بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
noon wal-qalami wamā yasṭurūna
नून। क़सम है क़लम की तथा उसकी जो वे लिखते हैं।
mā anta biniʿ'mati rabbika bimajnūnin
आप, अपने रब के अनुग्रह से हरगिज़ दीवाना नहीं हैं।
wa-inna laka la-ajran ghayra mamnūnin
तथा निःसंदेह आपके लिए निश्चय ऐसा प्रतिफल है जो निर्बाध है।
wa-innaka laʿalā khuluqin ʿaẓīmin
तथा निःसंदेह निश्चय आप एक महान चरित्र पर हैं।
fasatub'ṣiru wayub'ṣirūna
अतः शीघ्र ही आप देख लेंगे तथा वे भी देख लेंगे।
bi-ayyikumu l-maftūnu
कि तुममें से कौन पागलपन से ग्रसित है।
inna rabbaka huwa aʿlamu biman ḍalla ʿan sabīlihi wahuwa aʿlamu bil-muh'tadīna
निःसंदेह आपका पालनहार ही उसे अधिक जानता है, जो उसकी राह से भटक गया तथा वही अधिक जानता है उन्हें, जो सीधे मार्ग पर हैं।
falā tuṭiʿi l-mukadhibīna
अतः आप झुठलाने वालों की बात न मानें।
waddū law tud'hinu fayud'hinūna
वे चाहते हैं काश! आप नरमी करें, तो वे भी नरमी करें।
walā tuṭiʿ kulla ḥallāfin mahīnin
और आप किसी बहुत क़समें खाने वाले, हीन व्यक्ति की बात न मानें।
hammāzin mashāin binamīmin
जो बहुत ग़ीबत करने वाला, चुग़ली में बहुत दौड़-धूप करने वाला है।
mannāʿin lil'khayri muʿ'tadin athīmin
भलाई को बहुत रोकने वाला, हद से बढ़ने वाला, घोर पापी है।
ʿutullin baʿda dhālika zanīmin
क्रूर है, इसके उपरांत हरामज़ादा (वर्णसंकर) है।
an kāna dhā mālin wabanīna
इस कारण कि वह धन और बेटों वाला है।
idhā tut'lā ʿalayhi āyātunā qāla asāṭīru l-awalīna
जब उसके सामने हमारी आयतें पढ़ी जाती हैं, तो कहता है : यह पहले लोगों की (कल्पित) कहानियाँ हैं।
sanasimuhu ʿalā l-khur'ṭūmi
शीघ्र ही हम उसकी थूथन पर दाग़ लगाएँगे।
innā balawnāhum kamā balawnā aṣḥāba l-janati idh aqsamū layaṣrimunnahā muṣ'biḥīna
निःसंदेह हमने उन्हें परीक्षा में डाला है, जिस प्रकार बाग़ वालों को परीक्षा में डाला था, जब उन्होंने क़सम खाई कि भोर होते ही उसके फल अवश्य तोड़ लेंगे।
walā yastathnūna
और वे 'इन शा अल्लाह' नहीं कह रहे थे।
faṭāfa ʿalayhā ṭāifun min rabbika wahum nāimūna
तो आपके पालनहार की ओर से उस (बाग़) पर एक यातना फिर गई, जबकि वे सोए हुए थे।
fa-aṣbaḥat kal-ṣarīmi
तो वह अंधेरी रात जैसा (काला) हो गया।
fatanādaw muṣ'biḥīna
फिर उन्होंने भोर होते ही एक-दूसरे को पुकारा :
ani igh'dū ʿalā ḥarthikum in kuntum ṣārimīna
कि अपने खेत पर सवेरे ही जा पहुँचो, यदि तुम फल तोड़ने वाले हो।
fa-inṭalaqū wahum yatakhāfatūna
चुनाँचे वे आपस में चुपके-चुपके बातें करते हुए चल दिए।
an lā yadkhulannahā l-yawma ʿalaykum mis'kīnun
कि आज उस (बाग़) में तुम्हारे पास कोई निर्धन हरगिज़ न आने पाए।
waghadaw ʿalā ḥardin qādirīna
और वे सुबह-सुबह (यह सोचकर) निकले कि वे (निर्धनों को) रोकने में सक्षम हैं।
falammā ra-awhā qālū innā laḍāllūna
फिर जब उन्होंने उसे देखा, तो कहा : निःसंदेह हम निश्चय रास्ता भूल गए हैं।
bal naḥnu maḥrūmūna
बल्कि हम वंचित कर दिए गए हैं।
qāla awsaṭuhum alam aqul lakum lawlā tusabbiḥūna
उनमें से बेहतर ने कहा : क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि तुम (अल्लाह की) पवित्रता का वर्णन क्यों नहीं करते?
qālū sub'ḥāna rabbinā innā kunnā ẓālimīna
उन्होंने कहा : हमारा रब पवित्र है। निःसंदेह हम ही अत्याचारी थे।
fa-aqbala baʿḍuhum ʿalā baʿḍin yatalāwamūna
फिर वे आपस में एक दूसरे को दोष देने लगे।
लोड हो रहा है…