبَةٗ ṣāḥibatan कोई बीवी وَلَا walā और ना وَلَدٗا waladan कोई औलाद
wa-annahu taʿālā jaddu rabbinā mā ittakhadha ṣāḥibatan walā waladan
तथा यह कि हमारे पालनहार की महिमा बहुत ऊँची है। उसने न (अपनी) कोई संगिनी (पत्नी) बनाई है और न कोई संतान।
وَأَنَّهُۥ wa-annahu और ये कि كَانَ kāna थे يَقُولُ yaqūlu कहा करते سَفِيهُنَا safīhunā बेवक़ूफ़ हमारे عَلَى ʿalā against ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह पर شَطَطٗا shaṭaṭan ज़्यादती की बातें
wa-annahu kāna yaqūlu safīhunā ʿalā l-lahi shaṭaṭan
तथा यह कि हमारा मूर्ख अल्लाह के बारे में सत्य से हटी हुई बात कहा करता था।
وَأَنَّا wa-annā और बेशक हम ظَنَنَّآ ẓanannā गुमान किया हमने أَن an कि لَّن lan हरगिज़ नहीं تَقُولَ taqūla कहेंगे ٱلۡإِنسُ l-insu इन्सान وَٱلۡجِنُّ wal-jinu और जिन्न عَلَى ʿalā against ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह पर كَذِبٗا kadhiban कोई झूठ
wa-annā ẓanannā an lan taqūla l-insu wal-jinu ʿalā l-lahi kadhiban
और यह कि हमने समझ रखा था कि मनुष्य और जिन्न अल्लाह पर हरगिज़ कोई झूठी बात नहीं बोलेंगे।
وَأَنَّهُۥ wa-annahu और बेशक वो كَانَ kāna थे رِجَالٞ rijālun कुछ लोग مِّنَ mina among ٱلۡإِنسِ l-insi इन्सानों में से يَعُوذُونَ yaʿūdhūna जो पनाह लेते थे بِرِجَالٖ birijālin कुछ लोगों की مِّنَ mina from ٱلۡجِنِّ l-jini जिन्नों में से فَزَادُوهُمۡ fazādūhum तो उन्होंने ज़्यादा कर दिया उन्हें رَهَقٗا rahaqan सरकशी में
wa-annahu kāna rijālun mina l-insi yaʿūdhūna birijālin mina l-jini fazādūhum rahaqan
और वास्तविकता यह है कि मनुष्यों में से कुछ लोग, जिन्नों में से कुछ लोगों की शरण लिया करते थे। तो उन्होंने उन (जिन्नों) को सरकशी में बढ़ा दिया।
وَأَنَّهُمۡ wa-annahum और ये कि वो ظَنُّواْ ẓannū वो समझते थे كَمَا kamā जैसा कि ظَنَنتُمۡ ẓanantum समझा हमने أَن an कि لَّن lan हरगिज़ नहीं يَبۡعَثَ yabʿatha भेजेगा ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह أَحَدٗا aḥadan किसी एक को
wa-annahum ẓannū kamā ẓanantum an lan yabʿatha l-lahu aḥadan
और यह कि उन (इनसानों) ने गुमान किया था, जैसे कि तुमने गुमान किया था कि अल्लाह किसी को कभी नहीं उठाएगा।
وَأَنَّا wa-annā और बेशक हम لَمَسۡنَا lamasnā छुआ हमने ٱلسَّمَآءَ l-samāa आसमान को فَوَجَدۡنَٰهَا fawajadnāhā तो पाया हमने उसे مُلِئَتۡ muli-at भरा हुआ है حَرَسٗا ḥarasan पहरेदारों से شَدِيدٗا shadīdan सख़्त وَشُهُبٗا washuhuban और शोलों से
wa-annā lamasnā l-samāa fawajadnāhā muli-at ḥarasan shadīdan washuhuban
तथा यह कि हमने आकाश को टटोला, तो उसे सख़्त पहरेदारों और उल्काओं से भरा हुआ पाया।
وَأَنَّا wa-annā और बेशक हम كُنَّا kunnā थे हम نَقۡعُدُ naqʿudu हम बैठते مِنۡهَا min'hā उसकी مَقَٰعِدَ maqāʿida बैठने की जगहों पर لِلسَّمۡعِۖ lilssamʿi सुनने के लिए فَمَن faman तो जो कोई يَسۡتَمِعِ yastamiʿi ग़ौर से सुनता है ٱلۡأٓنَ l-āna अब يَجِدۡ yajid वो पाता है لَهُۥ lahu अपने लिए شِهَابٗا shihāban एक शोला رَّصَدٗا raṣadan घात में
wa-annā kunnā naqʿudu min'hā maqāʿida lilssamʿi faman yastamiʿi l-āna yajid lahu shihāban raṣadan
और यह कि हम उसके कई स्थानों में सुनने के लिए बैठा करते थे। परन्तु, अब जो सुनने का प्रयास करता है, वह अपने लिए एक उल्का घात में लगा हुआ पाता है।
وَأَنَّا wa-annā औक बेशक हम لَا lā not نَدۡرِيٓ nadrī नहीं हम जानते أَشَرٌّ asharrun क्या शर/ बुराई का أُرِيدَ urīda इरादा किया गया بِمَن biman साथ उनके जो فِي fī (are) in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में हैं أَمۡ am या أَرَادَ arāda इरादा किया بِهِمۡ bihim साथ उनके رَبُّهُمۡ rabbuhum उनके रब ने رَشَدٗا rashadan ख़ैर/भलाई का
wa-annā lā nadrī asharrun urīda biman fī l-arḍi am arāda bihim rabbuhum rashadan
और यह कि हम नहीं जानते कि क्या धरती वालों के साथ किसी बुराई का इरादा किया गया है या उनके पालनहार ने उनके साथ किसी भलाई का इरादा किया है?
وَأَنَّا wa-annā और बेशक हम مِنَّا minnā हम में से ٱلصَّٰلِحُونَ l-ṣāliḥūna नेक हैं وَمِنَّا waminnā और हम में से دُونَ dūna अलावा हैं ذَٰلِكَۖ dhālika उसके كُنَّا kunnā हैं हम طَرَآئِقَ ṭarāiqa तरीक़ों पर قِدَدٗا qidadan मुख़्तलिफ़
wa-annā minnā l-ṣāliḥūna waminnā dūna dhālika kunnā ṭarāiqa qidadan
और यह कि हममें से कुछ सदाचारी हैं तथा हममें से कुछ इसके अलावा हैं। हम विभिन्न तरीक़ों पर हैं।
وَأَنَّا wa-annā और बेशक हम ظَنَنَّآ ẓanannā यक़ीन रखते हैं हम أَن an कि لَّن lan हरगिज़ नहीं نُّعۡجِزَ nuʿ'jiza हम आजिज़ कर सकते ٱللَّهَ l-laha अल्लाह को فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में وَلَن walan और हरगिज़ नहीं نُّعۡجِزَهُۥ nuʿ'jizahu हम आजिज़ कर सकते उसे هَرَبٗا haraban भाग कर
wa-annā ẓanannā an lan nuʿ'jiza l-laha fī l-arḍi walan nuʿ'jizahu haraban
तथा यह कि हमें विश्वास हो गया कि निःसंदेह हम धरती में अल्लाह को कदापि विवश नहीं कर सकेंगे और न ही उसे भागकर कभी विवश कर सकेंगे।
وَأَنَّا wa-annā और बेशक हमने لَمَّا lammā जब سَمِعۡنَا samiʿ'nā सुना हमने ٱلۡهُدَىٰٓ l-hudā हिदायत को ءَامَنَّا āmannā ईमान ले आए हम بِهِۦۖ bihi उस पर فَمَن faman पस जो कोई يُؤۡمِنۢ yu'min ईमान लाएगा بِرَبِّهِۦ birabbihi अपने रब पर فَلَا falā तो ना يَخَافُ yakhāfu वो डरेगा بَخۡسٗا bakhsan किसी कमी से وَلَا walā और ना رَهَقٗا rahaqan किसी ज़्यादती से
wa-annā lammā samiʿ'nā l-hudā āmannā bihi faman yu'min birabbihi falā yakhāfu bakhsan walā rahaqan
तथा यह कि जब हमने मार्गदर्शन की बात सुनी, तो उसपर ईमान ले आए। अब जो कोई अपने पालनहार पर ईमान लाएगा, तो वह न किसी हानि से डरेगा और न किसी अत्याचार से।
وَأَنَّا wa-annā और बेशक हम مِنَّا minnā हम में से कुछ ٱلۡمُسۡلِمُونَ l-mus'limūna मुसलमान हैं وَمِنَّا waminnā और हम में से कुछ ٱلۡقَٰسِطُونَۖ l-qāsiṭūna ज़ालिम हैं فَمَنۡ faman तो जो कोई أَسۡلَمَ aslama फ़रमाबरदार हो गया فَأُوْلَٰٓئِكَ fa-ulāika तो यही लोग हैं تَحَرَّوۡاْ taḥarraw जिन्होंने इरादा किया رَشَدٗا rashadan भलाई का
wa-annā minnā l-mus'limūna waminnā l-qāsiṭūna faman aslama fa-ulāika taḥarraw rashadan
और यह कि हममें से कुछ आज्ञाकारी हैं और हममें से कुछ अत्याचारी हैं। फिर जो आज्ञाकारी हो गया, तो वही लोग हैं जिन्होंने सीधा रास्ता खोजा।
وَأَمَّا wa-ammā और रहे ٱلۡقَٰسِطُونَ l-qāsiṭūna ज़ालिम लोग فَكَانُواْ fakānū तो हैं वो لِجَهَنَّمَ lijahannama जहन्नम का حَطَبٗا ḥaṭaban ईंधन
wa-ammā l-qāsiṭūna fakānū lijahannama ḥaṭaban
तथा जो अत्याचारी हैं, तो वे जहन्नम का ईंधन होंगे।
وَأَلَّوِ wa-allawi और ये कि अगर ٱسۡتَقَٰمُواْ is'taqāmū वो क़ायम हो जाते عَلَى ʿalā on ٱلطَّرِيقَةِ l-ṭarīqati रास्ते पर لَأَسۡقَيۡنَٰهُم la-asqaynāhum अलबत्ता पिलाते हम उन्हें مَّآءً māan पानी غَدَقٗا ghadaqan वाफ़र
wa-allawi is'taqāmū ʿalā l-ṭarīqati la-asqaynāhum māan ghadaqan
और यह (वह़्य की गई है) कि यदि वे सीधी राह पर क़ायम रहते, तो हम उन्हें अवश्य भरपूर जल से सैराब करते।
لِّنَفۡتِنَهُمۡ linaftinahum ताकि हम आज़माऐं उन्हें فِيهِۚ fīhi उसमें وَمَن waman और जो कोई يُعۡرِضۡ yuʿ'riḍ ऐराज़ करेगा عَن ʿan from ذِكۡرِ dhik'ri ज़िक्र से رَبِّهِۦ rabbihi अपने रब के يَسۡلُكۡهُ yasluk'hu वो दाख़िल करेगा उसे عَذَابٗا ʿadhāban अज़ाब में صَعَدٗا ṣaʿadan सख़्त
linaftinahum fīhi waman yuʿ'riḍ ʿan dhik'ri rabbihi yasluk'hu ʿadhāban ṣaʿadan
ताकि हम उसमें उनका परीक्षण करें। और जो अपने पालनहार की याद से विमुख होगा, वह उसे कड़ी यातना में दाख़िल करेगा।
وَأَنَّ wa-anna और बेशक ٱلۡمَسَٰجِدَ l-masājida मस्जिदें لِلَّهِ lillahi अल्लाह के लिए हैं فَلَا falā पस ना تَدۡعُواْ tadʿū तुम पुकारो مَعَ maʿa साथ ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के أَحَدٗا aḥadan किसी एक को
wa-anna l-masājida lillahi falā tadʿū maʿa l-lahi aḥadan
और यह कि मस्जिदें केवल अल्लाह के लिए हैं। अतः अल्लाह के साथ किसी को भी मत पुकारो।
وَأَنَّهُۥ wa-annahu और बेशक वो لَمَّا lammā जब قَامَ qāma खड़ा हुआ عَبۡدُ ʿabdu बन्दा ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का يَدۡعُوهُ yadʿūhu कि वो पुकारे उसे كَادُواْ kādū क़रीब थे वो يَكُونُونَ yakūnūna कि वो हो जाऐं عَلَيۡهِ ʿalayhi उस पर لِبَدٗا libadan गिरोह दर गिरोह(हमला आवर)
wa-annahu lammā qāma ʿabdu l-lahi yadʿūhu kādū yakūnūna ʿalayhi libadan
और यह कि जब अल्लाह का बंदा उसे पुकारता हुआ खड़ा हुआ, तो निकट था कि वे उनपर जत्थे बनकर टूट पड़ते।
قُلۡ qul कह दीजिए إِنَّمَآ innamā बेशक أَدۡعُواْ adʿū मैं पुकारता हूँ رَبِّي rabbī अपने रब को وَلَآ walā और नहीं أُشۡرِكُ ush'riku मैं शरीक ठहराता بِهِۦٓ bihi साथ उसके أَحَدٗا aḥadan किसी एक को
qul innamā adʿū rabbī walā ush'riku bihi aḥadan
आप कह दें : मैं तो केवल अपने पालनहार को पुकारता हूँ और उसके साथ किसी को साझी नहीं ठहराता।
قُلۡ qul कह दीजिए إِنِّي innī बेशक मैं لَآ lā (do) not أَمۡلِكُ amliku नहीं मैं मालिक हो सकता لَكُمۡ lakum तुम्हारे लिए ضَرّٗا ḍarran किसी नुक़्सान का وَلَا walā और ना رَشَدٗا rashadan किसी भलाई का
qul innī lā amliku lakum ḍarran walā rashadan
आप कह दें : निःसंदेह मैं तुम्हारे लिए न किसी हानि का अधिकार रखता हूँ और न किसी भलाई का।
قُلۡ qul कह दीजिए إِنِّي innī बेशक لَن lan हरगिज़ ना يُجِيرَنِي yujīranī पनाह देगा मुझे مِنَ mina from ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह से أَحَدٞ aḥadun कोई एक وَلَنۡ walan और हरगिज़ ना أَجِدَ ajida मैं पाऊँगा مِن min from دُونِهِۦ dūnihi उसके सिवा مُلۡتَحَدًا mul'taḥadan कोई जाएपनाह
qul innī lan yujīranī mina l-lahi aḥadun walan ajida min dūnihi mul'taḥadan
आप कह दें : निश्चय मुझे कदापि कोई अल्लाह से नहीं बचा सकेगा और न मैं उसके सिवा कभी कोई शरण का स्थान पाऊँगा।
إِلَّا illā मगर بَلَٰغٗا balāghan पहुँचा देना है مِّنَ mina from ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह की तरफ़ से (हुक्म) وَرِسَٰلَٰتِهِۦۚ warisālātihi और उसके पैग़ामात وَمَن waman और जो कोई يَعۡصِ yaʿṣi नाफ़रमानी करेगा ٱللَّهَ l-laha अल्लाह की وَرَسُولَهُۥ warasūlahu और उसके रसूल की فَإِنَّ fa-inna तो बेशक لَهُۥ lahu उसके लिए نَارَ nāra आग है جَهَنَّمَ jahannama जहन्नम की خَٰلِدِينَ khālidīna हमेशा रहने वाले हैं فِيهَآ fīhā उसमें أَبَدًا abadan हमेशा-हमेशा
illā balāghan mina l-lahi warisālātihi waman yaʿṣi l-laha warasūlahu fa-inna lahu nāra jahannama khālidīna fīhā abadan
परंतु (मैं तो केवल) अल्लाह के आदेश पहुँचाने और उसके संदेशों का (अधिकार रखता हूँ)। और जो अल्लाह तथा उसके रसूल की अवज्ञा करेगा, तो निश्चय उसी के लिए जहन्नम की आग है, जिसमें वे हमेशा के लिए रहने वाले हैं।
حَتَّىٰٓ ḥattā यहाँ तक कि إِذَا idhā जब رَأَوۡاْ ra-aw वो देखेंगे مَا mā उसे जो يُوعَدُونَ yūʿadūna वो वादा किए जाते हैं فَسَيَعۡلَمُونَ fasayaʿlamūna तो अनक़रीब वो जान लेंगे مَنۡ man कौन أَضۡعَفُ aḍʿafu ज़्यादा कमज़ोर है نَاصِرٗا nāṣiran मददगार के ऐतबार से وَأَقَلُّ wa-aqallu और कौन ज़्यादा कम है عَدَدٗا ʿadadan तादाद के ऐतबार से
ḥattā idhā ra-aw mā yūʿadūna fasayaʿlamūna man aḍʿafu nāṣiran wa-aqallu ʿadadan
यहाँ तक कि जब वे उस चीज़ को देख लेंगे, जिसका उनसे वादा किया जाता है, तो अवश्य जान लेंगे कि कौन है जो सहायक की दृष्टि से अधिक कमज़ोर है और जो संख्या में अधिक कम है?
قُلۡ qul कह दीजिए إِنۡ in नहीं أَدۡرِيٓ adrī मैं जानता أَقَرِيبٞ aqarībun क्या क़रीब है مَّا mā वो जो تُوعَدُونَ tūʿadūna तुम वादा किए जाते हो أَمۡ am या يَجۡعَلُ yajʿalu मुक़र्रर कर देगा لَهُۥ lahu उसके लिए رَبِّيٓ rabbī मेरा रब أَمَدًا amadan कोई मुद्दत
qul in adrī aqarībun mā tūʿadūna am yajʿalu lahu rabbī amadan
आप कह दें : मैं नहीं जानता कि जिस चीज़ का तुमसे वादा किया जाता है, वह निकट है अथवा मेरा पालनहार उसके लिए कोई अवधि निर्धारित करेगा?
عَٰلِمُ ʿālimu जानने वाला है ٱلۡغَيۡبِ l-ghaybi ग़ैब का فَلَا falā पस नहीं يُظۡهِرُ yuẓ'hiru वो ज़ाहिर करता عَلَىٰ ʿalā from غَيۡبِهِۦٓ ghaybihi अपने ग़ैब पर أَحَدًا aḥadan किसी एक को
ʿālimu l-ghaybi falā yuẓ'hiru ʿalā ghaybihi aḥadan
वही ग़ैब (प्रोक्ष) का जानने वाला है। वह अपने ग़ैब (प्रोक्ष) को किसी पर प्रकट नहीं करता।
إِلَّا illā मगर مَنِ mani जिसे ٱرۡتَضَىٰ ir'taḍā वो पसंद करे مِن min of رَّسُولٖ rasūlin कोई रसूल فَإِنَّهُۥ fa-innahu पस बेशक वो يَسۡلُكُ yasluku वो लगा देता है مِنۢ min from بَيۡنِ bayni before يَدَيۡهِ yadayhi उसके आगे وَمِنۡ wamin and from خَلۡفِهِۦ khalfihi और उसके पीछे رَصَدٗا raṣadan मुहाफ़िज़
illā mani ir'taḍā min rasūlin fa-innahu yasluku min bayni yadayhi wamin khalfihi raṣadan
सिवाय किसी रसूल के, जिसे वह पसंद कर ले। तो निःसंदेह वह उसके आगे तथा उसके पीछे पहरेदार नियुक्त कर देता है।
لِّيَعۡلَمَ liyaʿlama ताकि वो जान ले أَن an कि قَدۡ qad तहक़ीक़ أَبۡلَغُواْ ablaghū उन्होंने पहुँचा दिए رِسَٰلَٰتِ risālāti पैग़ामात رَبِّهِمۡ rabbihim अपने रब के وَأَحَاطَ wa-aḥāṭa और उसने घेर रखा है بِمَا bimā उनको जो لَدَيۡهِمۡ ladayhim उनके पास है وَأَحۡصَىٰ wa-aḥṣā और उसने शुमार कर रखा है كُلَّ kulla हर شَيۡءٍ shayin चीज़ को عَدَدَۢا ʿadadan अदद के ऐतबार से
liyaʿlama an qad ablaghū risālāti rabbihim wa-aḥāṭa bimā ladayhim wa-aḥṣā kulla shayin ʿadadan
ताकि वह जान ले कि उन्होंने वास्तव में अपने पालनहार के संदेश पहुँचा दिए हैं। और उसने उन सभी चीज़ों को घेर रखा है, जो उनके पास हैं और प्रत्येक वस्तु को गिन रखा है।
← पिछला सूरह नूह अगला सूरह → अल-मुज़्ज़म्मिल