بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
يُسَبِّحُ yusabbiḥu तस्बीह करती है لِلَّهِ lillahi अल्लाह के लिए مَا mā हर वो चीज़ जो فِي fī (is) in ٱلسَّمَٰوَٰتِ l-samāwāti आसमानों में है وَمَا wamā और जो فِي fī (is) in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में है ٱلۡمَلِكِ l-maliki जो बादशाह है ٱلۡقُدُّوسِ l-qudūsi निहायत पाकीज़ा है ٱلۡعَزِيزِ l-ʿazīzi बहुत ज़बरदस्त है ٱلۡحَكِيمِ l-ḥakīmi ख़ूब हिकमत वाला है
yusabbiḥu lillahi mā fī l-samāwāti wamā fī l-arḍi l-maliki l-qudūsi l-ʿazīzi l-ḥakīmi
अल्लाह की पवित्रता बयान करती है हर वह चीज़ जो आकाशों में है और जो धरती में है, (जो) बादशाह, अत्यंत पवित्र, सब पर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
هُوَ huwa वो ही है ٱلَّذِي alladhī जिसने بَعَثَ baʿatha भेजा فِي fī among ٱلۡأُمِّيِّـۧنَ l-umiyīna अनपढ़ लोगों में رَسُولٗا rasūlan एक रसूल مِّنۡهُمۡ min'hum उन्हीं में से يَتۡلُواْ yatlū जो तिलावत करता है عَلَيۡهِمۡ ʿalayhim उन पर ءَايَٰتِهِۦ āyātihi उसकी आयात وَيُزَكِّيهِمۡ wayuzakkīhim और वो तज़किया करता है उनका وَيُعَلِّمُهُمُ wayuʿallimuhumu और वो सिखाता है उन्हें ٱلۡكِتَٰبَ l-kitāba किताब وَٱلۡحِكۡمَةَ wal-ḥik'mata और हिकमत وَإِن wa-in और बेशक كَانُواْ kānū थे वो مِن min from قَبۡلُ qablu इससे पहले لَفِي lafī surely in ضَلَٰلٖ ḍalālin अलबत्ता गुमराही में مُّبِينٖ mubīnin खुली
huwa alladhī baʿatha fī l-umiyīna rasūlan min'hum yatlū ʿalayhim āyātihi wayuzakkīhim wayuʿallimuhumu l-kitāba wal-ḥik'mata wa-in kānū min qablu lafī ḍalālin mubīnin
वही है, जिसने अनपढ़ों के अंदर उन्हीं में से एक रसूल भेजा, जो उन्हें अल्लाह की आयतें पढ़कर सुनाता है, उन्हें पवित्र करता है तथा उन्हें पुस्तक (क़ुरआन) एवं हिकमत (सुन्नत) की शिक्षा देता है, निःसंदेह वे इससे पहले खुली गुमराही में थे।
وَءَاخَرِينَ waākharīna और दूसरों (के लिए भी ) مِنۡهُمۡ min'hum उनमें से لَمَّا lammā जो अभी तक नहीं يَلۡحَقُواْ yalḥaqū वो मिले بِهِمۡۚ bihim उनसे وَهُوَ wahuwa और वो ٱلۡعَزِيزُ l-ʿazīzu बहुत ज़बरदस्त है ٱلۡحَكِيمُ l-ḥakīmu ख़ूब हिकमत वाला है
waākharīna min'hum lammā yalḥaqū bihim wahuwa l-ʿazīzu l-ḥakīmu
तथा उनमें से कुछ और लोगों में भी (आपको भेजा), जो अभी तक उनसे नहीं मिले। और वह सब पर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
ذَٰلِكَ dhālika ये فَضۡلُ faḍlu फ़ज़ल है ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह का يُؤۡتِيهِ yu'tīhi वो देता है उसको مَن man जिसे يَشَآءُۚ yashāu वो चाहता है وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह ذُو dhū (is the) Possessor ٱلۡفَضۡلِ l-faḍli फ़ज़ल वाला है ٱلۡعَظِيمِ l-ʿaẓīmi बहुत बड़े
dhālika faḍlu l-lahi yu'tīhi man yashāu wal-lahu dhū l-faḍli l-ʿaẓīmi
यह अल्लाह का अनुग्रह है, वह उसे जिसे चाहता है, प्रदान करता है और अल्लाह बड़े अनुग्रह है।
مَثَلُ mathalu मिसाल ٱلَّذِينَ alladhīna उनकी जो حُمِّلُواْ ḥummilū उठवाए गए ٱلتَّوۡرَىٰةَ l-tawrāta तौरात ثُمَّ thumma फिर لَمۡ lam नहीं يَحۡمِلُوهَا yaḥmilūhā उन्होंने उठाया उसे كَمَثَلِ kamathali मानिन्द मिसाल ٱلۡحِمَارِ l-ḥimāri गधे की يَحۡمِلُ yaḥmilu जो उठाता है أَسۡفَارَۢاۚ asfāran किताबें بِئۡسَ bi'sa कितनी बुरी है مَثَلُ mathalu मिसाल ٱلۡقَوۡمِ l-qawmi उन लोगों की ٱلَّذِينَ alladhīna जिन्होंने كَذَّبُواْ kadhabū झुठलाया بِـَٔايَٰتِ biāyāti (the) Signs ٱللَّهِۚ l-lahi अल्लाह की आयात को وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह لَا lā (does) not يَهۡدِي yahdī नहीं वो हिदायत देता ٱلۡقَوۡمَ l-qawma उन लोगों को ٱلظَّٰلِمِينَ l-ẓālimīna जो ज़ालिम हैं
mathalu alladhīna ḥummilū l-tawrāta thumma lam yaḥmilūhā kamathali l-ḥimāri yaḥmilu asfāran bi'sa mathalu l-qawmi alladhīna kadhabū biāyāti l-lahi wal-lahu lā yahdī l-qawma l-ẓālimīna
उन लोगों का उदाहरण, जिनपर तौरात का भार डाला गया, फिर उन्होंने उसे नहीं उठाया, गधे के समान है, जो पुस्तकें लादे हुए हो। उन लोगों का उदाहरण बहुत बुरा है, जिन्होंने अल्लाह की आयतों को झुठलाया। और अल्लाह अत्याचारी लोगों को मार्गदर्शन प्रदान नहीं करता।
قُلۡ qul कह दीजिए يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो هَادُوٓاْ hādū यहूदी बन गए हो إِن in अगर زَعَمۡتُمۡ zaʿamtum तुम ज़अम / गुमान करते हो أَنَّكُمۡ annakum बेशक तुम أَوۡلِيَآءُ awliyāu दोस्त हो لِلَّهِ lillahi अल्लाह के مِن min from دُونِ dūni सिवाए ٱلنَّاسِ l-nāsi लोगों के فَتَمَنَّوُاْ fatamannawū पस तुम तमन्ना करो ٱلۡمَوۡتَ l-mawta मौत की إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम صَٰدِقِينَ ṣādiqīna सच्चे
qul yāayyuhā alladhīna hādū in zaʿamtum annakum awliyāu lillahi min dūni l-nāsi fatamannawū l-mawta in kuntum ṣādiqīna
आप कह दें कि ऐ यहूदियो! यदि तुम समझते हो कि दूसरे लोगों को छोड़कर तुम ही अल्लाह के दोस्त हो, तो मौत की कामना करो, यदि तुम सच्चे हो।
وَلَا walā और नहीं يَتَمَنَّوۡنَهُۥٓ yatamannawnahu वो तमन्ना करेंगे उसकी أَبَدَۢا abadan कभी भी بِمَا bimā बवजह उसके जो قَدَّمَتۡ qaddamat आगे भेजा أَيۡدِيهِمۡۚ aydīhim उनके हाथों ने وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह عَلِيمُۢ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है بِٱلظَّٰلِمِينَ bil-ẓālimīna ज़ालिमों को
walā yatamannawnahu abadan bimā qaddamat aydīhim wal-lahu ʿalīmun bil-ẓālimīna
और वे अपनी करतूतों के कारण हरगिज़ उसकी कामना नहीं करेंगे, और अल्लाह अत्याचारियों को ख़ूब जानता है।
قُلۡ qul कह दीजिए إِنَّ inna बेशक ٱلۡمَوۡتَ l-mawta मौत ٱلَّذِي alladhī वो जो تَفِرُّونَ tafirrūna तुम भागते हो مِنۡهُ min'hu उससे فَإِنَّهُۥ fa-innahu तो बेशक वो مُلَٰقِيكُمۡۖ mulāqīkum मिलने वाली है तुमसे ثُمَّ thumma फिर تُرَدُّونَ turaddūna तुम लौटाए जाओगे إِلَىٰ ilā to عَٰلِمِ ʿālimi तरफ़ जानने वाले ٱلۡغَيۡبِ l-ghaybi ग़ैब के وَٱلشَّهَٰدَةِ wal-shahādati और हाज़िर के فَيُنَبِّئُكُم fayunabbi-ukum फिर वो बता देगा तुम्हें بِمَا bimā वो जो كُنتُمۡ kuntum थे तुम تَعۡمَلُونَ taʿmalūna तुम अमल करते
qul inna l-mawta alladhī tafirrūna min'hu fa-innahu mulāqīkum thumma turaddūna ilā ʿālimi l-ghaybi wal-shahādati fayunabbi-ukum bimā kuntum taʿmalūna
आप कह दें कि जिस मौत से तुम भाग रहे हो, वह अवश्य तुमसे मिलकर रहेगी। फिर तुम हर परोक्ष (छिपे) और प्रत्यक्ष (खुले) का ज्ञान रखने वाले (अल्लाह) की ओर लौटाए जाओगे, तो वह तुम्हें बताएगा जो कुछ तुम किया करते थे।
يَٰٓأَيُّهَا yāayyuhā O ٱلَّذِينَ alladhīna ऐ लोगो जो ءَامَنُوٓاْ āmanū ईमान लाए हो إِذَا idhā जब نُودِيَ nūdiya पुकारा जाए لِلصَّلَوٰةِ lilṣṣalati नमाज़ के लिए مِن min on يَوۡمِ yawmi दिन ٱلۡجُمُعَةِ l-jumuʿati जुमा के فَٱسۡعَوۡاْ fa-is'ʿaw तो दौड़ो إِلَىٰ ilā to ذِكۡرِ dhik'ri (the) remembrance ٱللَّهِ l-lahi तरफ़ अल्लाह के ज़िक्र के وَذَرُواْ wadharū और छोड़ दो ٱلۡبَيۡعَۚ l-bayʿa ख़रीद व फ़रोख़्त ذَٰلِكُمۡ dhālikum ये خَيۡرٞ khayrun बेहतर है لَّكُمۡ lakum तुम्हारे लिए إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम تَعۡلَمُونَ taʿlamūna तुम इल्म रखते
yāayyuhā alladhīna āmanū idhā nūdiya lilṣṣalati min yawmi l-jumuʿati fa-is'ʿaw ilā dhik'ri l-lahi wadharū l-bayʿa dhālikum khayrun lakum in kuntum taʿlamūna
ऐ ईमान वालो! जब जुमा के दिन नमाज़ के लिए अज़ान दी जाए, तो अल्लाह की याद की ओर दौड़ पड़ो, तथा क्रय-विक्रय छोड़ दो। यह तुम्हारे लिए बेहतर है, यदि तुम जानते हो।
فَإِذَا fa-idhā फिर जब قُضِيَتِ quḍiyati पूरी हो जाए ٱلصَّلَوٰةُ l-ṣalatu नमाज़ فَٱنتَشِرُواْ fa-intashirū तो फैल जाओ فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में وَٱبۡتَغُواْ wa-ib'taghū और तलाश करो مِن min from فَضۡلِ faḍli (the) Bounty ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के फ़ज़ल में से وَٱذۡكُرُواْ wa-udh'kurū और ज़िक्र करो ٱللَّهَ l-laha अल्लाह का كَثِيرٗا kathīran कसरत से لَّعَلَّكُمۡ laʿallakum ताकि तुम تُفۡلِحُونَ tuf'liḥūna तुम फ़लाह पा जाओ
fa-idhā quḍiyati l-ṣalatu fa-intashirū fī l-arḍi wa-ib'taghū min faḍli l-lahi wa-udh'kurū l-laha kathīran laʿallakum tuf'liḥūna
फिर जब नमाज़ पूरी कर ली जाए, तो धरती में फैल जाओ और अल्लाह का अनुग्रह तलाश करो तथा अल्लाह को बहुत ज़्यादा याद करते रहो, ताकि तुम सफल हो।
وَإِذَا wa-idhā और जब رَأَوۡاْ ra-aw उन्होंने देखा تِجَٰرَةً tijāratan तिजारत को أَوۡ aw या لَهۡوًا lahwan खेल तमाशे को ٱنفَضُّوٓاْ infaḍḍū वो दौड़ पड़े إِلَيۡهَا ilayhā तरफ़ उसके وَتَرَكُوكَ watarakūka और उन्होंने छोड़ दिया आपको قَآئِمٗاۚ qāiman खड़े हुए قُلۡ qul कह दीजिए مَا mā जो عِندَ ʿinda (is) with ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के पास है خَيۡرٞ khayrun बेहतर है مِّنَ mina than ٱللَّهۡوِ l-lahwi खेल तमाशे से وَمِنَ wamina and from ٱلتِّجَٰرَةِۚ l-tijārati और तिजारत से وَٱللَّهُ wal-lahu और अल्लाह خَيۡرُ khayru बेहतर है ٱلرَّٰزِقِينَ l-rāziqīna सब रिज़्क़ देने वालों से
wa-idhā ra-aw tijāratan aw lahwan infaḍḍū ilayhā watarakūka qāiman qul mā ʿinda l-lahi khayrun mina l-lahwi wamina l-tijārati wal-lahu khayru l-rāziqīna
और जब उन्होंने कोई व्यापार अथवा खेल-तमाशा देखा, तो उठकर उसकी ओर चले गए और उन्होंने आपको खड़ा छोड़ दिया। आप कह दें कि जो अल्लाह के पास है, वह खेल से तथा व्यापार से बेहतर है। और अल्लाह सबसे उत्तम जीविका प्रदान करने वाला है।
← पिछला सूरह अस-सफ़ अगला सूरह → अल-मुनाफ़िक़ून