بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
قٓۚ qaf ق وَٱلۡقُرۡءَانِ wal-qur'āni क़सम है क़ुरआन की ٱلۡمَجِيدِ l-majīdi जो बड़ी शान वाला है
qaf wal-qur'āni l-majīdi
क़ाफ़। क़सम है सम्मानित क़ुरआन की!
بَلۡ bal बल्कि عَجِبُوٓاْ ʿajibū उन्हें ताअज्जुब हुआ أَن an कि جَآءَهُم jāahum आ गया उनके पास مُّنذِرٞ mundhirun एक डराने वाला مِّنۡهُمۡ min'hum उन्हीं में से فَقَالَ faqāla तो कहा ٱلۡكَٰفِرُونَ l-kāfirūna काफ़िरों ने هَٰذَا hādhā ये شَيۡءٌ shayon एक चीज़ है عَجِيبٌ ʿajībun अजीब
bal ʿajibū an jāahum mundhirun min'hum faqāla l-kāfirūna hādhā shayon ʿajībun
बल्कि उन्हें आश्चर्य हुआ कि उनके पास उन्हीं में से एक डराने वाला आया। तो काफ़िरों ने कहा : यह बड़ी विचित्र बात है।
أَءِذَا a-idhā क्या जब مِتۡنَا mit'nā मर जाऐंगे हम وَكُنَّا wakunnā और हो जाऐंगे हम تُرَابٗاۖ turāban मिट्टी ذَٰلِكَ dhālika ये رَجۡعُۢ rajʿun पलटना है بَعِيدٞ baʿīdun बहुत दूर का
a-idhā mit'nā wakunnā turāban dhālika rajʿun baʿīdun
क्या जब हम मर गए और मिट्टी हो गए (तो दोबारा उठाए जाएँगे)? यह पलटना तो बहुत दूर की बात है।
قَدۡ qad तहक़ीक़ عَلِمۡنَا ʿalim'nā जान लिया हमने مَا mā जो تَنقُصُ tanquṣu कम करती है ٱلۡأَرۡضُ l-arḍu ज़मीन مِنۡهُمۡۖ min'hum उनमें से وَعِندَنَا waʿindanā और हमारे पास كِتَٰبٌ kitābun एक किताब है حَفِيظُۢ ḥafīẓun ख़ूब हिफ़ाज़त करने वाली
qad ʿalim'nā mā tanquṣu l-arḍu min'hum waʿindanā kitābun ḥafīẓun
निश्चय हमें मालूम है जो कुछ धरती उनमें से कम करती है और हमारे पास एक पुस्तक है, जो ख़ूब सुरक्षित रखने वाली है।
بَلۡ bal बल्कि كَذَّبُواْ kadhabū उन्होंने झुठलाया بِٱلۡحَقِّ bil-ḥaqi हक़ को لَمَّا lammā जब جَآءَهُمۡ jāahum वो आ गया उनके पास فَهُمۡ fahum तो वो فِيٓ fī (are) in أَمۡرٖ amrin एक मामले में है مَّرِيجٍ marījin उलझे हुए
bal kadhabū bil-ḥaqi lammā jāahum fahum fī amrin marījin
बल्कि उनहोंने सत्य को झुठला दिया, जब वह उनके पास आया। अतः वे एक उलझे हुए मामले में हैं।
أَفَلَمۡ afalam क्या भला नहीं يَنظُرُوٓاْ yanẓurū उन्होंने देखा إِلَى ilā at ٱلسَّمَآءِ l-samāi तरफ़ आसमान के فَوۡقَهُمۡ fawqahum अपने ऊपर كَيۡفَ kayfa किस तरह بَنَيۡنَٰهَا banaynāhā बनाया हमने उसे وَزَيَّنَّٰهَا wazayyannāhā और मुज़य्यन किया हमने उसे وَمَا wamā और नहीं है لَهَا lahā उसमें مِن min any فُرُوجٖ furūjin कोई शगाफ़
afalam yanẓurū ilā l-samāi fawqahum kayfa banaynāhā wazayyannāhā wamā lahā min furūjin
तो क्या उन्होंने अपने ऊपर आकाश की ओर नहीं देखा कि हमने उसे कैसे बनाया और उसे सजाया और उसमें कोई दरार नहीं है?
وَٱلۡأَرۡضَ wal-arḍa और ज़मीन مَدَدۡنَٰهَا madadnāhā फैलाया हमने उसे وَأَلۡقَيۡنَا wa-alqaynā और डाले हमने فِيهَا fīhā उसमें رَوَٰسِيَ rawāsiya पहाड़ وَأَنۢبَتۡنَا wa-anbatnā और उगाए हमने فِيهَا fīhā उसमें مِن min of كُلِّ kulli हर क़िस्म के زَوۡجِۭ zawjin जोड़े بَهِيجٖ bahījin बारौनक़
wal-arḍa madadnāhā wa-alqaynā fīhā rawāsiya wa-anbatnā fīhā min kulli zawjin bahījin
और हमने धरती को फैलाया और उसमें पर्वत डाल दिए और उसमें हर प्रकार की सुंदर चीज़ें उगाईं।
تَبۡصِرَةٗ tabṣiratan बतौर बसीरत وَذِكۡرَىٰ wadhik'rā और नसीहत لِكُلِّ likulli for every عَبۡدٖ ʿabdin वास्ते हर बन्दे مُّنِيبٖ munībin रुजूअ करने वाले के
tabṣiratan wadhik'rā likulli ʿabdin munībin
हर उस बंदे को दिखाने और याद दिलाने के लिए, जो (अपने पालनहार की ओर) लौटने वाला है।
وَنَزَّلۡنَا wanazzalnā और उतारा हमने مِنَ mina from ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान से مَآءٗ māan पानी مُّبَٰرَكٗا mubārakan बरकत वाला فَأَنۢبَتۡنَا fa-anbatnā फिर उगाए हमने بِهِۦ bihi साथ उसके جَنَّٰتٖ jannātin बाग़ात وَحَبَّ waḥabba और अनाज ٱلۡحَصِيدِ l-ḥaṣīdi कटी हुई खेती के
wanazzalnā mina l-samāi māan mubārakan fa-anbatnā bihi jannātin waḥabba l-ḥaṣīdi
तथा हमने आकाश से बहुत बरकत वाला पानी उतारा, फिर हमने उसके द्वारा बाग़ तथा काटी जाने वाली (खेती) के दाने उगाए।
وَٱلنَّخۡلَ wal-nakhla और खजूर के दरख़्त بَاسِقَٰتٖ bāsiqātin बुलन्द व बाला لَّهَا lahā उनके लिए طَلۡعٞ ṭalʿun ख़ोशे हैं نَّضِيدٞ naḍīdun तह ब तह/ऊपर नीचे
wal-nakhla bāsiqātin lahā ṭalʿun naḍīdun
तथा खजूरों के लंबे-लंबे ऊँचे पेड़, जिनके गुच्छे परत दर परत हैं।
رِّزۡقٗا riz'qan रिज़्क़ है لِّلۡعِبَادِۖ lil'ʿibādi बन्दों के लिए وَأَحۡيَيۡنَا wa-aḥyaynā और ज़िन्दा किया हमने بِهِۦ bihi साथ उसके بَلۡدَةٗ baldatan शहर مَّيۡتٗاۚ maytan मुर्दा को كَذَٰلِكَ kadhālika इसी तरह होगा ٱلۡخُرُوجُ l-khurūju निकलना
riz'qan lil'ʿibādi wa-aḥyaynā bihi baldatan maytan kadhālika l-khurūju
बंदों को रोज़ी देने के लिए। तथा हमने उसके साथ एक मुर्दा शहर को जीवित कर दिया। इसी प्रकार निकलना है।
كَذَّبَتۡ kadhabat झुठलाया قَبۡلَهُمۡ qablahum उनसे क़ब्ल قَوۡمُ qawmu क़ौमे نُوحٖ nūḥin नूह وَأَصۡحَٰبُ wa-aṣḥābu and (the) companions ٱلرَّسِّ l-rasi और असहाबे-रस وَثَمُودُ wathamūdu और समूद ने
kadhabat qablahum qawmu nūḥin wa-aṣḥābu l-rasi wathamūdu
इनसे पहले नूह की जाति ने और कुएँ वालों ने और समूद ने झुठलाया।
وَعَادٞ waʿādun और आद وَفِرۡعَوۡنُ wafir'ʿawnu और फ़िरऔन وَإِخۡوَٰنُ wa-ikh'wānu and (the) brothers لُوطٖ lūṭin और लूत के भाइयों ने
waʿādun wafir'ʿawnu wa-ikh'wānu lūṭin
तथा आद और फ़िरऔन ने और लूत के भाइयों ने।
وَأَصۡحَٰبُ wa-aṣḥābu And (the) companions ٱلۡأَيۡكَةِ l-aykati और असहाबे ऐका(जंगल वालों) وَقَوۡمُ waqawmu and (the) people تُبَّعٖۚ tubbaʿin और क़ौमे तुब्बअ ने كُلّٞ kullun सब ने كَذَّبَ kadhaba झुठलाया ٱلرُّسُلَ l-rusula रसूलों को فَحَقَّ faḥaqqa तो साबित हो गई وَعِيدِ waʿīdi वईद मेरी
wa-aṣḥābu l-aykati waqawmu tubbaʿin kullun kadhaba l-rusula faḥaqqa waʿīdi
तथा ''ऐका'' के वासियों ने और ''तुब्बा'' की जाति ने। प्रत्येक ने रसूलों को झुठलाया। तो उनपर मेरे अज़ाब का वादा साबित हो गया।
أَفَعَيِينَا afaʿayīnā क्या भला थक गए हम بِٱلۡخَلۡقِ bil-khalqi with the creation ٱلۡأَوَّلِۚ l-awali पहली तख़लीक़ से بَلۡ bal बल्कि هُمۡ hum वो فِي fī (are) in لَبۡسٖ labsin शक में हैं مِّنۡ min about خَلۡقٖ khalqin a creation جَدِيدٖ jadīdin नई पैदाइश से
afaʿayīnā bil-khalqi l-awali bal hum fī labsin min khalqin jadīdin
तो क्या हम प्रथम बार पैदा करके थक गए हैं? बल्कि वे नए पैदा किए जाने के बारे में संदेह में पड़े हुए हैं।
وَلَقَدۡ walaqad और अलबत्ता तहक़ीक़ خَلَقۡنَا khalaqnā पैदा किया हमने ٱلۡإِنسَٰنَ l-insāna इन्सान को وَنَعۡلَمُ wanaʿlamu और हम जानते हैं مَا mā जो تُوَسۡوِسُ tuwaswisu वस्वसा डालता है بِهِۦ bihi उसे نَفۡسُهُۥۖ nafsuhu नफ़्स उसका وَنَحۡنُ wanaḥnu और हम أَقۡرَبُ aqrabu ज़्यादा क़रीब हैं إِلَيۡهِ ilayhi उसके مِنۡ min than حَبۡلِ ḥabli (his) jugular vein ٱلۡوَرِيدِ l-warīdi शह रग से
walaqad khalaqnā l-insāna wanaʿlamu mā tuwaswisu bihi nafsuhu wanaḥnu aqrabu ilayhi min ḥabli l-warīdi
निःसंदेह हमने मनुष्य को पैदा किया और हम जानते हैं जो कुछ विचार उसके मन में आता है और हम उसके गले की उस नस से भी अधिक क़रीब हैं जो दिल से जुड़ी होती है।
إِذۡ idh जब يَتَلَقَّى yatalaqqā ले लेते हैं ٱلۡمُتَلَقِّيَانِ l-mutalaqiyāni दो लेने वाले عَنِ ʿani on ٱلۡيَمِينِ l-yamīni दाईं तरफ़ से وَعَنِ waʿani and on ٱلشِّمَالِ l-shimāli और बाईं तरफ़ से قَعِيدٞ qaʿīdun बैठे हुए
idh yatalaqqā l-mutalaqiyāni ʿani l-yamīni waʿani l-shimāli qaʿīdun
जब दो लेने वाले (उसके हर कथन और कर्म को) लेते हैं, जो दाहिनी और बाईं ओर बैठे हैं।
مَّا mā नहीं يَلۡفِظُ yalfiẓu वो बोलता مِن min any قَوۡلٍ qawlin कोई बात إِلَّا illā मगर لَدَيۡهِ ladayhi उसके पास है رَقِيبٌ raqībun एक मुहाफ़िज़/निगरान عَتِيدٞ ʿatīdun तैयार
mā yalfiẓu min qawlin illā ladayhi raqībun ʿatīdun
वह कोई बात नहीं बोलता, परंतु उसके पास एक निरीक्षक तैयार रहता है।
وَجَآءَتۡ wajāat और आ गई سَكۡرَةُ sakratu बेहोशी ٱلۡمَوۡتِ l-mawti मौत की بِٱلۡحَقِّۖ bil-ḥaqi साथ हक़ के ذَٰلِكَ dhālika यही है مَا mā वो जो كُنتَ kunta था तू مِنۡهُ min'hu उस से تَحِيدُ taḥīdu तू भागता
wajāat sakratu l-mawti bil-ḥaqi dhālika mā kunta min'hu taḥīdu
और मौत की बेहोशी सत्य के साथ आ गई। यही है वह जिससे तू भागता था।
وَنُفِخَ wanufikha और फूँका जाएगा فِي fī [in] ٱلصُّورِۚ l-ṣūri सूर में ذَٰلِكَ dhālika ये يَوۡمُ yawmu दिन है ٱلۡوَعِيدِ l-waʿīdi वादे का
wanufikha fī l-ṣūri dhālika yawmu l-waʿīdi
और सूर में फूँक दिया गया। यही यातना के वादे का दिन है।
وَجَآءَتۡ wajāat और आएगा كُلُّ kullu हर نَفۡسٖ nafsin नफ़्स مَّعَهَا maʿahā उसके साथ(होगा) سَآئِقٞ sāiqun एक हाँकने वाला وَشَهِيدٞ washahīdun और एक गवाही देने वाला
wajāat kullu nafsin maʿahā sāiqun washahīdun
तथा प्रत्येक व्यक्ति इस दशा में आएगा कि उसके साथ एक हाँकने वाला और एक गवाह होगा।
لَّقَدۡ laqad अलबत्ता तहक़ीक़ كُنتَ kunta था तू فِي fī in غَفۡلَةٖ ghaflatin गफ़लत में مِّنۡ min of هَٰذَا hādhā उससे فَكَشَفۡنَا fakashafnā तो हटा दिया हमने عَنكَ ʿanka तुझ से غِطَآءَكَ ghiṭāaka पर्दा तेरा فَبَصَرُكَ fabaṣaruka तो निगाह तेरी ٱلۡيَوۡمَ l-yawma आज حَدِيدٞ ḥadīdun बहुत तेज़ है
laqad kunta fī ghaflatin min hādhā fakashafnā ʿanka ghiṭāaka fabaṣaruka l-yawma ḥadīdun
निःसंदेह तू इससे बड़ी ग़फ़लत में था। सो हमने तुझसे तेरा परदा हटा दिया। तो तेरी दृष्टि आज बड़ी पैनी है।
وَقَالَ waqāla और कहेगा قَرِينُهُۥ qarīnuhu साथी(फ़रिश्ता) उसका هَٰذَا hādhā ये है مَا mā जो لَدَيَّ ladayya मेरे पास है عَتِيدٌ ʿatīdun तैयार
waqāla qarīnuhu hādhā mā ladayya ʿatīdun
तथा उसका साथी कहेगा : यह है (उसके कर्मों का विवरण) जो मेरे पास तैयार है।
أَلۡقِيَا alqiyā तुम दोनों डाल दो فِي fī in (to) جَهَنَّمَ jahannama जहन्नम में كُلَّ kulla हर كَفَّارٍ kaffārin बहुत नाशुक्रे عَنِيدٖ ʿanīdin बहुत अनाद रखने वाले को
alqiyā fī jahannama kulla kaffārin ʿanīdin
तुम दोनों नरक में फेंक दो हर बड़े कृतघ्न को, जो (सत्य से) बहुत दुराग्रह रखने वाला है।
مَّنَّاعٖ mannāʿin बहुत रोकने वाले को لِّلۡخَيۡرِ lil'khayri ख़ैर से مُعۡتَدٖ muʿ'tadin हद से निकलने वाले مُّرِيبٍ murībin शक में पड़े हुए को
mannāʿin lil'khayri muʿ'tadin murībin
जो भलाई को बहुत रोकने वाला, सीमा को लाँघने वाला, संदेह करने वाला है।
ٱلَّذِي alladhī जिसने جَعَلَ jaʿala बना लिया مَعَ maʿa साथ ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के إِلَٰهًا ilāhan एक इलाह ءَاخَرَ ākhara दूसरा فَأَلۡقِيَاهُ fa-alqiyāhu पस तुम दोनों डाल दो उसे فِي fī in(to) ٱلۡعَذَابِ l-ʿadhābi the punishment ٱلشَّدِيدِ l-shadīdi शदीद अज़ाब में
alladhī jaʿala maʿa l-lahi ilāhan ākhara fa-alqiyāhu fī l-ʿadhābi l-shadīdi
जिसने अल्लाह के साथ दूसरा पूज्य बना लिया। अतः तुम दोनों उसे कठोर यातना में डाल दो।
۞ قَالَ qāla कहेगा قَرِينُهُۥ qarīnuhu साथी (शैतान) उसका رَبَّنَا rabbanā ऐ हमारे रब مَآ mā नहीं أَطۡغَيۡتُهُۥ aṭghaytuhu सरकश बनाया मैं ने उसे وَلَٰكِن walākin और लेकिन كَانَ kāna था वो فِي fī in ضَلَٰلِۭ ḍalālin गुमराही में بَعِيدٖ baʿīdin बहुत दूर की
qāla qarīnuhu rabbanā mā aṭghaytuhu walākin kāna fī ḍalālin baʿīdin
उसका साथी (शैतान) कहेगा : ऐ हमारे पालनहार! मैंने उसे सरकश नहीं बनाया। परंतु वह खुद ही दूर की गुमराही में था।
قَالَ qāla वो फ़रमायगा لَا lā (Do) not تَخۡتَصِمُواْ takhtaṣimū ना तुम झगड़ा करो لَدَيَّ ladayya मेरे पास وَقَدۡ waqad हालाँकि तहक़ीक़ قَدَّمۡتُ qaddamtu पहले भेज दी मैं ने إِلَيۡكُم ilaykum तरफ़ तुम्हारे بِٱلۡوَعِيدِ bil-waʿīdi वईद
qāla lā takhtaṣimū ladayya waqad qaddamtu ilaykum bil-waʿīdi
(अल्लाह ने) फरमाया : मेरे पास झगड़ा मत करो। हालाँकि मैंने तो तुम्हारी ओर चेतावनी का संदेश पहले ही भेज दिया था।
مَا mā नहीं يُبَدَّلُ yubaddalu बदली जाती ٱلۡقَوۡلُ l-qawlu बात لَدَيَّ ladayya मेरे पास وَمَآ wamā और नहीं हूँ أَنَا۠ anā मैं بِظَلَّٰمٖ biẓallāmin कोई ज़ुल्म करने वाला لِّلۡعَبِيدِ lil'ʿabīdi बन्दों पर
mā yubaddalu l-qawlu ladayya wamā anā biẓallāmin lil'ʿabīdi
मेरे यहाँ बात बदली नहीं जाती तथा मैं बंदों पर कदापि कोई अत्याचार करने वाला नहीं।
يَوۡمَ yawma जिस दिन نَقُولُ naqūlu हम कहेंगे لِجَهَنَّمَ lijahannama जहन्नम से هَلِ hali क्या ٱمۡتَلَأۡتِ im'talati भर गई तू وَتَقُولُ wataqūlu और वो कहेगी هَلۡ hal क्या है مِن min (there) any مَّزِيدٖ mazīdin कुछ मज़ीद
yawma naqūlu lijahannama hali im'talati wataqūlu hal min mazīdin
जिस दिन हम जहन्नम से कहेंगे : क्या तू भर गया? और वह कहेगा : क्या कुछ और है?
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह अल-हुजुरात अगला सूरह → अज़-ज़ारियात