بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
lā uq'simu biyawmi l-qiyāmati
मैं क़सम खाता हूँ क़ियामत के दिन की।
walā uq'simu bil-nafsi l-lawāmati
तथा मैं क़सम खाता हूँ निंदा करने वाली अंतरात्मा की।
ayaḥsabu l-insānu allan najmaʿa ʿiẓāmahu
क्या इनसान समझता है कि हम कभी उसकी हड्डियों को एकत्र नहीं करेंगे?
balā qādirīna ʿalā an nusawwiya banānahu
क्यों नहीं? हम इस बता का भी सामर्थ्य रखते हैं कि उसकी उंगलियों की पोर-पोर सीधी कर दें।
bal yurīdu l-insānu liyafjura amāmahu
बल्कि मनुष्य चाहता है कि अपने आगे भी गुनाह करता रहे।
yasalu ayyāna yawmu l-qiyāmati
वह पूछता है कि क़ियामत का दिन कब होगा?
fa-idhā bariqa l-baṣaru
तो जब आँख चौंधिया जाएगी।
wakhasafa l-qamaru
और चाँद को ग्रहण लग जाएगा।
wajumiʿa l-shamsu wal-qamaru
और सूर्य और चाँद एकत्र कर दिए जाएँगे।
yaqūlu l-insānu yawma-idhin ayna l-mafaru
उस दिन मनुष्य कहेगा कि भागने का स्थान कहाँ है?
kallā lā wazara
कदापि नहीं, शरण लेने का स्थान कोई नहीं।
ilā rabbika yawma-idhin l-mus'taqaru
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर लौटकर जाना है।
yunabba-u l-insānu yawma-idhin bimā qaddama wa-akhara
उस दिन इनसान को बताया जाएगा जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।
bali l-insānu ʿalā nafsihi baṣīratun
बल्कि इनसान स्वयं अपने विरुद्ध गवाह है।
walaw alqā maʿādhīrahu
अगरचे वह अपने बहाने पेश करे।
lā tuḥarrik bihi lisānaka litaʿjala bihi
(ऐ नबी!) आप इसके साथ अपनी ज़ुबान न हिलाएँ, ताकि इसे शीघ्र याद कर लें।
inna ʿalaynā jamʿahu waqur'ānahu
निःसंदेह उसको एकत्र करना और (आपका) उसे पढ़ना हमारे ज़िम्मे है।
fa-idhā qaranāhu fa-ittabiʿ qur'ānahu
अतः जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पठन का अनुसरण करें।
thumma inna ʿalaynā bayānahu
फिर निःसंदेह उसे स्पषट करना हमारे ही ज़िम्मे है।
kallā bal tuḥibbūna l-ʿājilata
कदापि नहीं, बल्कि तुम शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से प्रेम करते हो।
watadharūna l-ākhirata
और बाद में आने वाली (आख़िरत) को छोड़ देते हो।
wujūhun yawma-idhin nāḍiratun
उस दिन कई चेहरे तरो-ताज़ा होंगे।
ilā rabbihā nāẓiratun
अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।
wawujūhun yawma-idhin bāsiratun
और कई चेहरे उस दिन बिगड़े हुए होंगे।
taẓunnu an yuf'ʿala bihā fāqiratun
उन्हें विश्वास होगा कि उनके साथ कमड़ तोड़ देने वाली सख्ती की जाएगी।
kallā idhā balaghati l-tarāqiya
कदापि नहीं, जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।
waqīla man rāqin
और कहा जाएगा : कौन है झाड़-फूँक करने वाला?
waẓanna annahu l-firāqu
और उसे विश्वास हो जाएगा कि यह (संसार से) जुदाई का समय है।
wal-tafati l-sāqu bil-sāqi
और पिंडली, पिंडली के साथ लिपट जाएगी।
ilā rabbika yawma-idhin l-masāqu
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर जाना है।
लोड हो रहा है…