بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
yāayyuhā l-mudathiru
ऐ कपड़े में लिपटने वाले!
qum fa-andhir
खड़े हो जाओ, फिर सावधान करो।
warabbaka fakabbir
तथा अपने पालनहार ही की महिमा का वर्णन करो।
wathiyābaka faṭahhir
तथा अपने कपड़े को पवित्र रखो।
wal-ruj'za fa-uh'jur
और गंदगी (बुतों) से दूर रहो।
walā tamnun tastakthiru
तथा उपकार न जताओ (अपनी नेकियों को) अधिक समझ कर।
walirabbika fa-iṣ'bir
और अपने पालनहार ही के लिए धैर्य से काम लो।
fa-idhā nuqira fī l-nāqūri
फिर जब सूर में फूँक मारी जाएगी।
fadhālika yawma-idhin yawmun ʿasīrun
तो वह दिन अति भीषण दिन होगा।
ʿalā l-kāfirīna ghayru yasīrin
काफ़िरों पर आसान न होगा।
dharnī waman khalaqtu waḥīdan
आप मुझे और उसे छोड़ दें, जिसे मैंने अकेला पैदा किया।
wajaʿaltu lahu mālan mamdūdan
और मैंने उसे बहुत सारा धन प्रदान किया।
wabanīna shuhūdan
और उपस्थित रहने वाले बेटे दिए।
wamahhadttu lahu tamhīdan
और मैंने उसे प्रत्येक प्रकार का संसाधन दिया।
thumma yaṭmaʿu an azīda
फिर वह लोभ रखता है कि मैं उसे और अधिक दूँ।
kallā innahu kāna liāyātinā ʿanīdan
कदापि नहीं! निश्चय वह हमारी आयतों का सख़्त विरोधी है।
sa-ur'hiquhu ṣaʿūdan
शीघ्र ही मैं उसे एक कठोर चढ़ाई चढ़ाऊँगा।
innahu fakkara waqaddara
निःसंदेह उसने सोच-विचार किया और बात बनाई।
faqutila kayfa qaddara
तो वह मारा जाए! उसने कैसी कैसी बात बनाई?
thumma qutila kayfa qaddara
फिर मारा जाए! उसने कैसी बात बनाई?
thumma naẓara
फिर उसने देखा।
thumma ʿabasa wabasara
फिर उसने त्योरी चढ़ाई और मुँह बनाया।
thumma adbara wa-is'takbara
फिर उसने पीठ फेरी और घमंड किया।
faqāla in hādhā illā siḥ'run yu'tharu
फिर उसने कहा : यह तो मात्र एक जादू है, जो (पहलों से) नक़ल (उद्धृत) किया जाता है।
in hādhā illā qawlu l-bashari
यह तो मात्र मनुष्य की वाणी है।
sa-uṣ'līhi saqara
मैं उसे शीघ्र ही 'सक़र' (जहन्नम) में झोंक दूँगा।
wamā adrāka mā saqaru
और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि 'सक़र' (जहन्नम) क्या है?
lā tub'qī walā tadharu
वह न शेष रखेगी और न छोड़ेगी।
lawwāḥatun lil'bashari
वह खाल को झुलस देने वाली है।
ʿalayhā tis'ʿata ʿashara
उसपर उन्नीस (फ़रिश्ते) नियुक्त हैं।
लोड हो रहा है…