بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
iq'ra bi-is'mi rabbika alladhī khalaqa
अपने पालनहार के नाम से पढ़, जिसने पैदा किया।
khalaqa l-insāna min ʿalaqin
जिसने मनुष्य को रक्त के लोथड़े से पैदा किया।
iq'ra warabbuka l-akramu
पढ़ और तेरा पालनहार बड़े करम (उदारता) वाला है।
alladhī ʿallama bil-qalami
जिसने क़लम के द्वारा सिखाया।
ʿallama l-insāna mā lam yaʿlam
उसने इनसान को वह सिखाया, जो वह नहीं जानता था।
kallā inna l-insāna layaṭghā
कदापि नहीं, निःसंदेह मनुष्य सीमा पार कर जाता है।
an raāhu is'taghnā
इसलिए कि वह स्वयं को बेनियाज़ (धनवान्) देखता है।
inna ilā rabbika l-ruj'ʿā
निःसंदेह, तेरे पालनहार ही की ओर वापस लौटना है।
ara-ayta alladhī yanhā
क्या आपने उस व्यक्ति को देखा, जो रोकता है।
ʿabdan idhā ṣallā
एक बंदे को, जब वह नमाज़ अदा करता है।
ara-ayta in kāna ʿalā l-hudā
क्या आपने देखा यदि वह सीधे मार्ग पर हो।
aw amara bil-taqwā
या अल्लाह से डरने का आदेश देता हो?
ara-ayta in kadhaba watawallā
क्या आपने देखा यदि उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा?
alam yaʿlam bi-anna l-laha yarā
क्या उसने नहीं जाना कि अल्लाह देख रहा है?
kallā la-in lam yantahi lanasfaʿan bil-nāṣiyati
कदापि नहीं, निश्चय यदि वह नहीं माना, तो हम अवश्य उसे माथे की लट पकड़कर घसीटेंगे।
nāṣiyatin kādhibatin khāṭi-atin
ऐसे माथे की लट जो झूठा और पापी है।
falyadʿu nādiyahu
तो वह अपनी सभा को बुला ले।
sanadʿu l-zabāniyata
हम भी जहन्नम के फ़रिश्तों को बुला लेंगे।
kallā lā tuṭiʿ'hu wa-us'jud wa-iq'tarib
कदापि नहीं, आप उसकी बात न मानें, (बल्कि) सजदा करें और (अल्लाह के) निकट हो जाएँ।