بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
पढ़ें शब्द-दर-शब्द
تَبَٰرَكَ tabāraka बहुत बाबरकत है ٱلَّذِي alladhī वो जो بِيَدِهِ biyadihi उसी के हाथ में है ٱلۡمُلۡكُ l-mul'ku बादशाहत وَهُوَ wahuwa और वो عَلَىٰ ʿalā ऊपर كُلِّ kulli हर شَيۡءٖ shayin चीज़ के قَدِيرٌ qadīrun ख़ूब क़ुदरत रखने वाला है
tabāraka alladhī biyadihi l-mul'ku wahuwa ʿalā kulli shayin qadīrun
बहुत बरकत वाला है वह (अल्लाह) जिसके हाथ में सारा राज्य है और वह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान् है।
ٱلَّذِي alladhī वो जिसने خَلَقَ khalaqa पैदा किया ٱلۡمَوۡتَ l-mawta मौत وَٱلۡحَيَوٰةَ wal-ḥayata और ज़िन्दगी को لِيَبۡلُوَكُمۡ liyabluwakum ताकि वो आज़माए तुम्हें أَيُّكُمۡ ayyukum कौन तुम में से أَحۡسَنُ aḥsanu ज़्यादा अच्छा है عَمَلٗاۚ ʿamalan अमल में وَهُوَ wahuwa और वो ٱلۡعَزِيزُ l-ʿazīzu बहुत ज़बरदस्त है ٱلۡغَفُورُ l-ghafūru बहुत बख़्शने वाला है
alladhī khalaqa l-mawta wal-ḥayata liyabluwakum ayyukum aḥsanu ʿamalan wahuwa l-ʿazīzu l-ghafūru
जिसने मृत्यु तथा जीवन को पैदा किया, ताकि तुम्हारा परीक्षण करे कि तुम में किसका कर्म अधिक अच्छा है? तथा वही प्रभुत्वशाली, अति क्षमावान् है।
ٱلَّذِي alladhī वो जिसने خَلَقَ khalaqa पैदा किए سَبۡعَ sabʿa सात سَمَٰوَٰتٖ samāwātin आसमान طِبَاقٗاۖ ṭibāqan ऊपर तले مَّا mā नहीं تَرَىٰ tarā तुम देखोगे فِي fī in خَلۡقِ khalqi तख़लीक़ में ٱلرَّحۡمَٰنِ l-raḥmāni रहमान की مِن min any تَفَٰوُتٖۖ tafāwutin कोई ख़लल فَٱرۡجِعِ fa-ir'jiʿi फिर लौटाओ ٱلۡبَصَرَ l-baṣara निगाह को هَلۡ hal क्या تَرَىٰ tarā तुम देखते हो مِن min any فُطُورٖ fuṭūrin कोई शिगाफ़
alladhī khalaqa sabʿa samāwātin ṭibāqan mā tarā fī khalqi l-raḥmāni min tafāwutin fa-ir'jiʿi l-baṣara hal tarā min fuṭūrin
जिसने ऊपर-तले सात आकाश बनाए। तुम अत्यंत दयावान् की रचना में कोई असंगति नहीं देखोगे। फिर पुनः देखो, क्या तुम्हें कोई दरार दिखाई देता है?
ثُمَّ thumma फिर ٱرۡجِعِ ir'jiʿi लौटाओ ٱلۡبَصَرَ l-baṣara निगाह को كَرَّتَيۡنِ karratayni बार-बार يَنقَلِبۡ yanqalib लौट आएगी إِلَيۡكَ ilayka तेरी तरफ़ ٱلۡبَصَرُ l-baṣaru निगाह خَاسِئٗا khāsi-an ज़लील हो कर وَهُوَ wahuwa और वो حَسِيرٞ ḥasīrun थकी हुई होगी
thumma ir'jiʿi l-baṣara karratayni yanqalib ilayka l-baṣaru khāsi-an wahuwa ḥasīrun
फिर बार-बार निगाह दौड़ाओ। निगाह असफल होकर तुम्हारी ओर पलट आएगी और वह थकी हुई होगी।
وَلَقَدۡ walaqad और अलबत्ता तहक़ीक़ زَيَّنَّا zayyannā मुज़य्यन किया हमने ٱلسَّمَآءَ l-samāa आसमान को ٱلدُّنۡيَا l-dun'yā दुनिया के بِمَصَٰبِيحَ bimaṣābīḥa साथ चिराग़ों के وَجَعَلۡنَٰهَا wajaʿalnāhā और बनाया हमने उन्हें رُجُومٗا rujūman मारने की चीज़ لِّلشَّيَٰطِينِۖ lilshayāṭīni शैतानों के लिए وَأَعۡتَدۡنَا wa-aʿtadnā और तैयार कर रखा है हमने لَهُمۡ lahum उनके लिए عَذَابَ ʿadhāba अज़ाब ٱلسَّعِيرِ l-saʿīri भड़कती आग का
walaqad zayyannā l-samāa l-dun'yā bimaṣābīḥa wajaʿalnāhā rujūman lilshayāṭīni wa-aʿtadnā lahum ʿadhāba l-saʿīri
और निःसंदेह हमने (धरती से) निकटतम आकाश को दीपों से सजाया है तथा हमने उन्हें शैतानों को मार भगाने का साधन बनाया है और हमने उनके लिए भड़कती हुई आग की यातना तैयार कर रखी है।
وَلِلَّذِينَ walilladhīna और उनके लिए जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया بِرَبِّهِمۡ birabbihim साथ अपने रब के عَذَابُ ʿadhābu अज़ाब है جَهَنَّمَۖ jahannama जहन्नम का وَبِئۡسَ wabi'sa और कितना बुरा है ٱلۡمَصِيرُ l-maṣīru ठिकाना
walilladhīna kafarū birabbihim ʿadhābu jahannama wabi'sa l-maṣīru
और उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने पालनहार का इनकार किया, जहन्नम की यातना है और वह बहुत बुरा ठिकाना है।
إِذَآ idhā जब أُلۡقُواْ ul'qū वो डाले जाऐंगे فِيهَا fīhā उसमें سَمِعُواْ samiʿū वो सुनेंगे لَهَا lahā उसका شَهِيقٗا shahīqan चिल्लाना/ दहाड़ना وَهِيَ wahiya और वो تَفُورُ tafūru जोश खा रही होगी
idhā ul'qū fīhā samiʿū lahā shahīqan wahiya tafūru
जब वे उसमें फेंके जाएँगे, तो उसकी दहाड़ सुनेंगे और वह उबल रहा होगा।
تَكَادُ takādu क़रीब है कि تَمَيَّزُ tamayyazu वो फट जाए مِنَ mina from ٱلۡغَيۡظِۖ l-ghayẓi ग़ज़ब से كُلَّمَآ kullamā जब भी أُلۡقِيَ ul'qiya डाली जाएगी فِيهَا fīhā उसमें فَوۡجٞ fawjun कोई जमाअत سَأَلَهُمۡ sa-alahum पूछेंगे उनसे خَزَنَتُهَآ khazanatuhā निगरान उनके أَلَمۡ alam क्या नहीं يَأۡتِكُمۡ yatikum आया था तुम्हारे पास نَذِيرٞ nadhīrun कोई डराने वाला
takādu tamayyazu mina l-ghayẓi kullamā ul'qiya fīhā fawjun sa-alahum khazanatuhā alam yatikum nadhīrun
क़रीब होगा कि वह क्रोध से फट जाए। जब भी कोई समूह उसमें फेंका जाएगा, तो उसके प्रहरी उनसे पूछेंगे : क्या तुम्हारे पास कोई सावधान करने वाला नहीं आया?
قَالُواْ qālū वो कहेंगे بَلَىٰ balā क्यों नहीं قَدۡ qad तहक़ीक़ جَآءَنَا jāanā आया हमारे पास نَذِيرٞ nadhīrun डराने वाला فَكَذَّبۡنَا fakadhabnā तो झुठला दिया हमने وَقُلۡنَا waqul'nā और कहा हमने مَا mā नहीं نَزَّلَ nazzala नाज़िल की ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह ने مِن min any شَيۡءٍ shayin कोई चीज़ إِنۡ in नहीं أَنتُمۡ antum तुम إِلَّا illā मगर فِي fī in ضَلَٰلٖ ḍalālin गुमराही में كَبِيرٖ kabīrin बहुत बड़ी
qālū balā qad jāanā nadhīrun fakadhabnā waqul'nā mā nazzala l-lahu min shayin in antum illā fī ḍalālin kabīrin
वे कहेंगे : क्यों नहीं, निश्चय हमारे पास सावधान करने वाला आया था। पर, हमने झुठला दिया और हमने कहा कि अल्लाह ने कुछ नहीं उतारा है। तुम तो बहुत बड़ी गुमराही में पड़े हुए हो।
وَقَالُواْ waqālū और वो कहेंगे لَوۡ law अगर كُنَّا kunnā होते हम نَسۡمَعُ nasmaʿu हम सुनते أَوۡ aw या نَعۡقِلُ naʿqilu हम समझते مَا mā ना كُنَّا kunnā होते हम فِيٓ fī among أَصۡحَٰبِ aṣḥābi साथियों में ٱلسَّعِيرِ l-saʿīri भड़कती आग के
waqālū law kunnā nasmaʿu aw naʿqilu mā kunnā fī aṣḥābi l-saʿīri
तथा वे कहेंगे : यदि हम सुनते होते या समझते होते, तो भड़कती हुई आग वालों में न होते।
فَٱعۡتَرَفُواْ fa-iʿ'tarafū तो वो ऐतराफ़ करेंगे بِذَنۢبِهِمۡ bidhanbihim अपने गुनाह का فَسُحۡقٗا fasuḥ'qan तो दूरी(लानत) है لِّأَصۡحَٰبِ li-aṣḥābi साथियों को लिए ٱلسَّعِيرِ l-saʿīri भड़कती आग के
fa-iʿ'tarafū bidhanbihim fasuḥ'qan li-aṣḥābi l-saʿīri
इस तरह, वे अपने पाप को स्वीकार करेंगे। तो दूरी है भड़कती हुई आग वालों के लिए।
إِنَّ inna बेशक ٱلَّذِينَ alladhīna वो जो يَخۡشَوۡنَ yakhshawna डरते हैं رَبَّهُم rabbahum अपने रब से بِٱلۡغَيۡبِ bil-ghaybi ग़ायबाना لَهُم lahum उनके लिए है مَّغۡفِرَةٞ maghfiratun बख़्शिश وَأَجۡرٞ wa-ajrun और अजर كَبِيرٞ kabīrun बहुत बड़ा
inna alladhīna yakhshawna rabbahum bil-ghaybi lahum maghfiratun wa-ajrun kabīrun
निःसंदेह जो लोग अपने रब से बिन देखे डरते हैं, उनके लिए क्षमा तथा बड़ा प्रतिफल है।
وَأَسِرُّواْ wa-asirrū और छुपाओ قَوۡلَكُمۡ qawlakum बात अपनी أَوِ awi या ٱجۡهَرُواْ ij'harū ज़ाहिर करो بِهِۦٓۖ bihi उसे إِنَّهُۥ innahu बेशक वो عَلِيمُۢ ʿalīmun ख़ूब जानने वाला है بِذَاتِ bidhāti of what (is in) ٱلصُّدُورِ l-ṣudūri सीनों वाले(भेद)
wa-asirrū qawlakum awi ij'harū bihi innahu ʿalīmun bidhāti l-ṣudūri
और तुम अपनी बात छिपाओ या उसे ज़ोर से कहो, निश्चय वह सीनों के भेदों को भी जानता है।
أَلَا alā क्या नहीं يَعۡلَمُ yaʿlamu वो जानेगा مَنۡ man जिसने خَلَقَ khalaqa पैदा किया وَهُوَ wahuwa और वो ही है ٱللَّطِيفُ l-laṭīfu बहुत बारीक बीन ٱلۡخَبِيرُ l-khabīru ख़ूब बाख़बर
alā yaʿlamu man khalaqa wahuwa l-laṭīfu l-khabīru
क्या वह नहीं जानेगा जिसने पैदा किया?! जबकि वह सूक्ष्मदर्शी, पूर्ण ख़बर रखने वाला है।
هُوَ huwa वो ही है ٱلَّذِي alladhī जिसने جَعَلَ jaʿala बनाया لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلۡأَرۡضَ l-arḍa ज़मीन को ذَلُولٗا dhalūlan ताबेअ فَٱمۡشُواْ fa-im'shū पस चलो فِي fī in مَنَاكِبِهَا manākibihā उसके अतराफ़ में وَكُلُواْ wakulū और खाओ مِن min of رِّزۡقِهِۦۖ riz'qihi उसके रिज़्क़ में से وَإِلَيۡهِ wa-ilayhi और तरफ़ उसी के ٱلنُّشُورُ l-nushūru दोबारा उठना है
huwa alladhī jaʿala lakumu l-arḍa dhalūlan fa-im'shū fī manākibihā wakulū min riz'qihi wa-ilayhi l-nushūru
वही है जिसने तुम्हारे लिए धरती को वशीभूत कर दिया, अतः उसके रास्तों में चलो-फिरो तथा उसकी प्रदान की हुई रोज़ी में से खाओ। और उसी की ओर तुम्हें फिर जीवित हो कर जाना है।
ءَأَمِنتُم a-amintum क्या बेख़ौफ़ हो गए तुम مَّن man उससे जो فِي fī (is) in ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान में है أَن an कि يَخۡسِفَ yakhsifa वो धँसा दे بِكُمُ bikumu तुम्हें ٱلۡأَرۡضَ l-arḍa ज़मीन में فَإِذَا fa-idhā तो अचानक هِيَ hiya वो تَمُورُ tamūru वो लरज़ने लगे
a-amintum man fī l-samāi an yakhsifa bikumu l-arḍa fa-idhā hiya tamūru
क्या तुम उससे निर्भय हो गए हो, जो आकाश में है कि वह तुम्हें धरती में धँसा दे, फिर वह अचानक काँपने लगे?
أَمۡ am क्या أَمِنتُم amintum बेख़ौफ़ हो गए तुम مَّن man उससे जो فِي fī (is) in ٱلسَّمَآءِ l-samāi आसमान में है أَن an कि يُرۡسِلَ yur'sila वो भेजे عَلَيۡكُمۡ ʿalaykum तुम पर حَاصِبٗاۖ ḥāṣiban पत्थरों की आँधी فَسَتَعۡلَمُونَ fasataʿlamūna पस अनक़रीब तुम जान लोगे كَيۡفَ kayfa कैसा था نَذِيرِ nadhīri डराना मेरा
am amintum man fī l-samāi an yur'sila ʿalaykum ḥāṣiban fasataʿlamūna kayfa nadhīri
अथवा तुम उससे निर्भय हो गए हो, जो आकाश में है कि वह तुम पर पत्थर बरसा दे, फिर तुम जान लोगे कि मेरा डराना कैसा है?
وَلَقَدۡ walaqad और अलबत्ता तहक़ीक़ كَذَّبَ kadhaba झुठलाया ٱلَّذِينَ alladhīna उन लोगों ने जो مِن min from قَبۡلِهِمۡ qablihim उनसे पहले थे فَكَيۡفَ fakayfa तो कैसा كَانَ kāna था نَكِيرِ nakīri अज़ाब मेरा
walaqad kadhaba alladhīna min qablihim fakayfa kāna nakīri
तथा निश्चय इनसे पहले के लोग भी झुठला चुके हैं, फिर किस तरह था मेरा इनकार?
أَوَلَمۡ awalam क्या भला नहीं يَرَوۡاْ yaraw उन्होंने देखा إِلَى ilā [to] ٱلطَّيۡرِ l-ṭayri तरफ़ परिन्दों के فَوۡقَهُمۡ fawqahum अपने ऊपर صَٰٓفَّٰتٖ ṣāffātin पर फैलाए हुए وَيَقۡبِضۡنَۚ wayaqbiḍ'na और वो समेट लेते हैं مَا mā नहीं يُمۡسِكُهُنَّ yum'sikuhunna थामता उन्हें إِلَّا illā मगर ٱلرَّحۡمَٰنُۚ l-raḥmānu रहमान إِنَّهُۥ innahu बेशक वो بِكُلِّ bikulli हर شَيۡءِۭ shayin चीज़ को بَصِيرٌ baṣīrun ख़ूब देखने वाला है
awalam yaraw ilā l-ṭayri fawqahum ṣāffātin wayaqbiḍ'na mā yum'sikuhunna illā l-raḥmānu innahu bikulli shayin baṣīrun
क्या उन्होंने अपने ऊपर पंख फैलाते तथा समेटते हुए पक्षियों को नहीं देखे? अत्यंत दयावान् के सिवा कोई उन्हें थाम नहीं रहा होता। निःसंदेह वह प्रत्येक चीज़ को खूब देखने वाला है।
أَمَّنۡ amman या कौन है هَٰذَا hādhā वो ٱلَّذِي alladhī जो هُوَ huwa वो جُندٞ jundun लश्कर हो لَّكُمۡ lakum तुम्हारा يَنصُرُكُم yanṣurukum वो मदद करे तुम्हारी مِّن min from دُونِ dūni सिवाए ٱلرَّحۡمَٰنِۚ l-raḥmāni रहमान के إِنِ ini नहीं हैं ٱلۡكَٰفِرُونَ l-kāfirūna काफ़िर إِلَّا illā मगर فِي fī in غُرُورٍ ghurūrin धोखे में
amman hādhā alladhī huwa jundun lakum yanṣurukum min dūni l-raḥmāni ini l-kāfirūna illā fī ghurūrin
या वह कौन है जो तुम्हारी सेना बनकर अल्लाह के विरुद्ध तुम्हारी सहायता करे? इनकार करने वाले तो मात्र धोखे में पड़े हैं।
أَمَّنۡ amman या कौन है هَٰذَا hādhā वो ٱلَّذِي alladhī जो يَرۡزُقُكُمۡ yarzuqukum रिज़्क़ देगा तुम्हें إِنۡ in अगर أَمۡسَكَ amsaka वो रोक ले رِزۡقَهُۥۚ riz'qahu रिज़्क़ अपना بَل bal बल्कि لَّجُّواْ lajjū वो अड़े हुए हैं فِي fī in عُتُوّٖ ʿutuwwin सरकशी में وَنُفُورٍ wanufūrin और बिदकने में
amman hādhā alladhī yarzuqukum in amsaka riz'qahu bal lajjū fī ʿutuwwin wanufūrin
या वह कौन है जो तुम्हें रोज़ी दे, यदि वह अपनी रोज़ी रोक ले? बल्कि वे सरकशी तथा बिदकने पर अड़े हुए हैं।
أَفَمَن afaman क्या फिर जो يَمۡشِي yamshī चलता है مُكِبًّا mukibban औंधा عَلَىٰ ʿalā on وَجۡهِهِۦٓ wajhihi उपने चेहरे पर أَهۡدَىٰٓ ahdā ज़्यादा हिदायत याफ़्ता है أَمَّن amman या जो يَمۡشِي yamshī चलता है سَوِيًّا sawiyyan सीधा عَلَىٰ ʿalā on صِرَٰطٖ ṣirāṭin ऊपर रास्ते مُّسۡتَقِيمٖ mus'taqīmin सीधे के
afaman yamshī mukibban ʿalā wajhihi ahdā amman yamshī sawiyyan ʿalā ṣirāṭin mus'taqīmin
तो क्या वह व्यक्ति जो अपने मुँह के बल उलटा होकर चलता है, अधिक मार्गदर्शन पर है या वह जो सीधा होकर सीधे मार्ग पर चलता है?
قُلۡ qul कह दीजिए هُوَ huwa वो ही है ٱلَّذِيٓ alladhī जिसने أَنشَأَكُمۡ ansha-akum पैदा किया तुम्हें وَجَعَلَ wajaʿala और उसने बनाए لَكُمُ lakumu तुम्हारे लिए ٱلسَّمۡعَ l-samʿa कान وَٱلۡأَبۡصَٰرَ wal-abṣāra और आँखें وَٱلۡأَفۡـِٔدَةَۚ wal-afidata और दिल قَلِيلٗا qalīlan Little مَّا mā कितना कम تَشۡكُرُونَ tashkurūna तुम शुक्र अदा करते हो
qul huwa alladhī ansha-akum wajaʿala lakumu l-samʿa wal-abṣāra wal-afidata qalīlan mā tashkurūna
आप कह दें : वही है जिसने तुम्हें पैदा किया तथा तुम्हारे लिए कान तथा आँखें और दिल बनाए। तुम बहुत कम आभार प्रकट करते हो।
قُلۡ qul कह दीजिए هُوَ huwa वो ही है ٱلَّذِي alladhī जिसने ذَرَأَكُمۡ dhara-akum फैलाया तुम्हें فِي fī in ٱلۡأَرۡضِ l-arḍi ज़मीन में وَإِلَيۡهِ wa-ilayhi और तरफ़ उसी के تُحۡشَرُونَ tuḥ'sharūna तुम इकट्ठे किए जाओगे
qul huwa alladhī dhara-akum fī l-arḍi wa-ilayhi tuḥ'sharūna
आप कह दें : वही है जिसने तुम्हें धरती में फैलाया और तुम उसी की ओर एकत्र किए जाओगे।
وَيَقُولُونَ wayaqūlūna और वो कहते हैं مَتَىٰ matā कब होगा هَٰذَا hādhā ये ٱلۡوَعۡدُ l-waʿdu वादा إِن in अगर كُنتُمۡ kuntum हो तुम صَٰدِقِينَ ṣādiqīna सच्चे
wayaqūlūna matā hādhā l-waʿdu in kuntum ṣādiqīna
तथा वे कहते हैं : (क़ियामत का) यह वचन कब पूरा होगा, यदि तुम सच्चे हो?
قُلۡ qul कह दीजिए إِنَّمَا innamā बेशक ٱلۡعِلۡمُ l-ʿil'mu इल्म (उसका) عِندَ ʿinda पास है ٱللَّهِ l-lahi अल्लाह के وَإِنَّمَآ wa-innamā और बेशक أَنَا۠ anā मैं نَذِيرٞ nadhīrun डराने वाल हूँ مُّبِينٞ mubīnun खुल्लम-खुल्ला
qul innamā l-ʿil'mu ʿinda l-lahi wa-innamā anā nadhīrun mubīnun
आप कह दें : इसका ज्ञान तो केवल अल्लाह के पास है। और मैं तो मात्र एक स्पष्ट डराने वाला हूँ।
فَلَمَّا falammā फिर जब رَأَوۡهُ ra-awhu वो देख लेंगे उसे زُلۡفَةٗ zul'fatan नज़दीक سِيٓـَٔتۡ sīat बिगड़ जाऐंगे وُجُوهُ wujūhu चेहरे ٱلَّذِينَ alladhīna उनके जिन्होंने كَفَرُواْ kafarū कुफ़्र किया وَقِيلَ waqīla और कह दिया जाएगा هَٰذَا hādhā ये है ٱلَّذِي alladhī वो जो كُنتُم kuntum थे तुम بِهِۦ bihi जिसको تَدَّعُونَ taddaʿūna तुम माँगा करते
falammā ra-awhu zul'fatan sīat wujūhu alladhīna kafarū waqīla hādhā alladhī kuntum bihi taddaʿūna
फिर जब वे उसे निकट देखेंगे, तो उन लोगों के चेहरे बिगड़ जाएँगे जिन्होंने इनकार किया और कहा जाएगा : यही है वह जो तुम माँगा करते थे।
قُلۡ qul कह दीजिए أَرَءَيۡتُمۡ ara-aytum क्या देखा तुमने إِنۡ in अगर أَهۡلَكَنِيَ ahlakaniya हलाक कर दे मुझे ٱللَّهُ l-lahu अल्लाह وَمَن waman और उसे जो مَّعِيَ maʿiya मेरे साथ है أَوۡ aw या رَحِمَنَا raḥimanā वो रहम करे हम पर فَمَن faman तो कौन يُجِيرُ yujīru पनाह देगा ٱلۡكَٰفِرِينَ l-kāfirīna काफ़िरों को مِنۡ min from عَذَابٍ ʿadhābin अज़ाब से أَلِيمٖ alīmin दर्दनाक
qul ara-aytum in ahlakaniya l-lahu waman maʿiya aw raḥimanā faman yujīru l-kāfirīna min ʿadhābin alīmin
आप कह दें : भला बताओ तो सही, यदि अल्लाह मुझे और उनको, जो मेरे साथ हैं, विनष्ट कर दे या हम पर दया करे, तो काफ़िरों को दर्दनाक यातना से कौन शरण देगा?
قُلۡ qul कह दीजिए هُوَ huwa वो ही ٱلرَّحۡمَٰنُ l-raḥmānu रहमान है ءَامَنَّا āmannā ईमान लाए हम بِهِۦ bihi उस पर وَعَلَيۡهِ waʿalayhi और उसी पर تَوَكَّلۡنَاۖ tawakkalnā तवक्कुल किया हमने فَسَتَعۡلَمُونَ fasataʿlamūna पस अनक़रीब तुम जान लोगे مَنۡ man कौन है هُوَ huwa जो فِي fī (that is) in ضَلَٰلٖ ḍalālin गुमराही में है مُّبِينٖ mubīnin खुली-खुली
qul huwa l-raḥmānu āmannā bihi waʿalayhi tawakkalnā fasataʿlamūna man huwa fī ḍalālin mubīnin
आप कह दें : वही अत्यंत दयावान् है। हम उसपर ईमान लाए तथा हमने उसी पर भरोसा किया। तो शीघ्र ही तुम जान लोगे कि वह कौन है जो खुली गुमराही में है।
قُلۡ qul कह दीजिए أَرَءَيۡتُمۡ ara-aytum क्या देखा तुमने إِنۡ in अगर أَصۡبَحَ aṣbaḥa हो जाए مَآؤُكُمۡ māukum पानी तुम्हारा غَوۡرٗا ghawran गहरा فَمَن faman तो कौन है जो يَأۡتِيكُم yatīkum लाए तुम्हारे पास بِمَآءٖ bimāin पानी مَّعِينِۭ maʿīnin बहता हुआ
qul ara-aytum in aṣbaḥa māukum ghawran faman yatīkum bimāin maʿīnin
आप कह दें : भला बताओ तो सही, यदि तुम्हारा पानी गहराई में चला जाए, तो कौन है जो तुम्हारे पास बहता हुआ पानी लाएगा?
← पिछला सूरह अत-तहरीम अगला सूरह → अल-क़लम