بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
al-qāriʿatu
वह खड़खड़ा देने वाली।
mā l-qāriʿatu
क्या है वह खड़खड़ा देने वाली?
wamā adrāka mā l-qāriʿatu
और तुम क्या जानो कि वह खड़खड़ा देने वाली क्या है?
yawma yakūnu l-nāsu kal-farāshi l-mabthūthi
जिस दिन लोग बिखरे हुए पतिंगों की तरह हो जाएँगे।
watakūnu l-jibālu kal-ʿih'ni l-manfūshi
और पर्वत धुने हुए रंगीन ऊन की तरह हो जाएँगे।
fa-ammā man thaqulat mawāzīnuhu
तो जिसके पलड़े भारी हो गए,
fahuwa fī ʿīshatin rāḍiyatin
तो वह संतोषजनक जीवन में होगा।
wa-ammā man khaffat mawāzīnuhu
तथा जिसके पलड़े हल्के हो गए,
fa-ummuhu hāwiyatun
उसका ठिकाना 'हाविया' (गड्ढा) है।
wamā adrāka mā hiyah
और तुम क्या जानो कि वह ('हाविया') क्या है?
nārun ḥāmiyatun
वह एक बहुत गर्म आग है।