بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā ऐ ٱلۡمُزَّمِّلُ l-muzamilu कपड़े में लिपटने वाले
yāayyuhā l-muzamilu
ऐ कपड़े में लिपटने वाले!
قُمِ qumi क़याम कीजिए ٱلَّيۡلَ al-layla रात को إِلَّا illā मगर قَلِيلٗا qalīlan कम
qumi al-layla illā qalīlan
रात्रि के समय (नमाज़ में) खड़े रहें, सिवाय उसके थोड़े भाग के।
نِّصۡفَهُۥٓ niṣ'fahu आधा उसका أَوِ awi या ٱنقُصۡ unquṣ कम कर लीजिए مِنۡهُ min'hu उससे قَلِيلًا qalīlan थोड़ा सा
niṣ'fahu awi unquṣ min'hu qalīlan
आधी रात (नमाज़ पढ़ें) अथवा उससे थोड़ा-सा कम कर लें।
أَوۡ aw या زِدۡ zid ज़्यादा बढ़ा दीजिए عَلَيۡهِ ʿalayhi उस पर وَرَتِّلِ warattili और ठहर-ठहर कर पढ़िए ٱلۡقُرۡءَانَ l-qur'āna क़ुरआन को تَرۡتِيلًا tartīlan ठहर-ठहर कर पढ़ना
aw zid ʿalayhi warattili l-qur'āna tartīlan
या उससे कुछ अधिक कर लें। और क़ुरआन को ठहर-ठहर कर पढ़ें।
إِنَّا innā बेशक हम سَنُلۡقِي sanul'qī अनक़रीब हम डाल देंगे عَلَيۡكَ ʿalayka आप पर قَوۡلٗا qawlan एक बात /क़ौल ثَقِيلًا thaqīlan बहुत भारी
innā sanul'qī ʿalayka qawlan thaqīlan
निश्चय हम आपपर (ऐ नबी!) एक भारी वाणी (क़ुरआन) उतारेंगे।
إِنَّ inna बेशक نَاشِئَةَ nāshi-ata उठना ٱلَّيۡلِ al-layli रात का هِيَ hiya वो أَشَدُّ ashaddu ज़्यादा सख़्त है وَطۡـٔٗا waṭan रौंदने में (नफ़्स को) وَأَقۡوَمُ wa-aqwamu और ज़्यादा दुरुस्त है قِيلًا qīlan बात करने में
inna nāshi-ata al-layli hiya ashaddu waṭan wa-aqwamu qīlan
निःसंदेह रात की इबादत हृदय में अधिक प्रभावी होती है और बात के लिए अधिक उपयुक्त होती है।
إِنَّ inna बेशक لَكَ laka आप के लिए فِي fī in ٱلنَّهَارِ l-nahāri दिन में سَبۡحٗا sabḥan मसरूफ़ियत है طَوِيلٗا ṭawīlan तवील
inna laka fī l-nahāri sabḥan ṭawīlan
निःसंदेह आपके लिए दिन में बहुत-से कार्य हैं।
وَٱذۡكُرِ wa-udh'kuri और ज़िक्र कीजिए ٱسۡمَ is'ma नाम رَبِّكَ rabbika अपने रब का وَتَبَتَّلۡ watabattal और सबसे अलग हो कर मुतावज्जा हो जाइए إِلَيۡهِ ilayhi तरफ़ उसके تَبۡتِيلٗا tabtīlan मुतावज्जा होना
wa-udh'kuri is'ma rabbika watabattal ilayhi tabtīlan
और अपने पालनहार के नाम का स्मरण करें और सबसे अलग होकर उसी की ओर ध्यान आकर्षित कर लें।
رَّبُّ rabbu रब ٱلۡمَشۡرِقِ l-mashriqi मशरिक़ का وَٱلۡمَغۡرِبِ wal-maghribi और रब मग़रिब का لَآ lā नहीं إِلَٰهَ ilāha कोई इलाह (बरहक़) إِلَّا illā मगर هُوَ huwa वो ही فَٱتَّخِذۡهُ fa-ittakhidh'hu पस बना लीजिए उसे وَكِيلٗا wakīlan कारसाज़
rabbu l-mashriqi wal-maghribi lā ilāha illā huwa fa-ittakhidh'hu wakīlan
वह पूर्व तथा पश्चिम का पालनहार है। उसके सिवा कोई पूज्य नहीं। अतः तुम उसी को अपना कार्यसाधक बना लो।
وَٱصۡبِرۡ wa-iṣ'bir और सब्र कीजिए عَلَىٰ ʿalā उस पर مَا mā जो يَقُولُونَ yaqūlūna वो कहते हैं وَٱهۡجُرۡهُمۡ wa-uh'jur'hum और छोड़ दीजिए उन्हें هَجۡرٗا hajran छोड़ना جَمِيلٗا jamīlan ख़ूबसूरत(अंदाज़ में)
wa-iṣ'bir ʿalā mā yaqūlūna wa-uh'jur'hum hajran jamīlan
और जो कुछ वे कह रहे हैं, उसपर धैर्य से काम लें और उन्हें अच्छे ढंग से छोड़ दें।
وَذَرۡنِي wadharnī और छोड़ दीजिए मुझे وَٱلۡمُكَذِّبِينَ wal-mukadhibīna और झुठलाने वालों को أُوْلِي ulī possessors ٱلنَّعۡمَةِ l-naʿmati जो नेअमतों वाले हैं وَمَهِّلۡهُمۡ wamahhil'hum और ढील दीजिए उन्हें قَلِيلًا qalīlan थोड़ी सी
wadharnī wal-mukadhibīna ulī l-naʿmati wamahhil'hum qalīlan
तथा मुझे और इन झुठलाने वाले संपन्न लोगों को छोड़ दें और उन्हें थोड़ी-सी मोहलत दें।
إِنَّ inna बेशक لَدَيۡنَآ ladaynā हमारे पास أَنكَالٗا ankālan बेड़ियाँ हैं وَجَحِيمٗا wajaḥīman और भड़कती आग
inna ladaynā ankālan wajaḥīman
निःसंदेह हमारे पास बेड़ियाँ हैं तथा भड़कती हुई आग।
وَطَعَامٗا waṭaʿāman और खाना ذَا dhā that غُصَّةٖ ghuṣṣatin गले में अटकने वाला وَعَذَابًا waʿadhāban और अज़ाब أَلِيمٗا alīman दर्दनाक
waṭaʿāman dhā ghuṣṣatin waʿadhāban alīman
और गले में फँस जाने वाला भोजन तथा दर्दनाक यातना है।
يَوۡمَ yawma जिस दिन تَرۡجُفُ tarjufu काँपेगी ٱلۡأَرۡضُ l-arḍu ज़मीन وَٱلۡجِبَالُ wal-jibālu और पहाड़ وَكَانَتِ wakānati और होंगे ٱلۡجِبَالُ l-jibālu पहाड़ كَثِيبٗا kathīban रेत को टीले مَّهِيلًا mahīlan बिखरे हुए
yawma tarjufu l-arḍu wal-jibālu wakānati l-jibālu kathīban mahīlan
जिस दिन धरती और पर्वत काँप उठेंगे तथा पर्वत गिराई हुई रेत के ढेर हो जाएँगे।
إِنَّآ innā बेशक हम أَرۡسَلۡنَآ arsalnā भेजा हमने إِلَيۡكُمۡ ilaykum तरफ़ आपके رَسُولٗا rasūlan एक रसूल شَٰهِدًا shāhidan गवाह عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर كَمَآ kamā जैसा कि أَرۡسَلۡنَآ arsalnā भेजा हमने إِلَىٰ ilā to فِرۡعَوۡنَ fir'ʿawna तरफ़ फ़िरऔन के رَسُولٗا rasūlan एक रसूल
innā arsalnā ilaykum rasūlan shāhidan ʿalaykum kamā arsalnā ilā fir'ʿawna rasūlan
निःसंदेह हमने तुम्हारी ओर एक रसूल भेजा, जो तुमपर गवाही देने वाला है, जिस प्रकार हमने फ़िरऔन की ओर एक रसूल भेजा।
فَعَصَىٰ faʿaṣā तो नाफ़रमानी की فِرۡعَوۡنُ fir'ʿawnu फ़िरऔन ने ٱلرَّسُولَ l-rasūla उस रसूल की فَأَخَذۡنَٰهُ fa-akhadhnāhu तो पकड़ लिया हमने उसे أَخۡذٗا akhdhan पकड़ना وَبِيلٗا wabīlan सख़्त
faʿaṣā fir'ʿawnu l-rasūla fa-akhadhnāhu akhdhan wabīlan
चुनाँचे फ़िरऔन ने उस रसूल की अवज्ञा की, तो हमने उसकी बड़ी सख़्त पकड़ की।
فَكَيۡفَ fakayfa तो किस तरह تَتَّقُونَ tattaqūna तुम बचोगे إِن in अगर كَفَرۡتُمۡ kafartum कुफ़्र किया तुमने يَوۡمٗا yawman उस दिन से يَجۡعَلُ yajʿalu जो कर देगा ٱلۡوِلۡدَٰنَ l-wil'dāna बच्चों को شِيبًا shīban बूढ़ा
fakayfa tattaqūna in kafartum yawman yajʿalu l-wil'dāna shīban
फिर तुम कैसे बचोगे, यदि तुमने कुफ्र किया, उस दिन से जो बच्चों को बूढ़े कर देगा?
ٱلسَّمَآءُ al-samāu आसमान مُنفَطِرُۢ munfaṭirun फट जाने वाला होगा بِهِۦۚ bihi उसमें كَانَ kāna है وَعۡدُهُۥ waʿduhu वादा उसका مَفۡعُولًا mafʿūlan हो कर रहने वाला
al-samāu munfaṭirun bihi kāna waʿduhu mafʿūlan
उस दिन आकाश फट जाएगा। उसका वादा पूरा होकर रहेगा।
إِنَّ inna बेशक هَٰذِهِۦ hādhihi ये تَذۡكِرَةٞۖ tadhkiratun एक नसीहत है فَمَن faman पस जो कोई شَآءَ shāa चाहे ٱتَّخَذَ ittakhadha बना ले إِلَىٰ ilā to رَبِّهِۦ rabbihi तरफ़ अपने रब के سَبِيلًا sabīlan रास्ता
inna hādhihi tadhkiratun faman shāa ittakhadha ilā rabbihi sabīlan
निश्चय यह एक उपदेश है। अतः जो चाहे अपने पालनहार की ओर रास्ता बना ले।
۞ إِنَّ inna बेशक رَبَّكَ rabbaka रब आपका يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानता है أَنَّكَ annaka बेशक आप تَقُومُ taqūmu आप क़याम करते हैं أَدۡنَىٰ adnā क़रीब مِن min than ثُلُثَيِ thuluthayi दो तिहाई ٱلَّيۡلِ al-layli रात का وَنِصۡفَهُۥ waniṣ'fahu और (कभी)निस्फ़ उसका وَثُلُثَهُۥ wathuluthahu और एक तिहाई उसका وَطَآئِفَةٞ waṭāifatun और एक गिरोह مِّنَ mina of ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों में से जो مَعَكَۚ maʿaka आपके साथ हैं وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह يُقَدِّرُ yuqaddiru वो अंदाज़ा रखता है ٱلَّيۡلَ al-layla रात का وَٱلنَّهَارَۚ wal-nahāra और दिन का عَلِمَ ʿalima वो जानता है أَن an कि لَّن lan हरगिज़ ना تُحۡصُوهُ tuḥ'ṣūhu तुम शुमार कर सकोगे उसे فَتَابَ fatāba तो वो मेहरबान हुआ عَلَيۡكُمۡۖ ʿalaykum तुम पर فَٱقۡرَءُواْ fa-iq'raū पस पढ़ो مَا mā जो تَيَسَّرَ tayassara मयस्सर आए مِنَ mina of ٱلۡقُرۡءَانِۚ l-qur'āni क़ुरआन में से عَلِمَ ʿalima वो जानता है أَن an कि سَيَكُونُ sayakūnu अनक़रीब होंगे مِنكُم minkum तुम में مَّرۡضَىٰ marḍā बीमार وَءَاخَرُونَ waākharūna और कुछ दूसरे يَضۡرِبُونَ yaḍribūna जो सफ़र करते होंगे فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में يَبۡتَغُونَ yabtaghūna वो तलाश करते होंगे مِن min of فَضۡلِ faḍli फ़ज़ल में से ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के وَءَاخَرُونَ waākharūna और कुछ दूसरे يُقَٰتِلُونَ yuqātilūna जो जंग करते होंगे فِي fī in سَبِيلِ sabīli (the) way ٱللَّهِۖ l-lahi अल्लाह के रास्ते में فَٱقۡرَءُواْ fa-iq'raū पस पढ़ो مَا mā जो تَيَسَّرَ tayassara मयस्सर आए مِنۡهُۚ min'hu उसमें से وَأَقِيمُواْ wa-aqīmū और क़ायम करो ٱلصَّلَوٰةَ l-ṣalata नमाज़ وَءَاتُواْ waātū और अदा करो ٱلزَّكَوٰةَ l-zakata ज़कात وَأَقۡرِضُواْ wa-aqriḍū और क़र्ज़ दो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह को قَرۡضًا qarḍan क़र्ज़ حَسَنٗاۚ ḥasanan अच्छा وَمَا wamā और जो تُقَدِّمُواْ tuqaddimū तुम आगे भेजोगे لِأَنفُسِكُم li-anfusikum अपने नफ़्सों के लिए مِّنۡ min of خَيۡرٖ khayrin कोई भलाई تَجِدُوهُ tajidūhu तुम पा लोगे उसे عِندَ ʿinda पास ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के هُوَ huwa वो خَيۡرٗا khayran बेहतर है وَأَعۡظَمَ wa-aʿẓama और ज़्यादा बड़ा है أَجۡرٗاۚ ajran अजर में وَٱسۡتَغۡفِرُواْ wa-is'taghfirū और बख़्शिश माँगो ٱللَّهَۖ l-laha अल्लाह से إِنَّ inna बेशक ٱللَّهَ l-laha अल्लाह غَفُورٞ ghafūrun बहुत बख़्शने वाला है رَّحِيمُۢ raḥīmun निहायत रहम करने वाला है
inna rabbaka yaʿlamu annaka taqūmu adnā min thuluthayi al-layli waniṣ'fahu wathuluthahu waṭāifatun mina alladhīna maʿaka wal-lahu yuqaddiru al-layla wal-nahāra ʿalima an lan tuḥ'ṣūhu fatāba ʿalaykum fa-iq'raū mā tayassara mina l-qur'āni ʿalima an sayakūnu minkum marḍā waākharūna yaḍribūna fī l-arḍi yabtaghūna min faḍli l-lahi waākharūna yuqātilūna fī sabīli l-lahi fa-iq'raū mā tayassara min'hu wa-aqīmū l-ṣalata waātū l-zakata wa-aqriḍū l-laha qarḍan ḥasanan wamā tuqaddimū li-anfusikum min khayrin tajidūhu ʿinda l-lahi huwa khayran wa-aʿẓama ajran wa-is'taghfirū l-laha inna l-laha ghafūrun raḥīmun
निःसंदेह आपका पालनहार जानता है कि आप (तहज्जुद की नमाज़ में) रात के दो-तिहाई भाग से कुछ कम तथा उसका आधा भाग और उसका एक-तिहाई भाग खड़े होते हैं। तथा आपके साथियों का एक समूह भी (ऐसा करता है)। और अल्लाह ही रात तथा दिन का अनुमान रखता है। उसने जान लिया कि तुम हरगिज़ उसकी क्षमता नहीं रखोगे। अतः उसने तुमपर दया की। अतः क़ुरआन में से जो आसान हो, पढ़ो। वह जानता है कि निश्चय तुममें से कुछ लोग बीमार होंगे और कुछ अन्य लोग धरती में यात्रा करेंगे, अल्लाह का अनुग्रह तलाश करेंगे और कुछ दूसरे लोग अल्लाह की राह में युद्ध करेंगे। अतः उसमें से जो आसान हो, पढ़ो। तथा नमाज़ क़ायम करो और ज़कात दो और अल्लाह को उत्तम ऋण दो। तथा तुम अपने लिए जो भी भलाई आगे भेजोगे, उसे अल्लाह के पास अति उत्तम और बदले की दृष्टि से बढ़कर पाओगे। और अल्लाह से क्षमा याचना करो। निःसंदेह अल्लाह अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।
← पिछला सूरह अल-जिन्न अगला सूरह → अल-मुद्दस्सिर