بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
tta-seen-meem
ता, सीन, मीम।
til'ka āyātu l-kitābi l-mubīni
ये स्पष्ट किताब की आयतें हैं।
laʿallaka bākhiʿun nafsaka allā yakūnū mu'minīna
शायद (ऐ रसूल!) आप अपने आपको हलाक करने वाले हैं, इसलिए कि वे ईमान नहीं लाते।
in nasha nunazzil ʿalayhim mina l-samāi āyatan faẓallat aʿnāquhum lahā khāḍiʿīna
यदि हम चाहें, तो उनपर आकाश से कोई निशानी उतार दें, फिर उसके सामने उनकी गर्दनें झुकी रह जाएँ।
wamā yatīhim min dhik'rin mina l-raḥmāni muḥ'dathin illā kānū ʿanhu muʿ'riḍīna
और जब भी 'रह़मान' (अति दयावान्) की ओर से उनके पास कोई नई नसीहत आती है, तो वे उससे मुँह फेरने वाले होते हैं।
faqad kadhabū fasayatīhim anbāu mā kānū bihi yastahziūna
अतः निःसंदेह उन्होंने झुठला दिया, तो शीघ्र ही उनके पास उस चीज़ की खबरें आ जाएँगी, जिसका वे उपहास उड़ाया करते थे।
awalam yaraw ilā l-arḍi kam anbatnā fīhā min kulli zawjin karīmin
और क्या उन्होंने धरती की ओर नहीं देखा कि हमने उसमें हर उत्तम प्रकार के कितने पौधे उगाए हैं?
inna fī dhālika laāyatan wamā kāna aktharuhum mu'minīna
निःसंदे इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। (परंतु) उनमें से अधिकतर ईमान लाने वाले नहीं थे।
wa-inna rabbaka lahuwa l-ʿazīzu l-raḥīmu
तथा निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् है।
wa-idh nādā rabbuka mūsā ani i'ti l-qawma l-ẓālimīna
और जब आपके पालनहार ने मूसा को पुकारा कि उन ज़ालिम लोगों के पास जाओ।
qawma fir'ʿawna alā yattaqūna
फ़िरऔन की जाति के पास। क्या वे डरते नहीं?
qāla rabbi innī akhāfu an yukadhibūni
उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! निःसंदेह मुझे डर है कि वे मुझे झुठला देंगे।
wayaḍīqu ṣadrī walā yanṭaliqu lisānī fa-arsil ilā hārūna
और मेरा सीना घुटता है और मेरी ज़बान नहीं चलती, अतः हारून की ओर संदेश भेज।
walahum ʿalayya dhanbun fa-akhāfu an yaqtulūni
और उनका मुझपर एक अपराध का आरोप है। अतः मैं डरता हूँ कि वे मुझे मार डालेंगे।
qāla kallā fa-idh'habā biāyātinā innā maʿakum mus'tamiʿūna
(अल्लाह ने) फरमाया : ऐसा कभी नहीं होगा, अतः तुम दोनों हमारी निशानियों के साथ जाओ। निःसंदेह हम तुम्हारे साथ ख़ूब सुनने वाले हैं।
fatiyā fir'ʿawna faqūlā innā rasūlu rabbi l-ʿālamīna
तो तुम दोनों फ़िरऔन के पास जाओ और कहो कि निःसंदेह हम सारे संसारों के पालनहार के संदेशवाहक हैं।
an arsil maʿanā banī is'rāīla
कि तू बनी इसराईल को हमारे साथ भेज दे।
qāla alam nurabbika fīnā walīdan walabith'ta fīnā min ʿumurika sinīna
(फ़िरऔन ने) कहा : क्या हमने तुझे अपने यहाँ इस हाल में नहीं पाला कि तू बच्चा था और तू हमारे बीच अपनी आयु के कई वर्ष रहा?
wafaʿalta faʿlataka allatī faʿalta wa-anta mina l-kāfirīna
और तूने अपना वह काम किया, जो तूने किया। और तू अकृतज्ञों में से है।
qāla faʿaltuhā idhan wa-anā mina l-ḍālīna
(मूसा ने) कहा : मैंने उस समय वह काम इस हाल में किया कि मैं अनजानों में से था।
fafarartu minkum lammā khif'tukum fawahaba lī rabbī ḥuk'man wajaʿalanī mina l-mur'salīna
फिर मैं तुम्हारे पास से भाग गया, जब मैं तुमसे डरा, तो मेरे पालनहार ने मुझे हुक्म (नुबुव्वत एवं ज्ञान) प्रदान किया और मुझे रसूलों में से बना दिया।
watil'ka niʿ'matun tamunnuhā ʿalayya an ʿabbadtta banī is'rāīla
और यह कोई उपकार है, जो तू मुझपर जता रहा है कि तूने बनी इसराईल काे ग़ुलाम बना रखा है।
qāla fir'ʿawnu wamā rabbu l-ʿālamīna
फ़िरऔन ने कहा : और 'रब्बुल-आलमीन' (सारे संसारों का पालनहार) क्या है?
qāla rabbu l-samāwāti wal-arḍi wamā baynahumā in kuntum mūqinīna
(मूसा ने) कहा : जो आकाशों और धरती का रब है और जो उनके बीच है उसका भी, यदि तुम विश्वास करने वाले हो।
qāla liman ḥawlahu alā tastamiʿūna
उसने अपने आस-पास के लोगों से कहा : क्या तुम सुनते नहीं?
qāla rabbukum warabbu ābāikumu l-awalīna
(मूसा ने) कहा : जो तुम्हारा पालनहार तथा तुम्हारे पहले बाप-दादा का पालनहार है।
qāla inna rasūlakumu alladhī ur'sila ilaykum lamajnūnun
(फ़िरऔन ने) कहा : निश्चय तुम्हारा यह रसूल, जो तुम्हारी ओर भेजा गया है, अवश्य पागल है।
qāla rabbu l-mashriqi wal-maghribi wamā baynahumā in kuntum taʿqilūna
(मूसा ने) कहा : जो पूर्व तथा पश्चिम रब है और उसका भी जो उन दोनों के बीच है, अगर तुम समझते हो।
qāla la-ini ittakhadhta ilāhan ghayrī la-ajʿalannaka mina l-masjūnīna
(फ़िरऔन ने) कहा : निश्चय यदि तूने मेरे अलावा किसी और को पूज्य बनाया, तो मैं तुझे अवश्य ही बंदी बनाए हुए लोगों में शामिल कर दूँगा।
qāla awalaw ji'tuka bishayin mubīnin
(मूसा ने) कहा : क्या भले ही मैं तेरे पास कोई स्पष्ट चीज़ ले आऊँ?
लोड हो रहा है…