بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
ٱقۡتَرَبَ iq'taraba क़रीब आ गया لِلنَّاسِ lilnnāsi लोगों के लिए حِسَابُهُمۡ ḥisābuhum हिसाब उनका وَهُمۡ wahum और वो فِي fī (are) in غَفۡلَةٖ ghaflatin ग़फ़्लत में مُّعۡرِضُونَ muʿ'riḍūna ऐराज़ करने वाले हैं
iq'taraba lilnnāsi ḥisābuhum wahum fī ghaflatin muʿ'riḍūna
लोगों के लिए उनका हिसाब बहुत निकट आ गया और वे बड़ी लापरवाही में मुँह फेरने वाले हैं।
مَا mā नहीं يَأۡتِيهِم yatīhim आता उनके पास مِّن min of ذِكۡرٖ dhik'rin कोई ज़िक्र مِّن min from رَّبِّهِم rabbihim उनके रब की तरफ़ से مُّحۡدَثٍ muḥ'dathin नया إِلَّا illā मगर ٱسۡتَمَعُوهُ is'tamaʿūhu वो सुनते हैं उसे وَهُمۡ wahum जब कि वो يَلۡعَبُونَ yalʿabūna वो खैल रहे होते हैं
mā yatīhim min dhik'rin min rabbihim muḥ'dathin illā is'tamaʿūhu wahum yalʿabūna
उनके पालनहार की ओर से उनके पास कोई नया उपदेश नहीं आता, परंतु वे उसे हँसी-खेल करते हुए बड़ी कठिनाई से सुनते हैं।
لَاهِيَةٗ lāhiyatan ग़ाफ़िल हैं قُلُوبُهُمۡۗ qulūbuhum दिल उनके وَأَسَرُّواْ wa-asarrū और चुपके-चुपके की ٱلنَّجۡوَى l-najwā सरगोशी ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों ने जिन्होंने ظَلَمُواْ ẓalamū ज़ुल्म किया هَلۡ hal नहीं هَٰذَآ hādhā ये إِلَّا illā मगर بَشَرٞ basharun एक इन्सान مِّثۡلُكُمۡۖ mith'lukum तुम्हारे जैसा أَفَتَأۡتُونَ afatatūna क्या फिर तुम आते हो ٱلسِّحۡرَ l-siḥ'ra जादू को وَأَنتُمۡ wa-antum जब कि तुम تُبۡصِرُونَ tub'ṣirūna तुम देखते हो
lāhiyatan qulūbuhum wa-asarrū l-najwā alladhīna ẓalamū hal hādhā illā basharun mith'lukum afatatūna l-siḥ'ra wa-antum tub'ṣirūna
उनके दिल पूरी तरह ग़ाफ़िल होते हैं। और उन लोगों ने चुपके-चुपके कानाफूसी की जिन्होंने अत्याचार किया था, कि यह (नबी) तो तुम्हारे ही जैसा एक इनसान है, तो क्या तुम जादू के पास आते हो, हालाँकि तुम देख रहे हो?
قَالَ qāla कहा رَبِّي rabbī रब मेरा يَعۡلَمُ yaʿlamu जानता है ٱلۡقَوۡلَ l-qawla हर बात को فِي fī in ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान में وَٱلۡأَرۡضِۖ wal-arḍi और ज़मीन में وَهُوَ wahuwa और वो ٱلسَّمِيعُ l-samīʿu ख़ूब सुनने वाला है ٱلۡعَلِيمُ l-ʿalīmu ख़ूब जानने वाला है
qāla rabbī yaʿlamu l-qawla fī l-samāi wal-arḍi wahuwa l-samīʿu l-ʿalīmu
उस (रसूल) ने कहा : मेरा पालनहार आकाश और धरती की हर बात को जानता है और वही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
بَلۡ bal बल्कि قَالُوٓاْ qālū उन्होंने कहा أَضۡغَٰثُ aḍghāthu परेशान أَحۡلَٰمِۭ aḥlāmin ख़्वाब हैं بَلِ bali बल्कि ٱفۡتَرَىٰهُ if'tarāhu उसने गढ़ लिया है उसे بَلۡ bal बल्कि هُوَ huwa वो شَاعِرٞ shāʿirun शायर है فَلۡيَأۡتِنَا falyatinā पस चाहिए कि लाए हमारे पास بِـَٔايَةٖ biāyatin कोई निशानी كَمَآ kamā जैसा कि أُرۡسِلَ ur'sila भेजे गए ٱلۡأَوَّلُونَ l-awalūna पहले (रसूल)
bal qālū aḍghāthu aḥlāmin bali if'tarāhu bal huwa shāʿirun falyatinā biāyatin kamā ur'sila l-awalūna
बल्कि उन्होंने (क़ुरआन के बारे में) कहा : यह सपनों की उलझी हुई बातें हैं, बल्कि उसने इसे स्वयं गढ़ लिया है, बल्कि वह कवि है! अतः उसे चाहिए कि हमारे पास कोई निशानी लाए, जैसे पहले के रसूल (निशानियों के साथ) भेजे गए थे।
مَآ mā नहीं ءَامَنَتۡ āmanat ईमान लाई थी قَبۡلَهُم qablahum उनसे पहले مِّن min any قَرۡيَةٍ qaryatin कोई बस्ती أَهۡلَكۡنَٰهَآۖ ahlaknāhā हलाक कर दिया हमने जिसे أَفَهُمۡ afahum क्या फिर वो يُؤۡمِنُونَ yu'minūna वो ईमान लाऐंगे
mā āmanat qablahum min qaryatin ahlaknāhā afahum yu'minūna
इनसे पहले कोई बस्ती, जिसे हमने विनष्ट किया, ईमान नहीं लाई। तो क्या ये ईमान ले आएँगे?
وَمَآ wamā और नहीं أَرۡسَلۡنَا arsalnā भेजा हमने قَبۡلَكَ qablaka आपसे पहले إِلَّا illā मगर رِجَالٗا rijālan मर्दों को نُّوحِيٓ nūḥī हम वही करते थे إِلَيۡهِمۡۖ ilayhim तरफ़ उनके فَسۡـَٔلُوٓاْ fasalū पस पूछ लो أَهۡلَ ahla (the) people ٱلذِّكۡرِ l-dhik'ri अहले ज़िक्र से إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम لَا lā (do) not تَعۡلَمُونَ taʿlamūna नहीं तुम जानते
wamā arsalnā qablaka illā rijālan nūḥī ilayhim fasalū ahla l-dhik'ri in kuntum lā taʿlamūna
और (ऐ नबी!) हमने आपसे पहले पुरुषों ही को रसूल बनाकर भेजे, जिनकी ओर हम वह़्य (प्रकाशना) करते थे। अतः तुम ज़िक्र (किताब) वालों से पूछ लो, यदि तुम (स्वयं) नहीं जानते हो।
وَمَا wamā और नहीं جَعَلۡنَٰهُمۡ jaʿalnāhum बनाए हमने उनके جَسَدٗا jasadan ऐसे जिस्म لَّا lā not يَأۡكُلُونَ yakulūna कि ना वो खाते हों ٱلطَّعَامَ l-ṭaʿāma खाना وَمَا wamā और ना كَانُواْ kānū थे वो خَٰلِدِينَ khālidīna हमेशा रहने वाले
wamā jaʿalnāhum jasadan lā yakulūna l-ṭaʿāma wamā kānū khālidīna
तथा हमने उन्हें ऐसे शरीर (वाले) नहीं बनाए थे, जो खाना न खाते हों और न वे हमेशा रहने वाले थे।
ثُمَّ thumma फिर صَدَقۡنَٰهُمُ ṣadaqnāhumu सच्चा किया हमने उसे ٱلۡوَعۡدَ l-waʿda वादा فَأَنجَيۡنَٰهُمۡ fa-anjaynāhum पस निजात दी हमने उन्हें وَمَن waman और जिसे نَّشَآءُ nashāu हमने चाहा وَأَهۡلَكۡنَا wa-ahlaknā और हलाक कर दिया हमने ٱلۡمُسۡرِفِينَ l-mus'rifīna हद से बढ़ने वालों को
thumma ṣadaqnāhumu l-waʿda fa-anjaynāhum waman nashāu wa-ahlaknā l-mus'rifīna
फिर हमने उनसे किए हुए वादे को सच कर दिखाया। तो हमने उन्हें बचा लिया और उसे भी जिसे हम चाहते थे। और हमने हद से बढ़ने वालों को नष्ट कर दिया।
لَقَدۡ laqad अलबत्ता तहक़ीक़ أَنزَلۡنَآ anzalnā नाज़िल की हमने إِلَيۡكُمۡ ilaykum तरफ़ तुम्हारे كِتَٰبٗا kitāban एक किताब فِيهِ fīhi जिसमें ذِكۡرُكُمۡۚ dhik'rukum ज़िक्र है तुम्हारा أَفَلَا afalā क्या फिर नहीं تَعۡقِلُونَ taʿqilūna तुम अक़्ल से काम लेते
laqad anzalnā ilaykum kitāban fīhi dhik'rukum afalā taʿqilūna
निःसंदेह हमने तुम्हारी ओर एक किताब (क़ुरआन) उतारी है, जिसमें तुम्हारा सम्मान है। तो क्या तुम नहीं समझते?
وَكَمۡ wakam और कितनी ही قَصَمۡنَا qaṣamnā तोड़ कर रखदीं हमने مِن min of قَرۡيَةٖ qaryatin बस्तियाँ كَانَتۡ kānat थीं वो ظَالِمَةٗ ẓālimatan ज़ालिम وَأَنشَأۡنَا wa-anshanā और उठाया हमने بَعۡدَهَا baʿdahā बाद इसके قَوۡمًا qawman क़ौमों को ءَاخَرِينَ ākharīna दूसरी
wakam qaṣamnā min qaryatin kānat ẓālimatan wa-anshanā baʿdahā qawman ākharīna
और हमने बहुत-सी बस्तियों को तोड़कर रख दिया, जो अत्याचारी थीं और हमने उनके बाद दूसरी जाति को पैदा कर दिया।
فَلَمَّآ falammā तो जब أَحَسُّواْ aḥassū उन्होंने महसूस किया بَأۡسَنَآ basanā अज़ाब हमारा إِذَا idhā अचानक هُم hum वो مِّنۡهَا min'hā उनसे يَرۡكُضُونَ yarkuḍūna वो भागने लगे
falammā aḥassū basanā idhā hum min'hā yarkuḍūna
फिर जब उन्होंने हमारे अज़ाब को देख लिया, तो वे तुरंत वहाँ से भागने लगे।
لَا lā Flee not تَرۡكُضُواْ tarkuḍū ना तुम भागो وَٱرۡجِعُوٓاْ wa-ir'jiʿū और लौट आओ إِلَىٰ ilā to مَآ mā तरफ़ उसके जो أُتۡرِفۡتُمۡ ut'rif'tum ऐश दिए गए तुम فِيهِ fīhi जिसमें وَمَسَٰكِنِكُمۡ wamasākinikum और अपने घरों के لَعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تُسۡـَٔلُونَ tus'alūna तुम पूछे जाओ
lā tarkuḍū wa-ir'jiʿū ilā mā ut'rif'tum fīhi wamasākinikum laʿallakum tus'alūna
(तो उनसे उपहास के तौर पर कहा जाएगा :) भागो नहीं, और वापस चलो उन (जगहों) की ओर जिनमें तुम्हें खुशहाली दी गई थी और अपने घरों की ओर, ताकि तुमसे पूछा जाए।
قَالُواْ qālū उन्होंने कहा يَٰوَيۡلَنَآ yāwaylanā हाय अफ़्सोस हम पर إِنَّا innā बेशक हम كُنَّا kunnā थे हम ظَٰلِمِينَ ẓālimīna ज़ालिम
qālū yāwaylanā innā kunnā ẓālimīna
उन्होंने कहा : हाय हमारा विनाश! निश्चय हम अत्याचारी थे।
فَمَا famā Then not زَالَت zālat तो मुसलसल रही تِّلۡكَ til'ka यही دَعۡوَىٰهُمۡ daʿwāhum पुकार उनकी حَتَّىٰ ḥattā यहाँ तक कि جَعَلۡنَٰهُمۡ jaʿalnāhum बना दिया हमने उन्हें حَصِيدًا ḥaṣīdan जड़ से कटी हुई खेती خَٰمِدِينَ khāmidīna बुझी हुई
famā zālat til'ka daʿwāhum ḥattā jaʿalnāhum ḥaṣīdan khāmidīna
तो उनकी पुकार हमेशा यही रही, यहाँ तक कि हमने उन्हें कटे हुए, बुझे हुए बना दिया।
وَمَا wamā और नहीं خَلَقۡنَا khalaqnā पैदा किया हमने ٱلسَّمَآءَ l-samāa आसमान وَٱلۡأَرۡضَ wal-arḍa और ज़मीन को وَمَا wamā और जो بَيۡنَهُمَا baynahumā इन दोनों के दर्मियान है لَٰعِبِينَ lāʿibīna खेलते हुए
wamā khalaqnā l-samāa wal-arḍa wamā baynahumā lāʿibīna
तथा हमने आकाश और धरती को और जो कुछ उन दोनों के बीच है, खेलते हुए नहीं बनाया।
لَوۡ law अगर أَرَدۡنَآ aradnā चाहते हम أَن an कि نَّتَّخِذَ nattakhidha हम बना लें لَهۡوٗا lahwan कोई खेल لَّٱتَّخَذۡنَٰهُ la-ittakhadhnāhu यक़ीनन बना लेते हम उसे مِن min from لَّدُنَّآ ladunnā अपने पास से إِن in अगर كُنَّا kunnā होते हम فَٰعِلِينَ fāʿilīna करने वाले
law aradnā an nattakhidha lahwan la-ittakhadhnāhu min ladunnā in kunnā fāʿilīna
यदि हम कोई खेल बनाना चाहते, तो निश्चय उसे अपने पास से बना लेते। (परंतु) हम ऐसा करने वाले नहीं हैं।
بَلۡ bal बल्कि نَقۡذِفُ naqdhifu हम फेंकते हैं بِٱلۡحَقِّ bil-ḥaqi हक़ को عَلَى ʿalā against ٱلۡبَٰطِلِ l-bāṭili बातिल पर فَيَدۡمَغُهُۥ fayadmaghuhu पस वो सर तोड़ देता है उसका فَإِذَا fa-idhā तो यकायक هُوَ huwa वो زَاهِقٞۚ zāhiqun ज़ाइल हो जाता है وَلَكُمُ walakumu और तुम्हारे लिए ٱلۡوَيۡلُ l-waylu हलाकत है مِمَّا mimmā उससे जो تَصِفُونَ taṣifūna तुम बयान करते हो
bal naqdhifu bil-ḥaqi ʿalā l-bāṭili fayadmaghuhu fa-idhā huwa zāhiqun walakumu l-waylu mimmā taṣifūna
बल्कि हम सत्य को असत्य पर फेंक मारते हैं, तो वह उसका सिर कुचल देता है, तो एकाएक वह मिटने वाला होता है। और तुम्हारे लिए उसके कारण विनाश है, जो तुम बयान करते हो।
وَلَهُۥ walahu और उसी के लिए है مَن man जो فِي fī (is) in ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों में وَٱلۡأَرۡضِۚ wal-arḍi और ज़मीन में है وَمَنۡ waman और जो عِندَهُۥ ʿindahu उसके पास हैं لَا lā not يَسۡتَكۡبِرُونَ yastakbirūna नहीं वो तकब्बुर करते عَنۡ ʿan to عِبَادَتِهِۦ ʿibādatihi उसकी इबादत से وَلَا walā और ना يَسۡتَحۡسِرُونَ yastaḥsirūna वो थकते हैं
walahu man fī l-samāwāti wal-arḍi waman ʿindahu lā yastakbirūna ʿan ʿibādatihi walā yastaḥsirūna
और उसी का है, जो कोई आकाशों तथा धरती में है। और जो (फ़रिश्ते) उसके पास हैं, वे न उसकी इबादत से अभिमान करते हैं और न ज़रा भर थकते हैं।
يُسَبِّحُونَ yusabbiḥūna वो तस्बीह करते हैं ٱلَّيۡلَ al-layla रात وَٱلنَّهَارَ wal-nahāra और दिन لَا lā not يَفۡتُرُونَ yafturūna नहीं वो दम लेते
yusabbiḥūna al-layla wal-nahāra lā yafturūna
वे रात-दिन (अल्लाह की) पवित्रता का गान करते हैं, दम नहीं लेते।
أَمِ ami क्या ٱتَّخَذُوٓاْ ittakhadhū उन्होंने बना लिए हैं ءَالِهَةٗ ālihatan कुछ इलाह مِّنَ mina from ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन से هُمۡ hum कि वो يُنشِرُونَ yunshirūna वो ज़िन्दा करेंगे
ami ittakhadhū ālihatan mina l-arḍi hum yunshirūna
क्या उन्होंने धरती से ऐसे पूज्य बना लिए हैं, जो मरे हुए लोगों को ज़िंदा कर सकते हैं?
لَوۡ law अगर كَانَ kāna होते فِيهِمَآ fīhimā उन दोनों में ءَالِهَةٌ ālihatun कुछ इलाह إِلَّا illā सिवाए ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह के لَفَسَدَتَاۚ lafasadatā अलबत्ता वो दोनों बिगड़ जाते فَسُبۡحَٰنَ fasub'ḥāna पस पाक है ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह رَبِّ rabbi जो रब है ٱلۡعَرۡشِ l-ʿarshi अर्श का عَمَّا ʿammā उससे जो يَصِفُونَ yaṣifūna वो बयान करते हैं
law kāna fīhimā ālihatun illā l-lahu lafasadatā fasub'ḥāna l-lahi rabbi l-ʿarshi ʿammā yaṣifūna
अगर उन दोनों में अल्लाह के सिवा कोई और पूज्य होते, तो वे दोनों अवश्य बिगड़ जाते। अतः पवित्र है अल्लाह जो अर्श (सिंहासन) का मालिक है, उन चीज़ों से जो वे बयान करते हैं।
لَا lā Not يُسۡـَٔلُ yus'alu नहीं वो पूछा जाता عَمَّا ʿammā उसके बारे में जो يَفۡعَلُ yafʿalu वो करता है وَهُمۡ wahum और वो يُسۡـَٔلُونَ yus'alūna वो पूछे जाऐंगे
lā yus'alu ʿammā yafʿalu wahum yus'alūna
वह जो कुछ करता है, उससे (उसके बारे में) नहीं पूछा जाता, और उनसे पूछा जाता है।
أَمِ ami या ٱتَّخَذُواْ ittakhadhū उन्होंने बना लिए مِن min besides Him دُونِهِۦٓ dūnihi उसके सिवा ءَالِهَةٗۖ ālihatan कुछ इलाह قُلۡ qul कह दीजिए هَاتُواْ hātū लाओ بُرۡهَٰنَكُمۡۖ bur'hānakum दलील अपनी هَٰذَا hādhā ये ذِكۡرُ dhik'ru ज़िक्र है مَن man उनका जो مَّعِيَ maʿiya मेरे साथ हैं وَذِكۡرُ wadhik'ru और ज़िक्र है مَن man उनका भी( जो) قَبۡلِيۚ qablī मुझसे पहले थे بَلۡ bal बल्कि أَكۡثَرُهُمۡ aktharuhum अकसर उनके لَا lā (do) not يَعۡلَمُونَ yaʿlamūna नही वो जानते ٱلۡحَقَّۖ l-ḥaqa हक़ को فَهُم fahum तो वो مُّعۡرِضُونَ muʿ'riḍūna ऐराज़ करने वाले हैं
ami ittakhadhū min dūnihi ālihatan qul hātū bur'hānakum hādhā dhik'ru man maʿiya wadhik'ru man qablī bal aktharuhum lā yaʿlamūna l-ḥaqa fahum muʿ'riḍūna
क्या उन्होंने उसके सिवा और भी पूज्य बना लिए हैं? (ऐ नबी!) आप कह दें कि अपना प्रमाण लाओ। यह मेरे साथ वालों की किताब (क़ुरआन) है, और ये मुझसे पहले के लोगों पर उतरने वाली किताबें हैं, (इनमें तुम्हारे लिए कोई प्रमाण नहीं है)। बल्कि उनमें से अधिकतर लोग सत्य का ज्ञान नहीं रखते। इसी कारण, वे मुँह फेरने वाले हैं।
وَمَآ wamā और नहीं أَرۡسَلۡنَا arsalnā भेजा हमने مِن min before you قَبۡلِكَ qablika आपसे पहले مِن min any رَّسُولٍ rasūlin कोई रसूल إِلَّا illā मगर نُوحِيٓ nūḥī हमने वही की إِلَيۡهِ ilayhi तरफ़ उसके أَنَّهُۥ annahu कि बैशक वो لَآ lā नहीं إِلَٰهَ ilāha कोई इलाह (बरहक़) إِلَّآ illā मगर أَنَا۠ anā मैं ही فَٱعۡبُدُونِ fa-uʿ'budūni पस इबादत करो मेरी
wamā arsalnā min qablika min rasūlin illā nūḥī ilayhi annahu lā ilāha illā anā fa-uʿ'budūni
और हमने आपसे पहले जो भी रसूल भेजा, उसकी ओर यही वह़्य (प्रकाशना) करते थे कि मेरे सिवा कोई पूज्य नहीं है। अतः मेरी ही इबादत करो।
وَقَالُواْ waqālū और उन्होंने कहा ٱتَّخَذَ ittakhadha बना ली है ٱلرَّحۡمَٰنُ l-raḥmānu रहमान ने وَلَدٗاۗ waladan औलाद سُبۡحَٰنَهُۥۚ sub'ḥānahu पाक है वो بَلۡ bal बल्कि عِبَادٞ ʿibādun वो बन्दे हैं مُّكۡرَمُونَ muk'ramūna जो इज़्ज़त दिए गए हैं
waqālū ittakhadha l-raḥmānu waladan sub'ḥānahu bal ʿibādun muk'ramūna
और उन (मुश्रिकों) ने कहा कि 'रहमान' (अत्यंत दयावान्) ने कोई संतान बना रखी है। वह (इससे) पवित्र है। बल्कि वे (फ़रिश्ते) सम्मानित बंदे हैं।
لَا lā Not يَسۡبِقُونَهُۥ yasbiqūnahu नहीं वो आगे बढ़ते उससे بِٱلۡقَوۡلِ bil-qawli बात में وَهُم wahum और वो بِأَمۡرِهِۦ bi-amrihi उसके हुक्म पर ही يَعۡمَلُونَ yaʿmalūna वो अमल करते हैं
lā yasbiqūnahu bil-qawli wahum bi-amrihi yaʿmalūna
वे बात करने में उससे पहल नहीं करते और वे उसके आदेशानुसार ही काम करते हैं।
يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानता है مَا mā जो कुछ بَيۡنَ bayna (is) before them أَيۡدِيهِمۡ aydīhim उनके आगे है وَمَا wamā और जो कुछ خَلۡفَهُمۡ khalfahum उनके पीछे है وَلَا walā और नहीं يَشۡفَعُونَ yashfaʿūna वो शफ़ाअत करेंगे إِلَّا illā मगर لِمَنِ limani जिसके लिए ٱرۡتَضَىٰ ir'taḍā वो राज़ी होजाए وَهُم wahum और वो مِّنۡ min from خَشۡيَتِهِۦ khashyatihi उसकी ख़शियत से مُشۡفِقُونَ mush'fiqūna डरने वाले हैं
yaʿlamu mā bayna aydīhim wamā khalfahum walā yashfaʿūna illā limani ir'taḍā wahum min khashyatihi mush'fiqūna
वह जानता है, जो उनके सामने है और जो उनके पीछे है। और वे सिफ़ारिश नहीं करते, परंतु उसी के लिए जिसे वह पसंद करे। तथा वे उसी के भय से डरने वाले हैं।
۞ وَمَن waman और जो कोई يَقُلۡ yaqul कहे مِنۡهُمۡ min'hum उनमें से إِنِّيٓ innī बेशक मैं إِلَٰهٞ ilāhun इलाह हूँ مِّن min besides Him دُونِهِۦ dūnihi उसके सिवा فَذَٰلِكَ fadhālika तो एसी सूरत में نَجۡزِيهِ najzīhi हम बदले में देंगे उसे جَهَنَّمَۚ jahannama जहन्नम كَذَٰلِكَ kadhālika इसी तरह نَجۡزِي najzī हम बदला देते हैं ٱلظَّٰلِمِينَ l-ẓālimīna ज़ालिमों को
waman yaqul min'hum innī ilāhun min dūnihi fadhālika najzīhi jahannama kadhālika najzī l-ẓālimīna
और उनमें से जो यह कहे कि मैं अल्लाह के सिवा पूज्य हूँ, तो यही है जिसे हम जहन्नम की सज़ा देंगे। ऐसे ही हम ज़ालिमों को सज़ा देते हैं।
أَوَلَمۡ awalam क्या भला नहीं يَرَ yara देखा ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों ने जिन्होंने كَفَرُوٓاْ kafarū कुफ़्र किया أَنَّ anna कि बेशक ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमान وَٱلۡأَرۡضَ wal-arḍa और ज़मीन كَانَتَا kānatā थे वो दोनों رَتۡقٗا ratqan मिले हुए فَفَتَقۡنَٰهُمَاۖ fafataqnāhumā तो जुदा-जुदा कर दिया हमने उन दोनों को وَجَعَلۡنَا wajaʿalnā और बनाई हमने مِنَ mina from ٱلۡمَآءِ l-māi पानी से كُلَّ kulla every شَيۡءٍ shayin हर चीज़ حَيٍّۚ ḥayyin ज़िन्दा أَفَلَا afalā क्या फिर नहीं يُؤۡمِنُونَ yu'minūna वो ईमान लाते
awalam yara alladhīna kafarū anna l-samāwāti wal-arḍa kānatā ratqan fafataqnāhumā wajaʿalnā mina l-māi kulla shayin ḥayyin afalā yu'minūna
क्या जिन लोगों ने कुफ़्र किया यह नहीं देखा कि आकाश और धरती दोनों मिले हुए थे, फिर हमने दोनों को अलग-अलग कर दिया, तथा हमने पानी से हर जीवित चीज़ को बनाया? तो क्या ये लोग ईमान नहीं लाते?
लोड हो रहा है…
← पिछला सूरह ता-हा अगला सूरह → अल-हज्ज