بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
sa-ala sāilun biʿadhābin wāqiʿin
एक माँगने वाले ने वह यातना माँगी, जो घटित होने वाली है।
lil'kāfirīna laysa lahu dāfiʿun
काफ़िरों पर। उसे कोई टालने वाला नहीं।
mina l-lahi dhī l-maʿāriji
ऊँचाइयों वाले अल्लाह की ओर से।
taʿruju l-malāikatu wal-rūḥu ilayhi fī yawmin kāna miq'dāruhu khamsīna alfa sanatin
फ़रिश्ते और रूह उसकी ओर चढ़ेंगे, एक ऐसे दिन में जिसकी मात्रा पचास हज़ार वर्ष है।
fa-iṣ'bir ṣabran jamīlan
अतः (ऐ नबी!) आप अच्छे धैर्य से काम लें।
innahum yarawnahu baʿīdan
निःसंदेह वे उसे दूर समझ रहे हैं।
wanarāhu qarīban
और हम उसे निकट देख रहे हैं।
yawma takūnu l-samāu kal-muh'li
जिस दिन आकाश पिघली हुई धातु के समान हो जाएगा।
watakūnu l-jibālu kal-ʿih'ni
और पर्वत धुने हुए ऊन के समान हो जाएँगे।
walā yasalu ḥamīmun ḥamīman
और कोई मित्र किसी मित्र को नहीं पूछेगा।
yubaṣṣarūnahum yawaddu l-muj'rimu law yaftadī min ʿadhābi yawmi-idhin bibanīhi
हालाँकि वे उन्हें दिखाए जा रहे होंगे। अपराधी चाहेगा कि काश उस दिन की यातना से बचने के लिए छुड़ौती में दे दे अपने बेटों को।
waṣāḥibatihi wa-akhīhi
तथा अपनी पत्नी और अपने भाई को।
wafaṣīlatihi allatī tu'wīhi
तथा अपने परिवार (कुटुंब) को, जो उसे शरण देता था।
waman fī l-arḍi jamīʿan thumma yunjīhi
और उन सभी लोगों को जो धरती में हैं। फिर अपने आपको बचा ले।
kallā innahā laẓā
कदापि नहीं! निःसंदेह वह (जहन्नम) भड़कने वाली आग है।
nazzāʿatan lilshawā
जो खाल उधेड़ देने वाली है।
tadʿū man adbara watawallā
वह उसे पुकारेगी, जिसने पीठ फेरी और मुँह मोड़ा।
wajamaʿa fa-awʿā
तथा (धन) एकत्र किया और संभाल कर रखा।
inna l-insāna khuliqa halūʿan
निःसंदेह मनुष्य बहुत अधीर बनाया गया है।
idhā massahu l-sharu jazūʿan
जब उसे कष्ट पहुँचता है, तो बहुत घबरा जाने वाला है।
wa-idhā massahu l-khayru manūʿan
और जब उसे भलाई मिलती है, तो बहुत रोकने वाला है।
illā l-muṣalīna
सिवाय नमाज़ियों के।
alladhīna hum ʿalā ṣalātihim dāimūna
जो हमेशा अपनी नमाज़ों की पाबंदी करते हैं।
wa-alladhīna fī amwālihim ḥaqqun maʿlūmun
और जिनके धन में एक निश्चित भाग है।
lilssāili wal-maḥrūmi
माँगने वाले तथा वंचित के लिए।
wa-alladhīna yuṣaddiqūna biyawmi l-dīni
और जो बदले के दिन को सत्य मानते हैं।
wa-alladhīna hum min ʿadhābi rabbihim mush'fiqūna
और जो अपने पालनहार की यातना से डरने वाले हैं।
inna ʿadhāba rabbihim ghayru mamūnin
निश्चय उनके पालनहार की यातना ऐसी चीज़ है, जिससे निश्चिंत नहीं हुआ जा सकता।
wa-alladhīna hum lifurūjihim ḥāfiẓūna
और जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करते हैं।
illā ʿalā azwājihim aw mā malakat aymānuhum fa-innahum ghayru malūmīna
सिवाय अपनी पत्नियों से या अपने स्वामित्व में आई दासियों से, तो निश्चय वे निंदनीय नहीं हैं।
लोड हो रहा है…