بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
wal-mur'salāti ʿur'fan
क़सम है उन हवाओं की जो निरंतर भेजी जाती हैं!
fal-ʿāṣifāti ʿaṣfan
फिर बहुत तेज़ चलने वाली हवाओं की क़सम!
wal-nāshirāti nashran
और बादलों को फैलाने वाली हवाओं की क़सम!
fal-fāriqāti farqan
फिर सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़ के साथ उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!
fal-mul'qiyāti dhik'ran
फिर वह़्य लेकर उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!
ʿudh'ran aw nudh'ran
उज़्र (बहाना) समाप्त करने या डराने के लिए।
innamā tūʿadūna lawāqiʿun
निःसंदेह तुमसे जिस चीज़ का वादा किया जाता है, निश्चय वह होकर रहने वाली है।
fa-idhā l-nujūmu ṭumisat
फिर जब तारे मिटा दिए जाएँगे।
wa-idhā l-samāu furijat
और जब आकाश फाड़ दिया जाएगा।
wa-idhā l-jibālu nusifat
और जब पर्वत उड़ा दिए जाएँगे।
wa-idhā l-rusulu uqqitat
और जब रसूलों को निर्धारित समय पर एकत्र किया जाएगा।
li-ayyi yawmin ujjilat
किस दिन के लिए वे विलंबित किए गए हैं?
liyawmi l-faṣli
निर्णय के दिन के लिए।
wamā adrāka mā yawmu l-faṣli
और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि निर्णय का दिन क्या है?
waylun yawma-idhin lil'mukadhibīna
उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।
alam nuh'liki l-awalīna
क्या हमने पहलों को विनष्ट नहीं किया?
thumma nut'biʿuhumu l-ākhirīna
फिर हम उनके पीछे बाद वालों को भेजेंगे।
kadhālika nafʿalu bil-muj'rimīna
हम अपराधियों के साथ ऐसा ही करते हैं।
waylun yawma-idhin lil'mukadhibīna
उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।
alam nakhluqkkum min māin mahīnin
क्या हमने तुम्हें एक तुच्छ पानी से पैदा नहीं किया?
fajaʿalnāhu fī qarārin makīnin
फिर हमने उसे एक सुरक्षित ठिकाने में रखा।
ilā qadarin maʿlūmin
एक ज्ञात अवधि तक।
faqadarnā faniʿ'ma l-qādirūna
फिर हमने अनुमान लगाया, तो हम क्या ही अच्छा अनुमान लगाने वाले हैं।
waylun yawma-idhin lil'mukadhibīna
उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।
alam najʿali l-arḍa kifātan
क्या हमने धरती को समेटने वाली नहीं बनाया?
aḥyāan wa-amwātan
जीवित और मृत लोगों को।
wajaʿalnā fīhā rawāsiya shāmikhātin wa-asqaynākum māan furātan
तथा हमने उसमें ऊँचे पर्वत बनाए और हमने तुम्हें मीठा पानी पिलाया।
waylun yawma-idhin lil'mukadhibīna
उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।
inṭaliqū ilā mā kuntum bihi tukadhibūna
(कहा जाएगा :) उस चीज़ की ओर चलो, जिसे तुम झुठलाते थे।
inṭaliqū ilā ẓillin dhī thalāthi shuʿabin
एक छाया की ओर चलो, जो तीन शाखाओं वाली है।
लोड हो रहा है…